पंजाबः कंटेनर से 350 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ जारी की गई मुहिम में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर बिना सिले कपड़ों के कंटेनर में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा बन्दरगाह से एक कंटेनर से बरामद की गई 75 किलो हेरोइन की कीमत 350 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस ने एक कंटेनर की तलाशी के दौरान उक्त हेरोइन बरामद हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस और गुजरात पुलिस के ज्वाइंट आप्रेशन के साथ मिलकर पुलिस ने 75 किलो हेरोइन बरामद की है।

दुबई से गुजरात पहुंचा था कपड़े का कंटेनर

शुरूआती जांच के मुताबिक दुबई के जुवेल अली बंदरगाह से यह कंटेनर आया था। जिसमें हेरोइन होने के बारे में पंजाब पुलिस को इनपुट मिल गया। इसके बाद गुजरात की एटीएस के साथ तालमेल कर वहां चेकिंग की गई। जिसके बाद हेरोइन बरामद हो गई। इसे कपड़े में छुपाकर लाया गया था।

गुजरात की एटीएस टीम के साथ मिलकर की कार्रवाई 

पंजाब पुलिस को मिले इनपुट पर पंजाब पुलिस ने गुजरात की एटीएस टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। डीजीपी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि यह खेप पंजाब के किसी बड़े नशा कारोबारी द्वारा बुक करवाई गई थी, जिस संबंध में पुलिस छानबीन में जुट गई। ताकि यह पता लगाया जा सके कि पंजाब के कौन-कौन से बड़े नशा तस्कर इसमें संलिप्त हैं।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *