Category: Himachal

  • पंजाब: आज से 3 दिन तक पनबस तथा PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की हड़ताल

    पंजाब: आज से 3 दिन तक पनबस तथा PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की हड़ताल

    चंडीगढ़। पनबस तथा पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर 14 अगस्त यानि आज से अगले तीन दिन के लिए पूरे पंजाब के सभी 27 डिपो के गेट पर बसों का चक्का जाम किया जाएगा। यूनियन के प्रदेश नेता जोध सिंह तथा सीनियर उपप्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि यूनियन की कुछ प्रमुख मांगें हैं। पिछले काफी समय से बार-बार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच कुछ सरकारी नुमाइंदे चंडीगढ़ बुलाकर बात भी करते हैं, लेकिन सारी बातचीत बेनतीजा हो जाती है। काफी समय बीत जाने के बाद भी आज तक उनकी मांग को पंजाब सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है। मांगों को लेकर पनबस तथा पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा 3 दिन के लिए पनबस के 18 डिपो और पी.आर.टी.सी. के 9 डिपो समेत पूरे पंजाब के 27 डिपो में बसों का चक्का जाम किया जाएगा। 15 अगस्त को लुधियाना में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया जाएगा।

    यह है यूनियन की मांगें

    उन्होंने कहा कि यूनियन की मांग है कि पंजाब सरकार आऊट सोर्सिंग की आड़ में नए वर्करों की भर्ती करने जा रही है, जबकि सालों पुराने कॉन्ट्रैक्ट वर्कर जो काम कर रहे हैं उनको रेगुलर नहीं किया जा रहा है। प्रदेश में कम से कम 10 हजार नई बसें चलाई जाए। इस संबंध में पिछली सरकार के समय पर कुछ बसें चलाई गई थी जो बहुत ही कम है। महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा सरकार द्वारा दी गई है लेकिन उसके मुकाबले बसों की संख्या बहुत ही कम है।

  • पंजाबः विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वत लेतेे हैंड कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वत लेतेे हैंड कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

    फिरोजपुरः राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के अभियान के तहत विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज थाना जीरा, फिरोजपुर में तैनात हुलदार करज सिंह (नंबर 1021/फिरोजपुर) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जीरा तहसील के ढांडियां गांव के हेड कांस्टेबल कारज सिंह को मिली शिकायत के आधार पर रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के ऑफिस आकर आरोप लगाया है कि उनके भाई के खिलाफ जीरा थाने में खनन का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच कर रहे उक्त हवलदार ने अपने भाई को गिरफ्तार नहीं करने के बदले में उससे 30,000 रुपये की मांग की है। लेकिन आरोपी के बीच सौदा 20,000 रुपये में तय हुआ।

    उक्त शिकायत में तथ्यों एवं सबूतों की पड़ताल के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर हलदार कारज सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर में उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकदाम कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः कोरोना को लेकर सरकार ने जारी की एडवाइजरी, फिर मास्क पहनना हुआ जरूरी

    पंजाबः कोरोना को लेकर सरकार ने जारी की एडवाइजरी, फिर मास्क पहनना हुआ जरूरी

    चंडीगढ़ः देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने नई एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान मान सरकार ने एक बार फिर से मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। एडवाइजरी जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि लोगों को चाहिए कि कोरोना महामारी से बचाव और वायरस के फैलाव को रोकने के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहन कर जाएं। पंजाब सरकार ने आदेश जारी करते हुए स्कूलों कॉलेजों, शॉपिंग मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने की अपील की है। 

    इसके साथ ही कहा गया है कि सोशल डिस्टैंन्सिंग की पालना की जाए। एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि सभी नागरिक जल्द से जल्द वैक्सीन की दूसरी डोज या फिर बूस्टर डोज लगवाए। बीमारी के लक्षण महसूस होने पर टेस्ट करवाने और कोरोना संबंधी नियमो की पालना करने की अपील की गई है। सरकार द्वारा सार्वजनिक तौर पर थूकने पर भी रोक लगा दी गई है।

  • स्कूली बसों के लिए जारी दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत पालन होः एडीसी

    स्कूली बसों के लिए जारी दिशा-निर्देश का शत-प्रतिशत पालन होः एडीसी

    एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने निजी स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की

    ऊना/सुशील पंडित: सभी स्कूल प्रबंधक व प्रबंधन समितियां स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों में सरकार के जारी दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बचत भवन ऊना में निजी स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों तथा प्रबंधन समितियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य भविष्य में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

    डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि स्कूली बसों में 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निर्धारित क्षमता से डेढ़ गुना से ज्यादा तथा 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों को निर्धारित क्षमता से ज्यादा बिठाना कानूनन जुर्म है। उन्होंने कहा कि स्कूली बसों में पर्दों का इस्तेमाल करना, बच्चों के अलावा अन्य व्यक्ति द्वारा सफर करना तथा सामान इत्यादि ले जाना प्रतिबंधित है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सभी स्कूली वाहनों की नियमित मुरम्मत करवाएं तथा सही समय पर पासिंग इत्यादि करवाना भी सुनिश्चित करें। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना ने कहा कि नियमानुसार स्कूली बसों में बस चालक के पास हैवी व्हीकल लाइसेंस के अलावा 5 वर्ष का अनुभव होने के अलावा शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच के अलावा इन वाहन चालकों की नियमित अंतराल में स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी, ताकि शारीरिक अक्षमता तथा नशे का सेवन दुर्घटनाओं का कारण न बन सके। उन्होंने कहा कि स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरा प्रणाली के अलावा स्पीड गवर्नेंस प्रणाली भी कार्यशील होनी चाहिए ताकि आवाजाही के दौरान इन वाहनों की निगरानी की जा सके।

    बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के विषय में अपने अपने सुझाव दिए। बैठक में निजी विद्यालयों से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विद्यालय प्रबंधकों द्वारा भी स्कूली बच्चों की सुरक्षा के विषय में अपने-अपने सुझाव दिए गए।

    इस अवसर पर एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल, एसडीएम बंगाना योगराज धीमान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, एसडीएम अंब डॉ मदन कुमार, आरटीओ ऊना राजेश कौशल, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, उप निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह, हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार धीमान सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

  • थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, परेड की रिहर्सल जारी

    थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, परेड की रिहर्सल जारी

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में मनाने जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं तथा जिला प्रशासन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए परेड की रिहर्सल की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार परेड में छह टुकड़ियां शामिल होंगी। 

    डीसी ने बताया कि परेड में पुरूष पुलिस जवानों की टुकड़ी, महिला पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड की टुकड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के एनसीसी नेवल विंग व आर्मी विंग के साथ-साथ होमगार्ड का बैंड शामिल होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में कृषि, बागवानी, ग्रामीण विकास, एकीकृत बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य व जल शक्ति विभाग की झांकियां निकाली जाएंगी। समारोह को आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय विद्यालयों तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग से जुडे़ कलाकारों द्वारा अनेक मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। 

    राघव शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त 2022 को जिला स्तरीय कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण करेंगी। इससे पहले वह शहीद स्मारक एससी पार्क ऊना में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। 

  • जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति की गठित

    जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति की गठित

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सामान्य निर्वाचन-2022 के दौरान राजनीतिक विज्ञापनों को प्रमाणित व पेड न्यूज़ पर कड़ी नज़र रखेगी एमसीएमसी: डीसी
    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) का गठन कर दिया गया है। समिति के गठन को लेकर जारी आदेशों की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि पांच सदस्यीय मीडिया प्रमाण्ीकरण एवं निगरानी समिति जिला निर्वाचन अधिकारी, ऊना की अध्यक्षता में कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों में अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना डॉ अमित कुमार शर्मा, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी भूपिन्द्र सिंह तथा दि ट्रिब्यून समाचार पत्र के संवाददाता राजेश शर्मा को बतौर सदस्य जबकि जिला लोक संपर्क अधिकारी अरुण पटियाल को सदस्य सचिव के तौर पर शामिल किया गया है।
    डीसी राघव शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सामान्य निर्वाचन-2022 के दौरान राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के अलावा प्रिंट व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया, केवल नेटवर्क, सोशल मीडिया व इंटरनेट मोबाईल नेटवर्क के माध्यम से प्रकाशित व प्रसारित होने वाले पेड न्यूज़ के मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
  • पंजाबः मान सरकार को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया ऐलान, जारी किया पत्र

    पंजाबः मान सरकार को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया ऐलान, जारी किया पत्र

    चंडीगढ़ः इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) ने  15 अगस्त को सरकार द्वारा दिए जा रहे सम्मान का बाइकाट करने का ऐलान किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. परमजीत मान ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक जिले में एक-एक सरकारी और निजी अस्पताल को 15 अगस्त के अवसर पर आयुष्मान योजना के तहत सम्मानित करने का निर्णय लिया है और हम इस फैसले का विरोध करते हैं। पहला, सरकार को पहले से ही निजी अस्पताल का भुगतान नहीं मिल रहा है, दूसरा इस तरह के फैसले लेकर सरकार नोटंकी कर रही है।

    डॉ. आईएमए के अध्यक्ष पंजाब परमजीत मान ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने प्रत्येक जिले के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिले में सबसे अच्छा काम करने वाले एक सरकारी या एक निजी अस्पताल को सम्मानित किया जाए। आईएमए पंजाब सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करता है और सभी अस्पतालों को सरकार द्वारा दिए गए सम्मान को स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया है।

    उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार निजी अस्पतालों को उनके काम के लिए प्रशंसनीय पुरस्कार देना चाहती है और दूसरी तरफ अस्पतालों के भुगतान पर रोक लगा रही है। यह नीति सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाती है। डॉ. परमजीत मान ने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ का करीब 60 फीसदी भुगतान हो चुका है, लेकिन 10 से 15 फीसदी निजी अस्पतालों को ही भुगतान किया गया है।

  • पंजाबः जानें पनबस और पीआरटीसी करेंगे हड़ताल या नहीं, कच्चे कर्मचारियों ने किया ये ऐलान

    पंजाबः जानें पनबस और पीआरटीसी करेंगे हड़ताल या नहीं, कच्चे कर्मचारियों ने किया ये ऐलान

    चंडीगढ़: पनबस और पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों ने 14 अगस्त को हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह 14 से 16 अगस्त को काले झंडे और कपड़े पहन कर गुलामी दिवस मनाएंगे और पंजाब सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन करेंगे। पनबस/पीआरटीसी यूनियन पंजाब की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

    कर्मचारियों ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा उनकी किसी भी मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि अगर वह मांग पत्र भी देते हैं तो उसको भी अनदेखा कर दिया जाता है। जबकि हर बार उनको भरोसा दिया जाता है, जिस कारण वह अपना संघर्ष भी स्थगित कर देते हैं। लेकिन अब वह मांगों के पूरा होने तक संघर्ष करेंगे। 

  • पंजाबः सीएम मान की पत्नी डाक्टर गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें तस्वीरें

    पंजाबः सीएम मान की पत्नी डाक्टर गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें तस्वीरें

    संगरूरः आम आदमी पार्टी ने हलका धूरी में शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डाक्टर गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। 75वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित यह तिरंगा यात्रा तानिया रेलवे रोड से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए कक्कड़वाल चौक में पहुंचकर संपन्न हुई।

    इस मौके लोगों का उत्साह देखने योग्य था। इस दौरान तिरंगा यात्रा पर लोगों ने फूलों की बारिश की और बाजारों में भव्य स्वागत किया। इस यात्रा में पार्टी के जिला प्रधान गुरमेल सिंह, जसवीर सिंह जस्सी, दलवीर सिंह सत्येंद्र सिंह चट्ठा, राजवंत सिंह, डा अनवर भसौड़, अनिल मित्तल, नरेश सिंगला, अमरदीप सिंह गुरप्रीत गिल, हरप्रीत मीमसा समेत अन्य पार्टी वर्करों ने भाग लिया।

  • पंजाबः एक विधायक एक पेंशन को मिली मंजूरी, आज से कानून लागू

    पंजाबः एक विधायक एक पेंशन को मिली मंजूरी, आज से कानून लागू

    चंडीगढ़ः पंजाब में विधायकों को एक विधायक-एक पेंशन को लेकर सीएम ने कहा कि मुझे पंजाबियों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि माननीय राज्यपाल साहब ने ‘एक विधायक-एक पेंशन’ की गजट अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। इससे लोगों को टैक्स के काफी पैसे बचेंगे।

    बता दें कि अब से पंजाब में विधायकों को एक कार्यकाल के लिए एक ही पेंशन मिलेगी। यानि कोई अब चाहे जितनी बार विधायक बने उसे एक ही पेंशन मिलेगी। हालांकि अब तक होता यह आया है कि अगर कोई पांच बार का विधायक रहा है और उसे पहली बार विधायक बनने के बाद अगर 50 हजार पेंशन मिल रही थी तो पांच बार बनने पर उसकी पेंशन ढ़ाई लाख हो जाती थी।

    आसान शब्दों में कहे तो विधायक ने जितनी बार चुनाव जीते उतनी बार पेंशन की रकम जुड़ती चली जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब एक विधायक चाहे कितने ही बार क्यों ना इस पद पर रहा हो लेकिन उसे एक ही बार की पेंशन मिलेगी।