Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: घरों व दुकानों से रजाई-कंबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: घरों व दुकानों से रजाई-कंबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कपड़े व कंबलों की दुकान में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे चोरी किये गये कंबल व वारदात में इस्तेमाल एक बाइक भी बरामद किया है।

    मामले संबंधी जानकारी देते हुए SHO कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्होंने एक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक मोटरसाइकिल, कंबल, रजाई बरामद हुई है। ये चोर लोगों की दुकानों और घरों में घुसकर चोरी करते थे। उनके साथ एक महिला भी शामिल थी। जो चोरी का माल आगे बेचने में मदद करती थी। जिसकी तलाश की जा रही है।

    SHO ने बताया कि इस चोर के साथ और भी लोग शामिल हैं। जिन्होंने पहले फरीदकोट में 16 लाख की चोरी की वारदात की थी। उनके पास से एक ऑल्टो गाड़ी भी बरामद हुई है जिसका इस्तेमाल इन वारदातों में किया गया था। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

     

     

     

     

     

     

     

     

  • Punjab News: चोरी की वारदातों को अंजाम देते 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी की वारदातों को अंजाम देते 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, फोन सहित अन्य सामान बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कैंट पुलिस स्टेशन की टीम ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 चोरी की मोटरसाइकिल, 23 ​​मोबाइल फोन और 7 नल (टूटियां), बरामद किए गए हैं।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि भोला उर्फ अमन, रिषी उर्फ रोशन और विशाल उर्फ बाबू मिलकर लूटपाट और चोरी की घटनाओं को मेलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर अंजाम देते हैं। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया बाइक, फोन और टूटियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: महिला का आरोप, पुलिस वर्दी पहने व्यक्ति घर से 5 लाख की नगदी सहित ले गए गहने, नहीं हो रही कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला का आरोप, पुलिस वर्दी पहने व्यक्ति घर से 5 लाख की नगदी सहित ले गए गहने, नहीं हो रही कार्रवाई, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में कुछ दिन पहले पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से सामान बरामद किया था। इस मामले में एक परिवार सामने आया है, जिसने बरामद किए गए सामान पर मालिकाना हक जताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली महिला किरणप्रीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह मायके घर गई थी और उसका पति काम पर गया हुआ था।

    इस दौरान जब वह वापस घर आई तो देखा कि घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जब उसने आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि पीछे से पुलिस की वर्दी पहनकर आए मुलाजिम घर में घुसे थे। आरोप है कि पुलिस वर्दी पहने कर्मी घर से 2 गैस सिलेंडर, एक LED, 5 लाख रुपये नकद और एक सोने की अंगूठी उठाकर ले गए। महिला ने कहा कि घर से सामान उठाने के सारे बिल उसके पास मौजूद हैं।

    महिला ने आरोप लगाए है कि उसके सामान को पुलिस ने चोरी की बरामदगी में दिखा दिया है। इस संबंध में वह कई दिनों से सबूतों के साथ इंसाफ के लिए भटक रही है, पर उसे न्याय नहीं मिल रहा। उसने मांग की है कि इस मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए ताकि उसे न्याय मिल सके।

    दूसरी ओर, इस मामले में पुलिस का पक्ष जानने के लिए जब पुलिस से बात की गई तो थाना कैंट मुखी ने यह मामला अपने गले से उतार कर सीनियर अधिकारियों पर डाल दिया और कहा कि इस मामले में केवल सीनियर अधिकारी ही पक्ष रख सकते हैं और आगे कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि उक्त महिला ने इस मामले में एक शिकायत SSP फिरोजपुर को दी है और एक शिकायत जज साहब को भी दी हुई है।

     

  • Punjab News: बड़ी चूक, PSEB की 8वीं कक्षा के साइंस पेपर में प्रश्नपत्र से पंजाबी अनुवाद गायब

    Punjab News: बड़ी चूक, PSEB की 8वीं कक्षा के साइंस पेपर में प्रश्नपत्र से पंजाबी अनुवाद गायब

    फिरोजपुर: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा करवाई गई 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को एक बड़ी चूक सामने आई। किसी कारणवश 20 फरवरी 2026 को आयोजित साइंस के पेपर में प्रश्न संख्या 28, 29 और 30 का पंजाबी माध्यम अनुवाद छापा ही नहीं गया। इससे परीक्षा केंद्रों पर बैठे पंजाबी माध्यम के विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस संबंध में बोर्ड की अकादमिक शाखा ने केंद्रों पर तैनात निगरानी स्टाफ को निर्देश जारी किए कि वे अंग्रेज़ी या हिंदी से इन तीन प्रश्नों का तुरंत पंजाबी में अनुवाद करवा कर विद्यार्थियों को लिखवाएं।

    आदेश मिलने पर कई केंद्रों के अध्यापकों ने प्रश्नों का अनुवाद किया और उन्हें विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया ताकि परीक्षा प्रभावित न हो। हालांकि इस घटना ने बोर्ड के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। माता-पिता और अध्यापकों का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं जैसे संवेदनशील मामलों में ऐसी चूक गंभीर है और भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। इस समय बोर्ड मामले की जांच कर रहा है।

  • Punjab News: 6.38 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 6.38 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए टीम ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 638 किलो हेरोइन बरामद की गई। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि के सीआईए टीम ने मुखबिर की सूचना पर 6 किलो 38 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

    पकड़ा गया नशा तस्कर पहले भी हेरोइन बेचने का धंधा करता था और अब फिर उसने हेरोइन की डिलीवरी देनी थी। इस नशा तस्कर के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं, जिसको देखते हुए पुलिस उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया कर रही है। उन्होंने बताया कि नशा तस्कर पर फिरोजपुर के थाना आरिफके में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: कांग्रेस ने किया BJP के खिलाफ प्रदर्शन, DC को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस ने किया BJP के खिलाफ प्रदर्शन, DC को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में कांग्रेस की समूहीय नेतृत्व की ओर से केंद्र की इंडो-यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी की समूहीय नेतृत्व ने डीसी कार्यालय पहुंचकर मांग-पत्र सौंपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की। दरअसल, कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंडो-यूएस डील को लेकर डीसी कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया।

    इस मौके पर कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि यह इंडो-यूएस डील देश और आम लोगों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे समझौते कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई और बेरोज़गारी से जूझ रही है।

    इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए डीसी फिरोजपुर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र में डील को रद्द करने और इस मामले पर संसद में विस्तारपूर्वक चर्चा की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती तो आने वाले दिनों में बड़ा संघर्ष किया जाएगा।

     

     

     

  • Punjab News: 3 माह से लिव-इन रिश्ते में रह रही महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 माह से लिव-इन रिश्ते में रह रही महिला की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में थाना लक्खो के बहराम पुलिस ने एक 29 वर्षीय महिला की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। इस केस में पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज किया है। यह मामला जिला फाज़िल्का के गांव चक राधे वाला का है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित पप्पू पुत्र बिल्लू सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी 29 वर्षीय बेटी जसप्रीत कौर का पहले गुर प्यास सिंह के विवाह हुआ था।

    इस दौरान उसके 2 बच्चे भी थे। कुछ समय पहले जसप्रीत कौर ने अपनी मर्जी से सिमरनजीत सिंह निवासी गांव अल्फू के के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया था। पारिवारिक बयानों के अनुसार लगभग 3 महीने एक साथ रहने के दौरान बच्चा न होने के कारण जसप्रीत कौर को आरोपी सिमरनजीत सिंह और उसके परिवार द्वारा तंग-परेशा‍न किया जा रहा था। इस प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    मामले की जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जहां पूछताछ में उन्होंने हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के मामले को हत्या में बदलते हुए मामला दर्ज कर लिया और अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: रिश्वत लेते रंगे हाथों JE गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: रिश्वत लेते रंगे हाथों JE गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बिजली विभाग के जेई को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जेई को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कॉमरेड जंगीर सिंह गगन और कॉमरेड होशियार कांवा की अगुवाई में गिरफ्तार किया गया है। जेई की पहचान सरवन सिंह निवासी बैंक कालोनी के रूप में हुई है। विजिलेंस की टीम ने सरवन सिंह को दोनों कॉमरेड की अगुवाई में 4 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

    कॉमरेड का मीटर जल गया था। इस मामले को लेकर कॉमरेड जंगीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले जेई बिजली का बिल लेने के लिए अपनी टीम को हमारे घर लेकर आया था। रिश्वत लेते समय वह बिल बढ़ाकर जुर्माना वसूलने की धमकी दे रहा था और बाद में 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग करने लगा। कॉमरेड ने कहा कि इस मामले को लेकर 4 हजार रुपए में बात तय हुई।

    इस मामले को लेकर कॉमरेड ने विजिलेंस विभाग को शिकायत की। जिसके बाद आज जेई को रंगे हाथों रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। कॉमरेड ने कहा कि वह कम्युनिस्ट होने के नाते रिश्वत लेने वालों को चेतावनी देना चाहते हैं कि जो भी उनके निशाने पर आएगा, उसे किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा नहीं जाएगा। उसे हर हाल में सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

  • Punjab News: मौत भी न कर सकी जुदा, बड़े भाई के संस्कार के बाद छोटे ने भी तोड़ा दम, देखें वीडियो

    Punjab News: मौत भी न कर सकी जुदा, बड़े भाई के संस्कार के बाद छोटे ने भी तोड़ा दम, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के कुलगढ़ी गांव में भाई-भाई के प्यार का हैरान कर देने वाला उदाहरण सामने आया है जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। दरअसल, कुलगढ़ी गांव में बड़े भाई की मौत के बाद गहरे सदमे में डूबे छोटे भाई ने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन एक ही घर से 2 भाइयों के अचानक बिछड़ने से परिवार पर ऐसा कहर टूटा है जिसकी भरपाई कभी मुमकिन नहीं है।

    जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर के कुलगढ़ी गांव में राजवंत सिंह संधू को सुबह अचानक हार्ट अटैक आ गया, परिवार ने तुरंत इलाज कराने की कोशिश की लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कुछ ही पलों में वह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में दुख की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया, जहां सैकड़ों आंखें नम थीं। हर चेहरे पर दुख साफ दिख रहा था। परिवार अभी इस असहनीय सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि किस्मत ने दूसरा बड़ा झटका दिया।

    अंतिम संस्कार के बाद जब सब घर लौटे तो छोटा भाई भगवंत सिंह संधू अपने बड़े भाई के घर पर उनके बिस्तर पर बैठा था। बड़े भाई के बिछड़ने का दर्द उसके लिए असहनीय साबित हुआ और उसे भी हार्ट अटैक आ गया। परिवार के सामने ही उसकी सांसें भी थम गईं। एक ही दिन 2 भाइयों की मौत ने परिवार को अंदर से हिला दिया।

    इस दोहरे सदमे ने संधू परिवार पर दुखों का पहाड़ ला दिया है। घर का हर कोना मातम से गूंज रहा है। मातम का ऐसा माहौल बन गया है कि गांव का हर रहने वाला आंखों में आंसू लिए परिवार के साथ खड़ा है। लोग कह रहे हैं कि भाइयों के बीच ऐसा अटूट प्यार कम ही देखने को मिलता है, जिनकी सांसें भी एक-दूसरे के दुख से जुड़ी थीं।

    वहीं भगवंत सिंह के बेटे पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि दोनों भाईयों में प्यार बहुत ही ज्यादा था। जब बड़े भाई की बाईपास सर्जरी हुई था और वह कमजोर रहने लगे थे, तब राजवंत सिंह भगवंत सिंह को कहते थे कि तुम अपना ध्यान रखा करों उनकी तो सर्जरी हो गई है। तब उनके पिता अपने बड़े भाई को कहता थे कि अगर आपको कुछ हो गया तो वह भी आपके पीछे ही आ जाएंगे। तब हम मजाक में यह बात ले लेते थे, लेकिन अब ये बात सच साबित हो गई है।

     

  • Punjab News: जंग का मैदान बना इलाका, सरपंच और पूर्व सरपंच में हुआ झगड़ा, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का मैदान बना इलाका, सरपंच और पूर्व सरपंच में हुआ झगड़ा, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंचायती चुनाव हुए एक साल पूरा होने वाला है। लेकिन चुनावों की नाराज़गी अभी भी जारी है। इसी को लेकर एक बार फिर कस्बा गुरु हरसहाये का गांव दोना मतड़ जंग का मैदान बन गया। गांव में मौजूदा सरपंच और पूर्व सरपंच के परिवारों ने सरपंची को लेकर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस बाबत जानकारी देते हुए एक पक्ष ने कहा कि हमारे ही परिवार से सरपंची की सीट पर चुनाव लड़ा गया था और वे विजयी रहे, लेकिन दूसरे पक्ष को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।

    इस बार जब वे खेतों से काम करके घर वापिस आ रहे थे तो उन्हें घेर कर पीटा गया और घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की गई। इस घटना में दो पुरुष और दो महिलाएं घायल हुई हैं। दूसरी ओर, पहली तरफ़ से पक्ष की सरपंची जीत हुई थी, उस पर हमला करके उन्हें पीटा गया। विजयी सरपंची पक्ष ने भी पराजित पूर्व सरपंच के घर पर हमला कर दिया और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए।

    इस दौरान कार और मोटरसाइकिल तक पर ईंट-पत्थर मारकर घर को तोड़ दिया गया और घर पर भी ईंट-पत्थर चला कर उसकी बरबादी की गई। पूरा गांव युद्ध का मैदान बना रहा। घायल लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों पक्ष पुलिस से एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और पीड़ितों के बयान दर्ज करने में टालमटोल किया जा रहा है।