Category: Himachal

  • राज्यपाल ने ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ किया

    राज्यपाल ने ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ किया

    हिमाचल डेस्कः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में यूथ फॉर वॉलंटरी एक्शन इन हिमाचल (युवाह) द्वारा आयोजित ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान प्रदेश के सभी 12 जिलों में चलाया जाएगा, जिसका प्रमुख उद्देश्य युवाओं और आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। युवाह के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें संगठन द्वारा चलाए जा रहे मिशन ‘यूथ फॉर राइज-नो टू ड्रग्स, यस टू पैशन’ की विस्तृत जानकारी दी। इस मिशन के अंतर्गत ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान को सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है।

    प्रतिनिधिमंडल ने राज्यभर में आयोजित किए जा रहे जागरूकता अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन युवाओं, विद्यार्थियों तथा आमजन को तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए जमीनी स्तर पर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रमों, शैक्षणिक अभियानों और स्वयंसेवी पहलों के माध्यम से नई पीढ़ी को स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के प्रयासों की भी जानकारी साझा की।

    राज्यपाल ने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए युवाओं में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक सामाजिक प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कविन्द्र गुप्ता ने टीम को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया तथा अभियान की सफलता के लिए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। उन्होंने मूल्य आधारित शिक्षा, सकारात्मक सोच और सामाजिक विकास गतिविधियों में युवाओं की रचनात्मक भागीदारी के महत्व पर भी बल दिया।

    इस अवसर पर संगठन के सह-संस्थापक कपिल देव, संगठन समन्वयक एवं परियोजना समन्वयक रीता, राज्य कार्यकारिणी सदस्य गौरव ठाकुर, अवंतिका पाम्टा, पूजा ठाकुर, सान्या एवं यश दीक्षित सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे

     

  • 300 मीटर गहरी खाई में गिरी Car, 6 लोगों की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    300 मीटर गहरी खाई में गिरी Car, 6 लोगों की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    चंबाः हिमाचल के चंबा जिले में सोमवार तड़के चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ककीरा घार के पास एक इनोवा क्रिस्टा कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 6 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 3 बजे हुई है। मृतकों में 5 लोग गुजरात राज्य और चालक मंडी जिला का वासी बताया गया है। यह सभी लोग धर्मशाला से डलहौजी घूमने आ रहे थे। मृतकों में चालक के अलावा 3 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। वहीं घायलों में 2 बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इनमें भावनगर की सिंधी कॉलोनी के रहने वाले ललितभाई पतनानी और उनकी पत्नी ममताबेन ललितभाई पतनानी शामिल हैं। वहीं, अन्य मृतकों में प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, उनकी पत्नी काजल और बेटा दियांश भी शामिल है। वहीं, छठा मृतक का नाम जसवंत कुमार (51) है। वह मंडी जिले में तहसील जोगिंदरनगर के गांव कोहरा के रहने वाले थे। टूरिस्टों के साथ वह गाड़ी के ड्राइवर के रूप में यात्रा कर रहे थे। Read in English: https://encounternews.in/himachal/five-gujarat-tourists-among-six-killed-after-vehicle-falls-into-gorge-in-himachals-chamba/ वहीं, घायलों में ललितभाई पतनानी के बेटे मयंक ललितभाई पतनानी (31), उनकी पत्नी फोरमबेन मयंक पतनानी (31), इनका 3 साल का बेटा जियांश और प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी की बेटी प्रियान्शी भोपानी (3) शामिल हैं। इनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि गुजरात के टूरिस्ट मनाली से डलहौजी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मंडी नंबर की इनोवा गाड़ी में टूरिस्ट सवार थे। जिस समय हादसा हुआ, क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण सड़क पर काफी फिसलन थी। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ : https://encounternewspaper.com/india/horrific-road-accident-in-chamba-car-full-of-tourists-falls-into-a-ditch-6-dead-4-seriously-injured/ माना जा रहा है कि खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन मंडी जिले के नंबर की बताई जा रही है। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। अंधेरे और बारिश के बीच पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दलों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और एसपी विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है और एसपी खुद मौके पर पहुंचे हैं। खाई से सभी 6 शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, 4 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  
  • भीषण हादसाः 200 फीट खाई में गिरी कार, मां-बेटी सहित 4 की मौत

    भीषण हादसाः 200 फीट खाई में गिरी कार, मां-बेटी सहित 4 की मौत

    नाहनः हिमाचल प्रदेश के जिला जिला सिरमौर में 200 फीट खाई में कार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल के पुलानी में दोपहर कार पीउलीलाणी के समीप कार अनियंत्रित हो गई और 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार के दुर्घटना होने की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल की ओर भागे तथा बचाव कार्य में जुट गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना अधिकारी प्रितम सिंह लालटा भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में टीम सहित जुटे रहे।

    घायल व शवों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम करने के उपरांत शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं हादसे में चालक गंभीर घायल हो गया और उसे नाहन अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में 52 वर्षीय अमरा देवी पत्नी देव राज निवासी गट्टाधार, तह संगड़ाह, 14 वर्षीय आराध्या पुत्री देव राज, 14 वर्षीय प्रियंका पुत्री दीप राम निवासी ऊंचा टिक्कर, संगड़ाह, 62 वर्षीय सज्जन सिंह पुत्र थपलू राम निवासी काजवा तहसील संगड़ाह की मौके पर ही मौत हो गई।

    संगड़ाह पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि कार नंबर एचपी 79-2756 पुलानी में सड़क से करीब 200 फीट नीचे लुढ़क गई। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

     

  • बेकाबू होकर फिल्मी स्टाइल में खाई में गिरी कार, आग लगने से जिंदा जलने Punjab के 2 लोगों की मौत, देखें CCTV

    बेकाबू होकर फिल्मी स्टाइल में खाई में गिरी कार, आग लगने से जिंदा जलने Punjab के 2 लोगों की मौत, देखें CCTV

    ऊनाः मुबारकपुर चिंतपूर्णी रोड पर भीषण हादसा हो गया। दरअसल, थानिकपुरा स्थित आर्यन स्कूल के पास कार गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में कार को आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर नंबर PB10kH7531 में लुधियाना के लोग सवार थे। दरअसल, जैसे ही कार खाई में गिरी, उसमें आग लग गई। कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    कार में सवार लोग लुधियाना के ताजपुर रोड के निवासी थे। गाड़ी लुधियाना के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के 3912 निवासी रमेश कुमार के पुत्र रजनीश कुमार के नाम पर पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कार का टायर फटने के बाद हुआ। टायर फटने की वजह से कार नियंत्रण खो बैठी और लगभग 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। जैसे ही कार गिरी, उसमें आग लग गई। हादसे में गाड़ी में सवार लोगों के शव भी जल गए। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पानी छिड़ककर आग बुझाई और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ऊना संजीव भाटिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। हादसे को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि मोड़ पर सामने से कार आने के दौरान डिजायर चालक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और फिल्मी स्टाइल में गाड़ी खाई में गिर गई। सीसीटीवी को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया है। इसके साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।    
  • इलाके में तेंदुए को लेकर फैली दहशत, ड्रोन में तस्वीर कैद, देखें वीडियो

