प्राथमिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Category: Punjab>Kapurthala
-

Punjab News: दिनदहाड़े युवक का तेजधार हथियार से कत्ल, देखें वीडियो
कपूरथला: बेगोवाल क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार युवक पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। -

Punjab News: PRTC BUS के कर्मी से हुआ विवाद, पुलिस कर्मी ने निकाली पिस्तौल, गोली मारने की दी धमकी, देखें Live
कपूरथलाः जिले में पीआरटीसी बस के कर्मी का पुलिस कर्मी से विवाद हो गया। दोनों में चलती बस में जमकर हंगामा हुआ। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता हैकि पुलिस कर्मी द्वारा बस कर्मी को गालियां निकाली जा रही है। पुलिस कर्मी ने गुस्से में आकर पिस्तौल निकाल ली और गोली मारने की धमकी दे दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस कर्मी कह रहा है कि उसका कसूर बताए, वह अपनी ड्यूटी कर रहा है। जिसके बाद पुलिस कर्मी द्वारा जमकर गालियां निकाली गई और गोली मारने की धमकी दी गई।
इस दौरान व्यक्ति बीच-बचाव करता हुआ दिखाई दिया और पुलिस कर्मी को अपनी सीट पर बैठने के लिए कहने लगा। वीडियो में पुलिस कर्मी ने धमकी देते हुए कहा कि तुझे कोई सही पुलिस अधिकारी नहीं मिला। इस दौरान उसे बस में ही मारने की धमकी देने लगा। घटना के दौरान सवारियां भी पुलिस कर्मी को शांत होने के लिए कह रही है, लेकिन पुलिस कर्मी गुस्से में भड़क गया। जिसके बाद पुलिस कर्मी अपने साथी के साथ कार में सवार होकर जाने लगा तो बस कर्मी ने कार चालक को रोककर उससे कर्मी की शिकायत की। लेकिन पुलिस कर्मी ने कहाकि वह जल्दी में है और उसे लेकर जा रहा है। लेकिन बस कर्मी ने सवारियों से कार को घेरने की अपील की। बस कर्मी ने साथी को कार से उतारने के लिए कहा और बताया कि पुलिस कर्मी ने पिस्तौल निकालकर मारने की धमकी दी है। ऐसे में वह पुलिस कर्मी को यहां से जाने नहीं देंगे। इस दौरान सभी सवारियां बस से उतर गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी से पिस्तौल निकालने का कारण पूछा गया तो पुलिस कर्मी कहने लगा कि उसे पिस्तौल इशू हुआ है। इस दौरान अन्य व्यक्ति ने पुलिस कर्मी को शराब का सेवन करके हंगामा करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस कर्मी ने कहा कि उसका बीपी बढ़ गया और वह बीपी की गोलियां भी खा रहा है। सवारियों द्वारा कार को घेर लिया गया। सवारियों ने कहाकि पुलिस कर्मी ने बस में सफर करने के लिए टिकट नहीं ली थी। इस दौरान बस कर्मी ने उसे कुछ नहीं कहा, लेकिन उसके बावजूद बस में पुलिस कर्मी ने गलत शब्दावली का उपयोग किया। वहीं बस कर्मी ने उच्च अधिकारियों को घटना के बार में अवगत करवा दिया है। बस कर्मी ने कहा कि उच्च अधिकारी ही मामले को लेकर कार्रवाई करेंगे। सड़क पर भारी हंगामा होने के दौरान पुलिस कर्मी को साथी ने कार से उतार दिया।
-

Punjab News: इस इलाके से नाबालिग लड़की लापता, मां ने पड़ोस के युवक पर लगाया गंभीर आरोप
कपूरथलाः जिले के नई सब्जी मंडी इलाके से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर अपनी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काम से लौटने पर बेटी घर से मिली गायब
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 19 अप्रैल की है। उस दिन वह रोज की तरह अपने काम पर गई हुई थी, जबकि उसकी बेटी घर पर अकेली थी। जब शाम को महिला वापस घर पहुंची तो बेटी घर पर नहीं मिली।महिला ने पहले अपने स्तर पर आसपास और रिश्तेदारों के यहां बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने पुलिस से मदद मांगी।
पड़ोस के युवक पर जताया शक
महिला ने अपनी शिकायत में पड़ोस में रहने वाले युवक सत्यम पर शक जताया है। उसका कहना है कि सत्यम ने उसकी बेटी को शादी का लालच दिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी सत्यम पंजाब ग्रामीण बैंक के पास रहता है और उसके पिता का नाम विपन बताया गया है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी बेटी की जन्मतिथि 7 नवंबर 2009 है और वह फिलहाल स्कूल नहीं जाती।पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत और बयानों के आधार पर आरोपी सत्यम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।पुलिस की अलग-अलग टीमें लड़की और आरोपी की तलाश में लगी हुई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: मां ने बच्चों सहित बेई में लगाई छलांग, 2 की मौत, देखें वीडियो
कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मां ने अपने नन्हे-नन्हे मासूम बच्चों समेत बेई नदी में छलांग लगा कर जीवन समाप्त करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि सिमरन कौर, भरपूर सिंह की पत्नी और गांव अदालत चक्क की रहने वाली है, किसी मानसिक तनाव के कारण यह भयानक कदम उठाया। महिला ने अपने 2 छोटे बेटों वीर प्रताप सिंह और गुरप्रताप सिंह को साथ लेकर नदी में कूद पड़ीं। जिनमें से एक बच्चे को उन्होंने स्कूल से लेकर आई थी।
उधर, घटना के दौरान गुजर रहे राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत हिम्मत दिखाते हुए मां को बचाया। लेकिन किस्मत इतनी मेहरबान नहीं रही। दोनों मासूम बच्चों की जान पानी की लहरों में ही समाप्त हो गई। घटना को देखकर हर आंख नम हो उठी और इलाके में शोक की लहर दौर गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सुल्तानपुर लोधी पुलिस स्टेशन के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए, जांच शुरू कर दी गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस दुर्घटना ने न केवल एक परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, वह कौन सा दर्द था जिसने एक मां को अपने प्रियजनों के साथ यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया?
-

Punjab News: देर रात युवक की गोली मारकर हत्या में परिवार का पक्ष आया सामने, देखें वीडियो
कपूरथला: ढिलवां में देर रात युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में अब परिवार का पक्ष सामने आया है। मृतक की माता और उसके एक दोस्त ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निजर जिसकी उम्र करीबन 34 उम्र घटना वाले दिन शाम लगभग 7 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर ढिलवां टोल प्लाजा के पास एक रेस्टोरेंट में किसी से मिलने जा रहा है। कुछ ही समय बाद परिवार को सूचना मिली कि अज्ञात हमलावरों ने उसे गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौत हो गई।मां का बयान और पुराना संबंध
मृतक की माता के अनुसार, गुरप्रीत सिंह का संबंध गैंगस्टर सुखा कालवा से पहले दोस्ती के रूप में रहा था और दोनों पहले साथ रहते थे। जब सुखा कालवा की हत्या हुई थी, उस मामले में गुरप्रीत सिंह एक अहम गवाह था। मां का कहना है कि उसी समय से उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं और कुछ समय पहले उस पर हमला भी हुआ था, जिसमें वह बच गया था।मामलों को लेकर परिवार का पक्ष
परिवार ने स्वीकार किया कि गुरप्रीत सिंह पर कुछ आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन उनके अनुसार वे मामले सुलझने की स्थिति में थे।मां ने जताई पीड़ा
मृतक की माता ने बताया कि वह अक्सर अपने बेटे को देर रात बाहर जाने से रोकती थीं, लेकिन वह कहता था कि उसे किसी बात का डर नहीं और “रब राखा है “। उन्होंने कहा कि बेटे की मौत से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है और उनका एकमात्र सहारा छिन गया है।परिवार की स्थिति
परिवार में उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और वे विदेश में रहती हैं। एक बेटा भी विदेश में रहता है। गुरप्रीत सिंह अपनी मां, पिता, भाई की पत्नी और बच्चे के साथ घर में रहता था और परिवार की देखभाल करता था।दोस्तों का बयान
मृतक के दोस्तों ने बताया कि वह सरल स्वभाव का और धार्मिक विचारों वाला व्यक्ति था। साथ ही एक दोस्त ने यह भी बताया कि विकी गौंडर ग्रुप के साथ भी उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। घटना वाले दिन भी उसने फोन कर बताया था कि वह किसी से मिलने जा रहा है, जिसके कुछ समय बाद उसकी हत्या की खबर मिली।इंसाफ की मांग
परिवार और दोस्तों ने पुलिस से इस मामले में जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब से वह सुखा कालवा हत्याकांड में गवाह बना था, तब से उन्हें इस तरह की आशंका बनी हुई थी, जो अब सच साबित हुई है। -

Punjab News: गोपी निज्जर कत्ल मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो
कपूरथलाः जिले के ढिलवां क्षेत्र में शुक्रवार तड़के जीटी रोड पर एवन पैलेस के नज़दीक अज्ञात हमलावरों ने कार में बैठे गोपी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव जैरामपुर, थाना सुभानपुर के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार सवार का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया।
इस मामले को लेकर परिवार के बयानों पर कत्ल, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं एसएसपी ने कहा कि मृतक गुरप्रीत के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और एक डकैती का मामला शामिल है।
बताया जा रहा है कि मृतक सुक्खा काहलवां गैंगस्टर की हत्या के मामले में एक अहम गवाह था। उक्त गैंगस्टर की कुछ वर्ष पहले पुलिस कस्टडी के दौरान हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डोनी बल गैंग द्वारा लेने का दावा किया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है और इसकी जांच की जा रही है।
-

Punjab News: सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी निज्जर के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह
कपूरथलाः जिले के ढिलवां क्षेत्र में शुक्रवार तड़के जीटी रोड पर एवन पैलेस के नज़दीक अज्ञात हमलावरों ने कार में बैठे गोपी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव जैरामपुर, थाना सुभानपुर के रूप में हुई है। वहीं इस कत्ल को लेकर जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं डोनी बल गैंग ने हत्या को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए जिम्मेदारी ली है।
पोस्ट में लिखा है कि सत श्री अकाल जी, मेरे सभी भाईयों को, आज ढिलवां में हुए गोपी निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी मैं डोनी बल मोहब्बत रंधावा, अमर खब्बे प्रभ दासुवाल, बिल्ला मंगा 3 शगुन प्रीत लेते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि गोपी हमारे विरोधी जग्गू और लॉरेंस का इस्तेमाल करता था और उसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी जश्न मनाया था। उसने हमारे भाई गोरे बरियार के हत्यारों को पनाह दी थी और सोशल मीडिया पर हमारे भाई विक्की गौंडर के बारे में भी बुरा-भला कहा था।
आज हमने उसे मारकर अपने भाइयों का बदला लिया है। यह आदमी हमारे भाइयों के घरों में 40-40 लोगों को लेकर जाता था। हम बता देना चाहते है कि जो भी हमारे बारे में बकवास कर रहा है, वह भी अपनी तैयरी रखें। बता दें कि आज गुरप्रीत सिंह अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने सामने से कार के शीशे के जरिए फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिससे वारदात की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
-

Jalandhar के पड़ोसी जिले में सुक्खा काहलवां के गवाह गोपी निज्जर का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो
कपूरथलाः जिले के ढिलवां क्षेत्र में शुक्रवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब जीटी रोड पर एवन पैलेस के नज़दीक अज्ञात हमलावरों ने कार में बैठे एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव जैरामपुर, थाना सुभानपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने सामने से कार के शीशे के जरिए फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिससे वारदात की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। लगातार बढ़ रही गोलीबारी और हत्या की घटनाओं ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि गोपी गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था। लेकिन हमलावारों ने आखिरी गवाह को भी मौत के घाट उतार दिया।View this post on Instagram -

Punjab News: गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरियां करने वाला Handicap आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
15 से ज्यादा मामलों में है नामजद
कपूरथलाः धार्मिक नगरी सुल्तानपुर लोधी में पिछले कुछ दिनों से रातों के दौरान चोरी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल था। वहीं अब सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस दिव्यांग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जो अलग-अलग जगहों पर इस घटनाओं को अंजाम देता था। जानकारी देते हुए, एएसपी सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि उन्हें बीते दिनों गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान चोरी करने की कई शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी थी। जांच दौरान पुलिस ने एक सीसीटीवी कब्जे में ली जिसमें एक हैंडिकैप व्यक्ति स्कूटी पर घटनाओं को अंजाम देता नजर आ रहा है जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया जिसकी पहचान इंदरजोत सिंह निवासी बिशनपुरा अराइयां थाना कोतवाली के रूप में हुई है। जांच के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है और इससे पहले विभिन्न जिलों में उसके खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी और एक रॉड बरामद की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया और उसका रिमांड हासिल कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, रिमांड के दौरान अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की पूरी संभावना है, जिससे अन्य घटनाओं का भी पता चल सकता है। -

Punjab News: 30 रुपए को लेकर 22 वर्षीय नौजवान का कत्ल
कपूरथलाः जिले के नडाला कस्बे में 30 रुपए के झगड़े को लेकर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का अपने कुछ साथियों के साथ रविवार देर रात करीब 10.30 बजे बाजार में 30 रुपये को लेकर विवाद हो गया था। झगड़ा बढ़ता देख उसके पिता रामचंद्र मंडल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर बेटे को वहां से निकालकर उसके रहने वाले क्वार्टर में छोड़ आए। परिवार को क्या पता था कि यह विवाद इतनी बड़ी वारदात में बदल जाएगा। आज सुबह जब पिता दोबारा बेटे को लेने के लिए क्वार्टर पहुंचे तो वहां का मंजर देख उनके होश उड़ गए। बेटे का शव गेट के पास पड़ा हुआ था।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय सूरज पुत्र रामचंद्र मंडल के रूप में हुई है। सूरज का गला घोंटकर हत्या की गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है। सूरज मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना सुभानपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरजिंदर सिंह और नडाला चौकी प्रभारी बलजिंदर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जिन लोगों के साथ सूरज का झगड़ा हुआ था, उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह से गंभीर और जानलेवा बन सकते हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश में जुटी है।