Category: Himachal

  • मानसून तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ लामबद्ध

    मानसून तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ लामबद्ध

    डीसी ने बुलाई समीक्षा बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज डीआरडीए हॉल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी उप-मण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मानसून सीज़न के दृष्टिगत सभी विभागों में उचित समन्वय स्थापित करें ताकि किसी भी आपात स्थिति में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। 

    उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आगामी मानसून सीज़न के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय रहते शीघ्र पूर्ण कर लें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह उपमण्डल स्तर पर मानसून सीज़न में आवश्यक कदम उठाएं और सुनिश्चित करें कि आवश्यकता के समय प्रभावित क्षेत्र में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।

    उन्होंने लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, नगर परिषद ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा, संतोषगढ़ तथा पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों व शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्त क्षेत्र में बरसात की तैयारियों के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल स्रोतों तथा जल भण्डारण टैंकों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें तथा सभी पेयजल स्रोतों की क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पेयजल नमूनों की भी समय-समय पर जांच करें ताकि जलजनित विषाणुओं का पता लगाया जा सके।

    बैठक में नगर परिषद, ऊना को निर्देश दिए गए कि वर्षा जल के समुचित निकासी के लिए नालियों तथा नालों की साफ-सफाई के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों को भी तैयार रखें। इसके अलावा राघव शर्मा ने मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों व हिदायतों का समय रहते उचित प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित बनाएं।

    उपायुक्त ने राजस्व, लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग तथा बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान भूस्खलन से प्रभावित होने की आशंका वाली सड़कों, पेयजल योजनाएं व विद्युत लाइनों को चिन्हित करे। राजस्व विभाग बरसात में आंधी, तूफान से होने वाले नुकसान के लिए फौरी राहत समय पर देना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जल जनित रोगों के उपचार के लिए आवश्यक दवाईयों का स्टाॅक सभी चिकित्सा संस्थानों में समुचित मात्रा में रखें। इसके अलावा सर्पदंश के उपयोग में लाई जाने वाली दवाईयों का भी समुचित भंडारण रखें। जबकि मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए भी पूरी तैयारी रखें और इस संबंध में लोगों को जागरूक बनाएं।

    राघव शर्मा ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग आवश्यक खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करंे। उपायुक्त ने जिला के सभी उपमण्डलों में आपदा के समय प्रभावित व्यक्तियों को आश्रय प्रदान के लिए समय पर उचित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभाग को सभी विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर एकत्रित करने के निर्देश दिए ताकि आपदा के समय तुरंत कार्रवाही अमल में लाई जा सके।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, एएसपी प्रवीण धीमान, सीएमओ मंजू बहल, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, एसडीएम अंब डाॅ मदन कुमार, डीआरओ जोगिंद्र पटियाल, तहसीलदार विपन ठाकुर, डीएफएसई राजीव शर्मा, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक उद्योग विभाग अशोक कुमार, एक्सिन आईपीएच नरेश धीमान, होम गार्ड से धीरज शर्मा, एमसी मैहतपुर और अंब वर्षा चैधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • पंजाब में कांग्रेस को तगड़ा झटका, कई दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन

    पंजाब में कांग्रेस को तगड़ा झटका, कई दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन

    चंडीगढ़। गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं ने अमित शाह का शानदार स्वागत किया। शाह ने पार्टी के नेताओं को टिप्स दे रहे हैं। 

    इससे पूर्व आज पंजाब में कांग्रेस व शिअद के कई दिग्गज नेता आज भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब के इन नेताओं को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने पार्टी में शामिल कराया। गृह मंत्री अमित शाह भी चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं।

    गजेंद्र शेखावत ने अकाली दल के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला, पूर्व विधायक महिंद्र कौर जोश, पूर्व कांग्रेसी मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ,पूर्व विधायक केवल ढिल्लों, पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़, पूर्व मंत्री डाक्टर राजकुमार वेरका, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे। सुनील जाखड़ पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

  • महेश्वर सिंह चौहान को प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मिलेगी नई ऊर्जा: राणा रणजीत सिंह

    महेश्वर सिंह चौहान को प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मिलेगी नई ऊर्जा: राणा रणजीत सिंह

    ऊना/सुशील पंडित: जिला प्रधान ऊना कांग्रेस राणा रणजीत सिंह व ज़िला कांग्रेस कमेटी ऊना की तरफ से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान को जिला ऊना कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई दी है हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा व लोकसभा सदस्या प्रतिभा सिंह व नेता प्रतिपक्ष हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री का महेश्वर सिंह चौहान को जिला ऊना का प्रभारी नियुक्त करने पर धन्यवाद किया। महेश्वर सिंह चौहान की कुशल राजनीतिक सूझ-बूझ एवं सटीक चुनाबी रणनीतियों से कांग्रेस पार्टी को ऊना की पांचो विधानसभा क्षेत्रों में नई ऊर्जा मिलेगी। राणा रणजीत सिंह ने कहा कि जिला ऊना कांग्रेस प्रभारी महेश्वर सिंह चौहान व जिला कांग्रेस कमेटी ऊना एवम कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी चुनावों में जिला ऊना की पांचो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी विजय होगी।
  • युवा सेवा एवं खेल निदेशक राजेश शर्मा ने इंदिरा स्टेडियम ऊना का किया निरीक्षण

    युवा सेवा एवं खेल निदेशक राजेश शर्मा ने इंदिरा स्टेडियम ऊना का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने आज इंदिरा स्टेडियम ऊना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 27 मई को खेल छात्रवास ऊना में आगजनी की घटना से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा खेल छात्रावास को नए सिरे से तैयार करने के निर्देश दिए ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पडे़।

    इसके अलावा राजेश शर्मा ने फुटबाल मैदान को समतल करवाने तथा इंडोर व आऊटडोर स्टेड़ियम में जो भी आवश्यकताएं हैं उनका अनुमानित लागत तैयार कर निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छात्रावास में रह रहे खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया।

    इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, युवा संयोजन सुमन लता, फुटबाल प्रशिक्षक चंद्र मोहन, हाॅकी प्रशिक्षक आशीष सेन, एथलैटिक्स प्रशिक्षक राकेश कुमार, टेबल टेनिस प्रशिक्षक पूजा ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • सोमभद्रा ब्रांड के कारण हो रही है स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय में बढ़ोत्तरी: डीसी

    सोमभद्रा ब्रांड के कारण हो रही है स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय में बढ़ोत्तरी: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार खाद्य उत्पादों को अगस्त 2021 से सोमभद्रा नामक ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा है। इस कार्य में जिला के 30 महिला स्वयं सहायता समूह मिलकर काम कर रहे हैं। इनके द्वारा तैयार उत्पाद शुद्ध एवं उच्च गुणवत्ता स्तर के हैं जिन्हें गगरेट में स्थापित एक स्थाई शॉप के अलावा विभिन्न आयोजनों सहित जिला मुख्यालय ऊना में प्रदर्शनी स्टाल लगाकर भी भेजा जा रहा है। पिछले 10 महीनों के दौरान सोम भद्रा ब्रांड के 8 लाख के उत्पाद बेचे गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त उना राघव शर्मा ने ऊना में सोमभद्रा की प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टॉल के निरीक्षण अवसर पर पर दी। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं के लिए एक 7 हजार रुपए की कैनोपी लांच की गई है जिसे जिला की सभी खंडों में दिया जाएगा इस कैनोपी की सहायता से महिलाएं किसी भी स्थान पर जाकर अपने उत्पादों की अस्थाई बिक्री आसानी से कर सकते है जिससे आने वाले समय में जिला की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा त्यार खाद्य उत्पादों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि ऊना में आरंभ किया गया स्टॉल 3 से 9 जून तक चलेगा। सोनभद्र ब्रांड में सटीवीया नामक नया उत्पाद जोड़ा गया है जो कि शून्य कैलोरी के साथ हमें प्राकृतिक मिठास प्रदान करता है तथा शुगर के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

    सोमभद्रा ब्रांड से जुड़ी रीमा शर्मा नामक महिला ने बताया कि जिला प्रशासन के प्रयासों से सोम भद्रा ब्रांड की सहायता से उनके उत्पादों को एक विशेष पहचान मिली है तथा उत्पादों को एक बार खरीद कर इस्तेमाल करने वाले लोग बार-बार इसकी मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोभद्रा ब्रांड से जुड़े स्वयं सहायता समूह भिन्न-भिन्न उत्पादों का उत्पादन कर रहे हैं तथा पहले की तुलना में उनकी आय में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। रीमा शर्मा ने बताया कि ऊना में आरंभ किए गए बिक्री स्टॉल के पहले दिन 3 जून को 10 हजार के खाद्य उत्पाद की बिक्री हुई है। रीमा शर्मा ने उपायुक्त ऊना राघव शर्मा तथा डीआरडीए का स्वयं सहायता समूह के लिए किए गए प्रयास व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। 

    सोमभद्रा प्रदर्शनी एवं विक्री स्थल पर उपस्थित खरीदारों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि सोमभद्रा द्वारा तैयार उत्पाद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शुद्ध एवं अत्यंत पौष्टिक भी हैं तथा वे निरंतर इनका सेवन कर रहे हैं।

    उपायुक्त ऊना ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करें ताकि इससे जुड़ी महिलाओं की आर्थिकी को सशक्त बनाया जा सके।

    इस अवसर पर डीआरडीए के परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर, विभिन्न  स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के अलावा प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के संवाददाता गण भी उपस्थित थे।

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता

    चंडीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ दौरे पर हैं। बीते दिनों मारे गए गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता अमित शाह से मुलाकात करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ टेक्रिकल एयरपोर्ट पर अमित शाह की मुलकात सिद्धू के माता-पिता से हुई। इस दौरान उन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

    आपको बता दें कि बीते दिनों सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अमित शाह को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने पुत्र के कत्ल के मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग की थी। इसके इलावा कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सिद्धू मूसेवाला के घर उन के माता-पिता के साथ दुख सांझा करने के लिए गए थे। इस दौरान भाजपा के पंजाब नेताओं ने दावा किया था कि उक्त परिवार की अमित शाह के साथ मुलाकात करवाई जाएगी। 

  • पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटकाः कई दिग्गज नेताओं को अमित शाह कराएंगे भाजपा में शामिल

    पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटकाः कई दिग्गज नेताओं को अमित शाह कराएंगे भाजपा में शामिल

    चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। राज्य के कई वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल होंगे। इन नेताओं में पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह इन नेताओं को आज चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाएंगे।

    कांग्रेस के जो दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं उनमें पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, मोहाली के मेयर अमरजीत जीपी आदि शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

    केंद्रीय गृह मंत्री आज चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय में पहुंचेंगे। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, प्रदेश कोर ग्रुप, जिलाध्यक्षों व मोर्चा अध्यक्षों से बैठक करेंगे। इसके अलावा कई नेताओं को भाजपा में शामिल कराएंगे। अमित शाह पंजाब के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर पदाधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे।

    पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री के बाद कांग्रेस का कुनबा बिखरता चला गया। पंजाब में कांग्रेस में सबकुछ ठीकठाक चल रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री थे, लेकिन अचानक कैप्टन के विरोध के बावजूद हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी। 

    नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए मुश्किलें खड़ी करनी शुरू कर दी। अंततः कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी छोड़ दी। इसके बाद चुनाव से ठीक तीन माह पहले पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया, लेकिन चन्नी के साथ भी नवजोत सिंह सिद्धू की पटरी नहीं बैठी। 

    कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव से पहले सीएम फेस घोषित किया। इससे नवजोत सिंह सिद्धू नाखुश नजर आए। चुनाव के दौरान भी कई बार उन्होंने पार्टी को मुश्किल में डाला। परिणाम यह हुआ कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 18 सीटों पर सिमटकर रह गई। राज्य में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। आप ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की।

  • Sidhu Moose Wala Murder: गृह मंत्री अमित शाह से आज मुलाकात करेगा सिद्धू मूसवाला का परिवार….

    Sidhu Moose Wala Murder: गृह मंत्री अमित शाह से आज मुलाकात करेगा सिद्धू मूसवाला का परिवार….

    बठिंडा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला गर्मा गया है। शनिवार काे शाम 5 बजे गृह मंत्री अमित शाह से सिद्धू मूसेवाला का परिवार चंडीगढ़ के होटल जे मेरियट में मुलाकात करेगा। इस दाैरान परिवार सीबीआइ जांच की मांग करेगा।

    गाैरतलब है कि 29 मई को मानसा के जवाहरके गांव में मूसेवाला की हत्या हुई थी। 30 मई को परिवार ने हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग की। उन्होंने पोस्टमार्टम की परमिशन नहीं दी। जिसके बाद गृह सचिव अनुराग वर्मा ने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को लेटर लिखा। इसके बाद ही पोस्टमार्टम हुआ था। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात कर न्याय का भराेसा दिया था।

  • पंजाब में दिन-दिहाडे़ बड़ी वारदात, तेजधार हथियारों से युवक का सिर धड़ से किया अलग….

    पंजाब में दिन-दिहाडे़ बड़ी वारदात, तेजधार हथियारों से युवक का सिर धड़ से किया अलग….

    मोगा : अज्ञात हमलावरों ने एक 27 साल के युवक का तेजधार हथियारों से सिर धड़ से अलग कर दिया है। दिन-दिहाड़े हुई इस घटना से पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

    आज दिन-दिहाड़े मोगा जिला के कस्बा बधनीकलां में एक 28 वर्षीय नौजवान देश राज का अज्ञात लोगों ने भरे बाजार कत्ल कर दिया गया। उक्त नौजवान जख्मी हालत में काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा और बाद में एकत्रित लोगों ने उक्त नौजवान को उठा कर मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में नौजवान की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाले नौजवान मौके से फरार होने में सफल हो गए हैं। 

    जानकारी देते डा. कोमलप्रीत कौर ने बताया कि बद्धनी कलां का रहने वाला देश राज जिसकी उम्र 28 साल है। मृतक हालत में ही सिविल अस्पताल लाया गया था। उक्त नौजवान पर तेज़ हथियारों के साथ हमला किया गया है। इस संबंधी थाना बद्धनीकलां को सूचित कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

  • मुवरिकपुर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला

    मुवरिकपुर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते मुवारिकपुर चौंक में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक पर जा रहे तीन युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में घायल युवकों को स्वास्थ्य केंद्र अम्ब में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया। पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर दमकल विभाग की गाड़ी चिंतपूर्णी की तरफ से आग बुझाने के लिए सघंनेई गांव की तरफ जा रही थी। मुवारिकपुर चौंक में चिंतपूर्णी की तरफ से आ रहे तीन बाइक सवार फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पिछले टायरों के नीचे आ गए। इस हादसे में हरीश सुपुत्र रणवीर सिंह निवासी उत्तराखंड, सुमित पुत्र तेजपाल और किशन पाल पुत्र वेद प्रकाश निवासी उत्तर प्रदेश घायल हुए हैं। सभी घायलों को अम्ब अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का प्रवीन धीमान ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।