सल्लेवाल में शराब ठेका पर बन्दूक की नोक पर लूटी नकदी व शराब

देर सांय हुई इस घटना से नालागढ़ में दशहत का माहौल 

नालागढ़/सचिन बैंसल: प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत सल्लेवाल में शराब ठेका पर बन्दूक की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। शराब ठेका सल्लेवाल सेल्स मेल के मुताबिक जब वह शराब ठेका पर काम कर रहा था तो अचानक एक बाइक पर सवार होकर दो युवक हेलमेट पहनकर शराब ठेका पर आए उन्होंने सेल्समैन से बंदूक दिखा कर नकदी लूटी और उसके बाद शराब की दो बोतलें लेकर फरार हो गए। 

सेल्समैन कुलशेर सिंह ने बताया कि वह देर सांय ठेके पर तैनात था तो अचानक एक बाइक उसके ठेके के आगे रूकी। बिना नंबर की बाइक से दो युवक उतरे और एक युवक के हाथ में देसी कट्टा था। उसने सेल्समैन के कान पर उसे रख कर दिया और कहा कि अगर मुंह से आवाज निकाली तो उसकी खोपड़ी उड़ा दी जाएगी। जिससे उसने गल्ले की चाबी दे दी। गल्ले में करीब पचास हजार रुपये कैश थे। एक व्यक्ति ने कैश बैक में डाला और और और उसके बाद उसने ठेके से ब्लैक डोग व एंटीक्यूट की बोतल निकाली और लेकर बाइक पर चले गए। जाते समय जब उसने बाइक का नंबर देखना चाहा तो उस पर नंबर प्लेट ही नहीं थी। नकदी लूटने के बाद नालागढ़ की तरफ रवाना हो गए। सैल्समेन में पुलिस को बताया कि लूटेरों के पास ब्लैक कलर का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल थी और दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे। 

इनके जाने के बाद सेल्समेन ने अपने संचालकों को सूचित किया। संचालकों ने नालागढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी नरेंद्र कुमार भी सूचना मिलते ही घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *