Category: Himachal

  • सिस इंडिया लिमिटेड में भरें जाएंगे 150 पद

    सिस इंडिया लिमिटेड में भरें जाएंगे 150 पद

    ऊना (सुशील पंडित)। मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाईज़र के 150 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि ये पद नालागढ़, बद्दी व परवाणू में भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होने के साथ-साथ आयु सीमा 21-37 वर्ष निर्धारित की गई है। 

    अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा तथा 28 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 10.30 बजे लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थी को 12500 रूपये प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ ईपीएफ व ईएसआईसी की सुविधाएं भी देय होंगी। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने 12वीं में किया शानदार प्रदर्शन  

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने 12वीं में किया शानदार प्रदर्शन  

    ऊना/ सुशील पंडित। सी.बी.एस.ई की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है । वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 11 बच्चों ने 90% से ऊपर अंक लेकर नया इतिहास रचा। वशिष्ट पब्लिक स्कूल की तन्मय शर्मा ने 95% अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। अंशुमन सिंह कपूर ने 94.2% अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। आर्यन ठाकुर ने 93.2 %  अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा दीप्ति सैनी ने 92.4% उमंग कौशल, अनन्या और गोरी  सोनी ने 92%, कनिष्क दत्ता 91%,  वैष्णवी 90.4% आन्या वशिष्ट ने 90% और दीवांश शर्मा ने 90% अंक हासिल किए है। स्कूल के 29 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे परिणाम की घोषणा सुनकर सभी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अभिभावकों ने इसका श्रेय स्कूल प्रबंधन व स्टाफ को दिया। स्कूल की टॉपर रही छात्रा तन्मय शर्मा डॉक्टर बनना चाहती है और देश की सेवा करना चाहती है। तन्मय शर्मा के पिताजी डॉ रवि शर्मा भी सरकारी हॉस्पिटल में बच्चों के डॉक्टर हैं और जनता की सेवा कर रहे है। डॉ रवि ने इस परिणाम का श्रैय स्कूल अध्यापक एवं  स्कूल प्रबंधन को दिया। वही अंशुमन सिंह कपूर इंजीनियर बनना चाहते हैं । स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल  ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में शिक्षा के स्तर को ऊंँचा उठाने का प्रयास होता रहेगा ।स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट  ने कहा कि यह वशिष्ट पब्लिक स्कूल की मजबूत टीम की मेहनत का नतीजा है। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने अभिभावकों, स्कूल स्टाफ तथा बच्चों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी।

  • डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार 

    डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार 

    ऊना/ सुशील पंडित। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज दिनांक 22 जुलाई 2022 को कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल उन्ना का परिणाम शानदार रहा। स्कूल के इस वर्ष 118 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी। जिसमें 9 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल की कीर्ति शर्मा ने 96.8% अंक प्राप्त करके पहला स्थान वंशिका ने 95% अंक लेकर द्वितीय तथा मोहित चौधरी ने 93.8% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    सक्षम सहोर 92.6%, रिया शर्मा ने 91.4%, गगनदीप ने 91%, आकांक्षा ने 90.6%, कार्तिकेय शर्मा तथा ख्याति शर्मा ने 90% अंक प्राप्त किए l विषय अनुसार विज्ञान में कीर्ति शर्मा ने 96.8% मोहित चौधरी 93.8% तथा रिया ने 91.4% अंक प्राप्त करके पहला दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    वाणिज्य में सक्षम सोहर ने 92.6% कार्तिकेय शर्मा ने 90% तथा तेजेंद्र ने 89.2% अंक प्राप्त करके पहला दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कला संकाय में वंशिका ने 95% अंक लेकर पहला ख्याति शर्मा ने 90% अंक लेकर दूसरा तथा आरुषि ने 83.6% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    शारीरिक शिक्षा में कीर्ति शर्मा तथा वंशिका मिन्हास ने 99% प्रतिशत सूचना प्रौद्योगिकी में मोहित चौधरी ने 99% रसायन विज्ञान में कीर्ति शर्मा ने 99% इतिहास में वंशिका शर्मा ने 99% लेखांकन तथा अर्थशास्त्र विषय में सक्षम सहोर ने 99% व्यवसाय अध्ययन में कार्तिकेय शर्मा ने 99% गणित में कीर्ति शर्मा ने 98% अंक प्राप्त किए।

    स्कूल के 15 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक तथा 25 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह तथा स्कूल प्रधानाचार्य अतुल महाजन ने बच्चों की। इस सफलता का श्रेय बच्चों की मेहनत अभिभावकों के सहयोग तथा अध्यापकों के अथक प्रयास को दिया।

  • पंजाबः ​​​​​​​आईएएस अमृत गिल ने पनसप के इस पद से इस्तीफा दिया, जाने मामला 

    पंजाबः ​​​​​​​आईएएस अमृत गिल ने पनसप के इस पद से इस्तीफा दिया, जाने मामला 

    चंडीगढ़ः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है।  आईएएस अमृत कौर गिल ने पंजाब स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड (पनसप) के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया है। अमृत गिल ने सरकार से समय से पहले रिटायरमेंट भी मांगा है। उन्होंने सरकार को वालंटियरली रिटायरमेंट स्कीम के तहत आवेदन कर दिया है।

    सेवा नियम के अनुसार उन्होंने सरकार को 3 महीने का नोटिस दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमृत गिल मौजूदा सरकार और उनके लगाए सीनियर अफसरों के रवैये से नाखुश थी। हालांकि सरकार या खुद अमृत कौर गिल ने अभी इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

    गिल ने समय से पहले नौकरी छोड़ने का बनाया मन 

    मिली जानकारी के मुताबिक अमृत कौर गिल अब विदेश जाना चाहती हैं। इसी वजह से उन्होंने समय से पहले नौकरी छोड़ने का मन बनाया गया है। वह इससे पहले फतेहगढ़ साहिब और मलेरकोटला में डिप्टी कमिश्नर रह चुकी हैं। अमृत कौर गिल 2010 बैच की आईएएस अफसर हैं। गिल को सख्त छवि की अफसर माना जाता है। कहीं गलत होने पर वह किसी से भी भिड़ने को तैयार रहती हैं।

    गिल ने कई मंत्रियों के काम किया साथ 

    वहीं आईएएस गिल के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह पारीवारिक वजहों से नौकरी छोड़ रही हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इसका कोई राजनीतिक कारण नहीं है। न ही किसी अफसर या सरकार से कोई मतभेद है। उन्होंने कई मंत्रियों के साथ काम किया और अच्छा अनुभव रहा है।

  • पंजाबः इस मामले को लेकर हाईकोर्ट की सरकार से जवाबतलबी

    पंजाबः इस मामले को लेकर हाईकोर्ट की सरकार से जवाबतलबी

    चंडीगढ़ः मान सरकार की ओर से वीआईपी लोगों की सुरक्षा में की गई कटौती का मामला एक बार फिर से गरमा गया है। सुरक्षा कटौती की लीक पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाबतलबी की है। हाईकोर्ट ने सरकार को एक हफ्ते में जवाब देने को कहा गया है। सरकारी वकील ने कहा कि सरकार इसकी जांच करा रही है। इस मामले में हाईकोर्ट में सीलबंद रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

    28 मई को की गई थी सुरक्षा में कटौती

    बता दें कि 28 मई को पंजाब सरकार ने सुरक्षा कटौती की थी, जिसमें सिद्धू मूसेवाला का भी नाम शामिल था। सिक्योरिटी कटौती के अगले ही दिन मूसेवाला का कत्ल हो गया। विरोधियों ने मुद्दा उठाया कि सिक्योरिटी लीक की वजह से मूसेवाला को मारा गया। 

    मूसेवाला को कांग्रेस ने दी थी 10 गनमैन और एक पायलट जिप्सी

    सिद्धू मूसेवाला को कांग्रेस सरकार ने 10 गनमैन और एक पायलट जिप्सी दी थी। यह दावा पूर्व गृहमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने किया था। मूसेवाला ने कांग्रेस टिकट पर मानसा से चुनाव लड़ा था। चुनाव में मूसेवाला हार गए। इसके बाद उनकी सिक्योरिटी में कटौती शुरू हो गई। 28 मई को सरकार ने उनके 4 में से 2 गनमैन वापस ले लिए। 29 मई को वह बिना गनमैन जा रहे थे तो उनकी हत्या कर दी गई। बाद में शार्पशूटर्स ने खुलासा किया कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने उन्हें कहा कि मूसेवाला की सिक्योरिटी हटा दी गई है, कल ही यानी 29 मई को उसका कत्ल करना है।

    हाईकोर्ट ने सुरक्षा वापिस के दिए थे आदेश

    सिक्योरिटी लीक को लेकर हाईकोर्ट में 28 पिटीशन पहुंच गई थी। आप सरकार ने कुर्सी संभालते ही ताबड़तोड़ सिक्योरिटी कटौती की। किसके पास कितनी सिक्योरिटी थी और उनसे कितनी वापस ली गई?, उनके पास कितने गनमैन रह गए?, यह ब्यौरा भी सार्वजनिक हो गया। आम आदमी पार्टी ने इसे वीआईपी कल्चर पर कार्रवाई बताते हुए खूब प्रचार किया।

    हालांकि जिन नेताओं की सिक्योरिटी वापस ली गई, उन्होंने हाईकोर्ट में पिटीशन दायर कर दी। हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि जिन भी लोगों की सिक्योरिटी वापस ली गई है, उन्हें तुरंत 1-1 गनमैन दिया जाए। यह वे लोग हैं, जिनके पास अब एक भी गनमैन नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई तक उन्हें सुरक्षा दी जाए।

  • पंजाबः सरकारी बस यूनियन का ऐलान, इस दिन हाइवे करेंगे जाम

    पंजाबः सरकारी बस यूनियन का ऐलान, इस दिन हाइवे करेंगे जाम

    लुधियाना: सरकारी बस कर्मचारियों ने एक बार फिर से अपनी मांगो को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो पंजाब में 1 अगस्त 2022 को प्रमुख हाईवे ब्लॉक किए जाएंगे। ये ऐलान पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कंट्रैक्टर वर्कर यूनियन ने किया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए अपनी मांगों को लेकर शेड्यूल जारी किया है।

    सरकारी बस यूनियनों ने कहा कि वह 2 अगस्त से मुख्य दफ्तर पटियाला में भूख हड़ताल शुरू करेंगे। वहीं 11 अगस्त को गेट रैलियां की जाएंगी। इसके साथ ही 14, 15 और 16 अगस्त को 3 दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके अलावा 15 अगस्त को मुख्यमंत्री पंजाब और परिवहन मंत्री पंजाब का घेराव किया जाएगा। इस दौरान रोष रैली करके मुख्यमंत्री से सवाल पूछने के लिए रोष मार्च निकाला जाएगा।

    ये हैं कर्मचारियों की मांगे

    कर्मचारियों ने मांग की है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इसी के साथ ऑफ-ड्यूटी कर्मचारियों को बहाल किया जाए। वेतन वृद्धि लागू की जाए। किलोमीटर स्कीम बसों का टैंडर रद्द करके विभाग की बसों को शामिल किया जाए और विभागीय बसों का उपयोग किया जाए। आउटसोर्सिंग भर्ती को रोका जाए। यूनियन का कहना है कि अगर सरकार ने इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो उक्त संघर्ष तेज किया जाएगा। बता दें कि पिछले लंबे समय से अपनी मांगो को लेकर सरकारी कर्मचारी संघर्ष कर रहे है।

  • सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद शूटर ने लॉरेंस बिश्नोई को किया था फोन, ऑडियो वायरल, सुने

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद शूटर ने लॉरेंस बिश्नोई को किया था फोन, ऑडियो वायरल, सुने

    नई दिल्लीः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, बिश्नोई जब दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था, तो उस समय का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें पता चलता है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद एक शूटर ने उसे फोन कर बताया था कि काम हो गया है। यानी कि मूसेवाला की हत्या कर दी गई है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर पुलिस को शक पहले से ही था।

    दिल्ली पुलिस ने तो बाकायदा इस संबंध में कड़ियों को जोड़ा और साफ किया कि बिशनोई का गैंग पूरी तरह शामिल है। अब इसी सिलसिले में एक वायरल ऑडियो भी सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होने बताया कि हमें इस ऑडियो को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल एनकांऊटर न्यूज इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है कि यह सिद्धू मूसेवाला मर्डर कांड से जुड़ी हो। लेकिन इस समय यह ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    गौरतलब है कि पंजाब और दिल्ली पुलिस दावा कर चुकी है कि लॉरेंस ने तिहाड़ जेल में बैठकर पूरी साजिश रची। जिसे गोल्डी बराड़ के जरिए अंजाम दिलवाया। लॉरेंस ही हत्या का मास्टरमाइंड है। वह तिहाड़ जेल में मोबाइल यूज कर रहा था। इसके पीछे लॉरेंस के कॉलेज फ्रैंड विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल को कारण बताया जा रहा है। जिसे बंबीहा गैंग ने मारा था।

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या बीती 29 मई को कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की पुलिस लगातार सक्रिय है। इस हत्याकांड के आरोपी दो शूटरों को एनकाउंटर में मारा जा चुका है। जबकि अन्य गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि अब इस मामले में केवल एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसे पकड़ने के लिए कोशिशें जारी हैं।

  • पंजाबः शहीद भगत सिंह के बुत के पास लिखे मिले खालिस्तानी 

    पंजाबः शहीद भगत सिंह के बुत के पास लिखे मिले खालिस्तानी 

    फिरोजपुर: पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। राज्य में खालिस्तान नारों के जरिए लगातार माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। वहीं अब ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है। फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह के बुत के पास खालिस्तानी नारे लिखे गए मिले हैं। यह नारे वाला एरिया मुदकी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की सरहद के नजदीक है। मामले की सूचना मिलते ही फिरोजपुर पुलिस तुरंत वहां पहुंची। जिसके बाद इन खालिस्तानी नारों को मिटा दिया गया है। पुलिस ने नारे लिखने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    इलाके को किया गया सील, की जा रही चेकिंग 

    फिरोजपुर पुलिस की टीम ने नारे लिखने का पता चलते ही इलाके को सील कर दिया। इसके बाद चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यहां आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी भी चेक कर रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।

    डीआरएम ऑफिस के बाहर लिखे मिले खालिस्तानी शब्द

    बता दें कि इससे पहले फिरोजपुर में डीआरएम ऑफिस के बाहर खालिस्तानी नारे लिखे जा चुके हैं। फिरोजपुर के अलावा फरीदकोट, संगरूर, रोपड़ जिलों में भी ऐसे नारे लिखे जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि इसके पीछे प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस है। 

  • पंजाबः Monkeypox केस को लेकर लोगों में भय का माहौल 

    पंजाबः Monkeypox केस को लेकर लोगों में भय का माहौल 

    मोहालीः देश में मंकीपाक्स के केस आने के बाद लोगों में भय का माहौल बना है। बता दें कि अभी तक देश में दो मामले सामने हैं। यह दोनों की मामले दक्षिण भारत के केरल में दर्ज किए गए हैं। वहीं आज ट्राईसिटी मोहाली में भी मंकीपाक्स का एक मरीज मिलने की अफवाह चल रही है। बताया जा रहा है कि मोहाली में मंकीपाक्स का एक मरीज मिला है। मरीज में मंकीपाक्स संक्रमण के लक्षण मिले हैं। इससे लोग डर गए हैं।

    सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल

    ट्राईसिटी में शुक्रवार सुबह ऐसे मैसेज सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल होने लगे कि मोहाली के एक निजी स्कूल में बच्चे में मंकीपाक्स के लक्षण मिले हैं। बच्चा चौथी क्लास का स्टूडेंट है और बच्चे के संपर्क में दूसरे कई बच्चे भी आए हैं। इसके बात यह मैसेज धड़ाधड़ दूसरे ग्रुपों में भी शेयर होने लगा। लोग एक-दूसरे को मैसेज फारवर्ड कर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

    अफवाहों पर न दें ध्यान: सिविल सर्जन डा. आदर्श पाल

    इस मामले को लेकर मोहाली के सिविल सर्जन डा. आदर्श पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंकीपाक्स का कोई मामला अभी तक नहीं मिला है। इस तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। क्योंकि मोहाली में ऐसा कोई मरीज नहीं है और नहीं किसी मरीज में मंकीपाक्स के लक्षण मिले हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।

    चंडीगढ़ में भी मंकीपॉक्स का अलर्ट

    बता दें कि बीते हफ्ते केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मंकीपॉक्स के मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की हिदायत दी है। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन भी मंकीपॉक्स केस को लेकर अलर्ट है। यूटी प्रशासन की तरफ से लोगों को मंकीपॉक्स के लक्षणों और बचाव की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन की तरफ से तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक कर रहा है।

  • पंजाबः लोहे की जालियों से टकराकर पलटी गाड़ी, उड़े परखच्चे

    पंजाबः लोहे की जालियों से टकराकर पलटी गाड़ी, उड़े परखच्चे

    चंडीगढ़ः हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानाकारी के मुताबिक जिले के शाहबाद मारकंडा के नौ गजा पीर के पास सड़क दुर्घटना में राजपुरा (पंजाब) के रहने वाले पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अपनी बेटी को लेने के लिए सुबह राजपुरा से निकले थे। उनकी बेटी मलेशिया से लौट रही थी। वो उसे लेने दिल्ली हवाई अड्डे जा रहे थे।

    राजपुरा का रहना वाला परिवार

    मलेशिया से लौट रही उनकी बेटी ने आज सुबह 9:00 बजे के लगभग दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था। मगर सड़क दुर्घटना में मां बाप की मौत हो गई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाड़ी के ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। बता दें कि सेतिया परिवार पंजाब  के राजपुरा के रहने वाले हैं। जिस कार का हादसा हुआ उसका नंबर PB39K6686 है।

    जांच में जुटी पुलिस

    वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं हादसे में घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई गाड़ी

    बताया जा रहा है कि ड्राइवर की तेज रफ्तार से कार चला रहा था। कार की स्पीड ज्यादा होने के चलते वो अनियंत्रित हो गई और जीटी रोड पर लगी लोहे की जालियों से टकरा कर पलट गई, सूचना मिलते ही पुलिस व हेल्पर सोसाइटी के वाहन और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे। बुरी तरह से जख्मी ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।