Category: Himachal

  • बोलेरो-कैंपर चालक ने कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर, 8 से 10 फीट दूर जाकर गिरी महिला, देखें CCTV

    बोलेरो-कैंपर चालक ने कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर, 8 से 10 फीट दूर जाकर गिरी महिला, देखें CCTV

    किन्नौरः जिला मुख्यालय रिकांगपिओ चौक पर बोलेरो कैंपर ने ड्यूटी पर तैनात महिला कॉन्स्टेबल को टक्कर मारी। इस घटना में महिला कॉस्टेबल 8 से 10 फीट दूर जाकर गिरी।हादसे में महिला कॉन्स्टेबल घायल हो गई। घायल कॉन्स्टेबल की पहचान प्रिया नेगी के रूप में हुई है, जो कल्पा क्षेत्र की निवासी हैं। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रिकांगपियों चौक पर महिला कॉस्टेबल चौक की तरफ जाती हैं, चौक पर पहुंचते ही वह गाड़ियों को निकलने के इशारे करती है।

    इस दौरान सामने से एक बोलेरो कैंपर आती है और कॉन्स्टेबल प्रिया नेगी को हिट कर देती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वहीं घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग कॉन्स्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाते हैं। एसएचओ प्रवीण ने बताया कि यह मामला शुक्रवार का है और दोनों पक्षो में समझौता हो गया है। इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

  • राज्यपाल ने ‘शौर्यबोध’ काव्य-संग्रह का किया विमोचन

    राज्यपाल ने ‘शौर्यबोध’ काव्य-संग्रह का किया विमोचन

    राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोकभवन में साहित्यकार संजीव वर्मा द्वारा रचित काव्य-संग्रह ‘शौर्यबोध’ का विमोचन किया।
    कविन्द्र गुप्ता ने संजीव वर्मा को पुस्तक प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है तथा राष्ट्र भावना और सामाजिक चेतना को सशक्त बनाने में साहित्य की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह काव्य-संग्रह युवाओं में देशभक्ति एवं सकारात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करेगा। ‘शौर्यबोध’ काव्य-संग्रह में सैनिकों के साहस, राष्ट्र प्रेम, सामाजिक संवेदनाओं तथा आमजन से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। संग्रह की कविताएं समाज को संवेदनशील सोच एवं आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती हैं।

  • राज्यपाल कोे लोकायुक्त ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया

    राज्यपाल कोे लोकायुक्त ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया

    राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोकभवन में हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चंद्र भूषण बरोवालिया ने शिष्टाचार भेंट की। स अवसर पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चंद्र भूषण बरोवालिया ने राज्यपाल को लोकायुक्त कार्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा संस्था की कार्यप्रणाली एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कविन्द्र गुप्ता ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोकायुक्त संस्था की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही तथा सुशासन को सुदृढ़ बनाने में लोकायुक्त की भूमिका अहम है।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्था भविष्य में भी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनविश्वास के साथ अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करती रहेगी। लोकायुक्त ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

     

  • हाईकोर्ट के आदेश, वर्क फ्रॉम होम और कारपूलिंग लागू

    हाईकोर्ट के आदेश, वर्क फ्रॉम होम और कारपूलिंग लागू

    शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए वर्क फ्रॉम होम और कारपूलिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला लिया है। हाईकोर्ट के जजों की कार पूलिंग की जाएगी। 50 प्रतिशत कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है। यह फैसला केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद लिया गया है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने इस व्यवस्था को तुरंत लागू करने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों के बाद रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा की ओर से आधिकारिक सर्कुलर भी जारी किया गया है।

    इन आदेशों के बाद रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा की ओर से आधिकारिक सर्कुलर भी जारी किया गया है। सर्कुलर के अनुसार, बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से हिमाचल हाईकोर्ट ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है। इसके तहत रजिस्ट्री की प्रत्येक शाखा या सेक्शन का 50 फीसदी स्टाफ हफ्ते में अधिकतम दो दिन घर से काम करेगा। कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए बाकी का 50 फीसदी स्टाफ ऑफिस में मौजूद रहेगा। रजिस्ट्रार को सप्ताह शुरू होने से पहले साप्ताहिक रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

    वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मियों को हर समय फोन पर उपलब्ध रहना होगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत कार्यालय बुलाया जा सकता है। हाईकोर्ट प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विभागों का काम बहुत जरूरी है और घर से काम करना संभव नहीं है, वहां यह सुविधा लागू नहीं होगी। ऐसे मामलों में संबंधित रजिस्ट्रार को निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है ताकि कोर्ट के कामकाज में बाधा न आए। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी सरकारी खर्च कम करने के लिए अपने गाड़ियों के काफिले को कम कर चुके हैं। वे हेलिकाप्टर का भी इस्तेमाल करने से इन्कार कर चुके हैं।

  • जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा की लौ दिखाने वाले डा. रणेश राणा हुए सम्मानित

    जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा की लौ दिखाने वाले डा. रणेश राणा हुए सम्मानित

    दो साल में चार जरुरतमंद छात्रों की फीस भरकर आगे बढऩे में की मदद
    बददी, सचिन बैंसल: बददी टैक्नीकल ट्रेनिंग इंस्टीटयूट झाड़माजरी के जरुरतमंद छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए पे्रेरित करने के लिए बददी निवासी डा रणेश राणा को संस्थान ने सम्मानित किया है। संस्थान की चेयरमैन व बीबीएनडीए की सीईओ आई.ए.एस अधिकारी सोनाक्षी तोमर ने ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के शीतलपुर निवासी डा रणेश राणा को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सोनाक्षी ने कहा कि उनके द्वारा किए गए प्रयासों से यहां आईटीआई में पढक़र गए बच्चों को रोजगार मिला वहीं उनके परिवार की स्थिति भी सुदृढ़ हुई है।
    यह संस्थान हिमाचल प्रदेश सरकार व बीबीएन उद्योग संघ के संयुक्त तत्वाधान में चलाया जा रहा है। संस्थान में बहुत सारे बच्चे ऐसे होते हैं जो कि यहां पढऩा तो चाहते हैं लेकिन घर से आर्थिक रुप से सशक्त न होने के कारण वो अपनी फीस नहीं दे पाते। इस मामलों में हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डा रणेश राणा ने इन बच्चों की अर्थिक तंगी व घर के हालात ठीक न देखते हुए मदद करने की ठानी।
    संस्थान के प्रधानाचार्य जयदीप अग्रवाल ने बताया कि रणेश राणा ने पिछले दो साल में चार बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाया और यहां से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर वो आज अलग अलग कंपनियों में बढिय़ा नौकरियां कर रहे हैं। नौकरी के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है और उनको अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिला।
    व्यतिगत क्षेत्र में संस्थान के डोनर्स में डा रणेश राणा के  अलावा टैंसा टैक प्राईवेट लिमिटेड, गलेनमार्क फार्मासिटीकलस लिमिटेड व ड्रामेटिक बैटरी सैपरेटर इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनियों का संस्थान में सहयोग में सराहनीय योगदान रहा है। इन कंपनियों को भी सोनाक्षी तोमर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
       
  • 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 2 अन्य घायल

    300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 2 अन्य घायल

    मंडीः माता शिकारी से लौटते समय ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सराज घाटी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिकारी देवी मंदिर के समीप देर रात आल्टो कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक सडक़ हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के बाद घायलों में से एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए किसी तरह शिकारी माता मंदिर के समीप ढाबा चला रहे लोगों तक सूचना पहुंचाई।

    इसके बाद देर रात करीब 1 बजे हिमाचल प्रदेश पुलिस के जंजैहली थाना को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्थानीय लोगों के सहयोग से मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों तथा शवों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में मृतकों की पहचान भूपेंद्र पुत्र काकशु राम निवासी गांव जाजर, तहसील थुनाग, जिला मंडी तथा हेत राम पुत्र जय सिंह निवासी गांव भ्राड, थुनाग के रूप में हुई है।

    वहीं घायल योगराज पुत्र जय सिंह निवासी गांव चुरासाणी, पांगणा (करसोग) तथा पूर्ण चंद निवासी गांव करसौली, थुनाग बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रैफर किया गया है। एसडीएम थुनाग संजीत कुमार शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से घायलों को 5-5 हजार रुपये तथा मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है।

  • पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के लिए प्रथम चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

    पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के लिए प्रथम चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

    ऊना, सुशील पंडित: पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से आज(बुधवार) को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में प्रथम चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक मित्तल ने की। प्रथम चरण के इस चुनावी पूर्वाभ्यास में कुल 668 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें 178 पीठासीन अधिकारी तथा 490 मतदान अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न चरणों की विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। एसडीएम ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं तथा निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की भूमिका अत्यंत अहम होती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण एवं रिहर्सल के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से ग्रहण करें तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी। पूर्वाभ्यास के दौरान मतदान केंद्रों पर अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, निर्वाचन सामग्री के प्रबंधन, मतदान की विधि तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एसडीएम ने बताया कि दूसरे चरण की चुनावी रिहर्सल 18 मई तथा तीसरे चरण का पूर्वाभ्यास 24 मई को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ रमनवीर चौहान, बाल विकास अधिकारी शिव सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर विकास सैणी, दीपक जोशी सहित मतदान प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
     
  • ज़िला में शहरी निकाय चुनावों के चलते 17 मई को संबंधित क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

    ज़िला में शहरी निकाय चुनावों के चलते 17 मई को संबंधित क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

    ऊना, सुशील पंडित: जिला ऊना के शहरी निकाय चुनावों के दृष्टिगत 17 मई को संबंधित शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह आदेश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए हैं।  जारी आदेशों के अनुसार नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा, नगर परिषद संतोषगढ़, नगर पंचायत दौलतपुर चौक, नगर पंचायत टाहलीवाल, नगर पंचायत गगरेट तथा नगर पंचायत अम्ब क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।
    उपायुक्त ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान तथा औद्योगिक विवाद अधिनियम के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठान उक्त तिथि को बंद रहेंगे।
    इसके अतिरिक्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी नियमानुसार  सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। साथ ही, ऐसे कर्मचारी, जो जिला ऊना में अन्य स्थानों पर कार्यरत हैं, लेकिन संबंधित शहरी निकाय क्षेत्रों में मतदाता हैं, उन्हें मतदान करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जा सकेगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारी को मतदान करने का प्रमाण संबंधित पीठासीन अधिकारी से प्रस्तुत करना होगा। उपायुक्त ने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है।
     
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के विद्यार्थियों का बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन 

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के विद्यार्थियों का बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन 

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष के  परीक्षा परिणाम में  विद्यार्थियों ने शानदार अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन का परिचय दिया। इस वर्ष विद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक तथा 21 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
    विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा अनुष्का ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गहना छाबड़ा ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि अन्विता शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त राशी ने 94.8 प्रतिशत, विनायक राणा ने 90.2 प्रतिशत, आँचल शर्मा ने 90.2 प्रतिशत, अनिमा वशिष्ट ने 90 प्रतिशत, पार्थ अरोड़ा ने 90 प्रतिशत तथा आयुषी रायजादाने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
    विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं और यदि वे इसी प्रकार अनुशासन, आत्मविश्वास एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ते रहे तो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने  भी सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास ही जीवन में वास्तविक सफलता दिलाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के माता-पिता को भी विशेष रूप से बधाई दी और कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों की प्रेरणा, त्याग एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
  • शहरी निकाय चुनावों के मद्देनज़र जिला में 16 व 17 मई को ड्राई डे घोषित

    शहरी निकाय चुनावों के मद्देनज़र जिला में 16 व 17 मई को ड्राई डे घोषित

    ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के शहरी निकाय क्षेत्रों में आगामी शहरी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से 16 तथा 17 मई को ड्राई डे घोषित किया गया है। यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए गए हैं।
    जारी आदेशों के अनुसार निर्धारित तिथियों के दौरान संबंधित शहरी निकाय क्षेत्रों में सभी शराब के ठेके पूर्णतः बंद रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की मादक पेय पदार्थों की बिक्री, वितरण एवं परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि यह निर्णय चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
    इसके अतिरिक्त नगर निगम ऊना तथा नगर पंचायत बंगाणा में इस चरण के अंतर्गत नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित नहीं हैं, इसलिए यह आदेश उक्त दोनों क्षेत्रों में लागू नहीं होंगे।