Punjab News: PRTC BUS के कर्मी से हुआ विवाद, पुलिस कर्मी ने निकाली पिस्तौल, गोली मारने की दी धमकी, देखें Live

कपूरथलाः जिले में पीआरटीसी बस के कर्मी का पुलिस कर्मी से विवाद हो गया। दोनों में चलती बस में जमकर हंगामा हुआ। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता हैकि पुलिस कर्मी द्वारा बस कर्मी को गालियां निकाली जा रही है। पुलिस कर्मी ने गुस्से में आकर पिस्तौल निकाल ली और गोली मारने की धमकी दे दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस कर्मी कह रहा है कि उसका कसूर बताए, वह अपनी ड्यूटी कर रहा है। जिसके बाद पुलिस कर्मी द्वारा जमकर गालियां निकाली गई और गोली मारने की धमकी दी गई।

इस दौरान व्यक्ति बीच-बचाव करता हुआ दिखाई दिया और पुलिस कर्मी को अपनी सीट पर बैठने के लिए कहने लगा। वीडियो में पुलिस कर्मी ने धमकी देते हुए कहा कि तुझे कोई सही पुलिस अधिकारी नहीं मिला। इस दौरान उसे बस में ही मारने की धमकी देने लगा। घटना के दौरान सवारियां भी पुलिस कर्मी को शांत होने के लिए कह रही है, लेकिन पुलिस कर्मी गुस्से में भड़क गया। जिसके बाद पुलिस कर्मी अपने साथी के साथ कार में सवार होकर जाने लगा तो बस कर्मी ने कार चालक को रोककर उससे कर्मी की शिकायत की। लेकिन पुलिस कर्मी ने कहाकि वह जल्दी में है और उसे लेकर जा रहा है। लेकिन बस कर्मी ने सवारियों से कार को घेरने की अपील की। बस कर्मी ने साथी को कार से उतारने के लिए कहा और बताया कि पुलिस कर्मी ने पिस्तौल निकालकर मारने की धमकी दी है। ऐसे में वह पुलिस कर्मी को यहां से जाने नहीं देंगे। इस दौरान सभी सवारियां बस से उतर गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी से पिस्तौल निकालने का कारण पूछा गया तो पुलिस कर्मी कहने लगा कि उसे पिस्तौल इशू हुआ है। इस दौरान अन्य व्यक्ति ने पुलिस कर्मी को शराब का सेवन करके हंगामा करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस कर्मी ने कहा कि उसका बीपी बढ़ गया और वह बीपी की गोलियां भी खा रहा है। सवारियों द्वारा कार को घेर लिया गया। सवारियों ने कहाकि पुलिस कर्मी ने बस में सफर करने के लिए टिकट नहीं ली थी। इस दौरान बस कर्मी ने उसे कुछ नहीं कहा, लेकिन उसके बावजूद बस में पुलिस कर्मी ने गलत शब्दावली का उपयोग किया। वहीं बस कर्मी ने उच्च अधिकारियों को घटना के बार में अवगत करवा दिया है। बस कर्मी ने कहा कि उच्च अधिकारी ही मामले को लेकर कार्रवाई करेंगे। सड़क पर भारी हंगामा होने के दौरान पुलिस कर्मी को साथी ने कार से उतार दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *