अपने धन को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न आयामों में करें निवेश: डॉ लाल सिंह

ऊना/सुशील पंडित: नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा इन्वेस्टर एजुकेशन जागरूकता एवं प्रोटेक्शन फण्ड अथाॅरिटी भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यकम के दूसरे दिन एनवाईके उपनिदेशक डॉ लाल सिँह ने कहा कि अपने धन का निवेश विभिन्न आयामों में करें ताकि आपका धन सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि सरकारी उपक्रमों में निवेश करने से धन सुरक्षित भी रहता है।

दूसरे सत्र में एरिया मैनेजर तिलक राज ने युवाओं को क्रिप्टो करंसी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्रिप्टो करंसी भविष्य में प्रयोग होने वाली प्रमुख करंसी रहेगी। आज अगर हम क्रिप्टो इंडस्ट्री को स्टडी करते हैं तो इसमें बड़े लेवल के फायदे हैं। क्रिप्टो करंसी एथेरीयम बेस्ड क्रिप्टो करंसी है और एथेरीयम की ब्लॉकचेन पर बनी है।

इसके अलावा प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के अधिकारी पूर्ण चंद रयाल ने म्यूचुअल फण्ड, शेयर मार्केट, डी मेट खाता के बारे में युवाओं के साथ विस्तृत तरीके से जानकारी सांझा की। उन्होंने युवाओं को बताया कि शेयर मार्केट दूसरे सामान्य बाजार की तरह होता है जहाँ अलग-अलग कंपनियों के शेयर खरीदे ओर बेचे जाते हैंे। उन्होंने पीपीएफ खाता के बारे में जानकारी दी और बताया कि ये खाता होना जरूरी है और टैक्स फ्री है। इस कार्यक्रम के दौरान डाक विभाग और भारतीय जीवन बीमा निगम में निवेश सम्बधी जानकारी भी दी गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य जोगिंदर देव आर्य, नेहरू युवा केन्द्र ऊना के जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति के सदस्य अविनाश शर्मा, आकाश, युवा स्वंयसेवी अक्षय शर्मा, ऋषव चैधरी, राकेश, सुरम सिंह बनयाल, मनीष शर्मा सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *