Category: Himachal

  • सोहारी में 2.40 करोड़ की लागत से बनेगा इको टूरिज्म पार्क, कंवर ने किया शिलान्यास

    सोहारी में 2.40 करोड़ की लागत से बनेगा इको टूरिज्म पार्क, कंवर ने किया शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत सोहारी में 2.40 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क का शिलान्यास किया। इस पार्क में पर्यटकों के लिए गिफ्ट शॉप, कैफे, टॉयलेट तथा पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिसे आगामी दो माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

    इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सोहारी में ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क के निर्माण से पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। अगर सैलानियों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी, तो वह बार-बार घूमने के लिए आएंगे। इसलिए पिछले साढ़े चार वर्षों में इन सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि गोबिंद सागर झील के दोनों छोर पर एक समान आधारभूत ढांचा विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कुटलैहड़ में 230 करोड़ रुपए की सड़कें बनी हैं, पानी पर 150 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए जहां ग्रामीण विकास विभाग, वन विभागों के माध्यम से पैसा खर्च हो रहा है, वहीं पर्यटन विभाग की योजना नई राहें-नई मंजिलें में भी कुटलैहड़ विस क्षेत्र को दो करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लठियाणी-मंदली पुल के निर्माण की दिशा में भी सरकार ने कदम उठाए हैं। पुल की अलाइनमेंट तैयार हो गई है तथा भूमि अधिग्रहण का कार्य चला हुआ है। जल्द ही पुल के शिलान्यास भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीहड़ू से ऊना एनएच के लिए 51 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाई थी, जिससे एक बेहतर सड़क का निर्माण किया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में यह सड़क महत्वपूर्ण कदम है।

    केटीडीएस से पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयासः डीसी 
    कार्यक्रम में उपस्थित उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, ऐसे में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केटीडीएस का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से ही क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे है। गोबिंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स तथा घरवासड़ा धार से पैराग्लाइडिंग खेलों का सफल ट्रायल किया गया है। उन्होंने कहा कि अंदरौली में एथनो-बोटेनिकल पार्क का निर्माण जारी है और अब लठियाणी के घाट पर भी इसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के बढ़ने से जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे वहीं क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि भी आएगी। 

    इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, जोगिंदर शर्मा, शकुंतला, निर्मला, कर्नल केसी शर्मा, डीएफओ मृत्युंजय माधव, एसडीएम योगराज धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • लुमिनस उद्योग में चल रही हड़ताल, मजदूरों की आवाज बने अमन ठाकुर

    लुमिनस उद्योग में चल रही हड़ताल, मजदूरों की आवाज बने अमन ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट लुमिनस उद्योग में मजदूरों द्वारा उद्योग प्रबंधों का विरोध किया जा रहा है और सभी मजदूर क्रमिक हड़ताल पर हैं. इसी बीच उद्योग के मजदूर साथियों की आवाज बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर..युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा मजदूरों की मेहनत से ही सभी उद्योगों में विकास होता है और उनके खून पसीने की कमाई को राजनीति की बलि चढ़ने नहीं देंगे. अमन ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस सभी मजदूर भाइयों के साथ हैं और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए जिस भी हद तक जाना पड़े हम जाएंगे… उद्योग अधिकारियों को चेतावनी देते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा हमारा हिमाचल एक शांतिप्रिय राज्य हैं इसे यूपी-बिहार बनाने की कोशिश ना करें.. उद्योग प्रबंधकों द्वारा लगातार मजदूरों का शोषण किया जा रहा है युवा कांग्रेस यह कतई सहन नहीं करेगी.

    मजदूरों की मांग उठाते हुए अमन ठाकुर ने कहा उद्योग के हमारे प्रत्येक साथियों को प्रतिवर्ष इंक्रीमेंट लगना चाहिए. और उद्योग प्रबंधकों को उनकी मांगें मान लेनी चाहिए। हमारे हजारों युवा लुमिनस उद्योग में दिन-रात कार्य करते हैं  और इन से ज्यादा कुछ नहीं अपना हक मांग रहे हैं. प्रबोध योग प्रबंधकों को इनका हक देने में भी इन्हें कठिनाई हो रही है.. और जो लोग उद्योग के मजदूरों को अपनी दिखाई शाही के चलते उन्हें डराते धमकाते हैं यह गुंडागर्दी यहां पर नहीं चलेगी..मजदूर भाइयों को उनका हक मिलना चाहिए उनका शोषण हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

  • युवती आत्महत्या मामले में प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज

    युवती आत्महत्या मामले में प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। शिमला जिले के रामपुर बुशहर की रहने वाली 30 वर्षीय युवती थी और बद्दी के एक उद्योग में कार्यरत थी। युवती ऊना के निजी होटल में अपने प्रेमी से मिलने आई हुई थी और यही उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया।
    मृतक युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती के परिजनों के अनुसार युवक और उसकी मां ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था और युवती से अपशब्द भी कहे थे।
    जिला ऊना के उपमंडल हरोली के नजदीकी गांव निवासी युवक से युवती को इंटरनेट के माध्यम से प्यार हुआ जबकि युवक काम के सिलसिले में विदेश गया था। इन दोनों के बीच बात शादी तक पहुंच गई। युवक विदेश से छुट्टी लेकर घर आया तो उसकी प्रेमिका उस युवक से मिलने ऊना के एक होटल में पहुंची।
    युवक भी मां सहित लड़की से मिलने पंहुचा  था। इस बीच शादी के लिए बात न बनी तो युवती ने जहर निगल लिया और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद युवती की मौत के मामले में मृतका के कथित प्रेमी युवक और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
  • ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम के तहत 206 लाभार्थियों को वितरित किए 10.37 करोड

    ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम के तहत 206 लाभार्थियों को वितरित किए 10.37 करोड

    ऊना/सुशील पंडित: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला ऊना के 206 लाभार्थियों को लगभग 10.37 करोड रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की।

    इस अवसर पर एडीसी ने सरकार द्वारा प्रायोजित सभी ऋण योजनाओं जैसे कि रिटेल, कृषि, वाहन, आवास, शिक्षा, पीएम स्वनिधि, व्यक्तिगत उपभोक्ता ऋण के अतिरिक्त एमएसएमई ऋण संबंधित सभी जानकारियां ग्राहकों को मुहैया करवाई गई। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी जनसुरक्षा स्कीमों में पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा आम जनमानस के लिए ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम तथा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक शाम सुंदर माथुर, मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक जय पाल भनोट सहित बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी और जिला के शाखा प्रमुखों के साथ ग्राहक उपस्थित रहे।

  • पंजाबः सीएम से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में….

    पंजाबः सीएम से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में….

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश पर मुलाकात करने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल,  राजा वड़िंग और कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री मान की तरफ से दिए गए समय अनुसार मुलाकात करने पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस और कांग्रेस में धक्का-मुक्की हो गई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। 

    वहीं इस मौके पर राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ बात करते बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर खड़ें करीब एक घंटे का समय बीतने वाला है और मान की तरफ से दिया गया समय भी निकल चुका है।  इतना इंतजार करने के बाद भी मुख्यमंत्री के साथ अब तक भी मुलाकात नहीं हुई।राजा वड़िंग ने तंज कसते कहा कि यह तो पंजाब का सभ्याचार है कि घर आए को हमेशा सम्मान के साथ बिठा कर मेहमान निवाजी की जाती है लेकिन इस मौके पर जिस तरह का व्यवहार हमारे के साथ किया जा रहा है वह पंजाब की सभ्यता के बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी उन्हें कभी किसी तरफ़ जाने के लिए कह रहे हैं और कभी किसी। जिस कारण ऐले लग रहा है कि हम सब कोई अपराधी हैं जिनको अंदर जाने से रोका जा रहा है।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस रेड,7 से 8 लोग हिरासत में….

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस रेड,7 से 8 लोग हिरासत में….

    मोहाली। मोहाली पुलिस शहर के कई सोसाइटीज में रेड कर रही है। मोहाली की जलवायु टावर सोसाइटी में पुलिस टीम ने आज रेड के दौरान 7 से 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए संदिग्धों में से एक अपराधिक छवि वाले बदमाश की पहचान हुई है, जिसके सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से तार जुड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ बताने से बच रही है।

    बता दें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भी रेड कर रही है। इस सिलसिले में मोहाली पुलिस ने शहर की कई सोसाइटियों में सर्च आपरेशन चलाया है। अभी मोहाली पुलिस के 20 से 25 जवानों की टीम आज सुबह ही खरड़ के जलवायु टावर में रेड करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि यहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम होमलैंड सोसाइटी में रेड करने पहुंची है। बता दें कि होमलैंड सोसाइटी में पंजाब के कई सिंगर रहते हैं। यहां रेड करने के बाद पुलिस टीम एक और जगह रेड करने वाली है।

    बता दें कि अभी तक पुलिस को सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले 8 शार्प शूटरों को पकड़ नहीं पाई है। इसके लिए पुलिस की कई टीमें पंजाब में भी अलग-अलग छापामारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जलवायु टावर के पकड़े गए एक बदमाश पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं उसकी भूमिका सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार मुहैया करवाने से जुड़ी हुई हो सकती है। अभी तक 7 से 8 लोगों को पुलिस ने जलवायु टावर से हिरासत में लिया है। 

  • पंजाब पुलिस का दावाः  यदि सीबीआई मान लेती ये मांग तो रोका जा सकता था मूसेवाला हत्याकांड 

    पंजाब पुलिस का दावाः  यदि सीबीआई मान लेती ये मांग तो रोका जा सकता था मूसेवाला हत्याकांड 

     नई दिल्ली। लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब इस केस में पुलिस ने एक और शार्प शूटर केशव और उसके साथी चेतन को बठिंडा से गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि केशव को रेकी करने वाले केकड़ा के साथ देखा गया था। केशव पर हत्या मामले में हथियार सप्लाई करने का आरोप है। बता दें कि, एक दिन पहले ही शार्प शूटर सौरव महाकाल को भी पुणे से पकड़ा गया था। वहीं, पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि यदि सीबीआई ने उनकी मांग मान ली होती तो मूसेवाला हत्याकांड रोका जा सकता था।

    पंजाब पुलिस मूसेवाला हत्याकांड के बाद लगातार अन्य राज्य पुलिस के साथ मिलकर हत्यारों की धरपकड़ कर रही है। इसी बीच उसने एक दावा किया है कि उसने 29 मई को हुए हत्याकांड से दस दिन पहले ही सीबीआई के सामने एक मांग रखी थी। पंजाब पुलिस के मुताबिक, अगर सीबीआई ने उसकी मानी होती तो सिद्धू मूसेवाला जिंदा होते। 

    पंजाब पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने 19 मई को दो पुराने केसों के मद्देनजर कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि यदि समय से सीबीआई यह काम करती तो पंजाब पुलिस सरकार के साथ मिलकर बराड़ पर कार्रवाई के लिए मदद मांगती। लेकिन केंद्रीय एजेंसी ने इस संबंध में कोई एक्शन नहीं लिया। 

    पंजाब पुलिस का मानना है कि यदि मांग के एक-दो दिन बाद गोल्डी बराड़ के खिलाफ नोटिस जारी हो जाता तो इसमें सीबीआई को इंटरपोल से भी मदद मिल जाती। फिर उसे एजेंसी की मदद से आपराधिक मामलों के चलते भारत लाने की प्रक्रिया पर काम शुरू हो जाता। ज्ञात हो कि, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मास्टरमाइंड होने का आरोप गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर ही है। पुलिस ने यह भी बताया कि उन्होंने बीते 5 मई को एक अन्य गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंडा के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी। 

    50 हजार लाओ, शव ले जाओ- जवान बेटे का पोस्टमार्टम कराने के लिए मां-बाप मांग रहे चंदा
    हालांकि, एक बार फिर से पंजाब पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग रखी है। पंजाब पुलिस की ओर से गोल्डी बराड़ के खिलाफ जिन दो मामलों पर रेड कॉर्नर जारी करने की मांग की थी, उनमें से एक फरीदकोट के थाना सिटी में 12 नवंबर 2020 को जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट का मामला था। जबकि, दूसरा मामला 18 फरवरी 2021 को हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़ा था।

    इसके अलावा, मूसेवाला हत्याकांड में बुधवार (8 जून) को एक और कामयाबी हाथ लगी, जिसमें एक शार्प शूटर सौरव महाकाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शार्प शूटर सौरव को मुंबई पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, सौरव एक अन्य शार्प शूटर संतोष जाधव के संपर्क में था। बता दें कि संतोष जाधव अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली गैंग का करीबी माना जाता है।

  • मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार शूटर पुणे से गिरफ्तार

    मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार शूटर पुणे से गिरफ्तार

    नई दिल्ली : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में बुधवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस केस में एक और गिरफ्तारी हुई है। फरार आरोपी सौरभ उर्फ महाकाल को पुणे ग्रामीण की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस केस में पुलिस 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    पुलिस ने मंगलवार को कहा कि आरोपियों को, गायक पर गोली चलाने वाले लोगों को रहने की जगह उपलब्ध कराने, टोह लेने (रेकी) और अन्य प्रकार की सुविधा मुहैया कराने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले चार शूटर की भी पहचान की है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरियाणा में सिरसा निवासी संदीप सिंह उर्फ केकड़ा, बठिंडा के तलवंडी साबो निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना और ढैपई, फरीदकोट के रहने वाले मनप्रीत भाऊ के रूप में की गई है। इसके अलावा अमृतसर के डोडे कलसिया गांव निवासी सराज मिंटू, हरियाणा में तखत मल के रहने वाले प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, सोनीपत हरियाणा के रेवली गांव के रहने वाले मोनू डागर, हरियाणा में फतेहाबाद के निवासी पवन बिश्नोई और नसीब के रूप में की गई है।

    गौरतलब है कि 29 मई को पंजाब के मनसा में कुछ अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना है कि इसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है। हालांकि, हत्या के कुछ देर बाद फेसबुक पोस्ट के जरिए गोल्डी बरार व लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी भी ली थी।

  • पंजाब सरकार का एक्शन, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ व जेई सस्पेंड….

    पंजाब सरकार का एक्शन, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ व जेई सस्पेंड….

    बठिंडा। पंजाब सरकार की ओर से ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बठिंडा के लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुखप्रीत सिंह व जेई नवीन कुमार को सस्पेंड कर दिया है। सरकार की ओर से यह कार्रवाई नई बन रही सड़क के काम में लापरवाही को दिखाती एक वीडियो मिलने के बाद की गई है। जबकि सस्पेंड करने से पहले मामले में विभागीय जांच भी करवाई गई। जिसके चलते दोनों को सस्पेंड किया।

    असल में जिले के गांव बंगी से सुखलधी तक नई सड़क बन रही थी। इस सड़क के बीच एक बिजली का खंबा था। जिसको साइड में नहीं किया गया। इस खंबे की किसी ने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री को शिकायत कर दी। जिसके बाद सरकार की ओर से मामले की जांच करवाई गई। इस संबंध में लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का कहना है कि राज्य सरकार लोगों को साफ-सुधरा प्रशासन देने के लिए काफी गंभीर है। जिसके चलते ही उक्त दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि सस्पेंड किए अधिकारियों का अपनी सस्पेंशन के दौरान पटियाला मुख्य इंजीनियर के दफ्तर में हेडक्वार्टर होगा, जो बिना मुख्य इंजीनियर की मंजूरी के अपना हेडक्वार्टर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा ड्यूटी में की जाने वाली लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ जेई नवीन कुमार ने इस मामले में कुछ भी बताने से मना कर दिया।

  • कांग्रेस को फिर बड़ा झटकाः भाजपा में शामिल हुआ एक और पार्षद….

    कांग्रेस को फिर बड़ा झटकाः भाजपा में शामिल हुआ एक और पार्षद….

    चंडीगढ़। कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लग रहा है। क्योंकि कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। वहीं, अब एक और नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दे दिया है। चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के एक पार्षद आज भाजपा में शामिल हुए हैं।

    चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता बुलाई थी, जिसमें कांग्रेस दल के पार्षद गुरचरण जीत सिंह काला को भाजपा में शामिल किया गया है। इस मौके पर सांसद किरण खेर भी मौजूद रहीं। गुरचरण जीत सिंह काला वार्ड नंबर 20 हल्लोमाजरा के पार्षद हैं, जो कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। गुरचरण काला पहली बार चुनाव जीतकर नगर निगम पहुंचे हैं।

    बता दें कि 2 दिन पहले भी कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय शर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। उसके बाद से कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह उनकी ओर से कोई भी अभियान नहीं चलाया गया बल्कि कांग्रेस के नेता अपनी ही पार्टी से नाराज होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।