Category: Himachal

  • जिला ऊना में 417 ने लगवाया रुफ टॉप सोलर प्लांट, मिली 5.40 करोड़ रुपए सब्सिडी

    जिला ऊना में 417 ने लगवाया रुफ टॉप सोलर प्लांट, मिली 5.40 करोड़ रुपए सब्सिडी

    ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही सरकार, खत्म होने वाले प्राकृतिक संसाधनों का दोहन होगा कम 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त ऊर्जा का केंद्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने को प्रोत्साहित कर रही है। इस योजना के तहत जिला ऊना में 417 व्यक्तियों ने सौर ऊर्जा विभाग की मदद से रूफ टॉप सोलर प्लांट लगवाया है। इससे जहां वह अपने घर की छत्त पर बिजली की उत्पादन कर रहे हैं, वहीं सरकार प्लांट लगाने के लिए उन्हें सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। 
    इस योजना के लाभार्थी लोअर देहलां निवासी हरिओम ने बताया कि जब से घर में 3 किलो वाट का सोलर पैनल लगा है, तब से बिजली के बिल से काफी राहत मिली है। इससे पहले 1500 रूपये तक घर का बिल आता था, लेकिन सोलर पैनल स्थापित करने के बाद अब घर का बिल शून्य आ रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
    वहीं लोअर बहडाला निवासी महेश शारदा बताते हैं कि 7 किलोवाट का रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाया है तथा अब घर का बिल जीरो आ रहा है। इससे पूर्व प्रति माह लगभग 5 हज़ार रूपये तक बिल आता था। उन्होंने बताया कि वह सरकार को भी इस सोलर प्लांट के माध्यम से बिजली देते हैं, जिससे अर्जित आय सीधे बैंक खाते में आती है। उन्होंने कहा कि सोलर पॉवर प्लांट की ये स्कीम काफी फायदेमंद है, जिससे अनेकों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित रूफ टॉप सोलर प्लांट योजना के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।
    अप्पर बसाल के ज्ञान चंद भी रुफ टॉप सोलर प्लांट योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि नौ माह पहले 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया था तथा इस योजना के तहत सरकार ने सब्सिडी भी प्रदान की गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया।
    घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने के लिए कुल 50 हजार रुपये प्रति किलोवाट खर्च आता है, जबकि तीन से 10 किलोवाट तक कुल 48,600 रुपये प्रति किलोवाट चुकाने होते हैं। 
    सरकार से मिलती है सब्सिडी
    परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा ऊना सोहन सिंह ने बताया कि सरकार ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है, ताकि प्रदूषण को खत्म किया जा सके और खत्म होने वाले प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में घरेलू सोलर पैनल के लिए तीन किलोवाट के प्लांट पर 40 प्रतिशत अुनदान तथा 3 से अधिक व 10 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पॉवर प्लांट के लिए 20 प्रतिशत तक का अनुदान केंद्र सरकार के माध्यम से दिया जाता है। सोहन सिंह ने बताया कि गत चार वर्षों में केंद्र व प्रदेश सरकार के माध्यम से 417 उपभोक्ताओं को 5.40 करोड़ रूपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति घरों की छत्त पर सोलर प्लांट लगाने के इच्छुक हैं वह सौर ऊर्जा विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
  • ऊना में होगा राज्य स्तरीय ओलंपिक खेलों का आयोजन: वीरेंद्र कंवर

    ऊना में होगा राज्य स्तरीय ओलंपिक खेलों का आयोजन: वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय ओलंपिक खेलों का आयोजन जिला मुख्यालय ऊना में किया जाएगा जिसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 2000 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस राज्य स्तरीय खेल आयोजन में कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल हॉकी खो खो शूटिंग, रेसलिंग, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो तथा एथलेटिक्स सहित करीब 15 खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायती राज कृषि, पशुपालन तथा मतसय विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय ओलंपिक खेलों का आयोजन संभवत अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में आरंभ होगा तथा 5 दिन तक चलेगा। उन्होंने बताया कि आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं तथा रूप रेखाओं को अंतिम रूप देने के लिए शीघ्र ही एक और बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें आयोजन की तिथियों तथा आयोजन से संबंधित विभिन्न समितियों व उप समितियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

    बैठक में आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के अलावा खिलाड़ियों के ठहरने व प्रायोजन के विषय में भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री व ओलिंपिक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, हिमाचल प्रदेश राज्य छठे वितायोग के अध्यक्ष व सरंक्षक हॉकी हिमाचल सतपाल सत्ती, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महा सचिव राजेश भंडारी, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, सहायक सचिव संतोष कुमार व कार्यकारी सदस्य विनोद कुमार, उना जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर,  ऊना जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा, ऊना जिला खो-खो संघ के महासचिव प्रवीण कुमार, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, जिला खेल अधिकारी ऊना कुलदीप शर्मा, सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

  • पंजाबः कंटेनर से 350 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

    पंजाबः कंटेनर से 350 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ जारी की गई मुहिम में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर बिना सिले कपड़ों के कंटेनर में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा बन्दरगाह से एक कंटेनर से बरामद की गई 75 किलो हेरोइन की कीमत 350 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

    गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस ने एक कंटेनर की तलाशी के दौरान उक्त हेरोइन बरामद हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस और गुजरात पुलिस के ज्वाइंट आप्रेशन के साथ मिलकर पुलिस ने 75 किलो हेरोइन बरामद की है।

    दुबई से गुजरात पहुंचा था कपड़े का कंटेनर

    शुरूआती जांच के मुताबिक दुबई के जुवेल अली बंदरगाह से यह कंटेनर आया था। जिसमें हेरोइन होने के बारे में पंजाब पुलिस को इनपुट मिल गया। इसके बाद गुजरात की एटीएस के साथ तालमेल कर वहां चेकिंग की गई। जिसके बाद हेरोइन बरामद हो गई। इसे कपड़े में छुपाकर लाया गया था।

    गुजरात की एटीएस टीम के साथ मिलकर की कार्रवाई 

    पंजाब पुलिस को मिले इनपुट पर पंजाब पुलिस ने गुजरात की एटीएस टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। डीजीपी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि यह खेप पंजाब के किसी बड़े नशा कारोबारी द्वारा बुक करवाई गई थी, जिस संबंध में पुलिस छानबीन में जुट गई। ताकि यह पता लगाया जा सके कि पंजाब के कौन-कौन से बड़े नशा तस्कर इसमें संलिप्त हैं।  

  • पंजाबः जनरल कैटेगिरी में सिर्फ इन परिवारों को मिलेगी मुफ्त बिजली

    पंजाबः जनरल कैटेगिरी में सिर्फ इन परिवारों को मिलेगी मुफ्त बिजली

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक जुलाई से हर बिल में 600 यूनिट मुफ्त बिजली स्कीम में सरकार ने कुछ शर्तें हटा दी हैं। जिसके बाद जनरल कैटेगरी के सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों को ही हर हाल में 600 यूनिट मुफ्त मिलेंगी। वहीं एससी, बीसी और फ्रीडम फाइटर फैमिली को हर बिल में 600 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इस बाबत सरकार ने बिजली विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेज दिया है।

    मुफ्त बिजली स्कीम में यह था वादा

    आम आदमी पार्टी ने चुनाव के वक्त वादा किया था कि सरकार बनी तो हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। सरकार बनी तो इसे एक जुलाई से लागू कर दिया गया। हालांकि इसमें कुछ संशोधन किया गया है। पंजाब में 2 महीने में बिल बनता है, इसलिए हर बिल में 600 यूनिट मुफ्त मिलेगी।

    सरकार की पहले यह थी शर्तें

    असल में पहले सरकार ने कहा था कि पंजाब में हर वर्ग के 1 किलोवाट कनेक्शन को 600 यूनिट बिजली पूरी तरह मुफ्त रहेगी। इससे ज्यादा बिल आया तो लोगों को अतिरिक्त यूनिट का ही बिल देना होगा। अगर कनेक्शन एक किलोवाट से ज्यादा है तो फिर 600 से ज्यादा यूनिट खर्च होने पर उन्हें पूरा बिल चुकाना होगा। इसमें हर तरह की कैटेगरी को शामिल किया गया था। सरकार के शर्तें हटाने के बाद अब पंजाब में अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ी श्रेणी (BC) और फ्रीडम फाइटर को फायदा होगा। उनका कनेक्शन चाहे जितने भी किलोवाट का हो, उन्हें हर हाल में 600 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। उन्हें अतिरिक्त यूनिट का बिल देना होगा।

    जनरल कैटेगरी को लगा झटका

    आप सरकार का यह फैसला जनरल कैटेगरी के लिए झटका है। जनरल कैटेगरी के बीपीएल परिवारों को ही 600 यूनिट हर हाल में माफ होंगी। उन्हें इसके अतिरिक्त यूनिट का बिल देना होगा। हालांकि जो बीपीएल कार्ड होल्डर नहीं हैं, उन्हें अब 600 से ज्यादा होने पर पूरा बिल चुकाना होगा।

  • पंजाबः नई गाड़ी की रजिस्ट्रेशन को लेकर सरकार ने जारी किए आदेश

    पंजाबः नई गाड़ी की रजिस्ट्रेशन को लेकर सरकार ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं अब सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नई गाड़ी की रजिस्ट्रेशन को लेकर आरटीए ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे यानि कि अब जिस डीलर से गाड़ी खरीदेंगे, वहीं गाड़ी की रजिस्ट्रेशन हो जाएगी। इसके बाद स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की होम डिलीवरी होगी। इससे लोगों को आरसी बनवाने के लिए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

    मनपसंद नंबर भी चुनेंगे की होगी सुविधा 

    सरकार के मुताबिक सभी डीलरों को नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन के अधिकार दे दिए गए हैं। लोग गाड़ी खरीदने के बाद उसका नंबर भी मौके पर ही चुन सकते हैं। डीलर स्तर पर ही गाड़ी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को मंजूरी मिलेगी। वहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) की अप्रूवल भी डीलर देंगे। इसके बाद लोग ई आरसी डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    आरसी के लिए आरटीए ऑफिस में चक्कर हुए खत्म

    अभी रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन डीलर के स्तर पर हो जाता है लेकिन फिर आरसी के लिए कभी आरटीए ऑफिस तो कभी डीलर के चक्कर काटने पड़ते हैं। अब लोग ई आरसी डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आरसी के लिए डीलर या आरटीए ऑफिस नहीं जाना होगा। उसकी होम डिलीवरी होगी। यह प्रक्रिया आसानी से चले, इसके लिए ट्रांसपोर्ट विभाग की इसकी मॉनीटरिंग भी करेगा।

  • सरकारी बसों से नहीं हटेंगी भिंडरांवाला व समर्थकों की तस्वीरें

    सरकारी बसों से नहीं हटेंगी भिंडरांवाला व समर्थकों की तस्वीरें

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने सरकारी बसों पर भिंडरांवाला व समर्थकों की तस्वीरों को लेकर आदेश जारी कर दिए है। पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और PEPSU की कुछ बसों पर लगी जरनैल सिंह भिंडरांवाला व अन्य समर्थकों की तस्वीरों को अब नहीं हटाया जाएगा। बीते दिनों शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पंजाब रोडवेज की विभिन्न यूनियनों ने सरकार के इस फैसले पर ऐतराज जता दिया था, जिसके बाद PEPSU ने तस्वीरों को हटाने के आदेश वापस ले लिए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेता प्रोफेसर महिंदरपाल सिंह ने इसके लिए PEPSU की MD पूनमदीप कौर के साथ बैठक की, जिसके बाद PEPSU ने आदेश वापसी का लेटर जारी कर दिया।

    गौरतलब है कि पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और PEPSU की कुछ बसों के ड्राइवरों व कंडक्टरों की तरफ से जरनैल सिंह भिंडरावाला व समर्थकों की तस्वीरों अपनी बसों पर लगाई गई थीं, जिस पर पंजाब पुलिस ने ऐतराज जताया और बसों से तस्वीरों को हटाने के आदेश जारी कर दिए। इन आदेशों के आधार पर ही PEPSU ने भी लेटर जारी करके इन्हें हटाने के लिए कह दिया था।

  • Punjab Weather Update: पंजाब में कल से भारी बारिश की चेतावनी….

    Punjab Weather Update: पंजाब में कल से भारी बारिश की चेतावनी….

    लुधियाना। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने बुधवार और वीरवार को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग की ओर से जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व साहिबजादा अजीत सिंह नगर में दो दिनों तक भारी बारिश होगी। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा व बठिंडा में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार 15 जुलाई के बाद ही मौसम साफ होगा। दूसरी तरफ सोमवार को भी पंजाब के कई जिलों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। जबकि कई जिलों में बादलों और धूप के बीच आंख मिचौली का खेल चला।

  • संत रामपाल के समर्थकों द्वारा धार्मिक सामग्री बांटने को लेकर हिन्दू संगठनो द्वारा जताई आपत्ति

    संत रामपाल के समर्थकों द्वारा धार्मिक सामग्री बांटने को लेकर हिन्दू संगठनो द्वारा जताई आपत्ति

    जिला प्रसासन से लगाई कार्रवाई करने की गुहार

    ऊना/सुशील पंडित: ऊंना में संत बाबा रामपाल के समर्थकों द्वारा शहर में लोगो को धार्मिक पर्चे बांटने को लेकर हिन्दू संगठनों द्वारा आपत्ति जताई गई है जिसको लेकर उन्होंने आज ऊंना प्रशासन को संत रामपाल के समर्थकों पर कार्रवाई किए जाने की माग की है हिन्दू सगठनों की मॉने तो बाबा रामपाल के समर्थकों द्वारा जो पर्चे बांटे जा रहे हैं उन पर्चो पर देवी देवताओं को लेकर विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। यह शब्द व्यान करने के काबिल भी नही है उन्होंने देवी देवताओं को लेकर कई सवाल इसमें खड़े किए है जिनमें हिन्दू संगठनों की आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है और हिन्दू संगठन इस पर तुरंत रोक लगाए जाने और और पर्चे बांटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने को लेकर एडीसी अमित कुमार को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

    वहीं जिला प्रसासनिक अधिकारी एडीसी अमित शर्मा ने बताया कि ऊंना शहर के कुछ लोगों द्वारा पर्चे बांटने के मामले को लेकर उन्होंने एक ज्ञापन दिया गया है जिसमें उन्होंने पर्चो को लेकर आपत्ति जाहिर की है और कार्रवाई की मांग की है उन्होंने शिकायत को पुलिस कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।

  • राजविंदर कौर बनी संतोषगढ़ शहरी महिला भाजपा की अध्यक्ष, प्रवेश घेडिया और भगत राम फौजी ने थामा भाजपा का दामन

    राजविंदर कौर बनी संतोषगढ़ शहरी महिला भाजपा की अध्यक्ष, प्रवेश घेडिया और भगत राम फौजी ने थामा भाजपा का दामन

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की संतोषगढ़ महिला मोर्चा इकाई का गठन कर दिया गया है। वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल की संतुति के बाद इस कार्यकारिणी का गठन किया गया। जानकारी देते हुए संतोषगढ़ भाजपा के शहरी इकाई अध्यक्ष राजेश प्रभाकर ने बताया कि पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता राजविंदर कौर को शहरी इकाई महिला मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में वीना, रीता, तृप्ता, मंजू पूरी, रेनू बाला, सुशील और वीना देवी को मनोनीत किया गया। पूनम सैनी और प्रोमिला देवी महासचिव चुनी गई है। कुमारी रूचि, कुमारी वैष्णवी, मनजीत कौर, नेहा, नीलम और प्रवेश चब्बा को सचिव चुना गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में वीणा देवी, निर्मला देवी, सुदेश कुमारी, ममता कुमारी, रूपा देवी, शशि बाला, रेखा देवी, कामिनी, गुरप्रीत, पूजा, मीना कुमारी, मनजीत कौर, शशि सैनी, किरण बाला, राकेश रानी, छाया देवी, किरण देवी, दीपा, कमलेश देवी, सरिता देवी, रीता शर्मा, नीलम चब्बा, प्रवेश चब्बा, रामप्यारी, कमला शर्मा, नीलम शर्मा को चुना गया।

    कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

    वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की मौजूदगी में घोषित की गई इस कार्यकारिणी के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी स्वागत किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवेश घेड़िया और भगत राम सैनी उर्फ फौजी समेत अन्य लोगों ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सतपाल सत्ती ने दोनों कार्यकर्ताओं को भगवा सिरोपा देकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर वित्त आयोग अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

  • विश्व जनसंख्या दिवस पर आरएच ऊना में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

    विश्व जनसंख्या दिवस पर आरएच ऊना में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में आज विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डाॅ मंजू बहल ने बताया कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1989 में हुई थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जनसँख्या सम्बन्धी कई मुद्दे जैसे परिवार नियोजन का महत्व, लैंगिक समानता, निर्धनता, मातृ स्वास्थ्य तथा मानव अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाना है।

    इस वर्ष का थीम “परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय” है। पूरे विश्व में जनसँख्या के मामले में चीन पहले नम्बर पर तथा इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ स्विंकी जैन ने परिवार नियोजन के गर्भनिरोधक साधन जिनमें कॉपर टी, कंडोम, हार्मोन रहित खाने वाली गोलियां, आपातकालीन गोलियां तथा गर्भनिरोधक टीका जिसमें महिला एक बार टीका लगवाने के बाद तीन महीने तक गर्भवती होने की चिंता से मुक्त रहती है के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

    इस अवसर पर नंदा नर्सिंग संस्थान की छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई तथा इन सभी प्रतिभागियों को नकद पुरुस्कार देकर पुरुस्कृत किया। 

    उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन से मातृ मृत्यु दर में भी कमी आती है। स्वेच्छिक परिवार नियोजन सब का मानवीय अधिकार है, इससे देश का विकास होता है, गरीबी मिटती है तथा लोगों का जीवन स्तर ऊँचा होता है।

    इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका निर्मला देवी, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, नर्सिंग ट्यूटर श्वेता, जसलीन कौर, नेहा जस्सल, अनुराधा, कामिनी, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता कर्मो देवी, ऊना अर्बन की आशा वर्कर सहित अन्य महिलाओं न भाग लिया।