Category: Himachal

  • पंजाबः दिन दिहाड़े टैक्सी चालक पर युवकों ने मारी गोलियां, मौत 

    पंजाबः दिन दिहाड़े टैक्सी चालक पर युवकों ने मारी गोलियां, मौत 

    तरनतारनः पंजाब में क्राइम की वारदाते बढ़ती जा रही है। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है कि दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं अब ताजा मामला तरनतारन सीमा क्षेत्र खेमकरन से सामने आया है। जहां पर हमलावारों ने टैक्सी चालक की गोलियां मारकर हत्या कर दी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक हमलावारों ने पहले किराए पर ली टैक्सी फिर रास्ते में ड्राइवर पर चला दीं। हमलावारों ने टैक्सी चालक के सिर पर गोली मारी है। टैक्सी ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान शेरा मसीह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 2 व्यक्तियों ने किराए पर टैक्सी ली थी। रास्ते में आते गांव असल उताड़ के टाहली मोड़ पर ड्राईवर शेर मसीह के सिर के पीछे गोलियां मारकर हत्या कर दी और कातिल मौके से फरार हो गए।

    वहां पर मौजूद राहगीरों ने डीएसपी भिखीविंड तरसेम मसीह को फौरन सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर डीएसपी व इलाका पुलिस की तरफ से जांच शुरू कर दी गई। डीएसपी तरसेम सिंह व पुलिस पार्टी की तरफ से सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। इस संबंध में डीएसपी तरसेम मसीह से बात की गई तो उन्होंने कहा के कातिलों को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े कोर्ट के बाहर 2 गुटों में चली गोलियां

    पंजाबः दिन-दिहाड़े कोर्ट के बाहर 2 गुटों में चली गोलियां

    मोगाः पंजाब में क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है कि सरेआम गोलियां चला रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला आज मोगा से सामने आया है। जहां कचहरी के बाहर दो गुटों ने किसी विवाद को लेकर गोलियां चलाई गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला गैंगवार का हो सकता है।

    मामले की जांच की जा रही पुलिस 

    फिलहाल पुलिस द्वारा सारे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बता दें कि यह वारदात मोगा कचहरी के बाहर पार्किंग के पास हुई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार इस दौरान कई राऊंड फायर हुई। फिलहाल इस गोलिबारी में किसी तरह के जानी नुक्सान की खबर नहीं है जबकि एक कार के शीशे टूटे है। 

    मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट में पेश होने आए सनी नाम के शख्स पर 2–3 गाड़ियों में हमलावरों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि 6 राउंड फायरिंग की गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

  • पंजाबः PSEB ने किया 10वीं का रिजल्ट घोषित, 97.94 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

    पंजाबः PSEB ने किया 10वीं का रिजल्ट घोषित, 97.94 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

    मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं के रिजल्ट का घोषित कर दिया है। जारी किए गए रिजल्ट में 97.94 फीसदी बच्चे पास हुए है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले 12वीं के नतीजे घोषित किये थे। इस नतीजों में लड़कियां टॉप लिस्ट में आई थी।

    इन जिलों की लड़कियों ने मारी बाजी

    आज पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 10वीं के रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। फिरोजपुर की नैंसी ने 99.08% अंकों के साथ पंजाब में टॉप किया है। वहीं संगरूर से दिलप्रीत कौर ने 99.08% अंकों के साथ दूसरा और कोमलप्रीत ने 98.77% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

    फिरोजपुर की नैंसी ने 650 में से 644 अंक लेकर 99.8 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। संगरूर की दिलप्रीत कौर ने 644 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा संगरूर की कोमलप्रीत कौर ने 642 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।

    ऐेसे करें रिजल्ट Check

    अधिकारिक Webite pseb.ac.in पर जाएं
    पंजाब बोर्ड 10वीं का नतीजा 2022 लिंक पर करें Click
    Login करके रोल नंबर, जन्म तारीख और अन्य डिटेल करें Submit 
    आपका PSEB 10वीं का नतीजा स्क्रीन पर दिखाई देगा

  • पंजाबः इस मंत्री को मिली सेहत मंत्रालय की जिम्मेदारी

    पंजाबः इस मंत्री को मिली सेहत मंत्रालय की जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस शपथ ग्रहण करने वाले चेतन सिंह जोड़ामाजरा को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद यह विभाग भी सीएम भगवंत मान ने संभाला था।

    चेतन सिंह जोड़ामाजरा बनें सेहत मंत्री

    मान सरकार ने अब फैसला लेते हुए अब स्वास्थ्य विभाग की कमान चेतन सिंह जोड़ामाजरा को दे दी है। गौरतलब है कि पंजाब कैबिनेट में पहले 9 मंत्री थे और गत दिवस हुए विस्तार के साथ अब मान सरकार में अब कुल 14 मंत्री बन गए हैं। फिलहाल अभी शेष बचे मंत्रियों को विभाग सौंपा नहीं गया है, उन्हें आने वाले 1-2 दिनों में विभाग सौंप दिए जाएंगे। 

    नए चुने गए मंत्रियों को मिला ये विभाग 

    नए चुने मंत्रियों में सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा को पब्लिक रिलेशन, शहरी आवास, इंदरबीर सिंह निज्जर को लोकल बॉडी, चेतन सिंह जोड़ामाजरा को सेहत विभाग, फौजा सिंह को फूड प्रोसेसिंग और अनमोल गगन मान को सभ्याचार विभाग दिया गया है। 

  • पंजाबः एसपी हेडक्वार्टर गुरमीत सिंह गिरफ्तार, गर्भवती महिला से दुष्कर्म के लगे आरोप

    पंजाबः एसपी हेडक्वार्टर गुरमीत सिंह गिरफ्तार, गर्भवती महिला से दुष्कर्म के लगे आरोप

    गुरदासपुरः पंजाब पुलिस एक बार फिर से विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, गुरदासपुर के एसपी हेडक्वार्टर गुरमीत सिंह को मोगा से एक गर्भवती महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। वारदात को लेकर पीड़िता की शिकायत पर करीब ढ़ाई महीने चली एसआईटी की जांच के बाद 2 जुलाई को एसपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि एसपी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करने का झांसा देकर महिला से डरा धमका कर दो बार दुष्कर्म किया। एसपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अधिकारी अब अगली कार्रवाई में लगे हैं।

    पीड़िता ने चंडीगढ़ हेड क्वार्टर में दी थी शिकायत 

    बताया गया है कि दीनानगर की एक महिला ने पुलिस हेड क्वार्टर चंडीगढ़ में शिकायत भेज कर कहा था कि उसने दहेज प्रताड़ना के मामले में एसएसपी गुरदासपर को शिकायत दी थी। जिसके संदर्भ में एसपी गुरमीत सिंह सिद्धू ने उसे अपनी कोठी में बुलाया। दहेज प्रताड़ना के मामले में केस दर्ज करवाने का झांसा देकर और अपने पद का दुरुपयोग कर एसपी ने उसे डरा धमका कर दो बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। वह उस समय गर्भवती थी। इसके बाद भी एसपी उसे ऑडियो और वीडियो काल के जरिए परेशान करने लगा।

    इन सवालों की तलाश में जुटे पुलिस अधिकारी

    एसपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में इस बात का भी जिक्र है कि एसपी गुरमीत सिंह ने पहली बार संबंध बनाने के बाद लड़की के किसी पहचान वाले को धमकाया था तो उसने लड़की को दोबारा अपनी सरकारी कोठी पर मिलने के लिए क्यों बुलाया। यदि एसपी वॉट्सऐप काल में युवती को बेटी अथवा बच्ची कहता था तो उसे अश्लील वीडियो और मैसेज क्यों भेजता था और गंदी व अश्लील बातें क्यों करता था।

    युवती द्वारा पहले भी धारा 376 के तहत दर्ज करवाई गई

    एसएसपी गुरदासपुर के पत्र नंबर 763 के मुताबिक एसपी गुरमीत सिंह कभी भी युवती का जांच आफिसर नहीं था और न ही उसे कोई जांच मार्क हुई थी। वह युवती को धोखे में रख कर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वहीं एसपी की ओर से युवती द्वारा पहले भी धारा 376 के तहत दर्ज करवाई गई एफआईआर का जिक्र किया गया। लेकिन इसे दरकिनार करते हुए जांच में नए केस के साथ उनका कोई संबंध न होने और सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश अनुसार पास्ट कंडेक्ट अथवा करेक्टर का कोई महत्व न होने का हवाला दिया गया है।

    एसपी गुरमीत सिंह को अमृतसर रूरल और मोगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शिकायत में देरी का कारण युवती द्वारा अपने पति और ससुराल परिवार के खिलाफ थाना दीनानगर में 20 मई को धारा 498ए के तहत दर्ज केस के लिए जद्दोजहद करना बताया गया है। केस दर्ज होने के बाद एसपी गुरमीत सिंह को अमृतसर रूरल और मोगा पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी के सदस्य डीएसपी रविंदर सिंह और इंस्पेक्टर हरजीत कौर एसपी गुरमीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए मोगा पहुंचे थे। क्योंकि एसपी वहां एक केस में पेशी के लिए गए हुए थे।

    मोगा में ट्रेस हुई थी गुरमीत सिंह की लोकेशन

    एसएसपी मोगा गुलनीत खुराना ने बताया कि गुरदासपुर में एसपी गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज है। आज उनकी लोकेशन मोगा में ट्रेस हुई थी। एसपी गुरमीत सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर संबंधित पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं एसएसपी देहात अमृतसर स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि गुरमीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अगली कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः पैट्रोल पंप से 2 कैन और गाड़ी की टंकी फुल करवा बिना पैसे दिए युवक फरार

    पंजाबः पैट्रोल पंप से 2 कैन और गाड़ी की टंकी फुल करवा बिना पैसे दिए युवक फरार

    तरनतारनः पंजाब में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ दिन-भर-दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं अब एक ताजा मामला तरनतारन शहर का सामने आया है। जहां पर पेट्रोल पंप पर आई-20 कार में आए दो युवकों ने 8000 रुपए की धोखाधड़ी कर ली और फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पहले गाड़ी में पेट्रोल डलवाया, फिर 2 कैन भी फुल करवा लिए। इसके बाद आरोपी बिना पैसे दिए भाग गए। हालांकि इस सारे मामले की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

    पुलिस ने गाड़ी को कर लिया ट्रेस 

    पुलिस ने कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी को ट्रेस कर कर उसकी पहचान कर ली है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना गांव शेखचक की है। सोमवार देर शाम एक आई-20 कार पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए रूकी। कार सवार ने पहले गाड़ी में रखे दो कैन भरवाए। इसके बाद कार की टंकी को भी फुल करने के लिए कहा। पेट्रोल पंप कर्मी को शक हुआ तो उसने पैसों की मांग की। यह देख कार में बैठा दूसरा व्यक्ति पैसे गिनने लगा। हाथ में पैसे देख पेट्रोल पंप कर्मचारी ने भी कार में पेट्रोल डालना शुरू कर दिया, लेकिन जैसे ही कार की टंकी फुल हुई, कार सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया।

    आरोपी ने कर्मी पर कार चढ़ाने का किया प्रयास

    पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि बिना पैसे दिए कार भगा कर ले जाने लगे तो एक कर्मी उनकी गाड़ी के आगे आ गया, लेकिन उन्होंने फिर भी गाड़ी नहीं रोकी और कार को कर्मचारी के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद वे तरनतारन शहर की तरफ भाग गए।

    8000 रुपए का पेट्रोल डलवाकर भागे

    पुलिस का कहना है कि आरोपी 8 हजार रुपए का पेट्रोल डलवाकर फरार हुए हैं। सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी भी ट्रेस हो चुकी है। मामले की जांच चल रही है, जैसे ही जांच पूरी होगी, आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस को प्रियव्रत फौजी सहित तीन आरोपियों का मिला रिमांड

    पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस को प्रियव्रत फौजी सहित तीन आरोपियों का मिला रिमांड

    मानसा: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल प्रियव्रत फौज सहित तीन आरोपियों को सुबह 4 बजे दिल्ली से मानसा लाया गया। जिसके बाद आज सुबह उनका मेडिकल हुआ फिर कोर्ट में चारों को पेश किया गया। जहां पुलिस को कोर्ट से इन आरोपियों का 7 दिन का रिमांड मिला है।

    बीते दिन पुलिस ने दिल्ली पटियाला कोर्ट से शूटर प्रियव्रत फौजी, दीपक, कशिश और केशव का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया। उन्हें 13 जुलाई के लिए अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आरोपियों को मानसा सीआईए रखा गया है। 

    आरोपियों की जश्न मनाने की वीडियो हुई वायरल

    गौरतलब है कि बीते दिन एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें मूसेवाला की हत्या के बाद शूटर गाड़ी में जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान शूटरों ने हथयारों के साथ गाड़ी में जश्न मनाते हुए वीडियो बनाया है। जो कि काफी वायरल हो रहा है।

    बताया जा रहा है 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करने के बाद शूटरों ने गाड़ी में गाने लगा कर जश्न मनाया और इन सभी 5 शूटरों के पास हथियार भी देखे जा सकते है। इस वीडियो में अंकित सेरसा, प्रियवर्त फौजी, सचिन भिवानी भी नज़र आ रहे है। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए दो शूटरों सहित चार लोगों का पंजाब पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल कर पंजाब लाया गया। जिन्हें अब 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

  • कंवर व सतपाल सत्ती ने सैंज हादसे पर जताया दुख

    कंवर व सतपाल सत्ती ने सैंज हादसे पर जताया दुख

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर व छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कुल्लू जिला के सैंज में हुए निजी बस हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता का प्रयास कर रही है और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की समय सारणी में बदलाव

    जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की समय सारणी में बदलाव

    ऊना/सुशील पंडित: जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की समय सारणी में पुनः बदलाव किया गया है। इस बारे आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि मौसम को देखते हुए जिला के सभी आंगबाड़ी केंद्र खोलने का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक लागू रहेगी।

  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन के लिए मिलता है कर्मयोगी अवार्ड

    उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन के लिए मिलता है कर्मयोगी अवार्ड

    ऊना/सुशील पंडित: सभी सरकारी विभागों/कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं अच्छा प्रदर्शन करने हेतू कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार की ओर से कर्मयोगी योजना चलाई गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के कर्मचारियों को प्रोत्साहन और प्रेरणा प्रदान करना, अनुकरणीय, असाधारण एवं उत्कृष्ट कार्य व उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करना, सभी कर्मचारियों को कार्य में उत्कृष्ठता, समयबद्ध कार्य निष्पादन व सेवा वितरण के लिए प्रेरित करना तथा ऐसे उत्कृष्ट कर्मचारियों द्वारा निर्धारित आदर्शों का अनुकरण करना है। राघव शर्मा ने कहा कि सम्मान और पुरस्कार कर्मचारियों को न केवल कड़ी मेहनत और कौशल में सुधार लाने के लिए पे्ररित करने के लिए अहम भूमिका निभाते है बल्कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने एवं नागरिकों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण लोक सेवा वितरण सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। 

    पात्रता व पुरस्कार
    उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के समूह ए, बी, सी एवं डी के कर्मचारियों को प्रेरित करने एवं उनके माध्यम से किए गए श्रेष्ठ, असाधारण और उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए पुरस्कार, पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं। कर्मयोगी योजना के तहत प्रदेश सरकार राज्य के कर्मचारियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य पुरस्कार, विभाग में अच्छा कार्य करने पर विभागीय पुरस्कार तथा जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वालों कर्मचारियो को जिला पुरस्कार प्रदान करती है। 

    राज्य पुरस्कार में देय राशि 30 हज़ार रूपये व एक पदक, विभागीय पुरस्कार में 20 हज़ार रूपये व एक पदक तथा जिला पुरस्कार में 15 हज़ार रूपये व एक पदक दिया जाता हैं। इसके अतिरिक्त प्रशंसा सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है जिसमें सभी राज्य, विभागीय व जिला पुरस्कारों में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले कर्मचारियों के लिए प्रशंसा सांत्वना पुरस्कार के साथ-साथ प्रत्येक को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।