    इलाके में तेंदुए को लेकर फैली दहशत, ड्रोन में तस्वीर कैद, देखें वीडियो

    चंबा: चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत भंजराडू के सुलाना, डोभ और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि डोभ गांव के ऊपर पहाड़ी में मादा तेंदुआ शावकों के साथ डेरा डाले हुए है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मादा तेंदुआ ने हाल ही में शावकों को जन्म दिया है जिस वजह से मादा तेंदुए ने काफी दिनों से यहां डेरा जमाए रखा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    ड्रोन कैमरे में इसकी तस्वीर कैद होने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। तेंदुए के डर से बच्चों व पशुओं की सुरक्षा को लेकर गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मादा तेंदुआ शावकों के साथ होने के कारण ज्यादा आक्रामक हो सकती है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग को इसे पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने की सख्त आवश्यकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वीडियों में तेदुएं के घूमने की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही है।        
  • दिल दहलाने वाली घटनाः भीषण Landslide में 2 कारों के उड़े परख्च्चे, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    दिल दहलाने वाली घटनाः भीषण Landslide में 2 कारों के उड़े परख्च्चे, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून के आगमन से पहले ही लैंडस्लाइड के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में भी मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग घटीगढ़ में बार-बार लैंडस्लाइड हो रहा है। मणिकर्ण घाटी के घटिगढ़ में भूस्खलन की चपेट में आया वाहन ड्राइवर बाल-बाल बचा। इसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी नीचे खड़ी है और पहाड़ों से अचानक लैंडलाइड होने के कारण पत्थर गिर गए। घटना में गाड़ी बुरी तरह से तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान गाड़ी में चालक मौजूद था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। जबकि ड्राइवर के साथ वाली सीट पर भारी भरकम पत्थर गिरा पड़ा मिला। इसी के साथ लैंडस्लाइड के कारण एक अन्य कार के परखच्चे उड़ गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दूसरे हादसे में गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई। दोनों घटनाओं को देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो रहे है। लगातार हो रही लैंडस्लाइड से आने वाले समय में पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो सकता है। बता दें कि मणिकर्ण घाटी में पर्यटन कारोबार की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन बार-बार हो रहे लैंडस्लाइड के चलते यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों की परेशानी भी बढ़ गई है। जिससे पर्यटन कारोबार के बुरी तरह से प्रभावित होने के आसार नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि मणिकर्ण-बरशैणी सड़क मार्ग से ही विदेशी सैलानियों की पसंद खीर गंगा, मानतलाई ट्रैकिंग रूट, तोष, कालका, पुलगा आदि स्थल आते हैं, लेकिन सड़क बंद होने के चलते सैलानी अब यहां आने से भी डर रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया था कि वह पार्वती नदी पर एक वैली ब्रिज बनाएं, ताकि अगर पहाड़ी से लैंडस्लाइड के कारण सड़क बंद होती है तो लोग इस ब्रिज के जरिए मणिकर्ण की ओर जा सकें। मगर इस ओर प्रशासन ने अभी कोई ध्यान नहीं दिया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने बताया, “पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की समस्या को लेकर सरकार, प्रशासन और विभाग से कई बार आग्रह कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जब तक पहाड़ी दरकने से रुक नहीं जाती है, तब तक यहां एक वैली ब्रिज बनाया जाना चाहिए। जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।”  
  • Heritage Market में लगी भीषण आग,कई दुकानें जलकर खाक, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

    Heritage Market में लगी भीषण आग,कई दुकानें जलकर खाक, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

    कसौलीः हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी कसौली के हेरिटेज मार्केट में आज अल सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:30 बजे मार्केट में आग की लपटों से हड़कंप मच गया। दुकानों में भीषण आग लग गई, एक के बाद एक सिलेंडर ब्लास्ट हुए। इस अग्निकांड के दौरान, आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी रही। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते मार्केट की कई दुकानें चपेट में आ गई। दुकानों में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।

    वहीं पुलिस विभाग के जवानों के साथ स्थानीय दुकानदार भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। खानपान की दुकानों में सिलेंडर ब्लास्ट होने से अभी भी दुकानों के नजदीक नहीं जा पा रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है और दमकल कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं। घटना के 5 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। सोलन, परवाणू, कुठाड़, कैंट, एयर फोर्स, सेना के दमकल वाहन मौके पर डटे हुए हैं। पुलिस, दमकल कर्मी, सेना के जवान, एयर फोर्स जवान भी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

    हेरिटेज मार्केट कसौली के पुराने और प्रमुख बाजारों में शामिल है। यह बेहद चर्चित टूरिस्ट स्पॉट है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। चंडीगढ़ से करीब 70 किमी दूर स्थित यह मार्केट करीब 125 साल पुराना है। खाने-पीने की स्टॉल समेत भारी संख्या में मौजूद दुकानों में प्रशासन की टीमों के लिए राहत कार्य आसान नहीं था। इस दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों को बुरी तरह चपेट में ले लिया। खानपान की दुकानों में सिलेंडर ब्लास्ट होने से भी परेशानी बढ़ गई।

     

     

     

     

     

     

  • Pathankot-Bharmaur National Highway पर लैंडस्लाइड, यातायात हुआ ठप्प

    Pathankot-Bharmaur National Highway पर लैंडस्लाइड, यातायात हुआ ठप्प

    भरमौरः पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात जमीन खिसकने की घटना हुई। चंबा जिले के भरमौर में बत्ती हाटी के पास पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा रात लगभग 2 बजे सड़क पर गिर गया। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई और सड़क कई घंटों तक मुरम्मत के बिना पड़ी रही। भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिनमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी फंस गए हैं। हालात ऐसे हैं कि कुछ कामगार और स्कूल के बच्चे मलबे वाली सड़क पार करके जाने को मजबूर हैं।

    दूसरी ओर लोग अपनी मंजिलों तक पहुंचने के लिए रावी नदी पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ध्यान देने योग्य है कि पंजाब से बड़ी संख्या में पर्यटक भरमौर, दलहौज़ी, खजियार, धर्मशाला आदि जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए इस सड़क का उपयोग करते हैं। सप्ताहांत होने के कारण पर्यटकों की संख्या अधिक होने की खबर है, और वे अब सड़क के फिर से खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

    हालांकि सुबह 8:30 बजे तक मशीनरी अभी तक घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी, जिस कारण स्थानीय प्रशासन और निर्माण विभाग के प्रति निवासियों में व्यापक गुस्सा है। लोगों का कहना है कि आपदा आने पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए थी, पर राहत कार्यों में देरी से पर्यटक भड़क गए। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि मलबा हटाकर सड़क को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि आवाजाही सुचारू हो सके और लोग सुरक्षित रूप से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।

  • दर्दनाक हादसाः Punjab के श्रद्धालुओं की 80 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत 13 घायल, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः Punjab के श्रद्धालुओं की 80 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत 13 घायल, देखें वीडियो

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां देहरा में ढलियारा में स्थित शिव मंदिर के पास तीखे मोड़ पर पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली 80 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी ट्राली सवार लोग कपूरथला से माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर के ज्वालामुखी जा रहे थे और फिर हादसे का शिकार हो गए। घायलों में से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।

    इस दौरान तीखे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस के साथ मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को देहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जिस जगह ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, वहां अक्सर हादसे होते रहते है।

    इसलिए, यह जगह खूनी मोड़ नाम से भी मशहूर है। यहा पर सड़क यू-शेप में है। हालांकि, सड़क किनारे क्रैश बैरियर भी लगे थे। मगर ट्रैक्टर ट्रॉली इन्हें तोड़ते हुए सड़क से नीचे पलट गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मयंक चौधरी ने बताया कि हादसा दोपहर करीब सवा 12 बजे हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि अधिकांश घायलों को हल्की चोटें आई हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में यात्रियों को बैठाने की अनुमति नहीं होती, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसका उपयोग करते हैं। इस तरह की लापरवाही अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती है, जैसा कि कांगड़ा में हुए इस हादसे में देखने को मिला।

  • बिना बारिश के Landslide, एक भवन गिरा, खतरे में Hotel और अन्य बिल्डिंग, देखें वीडियो

    बिना बारिश के Landslide, एक भवन गिरा, खतरे में Hotel और अन्य बिल्डिंग, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। खासतौर पर कुल्लू के बंदरोल क्षेत्र में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं, जहां बिना बारिश के भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। जानकारी के अनुसार, बंदरोल में एक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने से एक भवन को नुकसान पहुंचा है, जबकि आसपास के कई मकान और एक होटल भी खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी में लगातार दरारें पड़ रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उधर, होटल के नीचे एक भवन का कुछ हिस्सा भी नीचे चला गया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    यह मकान राधे श्याम पुत्र टना राम का था। इस मकान में कुछ समय तक एक परिवार रहता था। घटना के बाद आसपास के मकानों और एक होटल पर भी खतरा मंडराने लगा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। यह घटना जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पेश आई, जहां पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरा। गनीमत यह रही कि भवन खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से रिजेंटा होटल को खाली करवा दिया है। स्थानीय लोगों ने पास के एक अन्य भवन को तुरंत खाली करवा दिया। ब्यास नदी के किनारे से ऊपर की तरफ मिट्टी खिसकी है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लोग कहते सुनाई दे रहे हैं कि अब इन भवनों को खाली करना चाहिए। बता दें कि इससे पहले, मंगलवार को जहां मनाली में अलेऊ के पास लेफ्ट बैंक पर नग्गर की तरफ से कुल्लू और मनाली को जोड़ने वाले हाइवे का हिस्सा भी बैठ गया था। इसके बाद बुधवार को मंडी जिले के चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे में जागर नाला पर बने पुल के साथ लगता डंगा बारिश के कारण एक बार फिर से ढह गया। यह डंगा पहले भी धंस गया था, जिसे कंपनी ने दोबारा बनाया था, लेकिन बुधवार को से फिर से यह बारिश को सह नहीं पाया। इस कारण करीब 30 मीटर सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। यदि डंगे का बाकी हिस्सा भी गिरता है तो साथ लगते आधा दर्जन घरों पर खतरा मंडरा सकता है।