Punjab के पड़ोसी राज्य में हेरोइन और नगदी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Written by

in

मनालीः हिमाचल में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुल्लू जिले की मनाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी फतेहगढ़ राजपूतां, 22 वर्षीय गहनेशाह उर्फ अंश पुत्र हरबंश सिंह, 20 वर्षीय मनप्रीत कौर उर्फ काया पत्नी गहनेशाह और 35 वर्षीय गीता पत्नी लवीश महाजन के रूप में हुई है।

थाना मनाली क्षेत्र के झाड़ग, अलेऊ स्थित एक किराए के कमरे से आरोपियों के कब्जे से 26.200 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 20 हजार की नगदी, एक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल तराजू, सिल्वर फॉइल, लाइटर और नशीले पदार्थों के सेवन व व्यापार में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की। इस संबंध में मनाली थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अमृतसर, पंजाब के निवासी हैं। डीएसपी ने बताया कि मामले की गहन छानबीन जारी है।

पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सप्लायरों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मनाली पुलिस नशा तस्करी की पूरी सप्लाई चेन का पर्दाफाश करने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मनाली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या किसी अन्य अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *