Category: Himachal

  • पांवटा साहिब में एक साथ तीन राज्यों को जोड़ने वाला यमुना पुल खतरे में, देखें वीडियो

    पांवटा साहिब में एक साथ तीन राज्यों को जोड़ने वाला यमुना पुल खतरे में, देखें वीडियो

    पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ जोड़ने वाले यमुना पुल की हालत काफी खराब है। यह पुल मौत को दावत दे रहा है। बरसात के दिनों में पानी की निकासी अच्छे से न होने के कारण तालाब जैसे हालात बनने शुरु हो गए हैं। पैदल चलने वाले लोग पानी और अंधेरे में गिरने की कगार पर होते हैं। पुल की सुरक्षा दीवारें टूट चुकी हैं कई हिस्से टूटकर खाई में भी गिर गए हैं।

    बिजली के खंभे ताश के पत्तों की तरह हिल रहे हैं। कुछ पहले ही गिरकर खतरे का सबब बन रहे हैं। रात के समय यह पुल खतरे की सुरंग बन जाता है। यह पुल सिर्फ दो नहीं बल्कि हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश तीनों राज्यों की जीवनरेखा है। रोज हजारों वाहन और रोडवेज बसें इसी से गुजरती है।

    लोगों का यहां पर सवाल साफ है यदि यह पुल टूट गया तो तीन राज्यों का सफर ठप हो जाएगा और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है और चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत और सुरक्षा के अच्छे इंतजाम नहीं किए गए तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो जाएगा।

    इस पर पावंटा विधायक सुखराम चौधरी के साथ भी बात हुई है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे विभाग से तुरंत संपर्क करके पुल की मरम्मत और पानी निकासी की समस्या पर भी कार्रवाई होगी। गड्ढों को भी खोल दिया जाएगा ताकि कोई भी अनहोनी न हो।

     

  • बादल फटने से गांव में पहुंची बाढ़, पुल और गाड़ियां बही, मणिमहेश यात्रा पर भी लगी रोक, देखें वीडियो

    बादल फटने से गांव में पहुंची बाढ़, पुल और गाड़ियां बही, मणिमहेश यात्रा पर भी लगी रोक, देखें वीडियो

    चंबा। चंबा की प्रसिद्द पर्यटन नगरी डलहौजी के तलाई में रविवार सुबह दस बजे के करीब बादल फटा। बादल फटने के बाद आए फ्लैश फ्लड में रेन शेल्टर और एक भवन बह गया है। फ्लैश फ्लड का पानी गुनियाला गांव में पहुंचने पर गाड़ियों और ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। डलहौजी-तलाई मार्ग पर तलाई नामक स्थान पर बादल फटने से नाला उफान पर आ गया। नाले में आई बाढ़ नीचे स्थित गुनियाला गांव तक पहुंच गई। गुनियाला गांव में नाले की बाढ़ की चपेट में आकर तीन से चार चौपहिया वाहनों सहित कुछ दोपहिया वाहन बह गए। बिजली के ट्रांसफार्मर सहित खंभों व तारों को भी भारी नुकसान हुआ है। गांव में डर का माहौल बना हुआ है।

    देवीदेहरा रॉक गार्डन में नाले में आई बाढ़ की चपेट में आकर एक पुल ढह गया व श्मशानघाट भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। पुल ढहने से आसपास के लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। बाढ़ का रौद्र रूप देख लोग दहशत में हैं। चंबा में ही लगातार हो रहे भूस्खलन और नालों में बढ़ते जलस्तर के कारण प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मणिमहेश यात्रा को रोक दिया है। सुंदरासी ग्लेशियर प्वाइंट पर हुए भूस्खलन के कारण श्रद्धालुओं को जमाडू पुल से गौरीकुंड की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से स्थिति सामान्य होने तक किसी भी तरह का जोखिम न लेने की अपील की है।

  • शर्मसार! इस ढाबे में लोगों को परोसी जा रही थी थूक वाली रोटी, वीडियो वायरल

    शर्मसार! इस ढाबे में लोगों को परोसी जा रही थी थूक वाली रोटी, वीडियो वायरल

    हिमाचलः सोलन जिले के बद्दी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ढाबे पर काम करने वाले कुक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ढाबे का कुक रोटी बनाते समय उस पर बार-बार थूकता दिखाई दे रहा है। फिर उसी रोटी को तंदूर में सेंककर ग्राहकों को परोस दिया जा रहा है।

    इस घिनौनी हरकत ने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया है। लोग ढाबे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और तुरंत जांच शुरू कर दी है। ढाबा संचालक और कुक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Duty पर जाने के लिए Nurse का संघर्ष, उफान पर आए नाले को कूदकर किया पार, देखें वीडियो

    Duty पर जाने के लिए Nurse का संघर्ष, उफान पर आए नाले को कूदकर किया पार, देखें वीडियो

    हिमाचलः इन दिनों बारी बारिश से नाले, दरियां और नहरे उफान पर है। मंडी जिले में एक स्टाफ नर्स का वीडियो सामने आया है, जो ड्यूटी पर जाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। जिसका वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मंडी जिले की चौहारघाटी के सुधार का है।

    यहां भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के 6 फुट ब्रिज बह गए हैं। लोगों को आने-जाने में नदी नाले जान जोखिम में डालकर पार करने पड़ रहे हैं। स्टाफ नर्स का नाम कमला बताया जा रहा है। वह अपनी ड्यूटी पर जा रही थी, रास्ते में नाला तेजी से बह रहा था।

    इसी को लेकर कमला ने उफनते नाले को कूदकर पार किया। कमला का यह कदम खतरनाक हो सकता था। जिले में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सराज में हाल ही में एक नाले को पार करते वक्त महिला और पुरुष बह गए थे, जिन्हें लोगों ने समय रहते बचा लिया था। एक अन्य मामले में एक व्यक्ति की बहने से मृत्यु भी हुई है।

    बता दें कि पधर उपमंडल के तहत आने वाली दुर्गम चौहारघाटी की सिल्हबुधानी और तरस्वाण पंचायत में हाल ही में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। यहां कई सड़कें और ब्रिज बह गए हैं, जिसकी वजह से लोगों को खड्डों व नालों को ऐसे ही पार करना पड़ रहा है। लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • गजब जुगाड़ः सड़क टूटी तो केबल और लोहे की छड़ों से बनाया अस्थायी पुल, एक छोर से दूसरी तरफ पहुंचाई जीप,देखें वीडियो

    गजब जुगाड़ः सड़क टूटी तो केबल और लोहे की छड़ों से बनाया अस्थायी पुल, एक छोर से दूसरी तरफ पहुंचाई जीप,देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाओं से राज्य को भारी नुकसान हुआ है। वहीं जिले की लगघाटी में भारी बारिश से जनजीवन काफी असर पड़ा है। दरअसल, लगघाटी में भारी बारिश के कारण सड़कें बुरी तरह से टूट गई हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में बहुत दिक्कत हो रही है। खासकर, मानगढ़ और जकड़ेल गांवों को जोड़ने वाली सड़क, नागूझौड़–दोघरी–समाणां, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क टूटने से लोग अपने वाहनों को गांव से बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं।

    इसी मुश्किल को हल करने के लिए, कुछ ग्रामीणों ने एक अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने मिलकर एक जीप को मजबूत तारों और रस्सियों के सहारे सड़क के टूटे हुए हिस्से के पार पहुंचाया। यह काम बहुत ही सावधानी से किया गया ताकि गाड़ी को कोई नुकसान न हो और वह सुरक्षित रूप से दूसरी तरफ पहुंच सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि उनका जीवन फिर से सामान्य हो सके।

  • Punjab के पड़ोसी राज्य में भूंकप, लगातार 2 बार दहली धरती

    Punjab के पड़ोसी राज्य में भूंकप, लगातार 2 बार दहली धरती

    चम्बाः पंजाब के साथ लगते पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के चम्बा में आज सुबह करीब एक घंटे में 2 बार भूकंप महसूस किया गया। चम्बा में तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर पहला भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई। वहीं दूसरा भूकंप 4 बजकर के 39 मिनट पर आया।

    यह पिछले भूकंप की तुलना में तेज था और इसकी तीव्रता 4.0 रही। इसके अलावा एक अन्‍य भूकंप पाकिस्‍तान में भी रिकॉर्ड किया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बुधवार तड़के भूकंप आने की जानकारी दी है। केंद्र के मुताबिक, चंबा में पहला भूकंप 3 बजकर के 27 मिनट पर आया और इसकी गहराई जमीन की सतह से 20 किमी नीचे थी।

    इसके करीब एक घंटे बाद आए भूकंप का केंद्र भी चंबा ही रहा। यहां पर सुबह 4 बजकर 39 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 10 किमी नीचे रहा। वहीं दो बार लगातार आए भूकंप के चलते लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सुबह सुबह लोग घरों से बाहर आ गए।

  • भारी बारिश से आया फ्लैश फ्लड, 6 वाहन दबे, 356 रोड सहित स्कूल-कॉलेज बंद, देखें वीडियो

    भारी बारिश से आया फ्लैश फ्लड, 6 वाहन दबे, 356 रोड सहित स्कूल-कॉलेज बंद, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में चंबा में भूकंप के बाद अब कुल्लू में फ्लैश फ्लड आया है। यहां पर कुल्लू शहर से दो किमी दूर शास्त्री नगर नाले में बीती रात को भारी बारिश के चलते करीब साढ़े 3 बजे अचानक फ्लैश फ्लड आ गया और तेज़ बारिश से आए इस सैलाब में नाले के किनारे खड़े 3 से 4 वाहन के अलावा दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, मनाली और बंजार उपमंडल में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उधर, ऊना जिले के अंब और गगरेट में भी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है और बुधवार को यहां पर छुट्टी रहेगी।

    फ्लैश फ्लड का मलबा नाले के आसपास बने कुछ मकानों में भी घुस गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिलेभर में रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे हालात चिंताजनक बने हुए हैं। दरअसल, चिकनई नाले में आधी रात को ऊपर पहाड़ पर अधिक बारिश होने की वजह से फ्लैश फ्लड आया। उधर, लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है। मंडी कटौला और कुल्लू वैक्लपिक मार्ग भी बंद है और इस वजह से अब कुल्लू और मनाली का संपर्क प्रदेश से कट गया है।

    उधऱ, सुबह सुबह नगर परिषद से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे। एक शख्स ने बताया कि शास्त्री नगर में रात को फ्लैश फ्लड आया था। उन्होंने कहा कि यहां पर ऊपर पहाड़ पर चिकनई गांव है और वहां पर बादल फटा है और इसी वजह से रात को नाले में फ्लड आ गया था। उन्होंने कहा कि लोग मिट्टी और कूड़ा नाले मे डंप कर रहे हैं और इस वजह से नाला ब्लॉक हो गया और फिर सड़क से होते हुए मलबा और पानी बहने लगा, जिससे कई गाड़ियां मलबे में दंबी हैं। कुल्लू जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। डीसी कुल्लू तोरल एस. रवीश, आईएएस की ओर से जारी आदेश के अनुसार 20 अगस्त 2025 को उपमंडल मनाली और बंजार के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इनमें स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेज (सरकारी व निजी) शामिल हैं।

    आदेश में कहा गया है कि लगातार बारिश और बिगड़ते मौसम के चलते छात्रों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, इसलिए संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मंडी पुलिस ने बताया है कि जिले में लगातार भारी बारिश और कई स्थानों पर पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते औट–पंडोह मार्ग पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हालात सामान्य होने के बाद ही यातायात को बहाल किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि वैकल्पिक मार्ग कटौला–कमांद भी सड़क की खराब स्थिति के कारण बंद है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है और ऐसे में मंडी पुलिस ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, लेन अनुशासन का पालन करें और मौके पर तैनात पुलिस व फील्ड स्टाफ के निर्देशों का पालन करें।

     

  • स्कूल में नग्न अवस्था में बुजुर्ग महिला का शव बरामद, इलाके में दहशत

    स्कूल में नग्न अवस्था में बुजुर्ग महिला का शव बरामद, इलाके में दहशत

    चम्बाः जिला के भटियात की कुडनू पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठेड के प्रांगण में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह राहगीरों ने स्कूल परिसर में महिला का शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की पहचान कमला देवी पत्नी मघर सिंह निवासी गांव कुठेड के रूप में हुई है।

    जानकारी देते थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फाेरैंसिक टीम व डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया। नूरपुर से पहुंची फाेरैंसिक टीम ने घटनास्थल आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

  • बादल फटने से 3 दुकानें पुल और बाग-बगीचे बहे, स्कूल-कॉलेज बंद के आदेश, देखें वीडियो

    बादल फटने से 3 दुकानें पुल और बाग-बगीचे बहे, स्कूल-कॉलेज बंद के आदेश, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगघाटी के कनौण की ऊंची पहाड़ी पर रात ढाई बजे बादल फटने के बाद फ्लेश फ्लड आ गया। सरवरी में एक पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही है कि इस प्राकृतिक आपदा में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फ्लेश फ्लड से खासा नुकसान हुआ और सड़क का एक हिस्सा टूट गया है। बादल फटने से कुल्लू शहर के पास बहने वाली सरवरी खड्ड में जलस्तर काफी बढ़ गया, जिससे सरवरी में एक पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, फोरलेन से कुल्लू बस स्टैंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा भी तेज बहाव में बह गया। हालांकि, पुलिस ने सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की बैरिकेडिंग कर दी गई है और लोगों को आगे जाने से रोका जा रहा है। कुछ लोग खतरा मोल लेकर अपनी गाड़ियां इन सड़कों पर चला रहे हैं, जिससे प्रशासन की चिंता और बढ़ी है।

    दूसरी ओर बादल फटने से आई बाढ़ की चपेट में आकर कनौण में तीन दुकानें बह गईं और बाढ़ से लोगों की ज़मीनों, बाग–बगीचों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। एक युवक ने बताया कि कनौण गांव में बूबू नाले पर बना पुल बह गया और 3 दुकानों का नामोनिशान मिट गया। युवक ने बताया कि वह पूरी रात सोए नहीं हैं। युवक ने बताया कि गांव का संपर्क कट गया है और बादल फटने के बाद काफी नुकसान हुआ है और सड़क पर बड़े बड़े पत्थर आ गए थे। इसके अलावा, हनुमानी बाग को जोड़ने वाला पैदल पुल भी टूटने की कगार पर है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही पर संकट खड़ा हो गया है।

    प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने से परहेज करने और सतर्क रहने की अपील की है। कुल्लू जिला प्रशासन ने बीती रात से हो रही बारिश के चलते बंजार और कुल्लू सदर में स्कूल और कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए हैं। डीसी कुल्लू, एस. रवीश (IAS) ने आदेश जारी करते हुए बताया कि क्लाउडबर्स्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की वजह से जगह-जगह सड़कों के बाधित होने, पुल बह जाने और नुकसान की सूचनाएं मिल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 19 अगस्त 2025 के लिए कुल्लू जिला में येलो अलर्ट जारी किया है।

    सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आदेश दिया है कि कुल्लू और बंजार उपमंडल के सभी शैक्षणिक संस्थान, जिनमें स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग व फार्मेसी कॉलेज (सरकारी व निजी), आंगनबाड़ी केंद्र और DIET शामिल हैं, 19 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा व कल्याण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्रशासन ने सरवरी क्षेत्र में नदी-नालों के किनारे झुग्गियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। नदी-नालों का जलस्तर ऊंचा बना हुआ है और लोगों में डर का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

  • पागल नाला के पास भारी भूस्खलन से सड़क बंद, रास्ते में फंसे लोग, देखें वीडियो

    पागल नाला के पास भारी भूस्खलन से सड़क बंद, रास्ते में फंसे लोग, देखें वीडियो

    कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड के कारण राज्यों को काफी नुकसान हुआ है। दरअसल, पिछले कुछ समय से बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज सैंज–लारजी मार्ग पर पागल नाला के पास भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ से अचानक गिरे मलबे और चट्टानों के कारण सड़क पूरी तरह बाधित हो गई।

    भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें मलबा सड़क पर गिरते हुए साफ देखा जा सकता है। इस घटना के चलते लारजी और सैंज का संपर्क कट गया है। भूस्खलन के कारण 15 पंचायतों का संपर्क बाधित हुआ है। दूसरी ओर भूस्खलन से आधे रास्ते में ही लोग फंस गए।