Category: Punjab>Kapurthala

  • Kapurthala News: Toll Plaza पर फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपियों का किया Encounter, देखें वीडियो

    Kapurthala News: Toll Plaza पर फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपियों का किया Encounter, देखें वीडियो

    कपूरथलाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में 2 आरोपियों का एनकाउंटर किया है। दरअसल, ढिलवां टोल प्लाज़ा पर 25 जून को 4 व्यक्तियों द्वारा टोल रसीद बचाने को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पिछले दिनों 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को आज उनकी निशानदेही ढिलवां मंडी क्षेत्र में लेकर आई थी।

    जहां आरोपियों ने हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह कथू नंगल अमृतसर और अमृतसर का रहना वाला साथी है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि ढिलवां मंडी क्षेत्र में हथियार बरामदगी के दौरान एक आरोपी रमनदीप सिंह ने कथित तौर पर पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया, इस दौरान हुए एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल कराया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी रमनदीप सिंह के विरुद्ध पहले भी कई मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि इनके दो और साथियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: 2 दिन में 2 व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjab News: 2 दिन में 2 व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    एक ASI का बेटा शामिल

    कपूरथलाः जिले के हल्का क्षेत्र में आज दूसरे दिन एक और व्यक्ति की गंभीर परिस्थिति में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात परिवार के सदस्य 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मृतक सिविल अस्पताल कपूरथाला लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर मोइन मोहम्मद ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हंसराज सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी झलठीकरीवाल के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना कोतवाली के एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें 112 नंबर से घटना संबंधी सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथाला के मृतक घर में रखवा दिया। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा जा रहा है कि व्यक्ति की नशे की अधिक मात्रा सेवन करने के कारण मौत हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद असल कारणों का पता चल पाएगा। इससे एक पहले विदेश से लौटे पुलिस अधिकारी के बेटे की मौत होने की घटना सामने आई थी। दरअसल, 2 दिन पहले वह इटली से लौटा था। युवक का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में गांव मुश्कवेद से डैणविंड जाने वाले रास्ते पर मिला। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह, निवासी डैणविंड के रूप में हुई है। मृतक के पिता एएसआई पद पर तैनात है। मृतक के पिता नरिंदर सिंह बैंस ने बताया कि अमनदीप बीती रात घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश की। नरिंदर सिंह ने आशंका जताई कि उनके बेटे की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हो सकती है। मृतक की मां, सरबजीत कौर, डैणविंड गांव की वर्तमान सरपंच हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस को गांव में खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने समय पर कदम उठाया होता, तो शायद यह मौत टाली जा सकता थी। एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।    
  • Punjab News: Italy से लौटे पुलिस कर्मी के बेटे की हुई मृत्यु

    Punjab News: Italy से लौटे पुलिस कर्मी के बेटे की हुई मृत्यु

    कपूरथला: जालंधर के पडोसी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहा हाल ही मे विदेश से लौटे पुलिस कर्मी के बेटे का शव मिला है । मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार मृतक का शव सड़क से गुजर रहे लोगो ने गांव से डैणविंड जाने वाले रास्ते पर देखा और पुलिस को सूचित कर दिया। मृतक दो दिन पहले ही Italy से लौटा था।

    इस मामले मे थाना कोतवाली के एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। जहा मृतक के पिता एएसआई नरिंदर सिंह बैंस ने शव की पहचान करवाई। मृतक की मां सरबजीत कौर वर्तमान में गांव डैणविंड की सरपंच हैं और एएसआई नरिंदर सिंह फिलहाल जिला अदालत परिसर में सुरक्षा टीम में तैनात है।

    मृतक अमनदीप के पिता ने बताया कि वह रात से घर नहीं लौटा था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। इस मामले को नशे की ओवरडोज़ के एंगल से भी देखा जा रहा है। क्योकि इस इलाके मे नशेड़ियों के चौकाने वाले आंकड़े सामने आये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: आवारा पशु से टकराकर पलटा छात्रों से भरा ऑटो, 8 घायल

    Punjab News: आवारा पशु से टकराकर पलटा छात्रों से भरा ऑटो, 8 घायल

    कपूरथलाः जिले में बजरंगपुर के पास आज सुबह आवारा पशुओं से छात्रों से भरा ऑटो टकराकर पलट गया। इस हादसे में 8 विद्यार्थी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर बच्चों में चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही लोग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायल बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर आशिष पाल ने बताया कि आज सुबह 8 विद्यार्थी घायल हालत में इमरजेंसी वार्ड में लाए गए।

    जिनमें से 4 विद्यार्थियों के चोटें गंभीर लगने के कारण टेस्ट और एक्सरे करवाने के लिए कहा गया है। जबकि 4 विद्यार्थियों का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों से भरी एक ऑटो केंद्रीय विद्यालय कपूरथला जा रही थी कि बजरंगपुर के पास अचानक एक आवारा पशु से टक्कर के कारण ऑटो पलट गई, जिस कारण 8 विद्यार्थी घायल हो गए। उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ऑटो में 15 विद्यार्थी सवार थे।

  • Punjab News: हथियारबंद चोरों का पशु बाड़े पर धावा, मजदूरों का सामान लूटा, देखें CCTV

    Punjab News: हथियारबंद चोरों का पशु बाड़े पर धावा, मजदूरों का सामान लूटा, देखें CCTV

    सुल्तानपुर लोधीः इलाके में सक्रिय चोर गिरोह आए दिन वारदातों को अंजाम देकर आतंक मचा रहे है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला बीती रात सुल्तानपुर लोधी के नजदीकी गांव गाजीपुर से सटे डेरा मलगुजार से सामने आया, जहां हथियारबंद चोरों ने किसान की हवेली को निशाना बनाया। उन्होंने मक्की की फसल की रखवाली के लिए सो रहे मजदूरों के मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए।

    जानकारी देते हुए पीड़ित मजदूर रमन कुमार ने बताया कि वह बीती रात अपना काम खत्म करके सोने चला गया था। सुबह जब उठा तो मेरे व मेरे साथी के 2 मोबाइल फोन व 3000 रुपये की नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि रात करीब डेढ़ बजे दो चोर आए जिनके पास तेजधार हथियार भी थे। वे इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

    उधर, गांव गाजीपुर के डेरा मलगुजार निवासी किसान दलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने मक्की की फसल सुखाने के लिए हवेली में अस्थाई बसेरा बनाया हुआ है, जहां बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। बीती रात की घटना के बाद इन मजदूरों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि चोरों का गिरोह हर दिन कई वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि यह गिरोह क्षेत्र में और नुकसान न पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि चोरों का संबंध नजदीकी गांव मीर से होने का संदेह है।

    मामले को लेकर थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: स्विफ्ट कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, आप नेता के भतीजे की मौत

    Punjab News: स्विफ्ट कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, आप नेता के भतीजे की मौत

    कपूरथलाः जिले के सुल्तानपुर लोधी में आम आदमी पार्टी के इंचार्ज अर्जुना अवॉर्डी सज्जन सिंह चीमा और उनके परिवार में शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी के नेता के भतीजे कोच तरणदीप सिंह चीमा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कपूरथला के नजदीकी गांव भवानीपुर के वेंई नदी के पुल के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई थी। इस घटना में तरणदीप सिंह चीमा पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव दबूलियां की मौत हुई है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना कोतवाली कपूरथला के एसएचओ कृपाल सिंह ने बताया कि देर रात गांव भवानीपुर पुल के पास स्विफ्ट कार और मक्की से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। इस घटना में तरणदीप सिंह की मौत हो गई। मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया और परिवार के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तरंजीत सिंह चीमा की असमय मौत पर विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक एवं समाजसेवी नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

     

  • Punjab News: बिना नंबरी कार में आए नौजवानों ने टोल प्लाजा के कर्मियों पर चलाई गोलियां, देखें CCTV

    Punjab News: बिना नंबरी कार में आए नौजवानों ने टोल प्लाजा के कर्मियों पर चलाई गोलियां, देखें CCTV

    कपूरथलाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला ढिलवां टोल प्लाजा पर गोलियां चलने का सामने आया है। जहां बिना नंबरी सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार युवकों द्वारा टोल कर्मी पर गोलियां चला दी। घटना के दौरान कार में 4 नौजवान सवार थे। मामले की जानकारी देते हुए टोल कर्मी जुगराज सिंह ने बताया कि देर रात 12:33 बजे जालंधर की तरफ से आई क्रेटा कार चालकों ने टोल पर्ची नहीं कटवाई।

    इस दौरान जब कार चालकों को रोका गया तो गाड़ी में सवार ड्राइवर ने कार को भगाने की कोशिश की। जिसके बाद बैरिकेड लगाकर कार रोक लिया गया। वहीं कार में सवरा चारों युवक बाहर आए। इस दौरान एक युवक ने टोल प्लाजा की तरफ 3 से 4 राउंड फायर कर दिए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ब्यास की ओर फरार हो गए। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    वहीं टोल कर्मियों द्वारा घटना की सूचना ढिलवां थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के नाइट शिफ्ट इंचार्ज की शिकायत पर कार सवार चारों नौजवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

  • Punjab News: पॉश इलाके में साइकिल लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: पॉश इलाके में साइकिल लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः शहर के पॉश इलाके में दिन-दिहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति घर से साइकिल चोरी करके फरार हो जाता है। जिसका सीसीटीवी सामने आया है।

    चोर बड़ी ही चालाकी के साथ घर में घुसता है और मौका देखते ही वहां से साइकिल उठाकर फरार हो जाता है। जब परिवार को घर पर साइकिल दिखाई नहीं देती तो वह आसपास तालाश करते है, लेकिन उन्हें साइकिल नहीं मिलती। जिसके बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो चोरी का पता चला। सीसीटीवी में आरोपी साफ दिखाई दे रहा है।

  • kapurthala News: 24 वर्षीय नौजवान ने बेई में लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस

    kapurthala News: 24 वर्षीय नौजवान ने बेई में लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस

    सुल्तानपुर लोधीः कपूरथला के सुल्तानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह 9:30 बजे 24 वर्षीय युवक ने पुल से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के पास पवित्र काली बेईं में छलांग लगा दी। युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव फतोवाल के रूप में हुई है। इस घटना से पहले नौजवान ने ताए के बेटे को फोन करके छलांग लगाने की सूचना दी थी। उक्त युवक ने पुल पर अपना मोटरसाइकिल खड़ा करके चप्पलें उतार दीं।

    वहीं घटना सूचना मिलते ही सुलतानपुर लोधी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन खबर लिखे जाने तक गोताखोरों का इंतज़ाम नहीं हो सका था। छलांग लगाने वाले युवक के ताए के बेटे जर्मन सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सुलतानपुर लोधी में प्राइवेट नौकरी करता था। सूचना मिलते ही गुरप्रीत की माता और अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए है और नौजवान की तालाशी जारी है।

  • Punjab News: श्री करतारपुर साहिब कोरिडोर को लेकर गरमाई राजनीति, सासंद कंग ने BJP CM पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री करतारपुर साहिब कोरिडोर को लेकर गरमाई राजनीति, सासंद कंग ने BJP CM पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    कपूरथलाः लुधियाना में उप चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के हक में सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों द्वारा प्रचार किया जा रहा है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता के हक में प्रचार करने पहुंची। इस दौरान दिल्ली की सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब में किए गए कार्यों की उपलब्धियों का जिक्र किया। जहां दिल्ली सीएम ने श्री करतारपुर साहिब कोरिडोर का भी जिक्र किया।

    लेकिन इस दौरान दिल्ली सीएम श्री करतारपुर साहिब को करतार सिंह बोल गई। जिसको लेकर अब पंजाब में राजनीति गरमा गई। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर जमकर निशाना साधा। सासंद कांग ने आरोप लगाए है कि सीएम रेखा गुप्ता ने की बेअदबी की है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता ने जानबूझ कर गुरुओं का सत्कार नहीं किया।

    सासंद ने कहाकि सिखों के पवित्र स्थान श्री करतारपुर साहिब कोरिडोर को जिस तरह से करतार सिंह कहा और श्री करतारपुर साहिब कोरिडोर के सत्कार ना देकर उसकी बेअदबी की है। उन्होंने कहा कि यह चीज दर्शाती है कि भाजपा की अंदर से मानसिकता मुग़लों वाली है। सासंद ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब वह जगह है, जहां श्री गुरु नानक देव जी ने 18 साल बिताए और खुद हाथों से खेती करके लोगों को कीरत करना सिखाया, उसे स्थान का नाम इस तरीके से लेना निंदनीय है। श्री करतापुर साहिब की जिस तरह से शब्दावली का इस्तेमाल दिल्ली सीएम ने किया है उन्हें पंजाबी माफ नहीं करेंगे, इस चुनाव में पंजाब के लोग जल्द सबक सिखाएंगे।