Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: Hotels और Restaurants में NIA की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotels और Restaurants में NIA की Raid, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के एनआईए की टीम ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार ताज होटल और रेस्टोरेंट में आज सुबह से एनआईए की टीम ने रेड की। जहां एनआईए की टीम द्वारा चैकिंग की जा रही है। वहीं कर्मियों सहित संचालक में हड़कंप मच गया है। एनआईए की दबिश के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि एनआईए टीम द्वारा रेस्ट्रोरेंट, होटल के साथ-साथ संचालक के घर गांव मलवाल कादिम में भी दबिश दी गई है।

  • Punjab News: इस इलाके में आरोपियों ने सरेआम चलाई गोलियां, 2 की मौत, देखें CCTV

    Punjab News: इस इलाके में आरोपियों ने सरेआम चलाई गोलियां, 2 की मौत, देखें CCTV

    फिरोजपुरः पंजाब के जिला फिरोजपुर शहर में दो जगह पर अज्ञात नौजवानों ने गोलियां चलाई फिरोजपुर शहर मैगजीनी गेट के अंदर और मनजीत पैलेस के साथ वाली गली में हमलावारों की तरफ से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें अलग-अलग जगह पर 2 लोगों की मौत हुई है मैगजीनी गेट के अंदर एक दुकान पर अपनी एलसीडी ठीक करवाने आए नौजवान को मारने वाले आरोपियों के भागने की सीसीटीवी की वीडियो भी सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के रिश्तेदारों ने कहा कि इसकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी। मृतक के छोटे-छोटे बच्चे है। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपिंद्र सिंह सिद्धू पुलिस टीम संग वारदात स्थल पर पहुंच गए हैं। एसएसपी ने कहा कि ये दोनों वारदात दोनों आरोपियों ने की है। उन्हें लीड मिली है, पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए भेज दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैगजीन गेट के अंदर एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। यहां पर रिशव पुत्र प्रेम वासी भट्टियां वाला नामक व्यक्ति एलसीडी ठीक करवाने आया था। दो नौजवान मुंह बांधे हुए आए और गोलियां दागने लगे। रिशव की मौके पर ही मौत हो गई है। भागते समय एक आरोपी के मुंह पर बंधा हुआ कपड़ा खुल गया। ये सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों आरोपी पहले इलेक्ट्रॉनिक दुकान की तरफ से मंदिर की ओर आए, फिर दोनों ने पिस्तौल निकाली और दुकान की तरफ वापस गए। वहां जाते ही दुकान के अंदर खड़े रिशव पर दोनों आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग गए। रिशव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के तीन गोलियां लगी है। इसके अलावा इन्हीं आरोपियों ने मंजीत पैलेस वाली गली में भी गोलियां दाग शालू वासी बस्ती निजामुद्दीन नामक व्यक्ति की हत्या की है। दोनों आरोपियों ने ही दोनों वारदातों को अंजाम दिया है। मैगजीन गेट वाली वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जबकि मंजीत पैलेस के साथ वाली गली की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुई है।
  • Punjab News : संदिग्ध परस्थितियों मे युवक की मौत, नशे की आशंका, देखे वीडियो

    Punjab News : संदिग्ध परस्थितियों मे युवक की मौत, नशे की आशंका, देखे वीडियो

    फिरोजपुर : जिले के गांव हबीब वाला में युवक की मौत की खबर है। जानकारी अनुसार मृतक सिंदर सिंह मजदूरी का काम करता था। वह शादीशुदा था तथा पिछले काफी समय से नशे का आदी था।

    मृतकों के परिजनों ने बताया कि सिंदर को कई बार नशा करने से रोका गया था, लेकिन वह नशे की लत नहीं छोड़ सका क्योंकि गांव में नशा आसानी से मिल जाता था, जिस कारण वह उसका आदी हो गया था।

    परिवार की मांग है कि गांव में नशे पर सख्त रोक लगनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सिंदर तो इस दुनिया को छोड़ गया, किसी और के घर का चिराग न बुझ जाए।

  • Punjab News: जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव चूहड़ी वाला में जमीनी कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच टकराव हुआ। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कब्जा करने का आरोप लगाया। पीड़ित बुजुर्ग महिला के अनुसार, उसका जेठ का लड़का उनके पास रहता था और उसका पालन-पोषण करती थी। जेठ के लड़के की मौत के हो गई। मौत से पहले उसने अपनी 5 कनाल जमीन बुजुर्ग महिला के बेटे के नाम की थी।

    दूसरी तरफ यह बात विरोधी पक्ष के राज नहीं आई और वह जमीन को लेकर उनके साथ अक्सर विवाद करने लगे। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाए कि उन्होंने रास्ते में घेर कर मारपीट की गई है। साथ ही गाली-गलौच किया गया। जिसकी वीडियो भी परिवार के पास मौजूद है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत संबंधित थाना में दर्ज कराई है और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: Police ने बेरहमी से युवक को पीटा, परिजनों ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Police ने बेरहमी से युवक को पीटा, परिजनों ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः 18 साल के युवक पर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। जिसमें परिवार ने पुलिस पर अत्याचार करने के आरोप लगाए है। परिवार का कहना है कि उनके बेटे को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। बेटे का केवल इतना दोष था कि उसने डमी प्लास्टिक की पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाई थी और शौक के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। परिवार ने पुलिस पर जबरदस्ती उनके बेटे को स्मगलर बनाने का दबाव डालने के आरोप भी लगाए है। परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मामला फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के गांव गट्टि मटर का है। जहां युवक अजे कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी प्लास्टिक की डमी पिस्टल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद पुलिस उसे पकड़कर अपने साथ ले गई। पुलिस पहले उसे गुरु हरसहाई थाने ले गई जहां, पिटाई की। जिसके बाद उसे थाना लाखोके में बंद कर दिया गया और वहां भी उसके साथ पिटाई होती रही। विधायक ने इस मामले पर पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। युवक के अनुसार पुलिस लगातार उसके साथ पिटाई करती रही और उसे जबरदस्ती पाकिस्तान को स्मगलिंग करने के आरोप स्वीकार करने के लिए दबाव डालती रही।

    परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाते कहा कि जिन पुलिस वालों ने उनके बच्चे को अवैध हिरासत में रखकर उसकी पिटाई की, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पूरा मामला पंचायत चुनावों से जुड़ा है, क्योंकि उनकी भाभी पंचायत चुनाव जीतकर सरपंच बनी थी, जिससे कुछ लोग खुश नहीं थे। उन्होंने साजिश रचकर पुरानी फोटो को दोबारा वायरल किया और ये सारा षड़यंत्र रचा गया। इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने बोलने के लिए तैयार नहीं है और जांच की बात कही जा रही है।

  • Punjab News: खेतों में आग लगने से जिंदा जला 9वीं कक्षा का छात्र, दोस्त गंभीर घायल

    Punjab News: खेतों में आग लगने से जिंदा जला 9वीं कक्षा का छात्र, दोस्त गंभीर घायल

    फिरोजपुरः पंजाब में लगातार गेहूं के खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जिले के कस्बा जीरा में एक बार फिर से गेहूं के खेतों में फिर आग लग गई। इस आग की चपेट में जहां गेंहू की फसल जलकर राख हो गई, वहीं 2 बाइक सवार आग की चपेट में आ गए। घटना में 2 दोस्तों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नौजवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होते देख प्राथमिक उपचार के बाद मोगा के अस्पताल में रैफर कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक 9वीं कक्षा का छात्रा था। मृतक की पहचान 16 वर्षीय करण पाल सिंह पुत्र कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल दोस्त की पहचान अजुर्न उर्फ सूजन के रूप में हुई है। दोनों बाईक पर सवार होकर गांव बुईयां वाला में बने एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। इस दौरान खेतों में आग लगने से यह हादसा हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि जब वह गांव सोढ़ी व धन्ना शहीद को जाती सड़क के बीच तो खेतों में भीषण आग लगी हुई थी। इस दौरान वहां से निकलने समय व धुंए की चपेट मे आ गए व उनका बाईक सड़क से उतरकर खेतों में जा पहुंचा, जिससे दोनों दोस्त आग की लपटों में घिर गए।

    इस दौरान जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के गांव वासियों ने बड़ी मशक्त से एक युवक को वहां से निकाला मगर दूसरा पूरी तरह से आग की चपेट में आने से जिंदा जल गया। लोगों ने इस दौरान मोटरसाइकिल पर लगी आग को बुझाने की काफी कोशिश की मगर करण पाल सिंह के बुरी तरह से जल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके दोस्त अर्जुन उर्फ सूजन को लोगों कड़ी मशक्त से बाहर निकाला व जीरा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां गंभीरावस्था को देखते हुए उसे मोगा रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतक करणपाल के शव को मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। अस्पताल में पहुंचे स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

    गांव महियां वाला में जहां खेतों में आग भड़की थी, उसके पास ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) का पेट्रोल पंप था। अगर आग वहां पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों व कर्मियों ने पेट्रोल पंप के पास खेत में गेहूं तुरंत काट दी, जिससे आग पेट्रोल पंप पर नहीं पहुंच पाई और बड़ा हादसा टल गया। लोगों के अनुसार गांव साधू वाला से आग लगनी शुरू हुई, जिसमें से खड़ी फसल और गेहूं की नाड़ जलकर राख हो गई। आग ने गांव साधू वाला, धन्ना शहीद, वरनाला, रटोल रोही, वकीलां वाला और गांव महियां वाला के रकबे को अपनी चपेट में लिया। आग की लपटे इतनी तेज थी व धुआं इतना था कि सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

  • Punjab News: Gun Point पर सरे बाजार दुकानदार से हुई लूट, देखे CCTV

    Punjab News: Gun Point पर सरे बाजार दुकानदार से हुई लूट, देखे CCTV

    फिरोजपुर : छावनी के बाजार में दिनदहाड़े किरयाना की दुकान पर हथियार दिखाकर तीन लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि दुकानदार और उसके कर्मचारी ने लुटेरों का मुकाबला किया, लेकिन लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना से मार्किट के दुकानदारों में भय व्याप्त है। लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो मे देखा जा सकता है कि नकबपोश लुटेरे बेख़ौफ़ दुकान मे दाखिल होकर दुकानदार को डरा रहे है।

    जानकारी के अनुसार बाजार में स्थित किरयाना की दुकान पर मालिक और उसका नौकर बैठे थे, करीब 4 बजे तीन लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और पिस्तौल दिखाकर लूट की कोशिश की। इस दौरान दुकानदार और कर्मचारी ने लुटेरों से हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बाद पिस्तौल की नोक पर लुटेरे गल्ले में पड़ी 15 हजार की नकदी लूटकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

    दुकानदार का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। दिनदहाड़े ही लुटेरे दुकानों पर हथियार दिखाकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मौके पर पहुंच पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर लुटेरों की पहचान करने में जुट गई है।

  • Punjab News: आग लगने से सैंकड़ों एकड़ गेहूं और नाड़ जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: आग लगने से सैंकड़ों एकड़ गेहूं और नाड़ जलकर राख, देखें वीडियो

    गुरुहरसहाएः फिरोजपुर के आस-पास के गांवों में लगी भयानक आग से लालचियां, छप्पा अड़िकी, झावला और कोहर सिंह वाला में सैंकड़ों एकड़ नाड़ और सैंकड़ों एकड़ गेहूं जलने की सूचना मिली है। दरअसल, दोपहर में तेज हवाओं के कारण आग फैल गई। गांव के किसानों ने अपने-अपने ट्रैक्टर और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने के कारण आग गांव कोहर सिंह वाला के रेलवे स्टेशन के पास फैल गई।

    इससे गांव कोहर सिंह वाला के किसान अंगरेज सिंह के 8 एकड़ गेहूं जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा किसान नरिंदर सिंह के खेतों में 25 एकड़ गेहूं जल गया। गांव दिलाराम में एक किसान के 18 एकड़ और बस्ती लाभ सिंह वाली में भी विभिन्न किसानों के 20 एकड़ गेहूं आग से जल गए। इस आग से कई अन्य किसानों की भी गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड काफी देर से पहुंची, जिससे यह गेहूं जल चुका था।

    इसी तरह ज़ीरा के नज़दीकी गाँवों में आग लगने से सैंकड़ों एकड़ गेहूं और नाड़ जल गई। जानकारी के अनुसार मलोके गाँव के पास हड्डा रोड़ी के नज़दीक लगी आग इस कदर बढ़ गई कि गाँव गामे वाली, बस्ती मलो के, हाजी वाली, बस्ती मलसियां आदि सैंकड़ों एकड़ क्षेत्र में फैल गई, जिससे किसानों की गेहूं आग की भेंट चढ़ गई।

    इस मौके पर धरमकोट, फिरोजपुर और ज़ीरा की 6 फायर ब्रिगेड गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौजूद थीं, पर आग इतनी भयानक थी कि आग बुझाने के बावजूद भी वह बस्ती बूटे वाली और अन्य इलाकों को अपनी चपेट में ले रही थी। इस आग से जहां किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, वहीं इस लगी आग में किसानों के ट्रैक्टर और कम्बाइन के जलने की भी खबर है। इस मौके पर इलाके के कई किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ जमीन का आग लगने से बचाव करने में जुट गए।

  • Punjab News: Road पर मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: Road पर मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर में सब्जी मंडी के पास बनी कॉलोनी के बाहर सड़क पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि जैसे उसकी धारदार हथियारों से बुरी तरह काटकर हत्या की गई हो। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दयाल सिंह पिछले दिन अपने रिश्तेदार को देखने के लिए अस्पताल गए थे और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जिसका चेहरा बंधा हुआ था। उन्हें संदेह है कि उसकी हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है, क्योंकि जिस मोटरसाइकिल पर वह घर से आया था, वह शव के पास नहीं मिली है।

    वहीं परिजनों के मुताबिक, पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन कई घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक शव खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा। परिजनों के अनुसार रात 10 बजे के बाद उनका उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो सका। आशंका है कि उसकी हत्या रात में की गई है। डीएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

  • Punjab News: बाइक और छोटे हाथी की टक्कर में मां-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक और छोटे हाथी की टक्कर में मां-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के थाना आरएफके के नजदीक गांव बग्गेवाला में बाइक और छोटे हाथी में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह और बलजीत कौर के रूप में हुई है। बलजीत कौरान गांव निहाला लवेड़ा की आशा वर्कर थी। बलजीत कौर, पति डॉक्टर मंगजीत सिंह और बेटे लवप्रीत सिंह आरएफके से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी अचानक गांव बग्गेवाला के शमशान घाट के पास सामने से आ रहे छोटे हाथी (ऑटो) ने टक्कर मार दी।

    इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बलजीत कौर की अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पुलिस को दे गई है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना आरएफके के थानेदार कुलबीर सिंह मामले की जांच में जुट गए। जांच अधिकारी ने बताया कि ऑटो चालक गलत साइड से आ रहा था। इस दौरान वह सामने से आ रहे बाइक से टकरा गया और हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।