Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: Jalandhar-Pathankot Highway पर 4 वाहनों की टक्कर, गर्भवती महिला सहित 5 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Jalandhar-Pathankot Highway पर 4 वाहनों की टक्कर, गर्भवती महिला सहित 5 घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां के पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर अड्डा खानपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां 4 वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना मं गर्भवती महिला सहित 5 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, खानपुर के पास नेशनल हाईवे का एक हिस्सा बंद होने के कारण यातायात को दूसरी सड़क पर मोड़ दिया गया था।

    इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारे में बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए लोगों की अभी पहचान की जा रही है। लोगों द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घायल व्यक्ति ने कहा कि टिप्पर चालक कई गाड़ियों में टक्कर मारता हुआ है। घटना में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान कार में मां, गर्भवती भाभी और भाई मौजूद था। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    दूसरी ओर, घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे में एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक और दो कारों को टक्कर मार दी। सभी घायलों को मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों और टक्कर में किसकी गलती थी।

    मामले की जानकारी देते हुए सतविंदर ने कहा कि टिप्पर चालक गलत दिशा से आ रहा था। इस दौरान पहले टिप्पर चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मारी, उसके बाद अन्य 2 गाड़ियों में टक्कर मारी। वहीं अन्य घायल व्यक्ति ने कहा कि एक तरफ रोड़ बंद था। दरअसल, सड़क पर गन्ने की ट्राली पलटी हुई थी। जिसके कारण वह दूसरी रोड़ से गुजर रहे थे कि गाड़ियों में आमने-सामने टक्कर हो गई।

  • Punjab News : RTO के Driving Test दफ्तर मे लगी आग, Record हुआ जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News : RTO के Driving Test दफ्तर मे लगी आग, Record हुआ जलकर राख, देखें वीडियो

    होशियारपुर : जिले के टांडा रोड पर स्थित ऑटो मोटिव ड्राइविंग टेस्ट सेंटर मे आग लगने की खबर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार यह वही ड्राइविंग टेस्ट सेंटर है जो अक्सर ही विवादों के घेरे में रहता है। वहीं आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    दफ्तर का रिकॉर्ड भी जल कर खाक हो चुका है। घटना के संबंध मे जानकारी देते हुए कुलदीप सिंह वरिष्ठ सहायक ने बताया कि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन जैसे ही उन्हें सूचना मिली उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया।

    जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। मौके पर पुलिस कर्मियों ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर आए और जांच शुरू कर दी।

  • Punjab News: माता रानी चौक के पास सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: माता रानी चौक के पास सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मुकेरियां में भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय मोहिंदर पाल निवासी रेलवे रोड़ मुकेरियां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क क्रॉस करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति ने बताया कि माता रानी चौक के पास निरंकारी भवन में समागम से लौट रहे थे और वह सड़क क्रॉस कर रहे थे।

    माता रानी चौक में ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: इंसाफ न मिलने से परेशान नौजवान ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसाफ न मिलने से परेशान नौजवान ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मुकेरियां गांव लगाहं के 32 वर्षीय नौजवान सुनील कुमार ने बीती रात पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सुनील अपनी विधवा मां का इकलौता बेटा था। जानकारी देते हुए मृतक की मां और मामा ने बताया कि बीते ढाई महीने पहले सुनील किसी काम से अपनी स्विफ्ट कार में मुकेरियां गया था तभी बस स्टैंड नजदीक पुलिस थाना मुकेरियां से सिर्फ तीन सौ मीटर की दूरी पर सुनील की वहां पर तीन नौजवानों से गाड़ी पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई।

    विवाद ज्यादा बढ़ गया और उन नौजवानों ने सुनील पर बेस बैट से हमला कर दिया जिसमें सुनील गंभीर जख्मी हो गया। सुनील के सिर और आंख पर गंभीर चोट आई जिस कारण उसे डाक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया था। परिवार का कहना है कि तब से लगातार इंसाफ के लिए सुनील थाना मुकेरियां के चक्कर काट रहा था।

    परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करने के चलते सुनील परेशान रहने लगा। वहीं, दूसरी और हमलावर नौजवान सुनील को लगातार राजीनामा करने के लिए धमका रहे थे। इस कारण कल परेशान होकर सुनील ने देर रात खुद को पंखे से लटका कर आत्महत्या कर ली। सुनील की बहन ने बताया कि मेरा भाई बॉडी बिल्डर था और रोजाना जिम में कसरत करता था। इससे पहले सुनील का कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ था। मेरे निर्दोष भाई को तीन लोगों ने मिलकर मारा जिसके इंसाफ के लिए वह थानों में भटकता रहा। इंसाफ ना मिलता देख मेरे भाई ने इतना बढ़ा कदम उठाया है। परिवार ने एसएसपी होशियारपुर से इंसाफ की मांग की है।

  • Punjab News: रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर में एक की मौत, 12 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर में एक की मौत, 12 घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के कस्बा मालपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पंजाब रोडवेज की बस और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। हादसे में घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां घायलों का उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास हादसे में घायल हुए 12 मरीज पहुंचे हैं। घायल मरीजों में से किसी की बाजू और किसी की टांग फैक्चर हुई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसी के साथ हेड इंजरी के मरीज भी शामिल है। डॉक्टर ने बताया कि 10 मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें होशियारपुर के अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। वहीं डॉक्टर द्वारा उनके अस्पताल में मरीज की मौत को लेकर अभी पुष्टि नहीं की गई है, जबकि लोगों का कहना है कि हादसे में एक की मौत हो गई है। अस्पताल में 2 मरीजो का उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि दोपहर 2 बजे की घटना है। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 18 जगहों पर 500 कर्मियों ने दी दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 18 जगहों पर 500 कर्मियों ने दी दबिश, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब भर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में आज तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में 18 संदिग्ध इलाकों में पुलिस ने दबिश देते हुए कई घरों की गहनता से जांच की। वहीं बहादुरगढ़ क्षेत्र में पहुंचे एडजीपी शिव कुमार वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर चलाया जा रहा है।

    इस दौरान जिले में करीब 18 स्थानों पर यह सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इस मुहिम में 500 पुलिस कर्मियों की फोर्स लगाई गई है। यह सभी पुलिस कर्मी उन लोगों के घरों की विशेष रूप से तलाशी ले रही है जो पहले ही नशा तस्करी के मामलों में नामजद हैं या संदिग्ध हैं। इस दौरान एडीजीपी ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए यह मुहिम इसी तरह से जारी रहेगी। किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: खराब मौसम से फसलों की बढ़ी की चिंता, किसान का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: खराब मौसम से फसलों की बढ़ी की चिंता, किसान का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में मौसम के बदलते मिज़ाज ने एक बार फिर किसानों की नींद उड़ा दी है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी पकाई हुई गेहूँ की फसल को भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए वर्षा का अलर्ट जारी किया है। आज हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में लगभग 90 प्रतिशत तैयार हो चुकी गेहूं की फसल गिर गई है।

    किसान नेता जंगवीर सिंह का कहना है कि पहले ही आलू और अन्य सब्ज़ियों की खराब फसल के कारण किसान आर्थिक मंदी झेल रहे हैं। अब जब गेहूँ की कटाई का समय नज़दीक है, तो इस बारिश और ओलावृष्टि ने बड़ा नुकसान कर दिया है। अगर और बारिश होती है तो फसल पूरी तरह बरबाद हो सकती है। किसानों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि मौसम जल्दी साफ हो ताकि उनकी बची-खुची फसल सुरक्षित घर पहुंच सके।

     

  • Punjab News: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः देश के गृह मंत्री के पंजाब दौरे के दौरान आज जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा मौजूद रहे। मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर आ रहे है। ऐसे में वह चाहते है कि देश के गृह मंत्री पंजाब के दौरे पर पंजाब के हालातों को लेकर बात करें।

    कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों से भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों पर हमला कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने पंजाब के हर जिले के मुख्यालय पर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर रोजगार और मनरेगा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब ने 2022 में भी एक ‘बदलाव’ देखा था, जिसका आज लोग भुगतान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अब ऐसे बदलाव से मुक्त होना चाहते हैं।

  • Punjab News: बजरी से लदे Truck की जबरदस्त टक्कर से पलटी खाकर दुकान में घुसा Tempo, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: बजरी से लदे Truck की जबरदस्त टक्कर से पलटी खाकर दुकान में घुसा Tempo, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के माहिलपुर कस्बे में बीती देर रात, बजरी से लदे एक ट्रक ड्राइवर ने भारी सामान ले जा रहे एक छोटे वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भारी सामान ले जा रहा टेम्पो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि टेम्पो में सवार 2 लोगों में से केवल एक को मामूली चोटें आईं। वहीं टेम्पो जैजों रोड पर स्थित एक दुकान से जा टकराया जिस कारण दुकान के शटर और खिड़कियां दोनों बुरी तरह टूट गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    जानकारी देते धरमिंदर ने बताया कि वह मंडी से आ रहे थे कि पीछे से बजरी से भरे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उनके टेम्पो को टक्कर मार दी। इस दौरान उन्होंने कूदकर जान बचाई। उनका टेम्पो हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए हैं। उन्होंने मांग की कि बनते नुक्सान की भरपाई की जाए और ड्राइवर खिलाफ कार्रवाई की जाए। दुकान मालिक अमित मलिक ने बताया कि एक ट्रक चालक ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मारी जिससे टेम्पो उछलकर सीधे उनकी दुकान में लगा जिससे दुकान का शटर और दो बड़े शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि इस घटना से करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने ड्राइवर को मौके पर काबू कर लिया था जिसने शराब पी रखी थी। ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और मांग की है कि उनकी नुक्सान की भरपाई की जाए। जांच अधिकारी रशपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने ड्राइवर को काबू कर लिया है। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
  • Punjab News: सड़क के पास कूड़े की आग के चलते भयंकर हादसा, Bolero चालक की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क के पास कूड़े की आग के चलते भयंकर हादसा, Bolero चालक की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा-होशियारपुर सड़क पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना अजीत कैसल पैलेस के नजदीक उस समय हुई जब एक बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक टिप्पर से टकरा गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, अजीत कैसल पैलेस के पास किसी ने कूड़े में आग लगाई हुई थी, जिससे इलाके में भारी धुआं फैला हुआ था। घना धुआं होने के चलते तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी को आगे खड़ा टिप्पर दिखाई नहीं दिया और वह सीधे जाकर उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
    आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए टांडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान दोके सिंह पुत्र मोली राम के रूप में हुई है जिसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण कूड़े में लगी आग से फैला घना धुआं माना जा रहा है, जिससे सड़क पर चल रहे वाहनों को सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।