Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली और स्कूटर की टक्कर में महिला गंभीर घायल

    Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली और स्कूटर की टक्कर में महिला गंभीर घायल

    होशियारपुरः दसूहा हाजीपुर रोड पर गांव घोगरा के अधीन आते बैंक मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्राली और स्कूटर की टक्कर हो गई। इस घटना में महिला गंभीर घायल हो गई। जानकारी के अनुसार हिम्मत सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर वासी गांव तोए स्कूटर नंबर पी बी 07 एच 9261 पर सवार होकर मोहाला क्लिनिक घोगरा से दवाइयां लेने आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।

    पति हिम्मत सिंह ने बताया कि जब वे दवाइयां लेकर वापस अपने गांव जा रहे थे तो पीछे आ रहे तेज रफ़्तार बिना नंबर की महिंद्रा कंपनी की ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, जिस से महिला परमजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मोहाला क्लिनिक से डॉक्टर सुखविंदर सिंह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और प्राथमिक सहायता देने के बाद अपनी निजी गाड़ी से घायल महिला और उसके पति को सिविल अस्पताल दसूहा में दाखिल करवाया। ट्रैक्टर ट्राली सवार मौके से फरार हो गया।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में महिला का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में महिला का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन जालंधर में व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल किया गया। अभी इस केस में आरोपियों की गिरफ्तार भी नहीं हुई कि अब होशियापुर के गढ़शंकर में आज सुबह महिला का गोलियां मारकर कत्ल किया गया। मृतका की पहचान 62 वर्षीय रचना देवी पत्नी शाम लाल निवासी गांव महिंदवानी गुजरां के रूप में हुई है। दरअसल, गढ़शंकर के गांव महिंदवानी गुजरां में हमलावरों ने एक बुजुर्ग महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी।

    इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे की है। रचना देवी गांव में एक धार्मिक स्थल में माथा टेक कर वापिस लौट रही थी। जब महिला घर के बाहर गली में पहुंची तो हमलावरों ने दनादन गोलियां मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मोटरसाइकिल में सवार होकर आए थे। आरोपियों ने रचना देवी पर अचानक हमला कर दिया।

    गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और रचना को सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि जांच जारी है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: CM Mann का ऐलान, जल्द 144 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा श्री गुरु रविदास मेमोरियल, देखें Live

    Punjab News: CM Mann का ऐलान, जल्द 144 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा श्री गुरु रविदास मेमोरियल, देखें Live

    होशियारपुरः श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा खुरालगढ़ में राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पूरी कैबिनेट मौजूद रही। इस मौके पर सीएम ने कहा कि उनकी सरकार गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है। वहीं उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के प्रकाश पर्व को लेकर पूरे साल समागम आयोजित किए जाएंगे। हम प्रबंधकों की भूमिका में रहेंगे, जबकि समागम कहां करवाने हैं और अन्य सभी व्यवस्थाएं संत समाज तय करेगा। सीएम मान ने बताया कि खुलारगढ़ साहिब में पंजाब सरकार द्वारा 144 करोड़ रुपये की लागत से गुरु रविदास मेमोरियल तैयार किया गया है, जो लगभग 12 एकड़ में फैला हुआ है।

    उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतें पूरी करना ही असली सेवा है। इसी के तहत खुलारगढ़ साहिब में पीने वाले पानी के लिए ट्यूबवेल और 50 हज़ार लीटर का वाटर टैंक 80.64 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा चरण छो गंगा अमृत कुंड में भी ट्यूबवेल और वाटर टैंक का काम 96 लाख रुपये के साथ 28 फरवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि डेरा बल्लां के पास गांव नौगजा और फिरोजपुर में गुरु रविदास महाराज जी की बाणी अध्ययन केंद्र के लिए लगभग 11 एकड़ जमीन 9 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई है।

    सीएम मान ने कहा कि 20 फरवरी 2027 को मनाए जाने वाले गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जन्मदिवस को विश्व स्तर पर मनाने के लिए आज से ही तैयारियों की शुरुआत की जा रही है। पंजाब की यूनिवर्सिटियों समेत राज्य के कई स्थानों पर सेमिनार, संत सम्मेलन, कॉन्फ्रेंस, कथा और कीर्तन समारोह आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा दो तरह की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे बड़ी प्राथमिकता है। पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। अंत में मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में नतमस्तक होकर लोगों की सेवा के लिए शक्ति और आशीर्वाद की अरदास की।

    प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी सरकार गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है। आज पूरी कैबिनेट यहां उपस्थित है और सरकार समाज के सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार दे रही है। आज सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश को ऐसी राजनीति की जरूरत है, जो सभी को आगे बढ़ने के अवसर दे न कि केवल मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के दोस्तों और करीबियों को। सभी को समान रूप से आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। सीएम ने कहा कि 650वें प्रकाश पर्व की शुरुआत आज से की जा रही है। इस दौरान सभी विश्वविद्यालयों में सेमिनार होंगे। वहीं जहां संत समाज कहेगा, वहां समागम होंगे। हमारे गुरुओं की शताब्दी की ऐसी मिसाल कहीं मिलनी चाहिए।

    इस दौरान संत सम्मेलन, कीर्तन और कथाएं होंगी। बाकी जैसा संत समाज तय करेगा, वैसा ही होगा। हम तो केवल प्रबंधक हैं। संत समाज में बहुत गुणी लोग बैठे हैं। सीएम ने कहा मैं जब पहले भी यहां आया था, तो बाबा जी ने मुझे आशीर्वाद दिया था“काका, तैयारी कर ले। तेरी कलम से जो फैसले होने हैं, उनके लिए परमात्मा तैयार है। लेकिन ऐसा फैसला न हो, जिससे आम लोगों का नुकसान हो।” आपके एक साइन से किसी को सुविधा मिल जाती है, किसी की कबीलचारी लीक पर चढ़ जाती है, तो इससे बड़ी कोई मिसाल नहीं हो सकती। ऐसे गुरुओं से यही प्रार्थना है कि इस तरह कृपा करते रहें।

    सीएम ने कहा कि हमारे संविधान के रचयिता, जिन्होंने बहुत छोटे परिवार से उठकर पीएचडी की, विदेशों में जाकर पढ़ाई की। उस समय छुआछूत का रिवाज था, उन्हें कक्षा में बैठने नहीं दिया जाता था, वे दूर बैठकर पढ़ते थे। बाद में उन्होंने हमारा संविधान लिखा। विद्या शेरनी के दूध की तरह होती है, जो उसे पी लेता है, वह दहाड़ेगा ही। अब स्कूल अच्छे बना दिए गए हैं, ताकि कोई इस वजह से पीछे न रह जाए कि उसे स्कूल, शिक्षक या किताबें नहीं मिलीं। गरीब परिवारों के बच्चे भी अब सरकारी स्कूलों से पढ़कर अफसर बन रहे हैं। पहले बीमारी आ जाती थी तो आदमी कह देता था कि इलाज मत करवाओ, क्योंकि जमा पूंजी खत्म हो जाएगी। लेकिन अब पंजाब के हर परिवार को दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। पैसे की कमी के चलते कोई भी इलाज से वंचित नहीं रहेगा।

     

  • Punjab News: कार और टिप्पर की टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

    Punjab News: कार और टिप्पर की टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

    होशियारपुर: जिले के गांव अलोवाल के पास कार और टिप्पर की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वीरवार को यह जानकारी दी। हादसा बुधवार रात देर को तब हुआ जब 5 लोग मारुति कार में दोसड़का से बुलोवाल की तरफ जा रहे थे।

    पुलिस के मुताबिक गांव अलोवाल के पास सामने से आ रहे एक टिप्पर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार ओम प्रकाश (निवासी गांव पंडोरी बाबा दास) और अजय (निवासी मुडकी, जिला फरीदकोट) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल दिलदार सिंह, राज कुमार और रवि कुमार (तीनों गांव पंडोरी बाबा दास के निवासी) को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल हुशियारपुर में दाखिल कराया गया है।

    टिपर का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है और फरार ड्राइवर की तालाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, 10 वर्षीय बच्ची को किया घायल देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, 10 वर्षीय बच्ची को किया घायल देखें वीडियो

    होशियारपुरः आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा माला टांडा उड़मुड़ स्थित गांव कौलपुर से सामने आया है। जहां आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 10 वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्ची की पहचान प्रभजोत कौर के रूप में हुई है। प्रभजोत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बच्ची की टांग में कुत्तों के गहरे घाव पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार, प्रभजोत कौर घर के पास स्थित एक दुकान से सामान खरीदने के लिए निकली थी।

    इस दौरान जैसे ही वह गली के मोड़ पर पहुंची, अचानक वहां मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। दूसरी ओर बच्ची की मां हर्षविंदर कौर ने रोते हुए बताया कि कुत्तों ने उनकी बेटी प्रभजोत को बुरी तरह से काट लिया है। कुत्तों के दांतों के गहरे निशान बच्ची के कूल्हे, घुटने और टांग पर आए हैं। लहूलुहान हालत में बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कई टांके लगाए। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है, लेकिन वह इस हादसे के बाद से गहरे सदमे में है।

    लोगों के अनुसार इस घटना के दौरान बच्ची कुछ समझ पाती या वहां से भाग पाती, कुत्तों ने उस पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया। वहीं गली में रहने वाली महिला ने साहस दिखाया और तुरंत लाठी लेकर बच्ची की ओर दौड़ी। महिला ने शोर मचाकर और कुत्तों को डराकर बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर समय रहते महिला वहां न पहुंचती, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी क्योंकि कुत्तों का झुंड बेहद आक्रामक था। इस घटना के बाद कौलपुर गांव के निवासियों में गहरा डर और प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। हर्षविंदर कौर और अन्य ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

  • Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार की कटी गर्दन, लगे टांके, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार की कटी गर्दन, लगे टांके, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद बिक रही चाइना डोर से हादसे होने की घटनाएं थम नहीं रही है। ताजा मामला दसूहा से सामने आया है, जहां चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घायल की पहचान जय कुमार निवासी गांव सहोड़ा दड़ियाल के रूप में हुई है। घटना में युवक की गर्दन पर गहरा कट लग गया। घायल अवस्था में उसे हाजीपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां युवक की गर्दन पर 5 टांके लगे। हालांकि डॉक्टरों द्वारा उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    डॉक्टरों के अनुसार युवक की गर्दन के पास एक गहरा कट लग गया, जिसके कारण युवक की गर्दन पर पांच टांके लगाने पड़े। जानकारी के अनुसार अजय कुमार मोटरसाइकिल पर किसी काम के लिए निकला था। कुछ दूरी पर जाने उपरांत वह चाइना डोर की चपेट में आ गया और मोटरसाइकिल सहित सड़क पर ही गिर पड़ा। इससे उसकी गर्दन पर एक गहरा जख्म हो गया। राहगीरों की मदद से उसे हाजीपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।

    वहीं संबंधित थाने में भी हादसे की जानकारी दे दी गई। डॉ. हरमोहिंदर सिंह ने बताया कि युवक की गर्दन पर जायदा गहरा जख्म होने के कारण 5 टांके लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि चाइना डोर युवक की श्वास नली तक पहुंच गई थी। अगर थोड़ा और गहरा जख्म हो जाता तो युवक की जान भी जा सकती थी। जांच अधिकारी शमिंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचकर युवक के बयान दर्ज किए और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: बुटीक की दुकान में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल कर्मी सहित 5 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News: बुटीक की दुकान में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल कर्मी सहित 5 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के गांव सतोर में बुटीक की दुकान में गैस सिलेंडर से धमाका होने की घटना सामने आई है। जहां देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना में मां-बेटी सहित 3 लोग झुलस गए। वहीं घटना की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। आग भीषण होने के कारण घटना में दमकल विभाग के 2 कर्मी झुलस गए।

    हादसे में कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उन्हें डीएमसी लुधियाना रैफर कर दिया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में आग की भीषण लपटें दिखाई दे रही है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिशनर आशिका जैन और विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा अस्पताल में पहुंचे, जहां घायलों का डीसी और विधायक ने हालचाल जाना। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीसी ने कहा कि आज सुबह 8.30 बजे घटना के बाद तुरंत दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना में दमकल विभाग के 2 कर्मी भी घायल हुए है। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में दमकल विभाग के कर्मियों की हालत स्थिर है। वहीं घायल परिजनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    डीसी ने कहा कि हादसे में हुए नुकसान को लेकर सरकार द्वारा जांच के बाद बनता मुआवजा दिया जाएगा। घायल दमकल विभाग के कर्मियों की पहचान 34 वर्षीय मनजीत सिंह और परमजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि सिलेंडर ब्लास्ट के दौरान जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। इस घटना में एक का चेहरा झुलस गया। विधायक ने कहा कि यह निंदनीय घटना है, ऐसे में घायलों को सरकार की ओर से बनता मुआवजा दिया जाएगा।

     

  • Punjab News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां के दिल्ली जम्मू नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां देर रात कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो स्कूटियों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार साइड देने के चक्कर में कार चालक ने 4 एक्टिवा सवारों में टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार सभी की मौत हो गई। 2 मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह और नरिंदर कुमार के रूप में हुई है। बाकी 2 प्रवासी नौजवान की पहचान विविध साहू और मिथुन मंडल के रूप में हुई है जोकि दरभंगा बिहार के रहने वाले है। मृतक एक्टिवा सवार चारों मैरेज पैलेस से वेटर का काम कर घरों को लौट रहे थे। दूसरी ओर घटना में कार चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। लोगों के अनुसार घटना देर रात 1 बजे के करीब हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी तक मृतकों के परिजनों का पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक के खिलाफ आगे की जांच शुरू कर दी है। इस भीषण टक्कर में केवल दो स्कूटियां ही नहीं, बल्कि एक ट्रक और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटियों को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक चारों लोग दम तोड़ चुके थे।
  • Punjab News: IT Raid को लेकर पूर्व कैबिनेंट मंत्री ने किया खुलासा  देखें वीडियो

    Punjab News: IT Raid को लेकर पूर्व कैबिनेंट मंत्री ने किया खुलासा देखें वीडियो

    होशियारपुर: कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर 62 घंटे तक आयकर विभाग की रेड चली। वहीं इस कार्रवाई को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि आयकर विभाग की छापेमारी मेरे ऊपर नहीं, बल्कि मेरे बेटे प्रतीक अरोड़ा के व्यवसाय को लेकर थी। उन्होंने कहा कि उनका बेटा एक व्यापारी है और आठ साल पहले उसने मोहाली में एक कॉलोनी काटी थी जिस संदर्भ में यह रेड की गई थी।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी अन्य बिल्डर के साथ कोई लेन-देन या संबंध नहीं है। अरोड़ा ने कहा कि भाजपा में जाना उनकी बहुत बड़ी गलती थी जिसकी उन्हें आज पश्चातापा है। इसके लिए वह पार्टी के सभी नेताओं से माफ़ी मांगते हैं। उल्लेखनीय है कि अरोड़ा के आवास पर तीन दिन पहले आईटी की रेड पड़ी थी जो शुक्रवार रात 62 घंटों बाद रात साढ़े 12 बजे खत्म हुई।

    पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह रेड ईडी और आयकर विभाग ने साझे तौर पर की है। तीन दिनों तक बने सस्पेंस को खत्म करते हुए शनिवार सुबह अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि यह रेड सिर्फ इनकम टैक्स (IT) विभाग की थी। जांच उनके बेटे प्रतीक अरोड़ा के व्यवसाय को लेकर थी। टीम ने जो भी सवाल पूछे, उनके बेटे ने दस्तावेज़ समेत जवाब दिए। कॉलोनी में कोई गड़बड़ नहीं है और सारे काग़ज़ात बिलकुल ठीक हैं।

  • Punjab News: कांग्रेस नेता श्याम सुंदर अरोड़ा के घर 62 घंटे चली आयकर विभाग की रेड

    Punjab News: कांग्रेस नेता श्याम सुंदर अरोड़ा के घर 62 घंटे चली आयकर विभाग की रेड

    होशियारपुरः जिले में जोधमल रोड स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन रात 12:15 बजे समाप्त हुई। यह कार्रवाई 28 जनवरी को सुबह 6:30 बजे शुरू हुई थी और 3 दिनों तक जारी रही। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेजों की जांच और परिजनों से पूछताछ की। इस कार्रवाई के दौरान किसी को भी आवास में प्रवेश करने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार टीम ने अरोड़ा से चंडीगढ़ और मोहाली में एक कंपनी और विभिन्न जायदादों के बारे में पूछताछ की।

    पिछले 62 घंटों से चल रही जांच के दौरान टीम ने अरोड़ा से व्यापक पूछताछ की। 30 जनवरी की रात 12:15 बजे 4 वाहनों ने अरोड़ा के घर में प्रवेश किया और उसके बाद जांच एजेंसियों के अधिकारी घरों से चले गए। वहीं अरोड़ा की गाड़ियों की भी टीम द्वारा गहनता से जांच की गई। जानकारी के मुताबिक, श्याम सुंदर अरोड़ा अपने आवास में मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान उन्हें और पारिवारिक सदस्यों को फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई थी।

    गुड़गांव टीम के साथ जालंधर के आयकर अधिकारी होशियारपुर और चंडीगढ़ में एक साथ जांच की। दोनों टीमों में आपसी तालमेल है, ताकि उनके सभी ठिकानों से जुड़े मामलों पर सवाल किए जा सकें। इससे पहले उनके मोबाइल फोन, लैपटाप और संपत्ति के दस्तावेज आयकर विभाग ने जब्त किए। श्याम सुंदर अरोड़ा की गुरूग्राम में भी संपत्ति है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व तहसीलदार वरिदर सिंह धूत पर मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। उनकी मौत होने कारण पारिवारिक सदस्यों को जांच में शामिल किया गया। गोपनीयता की वजह से किसी का भी उनके घर आने पर प्रतिबंध लगाया गया था।