Category: Himachal

  • जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत

    जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत

    ऊना/सुशील पंडित। उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते पुलिस थाना हरोली के गांव दौलतपुर में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिस से उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती कल शाम ऊना गगरेट सड़क पर पड़ते गांव दौलतपुर (पंजावर) के वार्ड नंबर 7 निवासी व्यक्ति ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती देख उसके परिजन इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रिपन कुमार निवासी दौलतपुर के रूप में हुई है।

     डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि इस संदर्भ में पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के हवाले करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • पंजाबः नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार का एक्शन प्लान तैयार, ये बनाई रणनीति

    पंजाबः नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार का एक्शन प्लान तैयार, ये बनाई रणनीति

    चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नशे के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि नशे की समस्या से निपटने के लिए सरकार उन नशे के आदी युवाओं का साथ लेगी जो अपनी हिम्मत से नशा छोड़ चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि उन्हें हायर करके सरकार उन युवाओं के बीच में लेकर जाएगी जो नशा छोड़ना चाहते हैं, लेकिन हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ही बताएंगे कि उन्होंने नशा कैसे छोड़ा। अपने घर की हालात, पैसे की बर्बादी और स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी देंगे और यह भी बताएंगे कि किस तरह मानवीय जीवन केवल एक बार मिलता है इसे नशे में न गवाएं।

    भगवंत मान ने कहा कि नशा छोड़कर आने वालों से नशा करने वाले युवा ज्यादा प्रभावित होते हैं। मुख्यमंत्री ने आज ड्रग्स को लेकर पंजाब के सभी डीसी और जिला पुलिस प्रमुखों से बैठक की थी और उन्हें कहा कि वह ड्रग्स को लेकर किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में भगवंत मान नहीं कहा कि युवाओं को तीन पड़ाव में ड्रग्स से बाहर निकाला जाएगा। उन्हें पहले मेडिकल ट्रीट किया जाएगा, उसके बाद उनकी ट्रैकिंग की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि वे फिर से नशे की लत में तो नहीं पड़ गए हैं।

    सीएम ने कहा कि इसके बाद उन्हें रोजगार देने की भी कोशिश की जाएगी, ताकि वह दोबारा ड्रग्स में न फंसे ।उन्होंने कहा कि ड्रग्स की रोकथाम के लिए एसटीएफ और पुलिस का सहयोग रहेगा, ऐसा सभी जिला पुलिस प्रमुखों ने आश्वासन दिया है।

  • चिंतपूर्णी स्थित एक निजी होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार

    चिंतपूर्णी स्थित एक निजी होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार

    ऊना/ सुशील पंडित। चिंतपूर्णी स्थित एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जिस्मफरोशी के मामले में तीन महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया है।  जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बीती रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया है  पकड़ी गई महिलाएं पंजाब की बताई जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को चिंतपूर्णी बस स्टैंड के पास एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने आधी रात को होटल में दबिश दी। जहां पर फर्जी ग्राहक बनाकर एक पुलिसकर्मी को भेजा और पांच सौ रुपये का नोट भी दिया। यहां मौके पर तीन महिलाएं और एक पुरुष मौजूद थे। इतने में पुलिस ने होटल में छापेमारी कर दी पुलिस को देख सभी लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

  • पंजाबः मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर, 4 की माैत

    पंजाबः मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर, 4 की माैत

    तरनतारन- फतेहाबाद के पास हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की माैत हो गई। यह हादसा खडूर साहिब वाली सड़क पर मोटरसाइकिल एवं ट्रक की टक्कर से हुआ। इस हादसे में चार लोगों की माैत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

  • भाजपा प्रोफेसर सिकंदर का करेगी इस्तेकबाल

    भाजपा प्रोफेसर सिकंदर का करेगी इस्तेकबाल

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश से नवनियुक्त राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर सिकंदर का 14 मई को जिला ऊना भाजपा सुबह 10 बजे स्वागत करेंगी। प्रोफेसर सिकंदर आजकल प्रदेश भ्रमण पर हैं। जिला ऊना भाजपा उनका स्वागत जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में करेगी ।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी व उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में जिला भर से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    यह जानकारी जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राजकुमार पठानिया ने देते हुए बताया कि राज्यसभा के लिए नियुक्त सिकंदर 14 मई को विशेष रूप से ऊना पहुंच रहे हैं। इस दौरान सुबह 10 बजे जिला परिषद हाल ऊना में उनका अभिनंदन किया जाएगा । राजकुमार पठानिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस अभिनंदन कार्यक्रम के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक योग्य व शिक्षाविद व्यक्ति को राज्यसभा में भेजा है, ऐसे में हम सब राज्यसभा सदस्य सिकंदर का भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रोफेसर सिकंदर रायपुर के बूथ पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और चाय पान  कर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर चर्चा करेंगे।

  • जिला परिषद ऊना को राष्ट्र स्तर पर मिले पुरस्कार से कर्तव्य परायणता की मिलेगी प्रेरणा- नीलम कुमारी  

    जिला परिषद ऊना को राष्ट्र स्तर पर मिले पुरस्कार से कर्तव्य परायणता की मिलेगी प्रेरणा- नीलम कुमारी  

    ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक आज जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद के आय व्यय का ब्यौरा रखा गया। वहीं जिला के समस्त जिला परिषद सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। 

    पशु चारे की कीमतों में आकस्मिक उछाल पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने मांग उठाई कि प्रदेश सरकार इस पर शीघ्र कड़ा संज्ञान लें। क्योंकि पशु पालकों के साथ-साथ गौसदनों में भी चारे की पर्याप्त व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि पशु पालन विभाग, कृषि व बागवानी विभाग आपसी तालमेल से किसानों को चारे के लिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा कृषि को बढ़ावा देने के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक करें और उन्नत किस्म का चारा बीज उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

    जिला परिषद प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार का बेसहारा गौवंश के लिए सहायता राशि 500 रूपये से 700 रूपये बढ़ाने तथा पंचायती राज संस्थान के सदस्यों को मानदेय बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया।

    बैठक में मांग उठाई गई कि सोलर लाईटें स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया लंबी होने के कारण बहुत समय तक कार्य लंबित रहता है। उन्होंने मांग उठाई है कि यदि सोलर लाईटें स्थापित करने की स्वीकृति जिला परिषद स्तर पर ही की जाए ताकि कोई विलंब न हो।

    जिला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा ने युवाओं को खेल गतिविधियों के प्रति प्रेरित करनेे के लिए जिला परिषद सदस्यों की सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में जिला परिषद द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताएं जिला परिषद के वार्ड स्तर और जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

    जिला परिषद ऊना को राष्ट्रीय दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार मिलने पर जिला परिषद प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप को सम्मानित भी किया। गौरतलब है कि जिला परिषद ऊना को यह सम्मान पहली बार मिला।

    इस अवसर पर एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, डीपीओ श्रवण कश्यप, जिप सदस्य चैतन्य शर्मा, कमल सैणी, अशोक धीमान, रमा कुमारी, निशा भुल्लर, रजनी कुमारी, संगीता देवी, सत्या देवी, सतीश शर्मा, कुलदीप कुमार व ओंकार नाथ कसाना उपस्थित रहे।

  • रेलवे स्टेशन के पास मिला शव; साले समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया गया

    रेलवे स्टेशन के पास मिला शव; साले समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया गया

    कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: कपूरथला में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव रेलवे स्टेशन के नजदीक फेंक दिया गया। शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सब डिवीजन, सिटी थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। वहीं घटनास्थल के नजदीक पड़े सामान की जांच फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम द्वारा की जा रही है।

    पुलिस फिलहाल मृतक के 4 साथियों को पूछताछ के लिए राउंड अप किया गया है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार इन दिनों रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिकल लाइन बिछाने का कर्य चल रहा है। युवक सुखवीर (27) पुत्र राजाराम निवासी दिल्ली भी लुधियाना में काम करता है। बुधवार सुबह कपूरथला रेलवे स्टेशन के नजदीक उसका शव बरामद हुआ तो हड़कंप मच गया। युवक का बेरहमी से कत्ल किया गया था। शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं। डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुखवीर लुधियाना में इलेक्ट्रिकल लाइन बिछाने का कार्य करता था। मंगलवार रात अपने साले रवि के पास कपूरथला आया था।

    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि देहात रेलवे स्टेशन के पुराने क्वार्टर में सुखवीर, रवि आदि ने शराब का सेवन किया। शराब के नशे में आपस में झगड़ा हो गया, जिसके बाद सुखवीर की किसी तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। शव की गर्दन पर निशान है तथा शरीर पर भी कई जगह तीखे हथियारों के निशान दिख रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ जिस क्वार्टर में हत्या की गई है, वहां भी काफी खून बिखरा हुआ मिला। लाश को घसीट कर बाहर ले जाने के निशान भी दिख रहे हैं। इसको लेकर क्वार्टर में पड़े सामान की जांच के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम जुटी हुई है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक सुखबीर के साले रवि सहित चार लोगों को पूछताछ के लिए राउंड अप किया गया है। फिलहाल हत्या के लिए उपयोग किए जाने वाला हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

  • जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सत्ती ने की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सत्ती ने की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल िंसह सत्ती ने आज जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निदेश दिए ताकि समयसीमा के भीतर उन्हें पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्य के पूर्ण होने में कोई अड़चन आती है तो, उच्चाधिकारियों को उससे अवगत करवाया जाए ताकि समुचित समाधान करके कार्य पूर्ण किए जा सके। 

    इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना शहर की महत्वाकांक्षी वर्षा जल निकासी योजना के तहत 22.48 करोड़ से 5 प्रमुख नालों को चैनलाईज किया जा रहा है। इन नालों का चैनलाईजेशन करके शहर का सारा बरसाती पानी लालसिंगी खड्ड और ऊना खड्ड में मिलाया जाएगा जिससे शहर में जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान होगा। सत्ती ने चैनलाइजेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि जुलाई माह तक चैनलाईजेशन पूर्ण की जा सके और आगामी बरसात में शहर के लोगों को जल भराव की समस्या न झेलनी पड़े।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि शहर की वर्षा जल निकासी परियोजना के तहत अरनियाला नाला पर लगभग 8.31 करोड़ रुपये, कोटला नाला पर 4.31 करोड़, न्यू फ्रेडस कॉलोनी नाला पर 2.70 करोड़, रामपुर नाला पर 3.89 करोड़ और सब्जी मंडी, होटल नटराज व मिनी सचिवालय मेन पर 3.16 करोड़ व्यय किए जाएंगे। 

    सत्ती ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं जो 80 प्रतिशत पूर्ण किए जा चुके हैं और शेष बचे कार्य को समयसीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमकैड के तहत सिंचाई जल वितरण प्रणाली पर 7 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद सूद, एक्सईएन नरेश धीमान, एसडीओ होशियार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • दियाड़ा में कार की चपेट में आकर 18 वर्षीय स्कूटी सवार युवती की मौत, पकड़ा गया कार चालक

    दियाड़ा में कार की चपेट में आकर 18 वर्षीय स्कूटी सवार युवती की मौत, पकड़ा गया कार चालक

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना -अम्ब हाईवे पर पड़ते गांव दियाड़ा में कार की चपेट में आकर 18 वर्षीय स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान मुस्कान पुत्री मोहिंदर सिंह निवासी हम्बोली के रूप में हुई है। वहीँ हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपित कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर हम्बोली निवासी मुस्कान दियाड़ा में स्कूटी पर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवती का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके स्वजनों के हवाले कर दिया गया और आरोपित कार चालक निवासी मवा कहोलां को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।