Punjab News: इंसाफ न मिलने से परेशान नौजवान ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के मुकेरियां गांव लगाहं के 32 वर्षीय नौजवान सुनील कुमार ने बीती रात पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सुनील अपनी विधवा मां का इकलौता बेटा था। जानकारी देते हुए मृतक की मां और मामा ने बताया कि बीते ढाई महीने पहले सुनील किसी काम से अपनी स्विफ्ट कार में मुकेरियां गया था तभी बस स्टैंड नजदीक पुलिस थाना मुकेरियां से सिर्फ तीन सौ मीटर की दूरी पर सुनील की वहां पर तीन नौजवानों से गाड़ी पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई।

विवाद ज्यादा बढ़ गया और उन नौजवानों ने सुनील पर बेस बैट से हमला कर दिया जिसमें सुनील गंभीर जख्मी हो गया। सुनील के सिर और आंख पर गंभीर चोट आई जिस कारण उसे डाक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया था। परिवार का कहना है कि तब से लगातार इंसाफ के लिए सुनील थाना मुकेरियां के चक्कर काट रहा था।

परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करने के चलते सुनील परेशान रहने लगा। वहीं, दूसरी और हमलावर नौजवान सुनील को लगातार राजीनामा करने के लिए धमका रहे थे। इस कारण कल परेशान होकर सुनील ने देर रात खुद को पंखे से लटका कर आत्महत्या कर ली। सुनील की बहन ने बताया कि मेरा भाई बॉडी बिल्डर था और रोजाना जिम में कसरत करता था। इससे पहले सुनील का कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ था। मेरे निर्दोष भाई को तीन लोगों ने मिलकर मारा जिसके इंसाफ के लिए वह थानों में भटकता रहा। इंसाफ ना मिलता देख मेरे भाई ने इतना बढ़ा कदम उठाया है। परिवार ने एसएसपी होशियारपुर से इंसाफ की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *