पंजाबः दिन दिहाड़े टैक्सी चालक पर युवकों ने मारी गोलियां, मौत 

तरनतारनः पंजाब में क्राइम की वारदाते बढ़ती जा रही है। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है कि दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं अब ताजा मामला तरनतारन सीमा क्षेत्र खेमकरन से सामने आया है। जहां पर हमलावारों ने टैक्सी चालक की गोलियां मारकर हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक हमलावारों ने पहले किराए पर ली टैक्सी फिर रास्ते में ड्राइवर पर चला दीं। हमलावारों ने टैक्सी चालक के सिर पर गोली मारी है। टैक्सी ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान शेरा मसीह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 2 व्यक्तियों ने किराए पर टैक्सी ली थी। रास्ते में आते गांव असल उताड़ के टाहली मोड़ पर ड्राईवर शेर मसीह के सिर के पीछे गोलियां मारकर हत्या कर दी और कातिल मौके से फरार हो गए।

वहां पर मौजूद राहगीरों ने डीएसपी भिखीविंड तरसेम मसीह को फौरन सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर डीएसपी व इलाका पुलिस की तरफ से जांच शुरू कर दी गई। डीएसपी तरसेम सिंह व पुलिस पार्टी की तरफ से सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। इस संबंध में डीएसपी तरसेम मसीह से बात की गई तो उन्होंने कहा के कातिलों को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *