Category: Himachal

  • पंजाबः पुलिस ने पकड़े सिख फॉर जस्टिस से जुड़े तीन आरोपी

    पंजाबः पुलिस ने पकड़े सिख फॉर जस्टिस से जुड़े तीन आरोपी

    संगरूरः पंजाब पुलिस ने दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संगरूर पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में सक्रिय सिख फार जस्टिस के लिए तीन सिखों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनमें चंडीगढ़ की एलांते माल (अब नेक्सस एलांते माल) का पूर्व सिक्योरिटी गार्ड और पिता-पुत्र की जोड़ी शामिल है।

    संगरूर के एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू  ने दी जानकारी 

    इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी संगरूर के मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि संगरूर लोकसभा उपचुनाव दौरान शहर के कई हिस्सों में खालिस्तानी और एसजेएफ के नारे लिखे गए थे। पुलिस ने असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया था। टीम ने लंबी पड़ताल के बाद जिला बरनाला के गांव हमीदी के रेशम सिंह सहित मनप्रीत सिंह व उसके पिता कुलविंदर सिंह निवासी पिंडी केहर सिंह वाली लोंगोवाल को गिरफ्तार किया है।

    रेशम सिंह चंडीगढ़ में सिक्योरिटी गार्ड का करता था काम 

    रेशम सिंह कभी चंडीगढ़ के अलांते माल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था, उसने अपने साले कुलविंदर सिंह उसके पुत्र मनजीत सिंह से मिलकर पंजाब व हरियाणा में खालिस्तान जिंदाबाद व एसजेएफ के नारे लिखकर लोगों में दहशत पैदा की। वह विदेश बैठे खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत पन्नू के इशारे पर पैसे लेकर काम करता था।

    आरोपियों से बाइक व अन्य सामान बरामद

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए रेशम सिंह व उसके साथियों से पांच मोबाइल, पांच सिम, दो मोटरसाइकिल, तीन बोतल पेंट बरामद किए गए। आरोपितों ने संगरूर सहित करनाल, तकीपुर, गांव केहर सिंह वाली व अन्य स्थानों पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। रेशम सिंह गुरपतवंत सिंह के संपर्क में था। एसएसपी ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। इससे जुड़े कई राज सामने आने की आशंका है।

  • पंजाबः सरकार ने खेल विभाग में किए तबादले

    पंजाबः सरकार ने खेल विभाग में किए तबादले

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से लगातार तबादलों का दौर जारी है। वहीं आज सरकार की ओर से खेल विभाग में तबादले किए हैं। खेल विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 16 कोचों की बदलियां की गई हैं। इसमें जालंधर और बठिंडा समेत कई शहरों के कोच शामिल है।

    वहीं दूसरी ओर सरकार की ओर से पंजाब सचिवालय के 13 अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है।

  • पंजाबः इस जिले में पुलिस ने की छापेमारी, 12 काबू

    पंजाबः इस जिले में पुलिस ने की छापेमारी, 12 काबू

    खरड़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए लारेंस बिश्नोई को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। लारैंस बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा के बीच खरड़ जेल में रखा गया है। लारैंस बिश्नोई की सुरक्षा को लेकर आज पुलिस ने खरड़ की कॉलोनियों में छापेमारी की। इस छापेमारी दौरान पुलिस ने बिना जांच के रहने वाले लोगों को भी हिरासत में लिया जा रहा है।

    खरड़ सदर पुलिस ने आज खरड़ मोरिंडा रोड पर पड़ती कॉलोनी अमरिया में अचानक छापेमारी कर 12 लोगों को हिरासत में लिया और चार दोपहिया वाहन व एक कार को भी हिरासत में लिया है।

  • पंजाबः बस और ट्रक के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, 5 घायल

    पंजाबः बस और ट्रक के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, 5 घायल

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बठिंडा-लुधियाना राजमार्ग पर निहालूवाल गांव में निजी स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी की बस लगभग 35 यात्रियों को लेकर जयपुर से लुधियाना जा रही थी। वहीं सुबह करीब छह बजे गांव निहालूवाल से गुजरते समय बस रायकोट से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया।

  • पंजाबः आज से मिलेगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त, जानें Kejriwal ने लोगों को क्या कहा

    पंजाबः आज से मिलेगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त, जानें Kejriwal ने लोगों को क्या कहा

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने लोगों से किए एक और वादे को आज पूरा किया है। सरकार की ओर से जारी 300 यूनिट बिजली मुफ्त का हाल ही में एलान किया गया था जोकि आज से लागू हो रही है। वहीं सरकार के कईं मंत्री व विधायक पंजाब के लोगों को फ्री बिजली मिलने पर बधाई दे रहे हैं।

    इसी संबंध में आप सुप्रीमो व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा पंजाब के लोगों को बधाई! आज से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ़्त मिलेगी। लाखों परिवारों के अब हर महीने ज़ीरो बिजली बिल आया करेंगे। हमने अपना वादा पूरा किया। आम आदमी पार्टी जो कहती है, वो करती है। पंजाब के लोगों को भी अब महँगी बिजली से छुटकारा मिलेगा।

    भगवंत मान ने किया ट्वीट

    300 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया उन्होंने कहा कि पिछली सरकारे चुनाव के दौरान अपने वादों को पूरा करती थी, उनको पूरा करने में पांच साल लग जाते है। लेकिन हमारी सरकार ने पंजाब के इतिहास में एक नया कार्य सेट किया है। आज हम पंजाबियों से की गई एक और गारंटी को पूरा करने जा रहे हैं। आज से पंजाब के हर घर में 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।

  • पंजाबः पुलिस ने 80 करोड़ रुपए की हेरोइन की बरामद, 4 काबू

    पंजाबः पुलिस ने 80 करोड़ रुपए की हेरोइन की बरामद, 4 काबू

    गुरदासपुरः पंजाब में लगातार चैकिंग दौरान भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की जा रही है। हाल ही में लुधियाना में भरी मात्रा में नशे की खेप बरामद की गई थी। अब गुरदासपुर जिले अधीन पड़ते दीनानगर में पुलिस ने चैकिंग दौरान भारी मात्रा में नशा बरामद किया है। पुलिस ने नशे के साथ 4 आरोपियों को भी काबू किया है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार दीनानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बड़े तस्कर जम्मू कश्मीर से हैरोईन की खेप ले कर आ रहे हैं। जिस पर दीनानगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज कपिल कौशल ने पुलिस पार्टी के साथ शुगर मिल पनियाड के पास नाकाबंदी कर इनोवा और करिसटि कार को रोक कर जब तालाशी ली  तो वाहनों में से 16 किलो से ज्यादा हैरोईन बरामद हुई।

    जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही है। पुलिस ने चार आरोपी काबू कर वाहन भी कब्जे में लिए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हो गई है जिनकी पुलिस जानकारी नहीं दे रही है।

  • ऊना पधारने पर मुख्यमंत्री जयराम का जोरदार स्वागत

    ऊना पधारने पर मुख्यमंत्री जयराम का जोरदार स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ऊना पधारने पर स्वागत करते ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल सहित स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया।

  • अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी विद्यार्थियों को दी गई 1.52 लाख रुपए की छात्रवृति

    अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी विद्यार्थियों को दी गई 1.52 लाख रुपए की छात्रवृति

    एडीसी ने प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

    ऊना/सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्ष 2021-22 में प्री-मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृति योजना के तहत 152 विद्यार्थियों को 1.52 लाख रुपए की छात्रवृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मैट्रिक के बाद मिलनी वाली छात्रवृति योजना के तहत 30 अल्पसंख्यक विद्यार्थियों ने छात्रवृति के लिए आवेदन किया है, जिनमें 11 छात्र ग्यारहवीं कक्षा तथा 11 छात्र बारहवीं कक्षा के हैं। 

    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए, क्योंकि इसका उद्देश्य तहत अल्पसंख्यकों को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर देना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अधिसूचित अल्पसंख्यक वर्ग में मुस्लिम, इसाई, सिख, बौद्ध और पारसी को शामिल हैं। डॉ. अमित ने कहा कि स्वरोजगार के लिए भी सरकार अल्पसंख्यक समुदाय को सहायता प्रदान करती है। 

    एससी-एसटी एक्ट के तहत कुल 62 मामले
    इसके बाद एडीसी ने जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति ऊना (एससी-एसटी अत्याचार निवारण) बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि 30 जून 2022 तक जिला में अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कुल 62 मामले दर्ज हुए हैं। जिनमें से 8 केस में पुलिस जांच कर रही है, 46 मामले न्यायालय में लंबित हैं, एक में दोषी को सजा हुई है तथा 7 मामले खारिज हुए हैं।  

    डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जहां सजा का प्रावधान है, वहीं कानूनी संरक्षण दिलवाने के साथ-साथ पुनर्वास राहत राशि के रूप में आर्थिक मदद भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस एक्ट का उद्देश्य जातिगत भेदभाव को रोकना है। 

    5046 दिव्यांगजनों की दी जा रही पेंशन
    इसके उपरांत एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम के तहत जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में 5046 दिव्यांग जनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। वहीं एडीसी ने कहा कि राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत मानसिक रूप से दिव्यांग जनों को विधिक संरक्षण प्रदान करने का प्रावधान है। इस अधिनियम के तहत निःशक्त व्यक्तियों के 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद संरक्षक नियुक्त किए जाने के लिए माता-पिता, रिश्तेदारों या पंजीकृत संगठनों को कानूनी संरक्षक बनाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में 92 को कानूनी संरक्षक के प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। 

    बैठक में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा, जिला न्यायवादी एसएस कौंडल सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल रहे। 

  • कुटलैहड़ कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों का एक दिवसीय हुआ प्रशिक्षण शिविर

    कुटलैहड़ कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों का एक दिवसीय हुआ प्रशिक्षण शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़  कांग्रेस सेवा दल द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गांव बल्ह खालसा में किया गया। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रशिक्षक कांग्रेस सेवा दल डॉ विजय डोगरा ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया  उन्होंने कहा कांग्रेस सेवा दल अनुशासित संगठन है तथा चुनावों की तैयारियों में कांग्रेस सेवा दल मुख्य भूमिका निभा सकता है। कार्यशाला को शुरू करने से पहले कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ एन एस हार्डीकर को पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव घोषणा के बाद तैयारियों के बारे में टिप्स दिए तथा बूथ स्तर पर किस तरह से रणनीति तैयार की जाएगी इस बारे अवगत करवाया।

    डॉक्टर डोगरा ने कुटलैहड़ के सभी 118 बूथों को दो जोन में बांटा है जिसमें हार्डेकर जोन एक तथा महात्मा गांधी जोन दो वनाए गए हैं हर जोन के तहत 6 सब जोन भी बनाए गए हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपने दाएं और बाएं के वुथों की मजबूती के लिए समन्वय स्थापित करें। कार्यशाला का शुभारंभ ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा ने किया तथा कार्यशाला की अध्यक्षता सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष दौलत राम ने की इस मौके पर विवेक शर्मा ने सभी सेवादल कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ आगे बढ़ते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि जरूरत है अनुशासित सिपाही के नाते हम सभी कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करें तथा आने वाले विधानसभा चुनावों में एकजुटता के साथ काम करते हुए विजय हासिल करें। इस कार्यशाला का समापन राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ विजय डोगरा में किया इस मौके पर डॉ रमेश बंगा, उप प्रधान दर्शन सिंह, महासचिव केवल कृष्ण शर्मा, अशोक कुमार, सोढ़ी राम, रंजना शर्मा, शशी सिंह, बीना देवी, राकेश कुमार ,मुकेश कुमार , सपना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • 42.41 लाख रूपये से निर्मित किया जाएगा बसोली खड्ड पुल: सत्ती

    42.41 लाख रूपये से निर्मित किया जाएगा बसोली खड्ड पुल: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत आज ग्राम पंचायत बसोली में ढेसी मोहल्ला के लिए बसोली खड्ड पर 42.41 लाख रूपये से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से लोगों की मांग थी कि बसोली खड्ड पर पुल बनाया जाए, जिसे आज पूर्ण किया गया है। सत्ती ने कहा कि 3 माह के भीतर इस ब्रिज को तैयार कर यहां की जनता को समर्पित किया जाएगा।

    इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि आज बसोली पंचायत के लिए नए आयाम को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी बसोली पंचायत में अनेकों विकास कार्य किए गए हैं तथा कुछ कार्य प्रगति पर हैं। ऊना से मलाहत-बसोली-तलाई सड़क को 31 करोड़ रूपये की राशि खर्च करके डबल लेन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बसोली गांव के युवाओं को खेलने के लिए एक बेहतर स्थान मिले इसके लिए बसोली खड्ड पर बनने वाले पुल के साथ लगते ग्राउंड को आने वाले समय स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को आंकलन तैयार करने के निर्देश दिए। सत्ती ने कहा कि बसोली में 45 लाख रुपये लागत की पेयजल योजना का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके अलावा बसोली में एक और पुरानी पेयजल योजना का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा जिस पर 40 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 8 लाख की राशि व्यय करके रावमापा स्कूल बसोली की चारदीवारी बनाई गई हैं। 3 लाख रूपये से रक्कड़-बसोली रोड़ पर पेवर ब्लाॅक लगाए गए हैं। ग्राम पंचायत बसोली में वर्षा के पानी से क्षतिग्रस्त हुए मुख्य रोड़ से अबादी दर्शन सिंह के घर तक का रास्ता 2 लाख रूपये से बनाया गया है। 3 लाख से मनोज कुमार से शारदा देवी के घर तक इंटरलोकिंग पेवर ब्लाॅक लगाने का कार्य किया गया है। 66.87 लाख रूपये से ऊना-बसोली से पीजीआई सैटेलाईट सेंटर लिंक रोड़ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सत्ती ने बताया कि समूर चैक डैम की तर्ज पर बसोली में भी चैक डैम तैयार करने के लिए लगभग 1.50 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया है। इस चैक डैम के बनने से इस क्षेत्र में खेतों को सिंचाई योग्य जल उपलब्ध करवाने में लाभदायक सिद्ध होगा।

    इसके अतिरिक्त 91.53 लाख रूपये से पीएचसी बसोली के भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 4.46 करोड़ रूपये से बसोली के वार्ड 1 लवाणा मोहल्ला से लम्लैहड़ी बाया संधाल लिंक रोड़ बनाया जाएगा जिसकी डीपीआर तैयार कर भेज दी गई है और शीघ्र ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, बीडीसी सदस्य परमिंदर कौर, प्रधान शशि देवी, उप प्रधान बलदेव कुमार, एसई पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, पूर्व उप प्रधान सतनाम सिंह, पुष्पिंद्र पाल, जोगिंद्र विंदरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।