Punjab News: ठग बाबा महिला से डेढ़ तोले सोना और 50 हजार की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोज़पुरः जिले में कस्बा ममदोट के अधीन आते गांव हज़ारा सिंह वाला में ठग बाबे ने साथियों के साथ मिलकर महिला को अपना शिकार बनाया। जहां ठग बाबाग महिला को बहला-फुसला कर उससे डेढ़ तोले सोना और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला सवर्ण कौर ने बताया कि वह ममदोट से वापस घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में ठग बाबा ने उससे पहले आश्रम के बारे में पूछताछ की।

इसके बाद उस पर बाबा ने माला फेरते हुए किसी तरह उसे अपने प्रभाव में ले लिया। महिला के मुताबिक, ढोंगी बाबा ने कहा कि घर में जो भी सोना, नकदी या कीमती सामान है, सब लाकर उसके हवाले कर दें। महिला ने बताया कि वह उसकी बातों में आ गई और घर में रखा डेढ़ तोले सोना और 50 हजार रुपये नकदी ले आई और बाबा को दे दी। इस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

जिसमें ढोंगी बाबा महिला के साथ बाइक पर आता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना के दौरान ढोंगी बाबा और उसके साथ महिला भी शामिल थी। दोनों घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने कहा कि जब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हो गया है, तो उसने परिवार के सदस्यों को पूरी घटना बताई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग की है कि इस ढोंगी बाबा और उसके साथियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी और मासूम परिवार के साथ ऐसा घोटाला न हो सके। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और लोगों में डर का माहौल है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *