मुवरिकपुर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते मुवारिकपुर चौंक में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक पर जा रहे तीन युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में घायल युवकों को स्वास्थ्य केंद्र अम्ब में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया। पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर दमकल विभाग की गाड़ी चिंतपूर्णी की तरफ से आग बुझाने के लिए सघंनेई गांव की तरफ जा रही थी। मुवारिकपुर चौंक में चिंतपूर्णी की तरफ से आ रहे तीन बाइक सवार फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पिछले टायरों के नीचे आ गए। इस हादसे में हरीश सुपुत्र रणवीर सिंह निवासी उत्तराखंड, सुमित पुत्र तेजपाल और किशन पाल पुत्र वेद प्रकाश निवासी उत्तर प्रदेश घायल हुए हैं। सभी घायलों को अम्ब अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का प्रवीन धीमान ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *