Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab Roadways के ठेका कर्मचारियों ने किया बसों का चक्का जाम, देखें Video

    Punjab Roadways के ठेका कर्मचारियों ने किया बसों का चक्का जाम, देखें Video

    फिरजोपुरः बजट सत्र में परिवहन विभाग व कच्चे कर्मचारियों का सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा का करीब 1200 करोड़ रुपए अभी भी बकाया है और विभाग बंद होने की कगार पर है, जिसके रोष में आज रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद करके रोष प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा सत्र में कच्चे कर्मचारियों व परिवहन विभाग के लिए कोई उचित निर्णय न लेना यह साबित करता है कि सरकार परिवहन विभाग के प्रति उदासीन है तथा निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, क्योंकि सत्र में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए 450 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है, इससे कहीं ज्यादा मुफ्त यात्रा सिर्फ 3 महीने में हो गई है। वर्तमान में परिवहन विभाग की मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए सरकार पर करीब 1200 करोड़ रुपए की राशि बकाया है, जिसके कारण परिवहन विभाग की हालत पहले से ही काफी खराब है। कोई नई बसें शुरू नहीं की गई हैं। बसें बिना टायर और स्पेयर पार्ट्स के खड़ी हैं।

    सरकार बनने के बाद से PUNBUS में टिकट मशीन भी नहीं है। 3 साल से अधिक समय बीत चुका है और अब तक परिवहन विभाग के कैजुअल कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया गया है और न ही सरकारी बसें मुहैया करवाई गई हैं, जबकि पनबस और पीआरटीसी विभागों को अपने स्तर पर लोन लेकर बसें खरीदनी पड़ रही हैं। रोडवेज हड़ताली कर्मचारी नेता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने 1 जुलाई 2024 को संगठन के साथ बैठक कर 1 महीने के अंदर मांगों का हल करने का आश्वासन दिया था। उसके बाद पंजाब के परिवहन मंत्री और पंजाब के एडवोकेट जनरल ने 17 फरवरी 2025 को बैठक कर 10 दिन के अंदर परिवहन विभाग के लिए अलग नीति बनाकर कैबिनेट में पास करने को कहा था, लेकिन अभी तक कोई मसला हल नहीं हुआ।

    इस बजट सत्र में परिवहन विभाग के कच्चे कर्मचारियों को विभाग के प्रति अपनी मांगों के समाधान की उम्मीदें थी, लेकिन एक भी मांग का समाधान नहीं हुआ है। हालांकि बजट सत्र के दौरान कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने का कोई जिक्र नहीं किया गया। मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए कोई पैसा नहीं रखा गया है, जो निराशाजनक है जिसके चलते 7-8-9 अप्रैल को पंजाब भर में हड़ताल करने की तैयारी की जाएगी, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास पर धरना भी शामिल है। बसों में प्रचार प्रसार कर पंजाब के लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। मांग पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा।

    वहीं आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के कारण बस स्टैंड पर आए यात्री परेशान नजर आए। लोगों का कहना है कि यदि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं तो उन्हें पूरा भी किया जाना चाहिए ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

  • Punjab News: इराद-ए-कत्ल मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को लेकर आया कोर्ट का फैसला

    Punjab News: इराद-ए-कत्ल मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को लेकर आया कोर्ट का फैसला

    फिरोजपुरः कांग्रेस के पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इराद-ए-कत्ल मामले में कुलबीर जीरा और उनके रिश्तेदारों सहित 8 व्यक्तियों की आज फिरोजपुर कोर्ट सुनवाई हुई। जहां सुनवाई के दौरान माननीय जज ने कुलबीर सहित सभी को बरी कर दिया इस मौके पर कुलबीर सिंह जीरा ने इसे इंसाफ की जीत बताया है। बरी होने के अवसर पर कुलबीर सिंह जीरा के सैंकड़ों समर्थक फिरोजपुर कोर्ट में उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे।

  • Punjab News: SHO समेत 4 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, Suspend, देखें Video

    Punjab News: SHO समेत 4 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, Suspend, देखें Video

    फिरोजपुरः लोगों के कानून के दायरे में रखने के लिए पुलिस का बहुत बड़ा योगदान होता है। पुलिस ही लोगों को कानून का पालन करने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन कई बार कुछ भ्रष्ट कर्मी लोगों को कानून का पाठ पढ़ाने की बजाए खुद गलत राह पर चलना शुरू कर देते हैं और गलत कामों से कानून की धज्जियां उड़ाते हैं।

    ऐसा ही मामला फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से सामने आया है जहां, गुरुहरसहाय थाने के एसएचओ समेत 4 पुलिस कर्मियों पर 12,500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं जिसके चलते प्रशासन ने उन पर सख्ती का रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार गुरुहरसहाय थाने के इंस्पेक्टर जगदीप सिंह, सीनियर एएसआई मलकीत शर्मा और रणजीत सिंह व एक होमगार्ड को 12,500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में वरिष्ठ अधिकारियों ने निलंबित कर दिया है। उन पर गांव मोहरा से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर छोड़ने तथा उस व्यक्ति से गूगल पे के माध्यम से 12,500 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है, जिस पर कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

  • Punjab News: 3.5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 3.5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    फिरोजपुरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने 3.5 किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सुखी, निवासी मोहन के उत्तर, फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस ने हेरोइन बरामद करने के अलावा घटना में इस्तेमाल किया गया हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी-05-एएम-5620) भी जब्त किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्कर के सीधे संपर्क में था, जो सीमा पार से नशों की खेप भेजने के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

    इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी सुखदेव सुखी की तस्करी गतिविधियों में शामिल होने के बारे में मिली विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआई फिरोजपुर की पुलिस टीमों ने फिरोजपुर के गांव लखो के बहिराम क्षेत्र में गुप्त ऑपरेशन चलाया और आरोपी को पकड़कर उसके पास से प्लास्टिक बैग में रखे 500-500 ग्राम के 7 पैकेट हेरोइन बरामद किए।

    उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीमों ने आरोपी को पकड़ा, उस समय वह किसी व्यक्ति को यह खेप पहुंचाने जा रहा था। उन्होंने बताया कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ-साथ आरोपी सुखदेव सुखी ने जिस व्यक्ति को नशे की खेप पहुंचानी थी, उसकी पहचान करने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में और बरामदगी और गिरफ्तारियों की संभावना है।

  • Punjab News: 8 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 8 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस नशा तस्करों पर लगाम कसने के लिए विभिन्न अभियान चला रही है, ताकि नशे को राज्य से खत्म किया जा सके। इन अभियानों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब फिरोजपुर पुलिस ने 8 किलो हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। इस हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपये के करीब है। तस्कर सीमा से अमृतसर तक नशे की खेप लेकर जा रहा था। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो वह चेकप्वाइंट तोड़कर भाग गए जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिर बाद में कार की तलाशी के दौरान आरोपियों से 8 किलो हेरोइन बरामद की गई।

    जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कि सीमा पार से नशे की बड़ी खेप आने वाली है और नशा तस्कर इसे ले जाने की फिराक में हैं जिसके चलते फिरोजपुर में कई स्थानों पर पुलिस ने नाकेबंदी की। मल्लांवाला इलाके में नाकाबंदी के दौरान पुलिस को एक कार आती दिखाई दी। जब उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने नाकाबंदी तोड़ दी और तेजी से कार भगा ली।

    पुलिस ने जब चालक का पीछा किया और उसकी कार की तलाशी ली तो उसकी कार से 8 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई, जो वह फिरोजपुर सीमा क्षेत्र से लेकर आया था। तलाशी के दौरान यह भी पता चला कि उसने यह खेप किससे ली थी और किसे पहुंचानी थी। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : फाजिल्का रोड पर तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर होने की खबर सामने आई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक की पहचान समीर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार गांव कोठे राय साहिब निवासी समीर अपने दोस्त के साथ फिरोजपुर चमनी में एटीएम से पैसे निकलवाने आया था। जब वह पैसे निकालकर घर लौट रहे थे तो पुलिस लाइन के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठा समीर कई फीट हवा में उछलकर नीचे गिर गया। गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चला रहा उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए फरीदकोट मेडिकल रेफर कर दिया गया है। मृतक के पिता रणजीत ने बताया कि उनका बेटा समीर अपने दोस्त स्टीफ के साथ एटीएम में पैसे निकलवाने गया था। जिसके बाद वह जब वह घर वापिस आ रहे थे।

    इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। रणजीत ने बताया कि मेरे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि कार ने पीछे से इतनी जोरदार से टक्कर मारी कि गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab News: Overtake करने के चक्कर मे Canter चालक ने गवाई जान, देखे वीडियो

    Punjab News: Overtake करने के चक्कर मे Canter चालक ने गवाई जान, देखे वीडियो

    फिरोजपुर: लाधुका में बस स्टैंड के नजदीक के नजदीक भयानक सड़क हादसे मे एक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जलालाबाद से आ रहे कैंटर ओवरटेक करने के दौरान खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे मे कैंटर चालक ने छलांग लगा दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस और एसएसएफ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा सड़क पर खड़े ट्रक के कारण हुआ है, जिसमें कैंटर चालक गाड़ी के पिछले टायर के निचे आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक फाजिल्का का रहने वाला बताया जा रहा है कि मृतक फाजिल्का का रहने वाला था।

  • Punjabi नौजवान की विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjabi नौजवान की विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    फिरोजपुरः पंजाब से रोज़ी रोटी कमाने गए विदेशों में पंजाबी नौजवानों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अब एक और नौजवान की मनीला में संदिग्ध हालात में मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान खुशवीर सिंह खुशी निवासी गांव कोहर सिंह वाला,गुरूहरसहाए के रूप में हुई है। मृतक नौजवान के पिता जसविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा खुशी करीब ढाई साल पहले मनीला के जिला सिबू गया था। वहीं पर वह अपना कारोबार कर रहा था।

    उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा था। देर रात उन्हें उसकी मौत की दुखद खबर मिली। परिवार ने आशंका जताई है कि बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • Punjab News: नशा तस्करों ने घर में चलाए ईंट-पत्थर, 1 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्करों ने घर में चलाए ईंट-पत्थर, 1 घायल, देखें वीडियो

    पैसों का लालच देकर बच्चों से नशा बिकवाने के लगे आरोप

    फिरोजपुरः चिट्टा बेचने वालों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। वह छोटे-छोटे बच्चों को भी इस नर्क में डाल रहे हैं और अगर उन बच्चों के माता-पिता उन्हें ये काम करने से रोकते हैं तो उनके साथ इन बदमाशों द्वारा गुंडागर्दी की जाती है। ऐसा ही मामला पंजाब के फिराजशाह से सामने आया है जहां, एक परिवार ने अपने बेटे को हेरोइन बेचने वालों के साथ जाने से रोका तो नशा तस्करों ने पीड़ितों के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की तथा उनके घर ईंट-पत्थर भी फैंके। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं पीड़ितों ने पुलिस पर उचित जांच न करने के भी आरोप लगाए हैं। जानकारी देते हुए रमनदीप कौर पत्नी गब्बर ने बताया कि वह सोडी नगर, फिरोजशाह के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी दिहाड़ी मजदूर करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हम काम पर होते है और पीछे से उनके पड़ोसी वंश और उसका पिता जो हेरोइन बेचने का काम करते है उनके 2 बच्चों को 10-20 रुपए देने का लालच देकर उनके बच्चों से चिट्टा बेचने का काम करवाते हैं। उन्होंने बताया कि जब मेरे पति गब्बर को इस बारे में पता चला तो उसने अपने बच्चे को डांटा ताकि वह इस गलत रास्ते पर न जाए, लेकिन बदमाशों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और अपने बच्चे को डांट रहे पिता पर पड़ोसी ने ईंटों से हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनके घर पर भी तोड़फोड़ की जिसकी सीसीटीवी भी उनके पास है। घटना के बाद घायल गब्बर को सीएचसी फिरोजशाह दाखिल करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। रमनदीप कौर ने बताया कि वह कई बार थाने में आरोपियों की शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी कही पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाए कि आरोपी उन्हें धमकी देते हैं कि तुम्हे जहां मर्जी जाकर उनकी शिकायत करलो हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई कि आरोपियों पर लगाम कसी जाए और उन पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि बच्चों के नशे के नर्क में जाने से बचाया जा सके।
  • Punjab News : Pakistan से आई 2.5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफतार, देखे वीडियो

    Punjab News : Pakistan से आई 2.5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफतार, देखे वीडियो

    फिरोजपुर: पुलिस और बीएसएफ ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 2.5 किलो हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप मंगवाता था और इसे पंजाब के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और पूछताछ जारी है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भुपिंदर सिंह ने बताया कि सीमा पार से लगातार हेरोइन की खेप भारत में बड़े पैमाने पर नशे की सप्लाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नशा तस्कर से 12 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग ढाई किलो हेरोइन बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और बीएसएफ को खुफिया सूचना मिली थी कि सीमा के निकट स्थित गांवों में ड्रोन के जरिए नशे की खेप पाकिस्तान से भेजी गई है। पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पांच पैकेट हेरोइन के बरामद किये। जिनमें लगभग ढाई किलो हेरोइन थी। पुलिस नशा तस्कर का आपराधिक रिकॉर्ड जांच रही है और यह भी पता लगा जा रहा है कि वह पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे कहां सप्लाई करता था। आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं, जिस पर पुलिस आगे काम कर रही है और जल्द ही इस नेटवर्क का पूरा पर्दाफाश किया जाएगा। इसके अलावा नशा तस्करी में शामिल अन्य बड़े तस्करों की भी पहचान की जाएगी।