शातिर चोर 5 मिनट में Bike का Lock तोड़ हुए रफूचक्कर, देखें CCTV

Written by

in

कोटाः शहर के महावीर नगर इलाके में एक घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। 2 नकाबपोश शातिर चोरों ने 5 मिनट में बाइक का लॉक तोड़ा और बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर उनकी बाइक वापस दिलवाने की मांग की है।

जानकारी देते पीड़ित युवक रोहित ने बताया कि वह पिछले 3 महीने से महावीर नगर विस्तार योजना इलाके में रहकर टीचर एग्जाम की तैयारी कर रहा है। वह 6 मई की रात 8 बजे के करीब तलवंडी इलाके से घूम कर आया और फिर अपनी बाइक को घर के बाहर खड़ा कर दिया था। करीब 8:30 बजे बाद दो अज्ञात बदमाश बाइक पर आए, उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। एक बदमाश ने उनकी बाइक का लॉक तोड़ा और दूसरा खुद की बाइक पर बैठा रहा। इस दौरान लॉक तोड़ते ही उनकी बाइक के इंडिकेटर चालू हो गए तो दोनों बदमाश डर के कारण मौके से भाग गए। करीब 1 मिनट बाद बदमाश फिर लौटे और एक बदमाश उनकी बाइक को स्टार्ट कर रफूचक्कर हो गया। उन्होंने बताया कि मामले के 3 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई। अब तो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को पकड़कर उसकी बाइक वापस दिलाई जाए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *