Category: Himachal

  • नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड से यातायात बाधित, सड़क पर गिरा मलबा, देखें वीडियो

    नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड से यातायात बाधित, सड़क पर गिरा मलबा, देखें वीडियो

    चंबा: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड, बादल फटने और फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं चंबा में अलग-अलग जगहों से मामले सामने आए है। जहां चंबा पठानकोट नेशनल हाईवे पर दुर्गेठी नाडु में लैंडस्लाइड से यातायात बाधित हो गया। वहीं भटियात विधानसभा क्षेत्र के पनियाला में लाहडू-सिहुंता मुख्य मार्ग बंद हो गया है। पनियाला में काली माता मंदिर के पास हुए इस लैंडस्लाइड का वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लैंडस्लाइड के दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। वहीं, बारिश के चलते लाहडू-सिहुंता मुख्य मार्ग पर अभी भी लैंडस्लाइड के चलते मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में रास्ते से मलबा हटाने में काफी समय लगने वाला है। मौसम साफ होने पर ही इस मार्ग को बहाल किया जा सकेगा। गौरतलब है कि बीते दिनों भी चंबा में भारी लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आई हैं।

    मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हिमाचल में भारी बारिश को लेकर येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। चंबा जिले में 20 और 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 22 जुलाई को ऑरेंज और 23 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में 25 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है।

    मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 20 और 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट है, जबकि 23 जुलाई को ऑरेंज और 24 जुलाई तो येलो अलर्ट है। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में लैंडस्लाइड, जमीन धंसने, फ्लैश फ्लड और जलभराव की संभावना है। वहीं, नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने के आसार हैं। कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि और बागवानी भी प्रभावित हो सकती है।

     

  • लाहौल-स्पीति में नाले की बाढ़ में सड़क बही, आवागमन पूरी तरह से बंद, देखें वीडियो

    लाहौल-स्पीति में नाले की बाढ़ में सड़क बही, आवागमन पूरी तरह से बंद, देखें वीडियो

    हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार को अचानक फ्लैश फ्लड (अचानक आई तेज़ बाढ़) ने लोगों को चौंका दिया। तांदी-उदयपुर सड़क मार्ग पर स्थित रंगबे नाला में अचानक तेज़ पानी और भारी मात्रा में मलबा आ गया। देखते ही देखते नाला उफान पर पहुंच गया और पानी सड़क तक फैल गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सड़क बह गई, आवाजाही पूरी तरह ठप बाढ़ का पानी और मलबा इतना तेज़ था कि सड़क का एक हिस्सा बह गया। इसके चलते तांदी-उदयपुर सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। सड़क टूटने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों में मची अफरा-तफरी अचानक आई इस बाढ़ से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन हालात पर रख रहा नजर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रभावित इलाके का जायजा लिया और सड़क को दोबारा खोलने के लिए मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे मौसम साफ होने तक इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।    
  • चलती बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    चलती बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    कांगड़ाः हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर डिपो की हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना को लेकर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि घटना के दौरान को जानी नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल, चालक और कंडक्टर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार उस समय अचानक भीषण आग लग गई, जब वह सरूट से पालमपुर की ओर जा रही थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस दौरान चालक ने चलती बस से अचानक धुआं उठता देखा और तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस लपटों से घिर गई। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में समय रहते बस खाली करा लेने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग धीरा की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी यात्री, चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि बस पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना के बाद एचआरटीसी की बसों की तकनीकी स्थिति और रखरखाव को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने निगम से बसों की नियमित तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस हादसे ने एक बार फिर एचआरटीसी की पुरानी बसों के रखरखाव और नियमित तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
  • पंडोह मार्ग पर भीषण लैंडस्लाइड से फंसे कई वाहन, देखें वीडियो

    पंडोह मार्ग पर भीषण लैंडस्लाइड से फंसे कई वाहन, देखें वीडियो

    मंडीः हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते प्रदेश में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। खासकर ऊंचाई और मध्य ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं, जबकि कई जगहों पर लैंडस्लाइड के चलते खासा नुकसान हो रहा है। वहीं मंडी जिले के गोहर पंडोह मार्ग पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। जहां लैंडस्लाइड के बाद सड़क मार्ग बाधित हो गया। इस दौरान दोनों और कई वाहन फंस गए। प्रशासन द्वारा राहत कार्य किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।
    मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में 11 से 15 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेशभर में ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इसके अलावा 15 जुलाई तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 15 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।    
  • वेली ब्रिज ढहने से सांगला घाटी का टूटा संपर्क, सड़के बंद, मलबे में दबी गाड़ियां, देखें वीडियो

    वेली ब्रिज ढहने से सांगला घाटी का टूटा संपर्क, सड़के बंद, मलबे में दबी गाड़ियां, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के मध्यवर्ती और पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शिमला, सिरमौर, सोलन और किन्नौर जिलों में भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद हैं। इससे कई इलाकों का संपर्क प्रभावित हुआ है। नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। संजौली कॉलेज के समीप बोथवेल क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है। इस कारण कई मकानों पर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब तीन से चार इमारतें खतरे की जद में हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। रिझाना में भूस्खलन के कारण गाड़ियां मलबे में दब गईं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    शनिवार तड़के करीब चार बजे हुए इस भूस्खलन से इलाके में दहशत का माहौल है। उस समय अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। भूस्खलन संजौली कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग पर एक डंगा ढहकर नीचे रिहायशी मकानों की ओर जा गिरा। इससे मकानों तक जाने वाला रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया। लगातार बारिश के चलते सांगला घाटी को जोड़ने वाले मुख्य वेली ब्रिज की नींव के पास अचानक भारी भूस्खलन हो गया। इसके कारण पुल का सांगला की तरफ का हिस्सा पूरी तरह ढह गया। हालांकि, जिला प्रशासन की मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सांगला के तहसीलदार हरदयाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खतरे को पहले ही भांप लिया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग करके वाहनों की आवाजाही को समय रहते रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सांगला और छितकुल क्षेत्र के लिए वाहनों को तहसील कार्यालय सांगला के वैकल्पिक मार्ग से डायवर्जन देकर सुरक्षित निकाला जा रहा है। दूसरी ओर, लिप्पा क्षेत्र के पेजर खड्ड में रात के समय अचानक जलस्तर बढ़ने से लिप्पा बस स्टैंड के पास बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, तेती खड्ड का बहाव अवरुद्ध (ब्लॉक) होने के कारण पानी ने एक बड़ी कृत्रिम झील का रूप ले लिया है। इस झील का पानी इतनी तेजी से फैला कि लिप्पा बस स्टैंड के पास बने कई मकानों की पहली मंजिल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इसके अलावा, इलाके की मुख्य सड़क के भी पानी में बहने का खतरा लगातार बना हुआ है।
  • चलती गाड़ी पर अचानक गिरे पत्थर, 2 घायल, देखें वीडियो

    चलती गाड़ी पर अचानक गिरे पत्थर, 2 घायल, देखें वीडियो

    सोलनः हिमाचल प्रदेश में देर रात से ही बारिश हो रही है। ऐसे में जगह-जगह पर भूस्खलन होने, नदियों का जलस्तर बढ़ने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं, सोलन जिले के अर्की में एक चलती गाड़ी पर पहाड़ी से पत्थर गिरने गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में कार सवार 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कुनिहार अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में 5 लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे के समय गाड़ी में मेहर चंद, दीक्षांत, कमला, अनीता और जयदेई सवार थे।

    जानकारी के मुताबिक तनसेठा गांव के रहने वाले मेहर चंद अपने परिवार के सदस्यों के साथ इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में सवार होकर सिविल अस्पताल कुनिहार आ रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही उनका वाहन नरवाड़ गांव के पास पहुंचा, पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिरने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता या गाड़ी को सुरक्षित निकाल पाता, मलबा सीधे गाड़ी के ऊपर आ गिरा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सूझबूझ से वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल कुनिहार पहुंचाया गया।

    सिविल अस्पताल कुनिहार की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रिया चक्रवर्ती ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में पांच घायलों को लाया गया था। इनमें से अनीता के सीने और जयदेई के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। पहाड़ी से गिरे भारी पत्थरों के कारण गाड़ी का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे वाहन को भारी नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद से गंबरपुल-सरली मार्ग पर सफर करने वाले अन्य वाहन चालकों में भी पहाड़ियों से लगातार गिरते पत्थरों और मलबे को लेकर भारी चिंता और डर का माहौल बना हुआ है।

     

     

  • लैंडस्लाइड का कहरः कुछ सेकंड में धंसी देवरी-खनेटी सड़क, भुंतर ब्यास नदी का बड़ा जलस्तर, देखें वीडियो

    लैंडस्लाइड का कहरः कुछ सेकंड में धंसी देवरी-खनेटी सड़क, भुंतर ब्यास नदी का बड़ा जलस्तर, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से लैंडस्लाइड सहित अन्य सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ रही है। सोलन में आज गंबरपुर–सरली सड़क मार्ग पर एक इनोवा क्रिस्टा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं शामिल थीं।

    दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को भी चोटें पहुंची हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कोटखाई में लैंडस्लाइड का कहर देखने को मिला, जहां कुछ सैकेंड में धंसी देवरी-खनेटी सड़क धंस गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नौजवान रास्ते में खड़ा है और देखते ही देखते सड़क चंद सैकेंड में धंस गई।

    वहीं कुल्लू जिले भारी बारिश के बाद भुंतर ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऊपरी क्षेत्रों से भारी मात्रा में पानी और सिल्ट आने के कारण पंडोह डैम में भी पानी का प्रवाह बढ़ गया। हाल ही में बुधवार को एहतियात के तौर पर डैम से करीब 28,000 क्यूसिक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया। सिल्ट की मात्रा अधिक होने से टनल के माध्यम से पानी की निकासी प्रभावित हुई और परियोजना संचालन में अस्थायी बदलाव करना पड़ा। इससे डैहर पावर हाउस में बिजली उत्पादन प्रभावित रहा।

     

  • 36 घंटे से लगातार बारिश बनी आफत, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

    36 घंटे से लगातार बारिश बनी आफत, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

    सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में 36 घंटों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से सिरमौर और सोलन जिले में स्कूल और कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसी तरह सोलन जिले में भी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे। दरअसल, हिमाचल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आगामी छह दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

    भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 15 जुलाई तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से लेकर 15 जुलाई तक शिमला, मंडी, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिरमौर, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में लगातार कई दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि 9 से 15 जुलाई के दौरान किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

    इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं का भी अनुमान है। वहीं डीसी ने कहा कि भूस्खलन, अचानक बाढ़, पेड़ों के गिरने, सड़कें बंद होने और जनजीवन पर खतरे की आशंका जताई गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। एएसपी मंडी अभिमन्यू वर्मा ने सोशल मीडिया पर बताया कि मंडी-कुल्लू हाईवे पर दवाड़ा से जलोगी के बीच पत्थर गिर रहे हैं और ऐसे में पुलिस कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें और सावधानी पूर्वक यात्रा करें।

  • Punjab के पड़ोसी राज्य में हेरोइन और नगदी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab के पड़ोसी राज्य में हेरोइन और नगदी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

    मनालीः हिमाचल में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुल्लू जिले की मनाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी फतेहगढ़ राजपूतां, 22 वर्षीय गहनेशाह उर्फ अंश पुत्र हरबंश सिंह, 20 वर्षीय मनप्रीत कौर उर्फ काया पत्नी गहनेशाह और 35 वर्षीय गीता पत्नी लवीश महाजन के रूप में हुई है।

    थाना मनाली क्षेत्र के झाड़ग, अलेऊ स्थित एक किराए के कमरे से आरोपियों के कब्जे से 26.200 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 20 हजार की नगदी, एक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल तराजू, सिल्वर फॉइल, लाइटर और नशीले पदार्थों के सेवन व व्यापार में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की। इस संबंध में मनाली थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अमृतसर, पंजाब के निवासी हैं। डीएसपी ने बताया कि मामले की गहन छानबीन जारी है।

    पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सप्लायरों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मनाली पुलिस नशा तस्करी की पूरी सप्लाई चेन का पर्दाफाश करने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मनाली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या किसी अन्य अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • कांगड़ा-कुल्लू में तेज बारिश, पागल नाला में बाढ़, Highway closed

    कांगड़ा-कुल्लू में तेज बारिश, पागल नाला में बाढ़, Highway closed

    शिमलाः हिमाचल के कुल्लू और कांगड़ा में सुबह से तेज बारिश हो रही है। इस दौरान पागल नाला में बाढ़ आ गई, जिससे हाईवे बंद हो गया। आपकों बता दें हिमाचल में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में बारिश का दौर 11 जुलाई तक जारी रहेगा।

    मौसम विभाग ने कांगड़ा, ऊना और सिरमौर जिला में कुछेक स्थानों पर आज भारी बारिश होने की संभावना जताई है। चंबा, मंडी और शिमला जिलों में भी आज कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं शिमला में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। सवा 10 बजे कुछ देर को हल्की धूप भी खिली।

    इस दौरान निचले इलाकों में जलभराव और धुंध के कारण कम विजिबिलिटी का भी अलर्ट जारी किया गया है। टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को नदी-नालों, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों व अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में न जाने तथा यातायात संबंधी एडवाइजरी का पालन करने को कहा है।

    हिमाचल में मानसून की एंट्री के बाद से अब तक सामान्य से 63 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। अगले छह दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं है।