Punjab News: Road पर मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः शहर में सब्जी मंडी के पास बनी कॉलोनी के बाहर सड़क पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि जैसे उसकी धारदार हथियारों से बुरी तरह काटकर हत्या की गई हो। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दयाल सिंह पिछले दिन अपने रिश्तेदार को देखने के लिए अस्पताल गए थे और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जिसका चेहरा बंधा हुआ था। उन्हें संदेह है कि उसकी हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है, क्योंकि जिस मोटरसाइकिल पर वह घर से आया था, वह शव के पास नहीं मिली है।

वहीं परिजनों के मुताबिक, पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन कई घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक शव खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा। परिजनों के अनुसार रात 10 बजे के बाद उनका उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो सका। आशंका है कि उसकी हत्या रात में की गई है। डीएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *