Category: Himachal

  • वीरेंद्र कश्यप 27 मई को ऊना प्रवास पर

    वीरेंद्र कश्यप 27 मई को ऊना प्रवास पर

    ऊना (सुशील पंडित)। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप 27 मई को जिला परिषद हॉल में 11 बजे एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें अनुसूचित जाति से संबंधित विभिन्न मुद्दों तथा कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी विभागों के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। साथ ही अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण से संबंधित प्रबोधन एवं सतर्कता समिति तथा अनुसूचित जाति से संबंधित कल्याण बोर्डों के सभी गैर सरकारी सदस्य भी इस बैठक में शामिल होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

  • वन संपदा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर राजेश ने समाज को दिया बड़ा संदेशः कंवर

    वन संपदा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर राजेश ने समाज को दिया बड़ा संदेशः कंवर

    जंगल की आग बुझाने के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले राजेश कुमार के परिवार से मिले ग्रामीण विकास मंत्री

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायी राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर सैली के वन में लगी आग को बुझाने के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले वन रक्षक राजेश कुमार के परिवार से मंगलवार देर सांय बदोली में उनके घर जाकर मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। कंवर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से पीड़ित परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। कंवर ने कहा कि सरकार वन रक्षक राजेश कुमार के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वन रक्षक राजेश कुमार की मृत्यु एक बहुत बड़ा हादसा है। उन्होंने वन संपदा की रक्षा के लिए शहादत देकर समाज को एक बहुत बड़ा संदेश दिया है, जिसे हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व अकसर गर्मियों के दिनों में जंगलों में आग लगाते हैं, लेकिन इस शरारत से एक घर का चिराग बुझ गया है। हर वर्ष जंगल की आग में करोड़ों रुपए की वन संपदा राख हो जाती है और अनेकों पशु पक्षी आग की चपेट में आ कर जान गंवा बैठते हैं। कंवर ने कहा कि बदोली का जांबाज राजेश कुमार जंगल की आग को बुझाने के लिए प्रयासरत था और राजेश कुमार आग बझुाते हुए तेज़ हवाओं के चलते आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए, जिसके कारण उनकी दुखद मृत्यु हो गई।

  • वन रक्षक राजेश कुमार को दिलाएंगे शहीद का दर्जाः राकेश पठानिया

    वन रक्षक राजेश कुमार को दिलाएंगे शहीद का दर्जाः राकेश पठानिया

    आग बुझाते सर्वोच्च बलिदान देने वाले वन रक्षक राजेश के अंतिम संस्कार में शामिल हुए वन मंत्री राकेश पठानिया
    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा उपमंडल के तहत सैली में जंगल में लगी आग बुझाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वन रक्षक राजेश कुमार का उनके पैतृक गांव बदोली में आज अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में वन मंत्री राकेश पठानिया भी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

    शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि राजेश कुमार ने कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए अपने फर्ज के लिए कुर्बानी दी है और प्रदेश सरकार उन्हें शहीद का दर्जा देगी। यह मामला कैबिनेट में ले जाया जाएगा और सरकार शहीद के परिवार से एक सदस्य को नौकरी भी प्रदान करेगी। साथ ही पत्नी को नियमानुसार पेंशन भी प्रदान की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि वन रक्षक राजेश कुमार के परिवार को प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन ऊना हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  • पंजाबी अदाकारा बिन्नू ढिल्लों के पिता का हुआ निधन…

    पंजाबी अदाकारा बिन्नू ढिल्लों के पिता का हुआ निधन…

    चंडीगढ़ः पंजाबी अदाकारा बिन्नू ढिल्लों को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके पिता स. हरबंस सिंह ढिल्लों का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी बिन्नू ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर सांझी की है।

    बिन्नू ढिल्लों ने एक तस्वीर सांझी करते लिखा, ‘‘हमारे आदरणीय पिता जी स. हरबंस सिंह ढिल्लों जी आज अपनी संसारिक यात्रा पूरी करके गुरुचरणों में जा बिराजे हैं। उनके अंतिम संस्कार की रस्म रामबाग धीरू में कल तारीख़ 25 मई, 2022 को दोपहर 12 बजे की जाएगी।’’

    बता दें कि यह पोस्ट बिन्नू ढिल्लों ने कल यानि 24 मई को सांझी की है, जिसका आज अंतिम संस्कार होगा। इस तस्वीर की कैप्शन में बिन्नूढिल्लों ने लिखा, ‘‘बहुत सारा प्यार पिता जी। आपकी हमेशा याद आयेगी।’’बता दें कि पिता से पहले इसी साल 10 फरवरी को बिन्नू ढिल्लों के माता नरिन्दर कौर का निधन हुआ था।

  • अपने धन को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न आयामों में करें निवेश: डॉ लाल सिंह

    अपने धन को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न आयामों में करें निवेश: डॉ लाल सिंह

    ऊना/सुशील पंडित: नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा इन्वेस्टर एजुकेशन जागरूकता एवं प्रोटेक्शन फण्ड अथाॅरिटी भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यकम के दूसरे दिन एनवाईके उपनिदेशक डॉ लाल सिँह ने कहा कि अपने धन का निवेश विभिन्न आयामों में करें ताकि आपका धन सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि सरकारी उपक्रमों में निवेश करने से धन सुरक्षित भी रहता है।

    दूसरे सत्र में एरिया मैनेजर तिलक राज ने युवाओं को क्रिप्टो करंसी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्रिप्टो करंसी भविष्य में प्रयोग होने वाली प्रमुख करंसी रहेगी। आज अगर हम क्रिप्टो इंडस्ट्री को स्टडी करते हैं तो इसमें बड़े लेवल के फायदे हैं। क्रिप्टो करंसी एथेरीयम बेस्ड क्रिप्टो करंसी है और एथेरीयम की ब्लॉकचेन पर बनी है।

    इसके अलावा प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के अधिकारी पूर्ण चंद रयाल ने म्यूचुअल फण्ड, शेयर मार्केट, डी मेट खाता के बारे में युवाओं के साथ विस्तृत तरीके से जानकारी सांझा की। उन्होंने युवाओं को बताया कि शेयर मार्केट दूसरे सामान्य बाजार की तरह होता है जहाँ अलग-अलग कंपनियों के शेयर खरीदे ओर बेचे जाते हैंे। उन्होंने पीपीएफ खाता के बारे में जानकारी दी और बताया कि ये खाता होना जरूरी है और टैक्स फ्री है। इस कार्यक्रम के दौरान डाक विभाग और भारतीय जीवन बीमा निगम में निवेश सम्बधी जानकारी भी दी गई।

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य जोगिंदर देव आर्य, नेहरू युवा केन्द्र ऊना के जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति के सदस्य अविनाश शर्मा, आकाश, युवा स्वंयसेवी अक्षय शर्मा, ऋषव चैधरी, राकेश, सुरम सिंह बनयाल, मनीष शर्मा सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

  • जिला ऊना में 26 मई को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक

    जिला ऊना में 26 मई को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक

    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह के तहत 26 मई को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को आंगनबाडियों व स्कूलों में एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने नेशनल डीवार्मिंग डे पर आयोजित बैठक में कहीं। राघव शर्मा ने कहा कि 26 मई को किसी कारणवश एल्बेंडाजोल की खुराक से वंचित रहे बच्चों के लिए 30 मई को मोपअप राउंड के अंतर्गत एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। डीसी ने कहा कि अनिमीया मुक्त भारत के तहत 1 से 30 जून तक 10 साल की आयु वर्ग के बच्चों में अनिमीया की स्क्रीनिंग की जाएगी तथा अनीमीया  से ग्रसित बच्चों को आयरन आदि निःशुल्क दवाईयां वितरित की जाएगी।  इसके अतिरिक्त सघन दस्त रोग नियंत्रण पखवाड़ा 15 से 30 जून तक मनाया जाएगा जिसमें आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकत्र्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर 5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को ओआरएस व जिंक की गोलियां निःशुल्क दी जाएंगी। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को आशावर्कर के माध्यम से स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को हैंड वाशिंग व ओआरएस घोल की विधि बारे जागरूक करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक छह माह के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट में कीडे इत्यादि होने के कारण जो ऊर्जा खानपान से व्यक्ति को मिलनी चाहिए वह उसे पूरी तरह से प्राप्त नहीं हो पाती है तथा व्यक्ति अनीमिया का शिकार होकर कई बीमारियों की चपेट में जल्द आने की संभावना बनी रहती है। इसी के मध्यनज़र एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाती है। उन्होने कहा कि कमजोरी व कुपोषण के कारण बच्चों में एकाग्रता की कमी होने से इसका प्रभाव उनकी शिक्षा पर भी पड़ता है।

    डीसी ने बच्चों से नियमित तौर पर एल्बेंडाजोल की दवा लेने तथा इस बारे अपने आस पडोस में भी व्यापक जन जागरूकता लाने पर बल दिया। उन्होने कहा कि एल्बेंडाजोल की दवा सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफत में उपलब्ध करवाई जाती है। साथ ही बच्चों से खाना खाने व शौच जाने के बाद अपने हाथों की साबुन से अच्छी तरह से साफ-सफाई बनाए रखने, नाखूनों को साफ सुथरा व छोटा रखने, खुले में शौच न करने तथा शौचालय का ही प्रयोग करने एवं अपने आसपास सफाई रखने का भी आहवान किया। 

    इस अवसर पर सीएमओ मंजू बहल, एमओएच डाॅ सुखदीप सिंह सिधू, डीपीओ श्रवण कुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह, एसआई एमसी आशुतोष सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी  उपस्थित थे।

  • प्रो. राम कुमार ने घालूवाल में किया पेयजल योजना का लोकार्पण

    प्रो. राम कुमार ने घालूवाल में किया पेयजल योजना का लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज घालूवाल में पीने की पानी की परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से लगभग 200 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध होगी। 

    अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 7.78 लाख परिवारों को स्वच्छ पेयजल के कनेक्शन वर्तमान सरकार ने प्रदान किए हैं, जिससे अब लगभग 89.17 प्रतिशत घरों को स्वच्छ पेयजल सुविधा प्राप्त हो चुकी है। सरकार ने अगस्त 2019 में जल जीवन मिशन प्रारंभ होने के बाद प्रदेश की 327 पेयजल परियोजनाओं के लिए 2896.54 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए तथा पिछले वर्ष 2.37 लाख घरों ने पेयजल सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास करवाया है और हरोली विस क्षेत्र में भी विकास के लिए भरपूर पैसा दिया गया है। 

    इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सोना सैणी, बीडीसी सदस्य राजेश पुरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा सतीश ठाकुर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष परमजीत जसवाल, उप-प्रधान घालूवाल अनिल जसवाल, अश्वनी, सतीश, पिंका, विभीषण, बलजीत, सुनील सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही किराया वसूला जाएं: आरटीओ

    सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही किराया वसूला जाएं: आरटीओ

    ऊना/सुशील पंडित: आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम, जिला के निजी बस आॅप्रेटर एवं अन्य राज्यों के बस आॅप्रेटर जोकि अपनी स्टेज़ कैरिज बसों का प्रचलन ऊना जिला में संचालित कर रहे हैं, का आहवान किया कि वह ऊना जिला में बसों का किराया यात्रियों से हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना 22/07/2020 के तहत वसूलना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने बताया कि तीन किलोमीटर तक न्यूनतम किराया 7 रूपये, पहाड़ी सड़क पर 2.19 रूपये प्रति किलोमीटर, समतल सड़क में 1.40 रूपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूूली सूनिश्चित करें। डीलक्स बसों में समतल सड़क के लिए 1.71 रूपये और पहाड़ी सड़क पर 2.71 रूपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जाएगा। वोल्वो बसों में 3.42 रूपये प्रति किलोमीटर समतल रोड़ तथा 4.52 रूपये प्रति किलोमीटर पहाड़ी सड़क पर किराया वसूला जाएगा। इसके अलावा आरटीओ ने कहा कि सभी परमिट धारक टिकट बुक और टिकट मशीन में उपरोक्त दरों के साथ-साथ सभी सवारियों को यात्रा टिकट जारी करना भी सुनिश्चित करें।

  • महा क्विज प्रतियोगिता के विजेता को मिलेगा 51 हजार का प्रथम पुरस्कारः बिक्रम सिंह ठाकुर

    महा क्विज प्रतियोगिता के विजेता को मिलेगा 51 हजार का प्रथम पुरस्कारः बिक्रम सिंह ठाकुर

    उद्योग मंत्री ने किया महा-क्विज प्रतियोगिता के दूसरे राउंड का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल जनभागीदारी से सुशासन के तहत महा क्विज प्रतियोगिता के दूसरे राउंड का शुभारंभ उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने आज ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होटल ग्रैंड गुलमोहर बहडाला के सभागार में किया। आज की प्रतियोगिता सरकार की उद्योग विभाग तथा स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं के विषय पर आधारित रही। 

    इस अवसर पर अपने संबोधन में बिक्रम सिंह ने कहा कि सरकार ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से जन भागीदारी से सुशासन कार्यक्रम के अंतर्गत एक महा क्विज प्रतियोगिता आरंभ की है। जनभागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महा-क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को माईगव हिमाचल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। यह पंजीकरण करवाना काफी सरल है। इसके लिए प्रतिभागी का अपना ई-मेल अकाउंट और मोबाइल नंबर होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद माईगव पोर्टल के होम पेज पर क्विज से संबंधित बैनर होगा उस पर क्लिक करके क्विज से संबंधित पेज ओपन होगा।

    इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर कुल आठ राउंड आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित पहला राउंड 11 मई को आरंभ किया जा चुका है, जो 25 मई तक जारी रहेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति से योजना से संबंधित 10 सवाल पूछे जाएंगे तथा उत्तर देने के लिए 2 मिनट 30 सेकंड का समय रहेगा। समय पूरा होने के पश्चात खोला गया पेज स्वयं बंद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि क्विज के प्रत्येक राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम 1000 व्यक्तियों को 1000 रुपए प्रति व्यक्ति पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आठ राउंड पूरे करने के बाद राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा इस प्रतियोगिता में पूर्व आयोजित आठ राउंड के प्रथम विजेता भाग लेंगे। राज्य स्तरीय महा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 51 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपए और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 11 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रश्नोत्तरी केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित होगी और हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

    इससे पूर्व जिला उद्योग केंद्र उना के महाप्रबंधक अंशुल धीमान ने सरकार द्वारा उद्यमियों एवं निवेशकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में पावर पॉइंट के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी तथा जिला ऊना में निवेशकों के प्रोत्साहन के लिए किए गए कार्यों बारे एक लघु फिल्म प्रस्तुत की।  इस अवसर पर हिमाचल माईगव टीम ने महा क्विज प्रतियोगिता के संबंध में लघु फिल्म भी दिखाई। कार्यक्रम में ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा उद्यमियों द्वारा प्रदेश सरकार की उद्योग तथा स्वरोजगार संबंधी योजनाओं बारे अपने अनुभव सांझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों के अलावा शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं ने भी उद्योग विभाग तथा प्रशासन से संबंधित सवाल पूछे जिसके बारे में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह तथा उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

    इस अवसर पर प्रो. राम कुमार उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम, रमेश वर्मा संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग, अंशुल धीमान महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ऊना, डॉ. निधि पटेल एसडीएम ऊना, देवेंद्र चौहान प्रधानाचार्य डाइट उना, राकेश कौशल अध्यक्ष हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, सुरेश शर्मा प्रधान हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, प्रमोद शर्मा प्रधान अंब गगरेट इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, वीरेश शर्मा सचिव मैहतपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, विभिन्न उद्योगों के उद्योगपति एवं उनके प्रतिनिधि तथा शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • लोक गीतों के माध्यम से बताई कल्याणकारी योजनाएं

    लोक गीतों के माध्यम से बताई कल्याणकारी योजनाएं

    ऊना/सुशील पंडित: वर्तमान प्रदेश सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरु की हैं जिसका सीधा लाभ आम आदमी को मिल रहा है। सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के दायरे में अधिक से अधिक लोगों को लाने के उद्देश्य से बिना आय सीमा के पैन्शन प्राप्त करने की आयु को घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रां में अब लोगों को पेयजल के लिए कोई बिल नहीं देना होगा। इसके अलावा 125 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत पर उपभोक्ताओं के बिल पूरी तरह से माफ करने से अनेकों प्रदेशवासियों को राहत मिलेगी। यह जानकारी सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आरके कलामंच तथा पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने ऊना विकास खंड की पंचायतां डठवाड़ा व धमांदरी और अंब ब्लॉक की पंचायतों चौआर व कलरुही में आयोजित फोक मीडिया कार्यक्रमों में दी।

    सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने ‘‘विकास की राह पर क्षितिज की ओर हिमाचल’’ समूहगान व लघु नाटिका के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत कामगारों के कल्याण के लिए हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कामगारों को उनके दो बच्चों की पढ़ाई के लिए पहली कक्षा से पीएचडी तक की पढ़ाई के लिए प्रति वर्ष 6400 रुपये से 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इसके अलावा बच्चों को होस्टल में रहने पर प्रत्येक वर्ष 15 हजार से 20 हजार रुपये प्रदान करने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि बेटी जन्म उपचार योजना के तहत पंजीकृत कामगारों को दो बेटियों तक के जन्म पर 51 हजार रुपये प्रति बेटी एफडीआर के रुप में प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत लाभार्थी के दिव्यांग बच्चे के देखभाल के लिए प्रति वर्ष 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का भी प्रावधान है।

    इस मौके पर कलाकारों ने एक बूटा बेटी के नाम, वन समृद्धि-जन समृद्धि योजना, विद्यार्थी वन मित्र योजना, मुख्यमंत्री एक बीघा योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, बागवानी विकास योजना, मुख्यमंत्री मधु विकास योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।

    इस अवसर पर बीडीसी सदस्य नीलम कुमारी, धमांदरी की प्रधान सुनीता देवी, उपप्रधान सर्वजीत कौर व सचिव हरजिन्द्र कौर, डठवाड़ा की प्रधान मंजू बाला, चौआर के प्रधान यशपाल सिंह व कलरुही के उपप्रधान यशपाल सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।