जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा की लौ दिखाने वाले डा. रणेश राणा हुए सम्मानित

Written by

in

दो साल में चार जरुरतमंद छात्रों की फीस भरकर आगे बढऩे में की मदद
बददी, सचिन बैंसल: बददी टैक्नीकल ट्रेनिंग इंस्टीटयूट झाड़माजरी के जरुरतमंद छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए पे्रेरित करने के लिए बददी निवासी डा रणेश राणा को संस्थान ने सम्मानित किया है। संस्थान की चेयरमैन व बीबीएनडीए की सीईओ आई.ए.एस अधिकारी सोनाक्षी तोमर ने ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के शीतलपुर निवासी डा रणेश राणा को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सोनाक्षी ने कहा कि उनके द्वारा किए गए प्रयासों से यहां आईटीआई में पढक़र गए बच्चों को रोजगार मिला वहीं उनके परिवार की स्थिति भी सुदृढ़ हुई है।
यह संस्थान हिमाचल प्रदेश सरकार व बीबीएन उद्योग संघ के संयुक्त तत्वाधान में चलाया जा रहा है। संस्थान में बहुत सारे बच्चे ऐसे होते हैं जो कि यहां पढऩा तो चाहते हैं लेकिन घर से आर्थिक रुप से सशक्त न होने के कारण वो अपनी फीस नहीं दे पाते। इस मामलों में हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डा रणेश राणा ने इन बच्चों की अर्थिक तंगी व घर के हालात ठीक न देखते हुए मदद करने की ठानी।
संस्थान के प्रधानाचार्य जयदीप अग्रवाल ने बताया कि रणेश राणा ने पिछले दो साल में चार बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाया और यहां से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर वो आज अलग अलग कंपनियों में बढिय़ा नौकरियां कर रहे हैं। नौकरी के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है और उनको अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिला।
व्यतिगत क्षेत्र में संस्थान के डोनर्स में डा रणेश राणा के  अलावा टैंसा टैक प्राईवेट लिमिटेड, गलेनमार्क फार्मासिटीकलस लिमिटेड व ड्रामेटिक बैटरी सैपरेटर इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनियों का संस्थान में सहयोग में सराहनीय योगदान रहा है। इन कंपनियों को भी सोनाक्षी तोमर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
   

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *