Category: Punjab>Hoshiarpur

  • 2 टिप्परों में टक्कर में Jalandhar-Pathankot National Highway पर लगा जाम, केबिन में फंसा ड्राइवर

    2 टिप्परों में टक्कर में Jalandhar-Pathankot National Highway पर लगा जाम, केबिन में फंसा ड्राइवर

    होशियारपुरः मुकेरियां में दो टिप्परों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर की पहचान सतनाम सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। हादसे के बाद जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। मुकेरियां पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त दोनों टिप्परों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को दोबारा सुचारू कराया। मिली जानकारी के अनुसार रेड लाइट होने पर आगे चल रहे टिप्पर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी। ऐसे में पीछे से आ रहा टिप्पर उससे टकरा गया। हादसे में पीछे वाले टिप्पर का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया।

    पुलिस और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। दोनों टिप्पर जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पठानकोट की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद पीछे वाले टिप्पर का ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और ड्राइवर को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। मौके पर पहुंची मुकेरियां पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया।

    केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण ड्राइवर को बाहर निकालना काफी मुश्किल था। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और मशीनरी की मदद से केबिन को काटकर घायल ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में सतनाम को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी दोनों टांगें टूट गई हैं। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए मुकेरियां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों टिप्पर चालकों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: मासूम के साथ दुकानदार ने की अश्लील हरकत

    Punjab News: मासूम के साथ दुकानदार ने की अश्लील हरकत

    होशियारपुरः टांडा पुलिस ने अड्डा सरन इलाके के एक गांव की 7 साल की लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में बुजुर्ग दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर ये कार्रवाई की है।

    पीड़िता की मां ने अपने बयान में कहा कि 27 जून की शाम को जब उनकी बेटी कुछ खाने-पीने का सामान खरीदने दुकान गई थी तो लौटने पर घबराई बेटी ने बताया कि दुकानदार ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और उसने उसे वहां से धक्का देकर हटा दिया। जब वह अपनी बेटी के साथ हुई पूरी घटना के बारे में पूछने दुकानदार के पास गईं, तो उसने उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने अब लड़की की मां के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और इंस्पेक्टर चरणजीत कौर मामले की जांच कर रही है।

     

  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर आप पार्टी के सरपंच का बेरहमी से कत्ल

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर आप पार्टी के सरपंच का बेरहमी से कत्ल

    होशियारपुरः आनंदगढ़ गांव में घर के बाहर खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद डेढ दर्जन हमलावारों द्वाार आम आदमी पार्टी के सरपंच का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सतपाल सिंह मिंटा के रूप में हुई है। घर के बाहर खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद देखते ही देखते बदमाशों ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी गुरिंदर सिंह गोल्डी के अनुसार, रात 8 बजे के करीब 15 से 20 आरोपी आल्टो और फोर्ड फिगो कारों में सवार होकर तेजधार हथियारों के साथ सीधे सरपंच सतपाल सिंह के घर पहुंच गए। इस दौरान तलवारों से लैस युवकों ने पहले कार पार्किंग को लेकर झगड़ा किया और फिर तलवार से वार करने लगे। जब सरपंच लड़ाई रोकने घर के बाहर आए तो हमलावरों ने उनके ऊपर कार चढ़ा दी।

    वो यहीं नहीं रुके और सरपंच के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर कार को दो बार आगे पीछे किय। बेटा राहुल घायल पिता को अस्पताल लेकर जाने लगा तो रास्ते में बलेरो गाड़ी में आए युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और परिवार पर हमले की कोशिश की। आरोपियों ने अपनी कार दो बार रिवर्स कर सरपंच सतपाल मिंटा के ऊपर चढ़ा दी। जब उन्हें लगा कि वह अभी जीवित हैं, तो उन्होंने खंडों (तेजधार हथियारों) से दोबारा हमला किया। घर के लोग और महिलाएं इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना में पिता की मौत हो गई।

    पुलिस ने सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अज्ञात लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, हमलावरों में जानखेड़ी निवासी भागू, महलांवाली के अंकू, पंकज पठानिया सहित 20 लोग थे। 20 युवक दो कारों और कई मोटरसाइकलों पर आए थे। साथ ही सेवानिवृत्त सैनिक और अंकू के चाचा जस्सी ने भी आरोपियों का साथ दिया। बेटे राहुल के अनुसार, कुछ समय पहले पड़ोसी गांव के युवकों के बीच एक विवाद हुआ था, जिसे उनके पिता सतपाल ने मध्यस्थता करके राजीनामे के जरिए सुलझाया था।

    इसी समझौते को लेकर हमलावर मन में रंजिश रखे हुए थे। मंगलवार को रंजिश के तहत हमलावरों ने पहले सरपंच पर अपनी गाड़ी दो से तीन बार चढ़ाई और फिर गाड़ी से उतरकर उन पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। डीएसपी सिटी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सरपंच की हत्या उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाकर की गई है। हत्या के पीछे की वजह की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल जारी है।

  • Punjab News: 4 महीने पहले शादी, पति ने गर्भवती पत्नी के साथ नहर में लगाई छलांग

    Punjab News: 4 महीने पहले शादी, पति ने गर्भवती पत्नी के साथ नहर में लगाई छलांग

    होशियारपुरः बस्सी मारूफ गांव में एक प्रवासी जोड़े ने मामूली विवाद को लेकर नहर में छलांग लगा दी है। हरियाणा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज किरण सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान आरिफ (25) पुत्र कासिम निवासी गांव दहेल जरीफ नगर पुलिस स्टेशन उत्तर प्रदेश और उसकी पत्नी शहनाज (25) के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार जोड़े की शादी 4 महीने पहले हुई थी और पत्नी शहनाज गर्भवती थी। दोनों को नहर के किनारे झगड़ते हुए देखा गया था, जिसके बाद वे घर चले गए। लेकिन रात में घर पर फिर झगड़ा हुआ। रात करीब 11 बजे शहनाज ने अपने पति आरिफ से कहा कि वह उसे रोपड़ में अपने मामा के घर भेज दे।

    इस पर आरिफ उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर घर से निकला, लेकिन मामा के घर छोड़ने के बजाय दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने नहर के किनारे से उनकी मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाबा दीप सिंह सेवा दल की टीम के गोताखोरों ने पति-पत्नी के शवों को नहर से बाहर निकाला है। जिन्हें सिविल अस्पताल में शवों को जमा करवा दिया है।

     

  • Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    होशियापुरः गढ़शंकर में नंगल रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक साइकिल सवार नंगल रोड से शहर की ओर जा रहा था, तभी रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में उसकी मौक पर ही मौत हो गई।

    मृतक साइकिल सवार की पहचान सगली राम के बेटे कश्मीरी लाल निवासी संतोख नगर, गढ़शंकर के रूप में हुई है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ज़ब्त कर लिया है और मृतक के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मृतक परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

  • Punjab News: SHO Gurjinder Singh Nagra का पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड, देखे वीडियो

    Punjab News: SHO Gurjinder Singh Nagra का पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड, देखे वीडियो

    होशियारपुर: SHO गुरिन्द्रजीत सिंह नागरा को पुलिस द्वारा अरेस्ट कर अदालत में पेश किया गया। माननीय जज ने पुलिस को नागरा का 3 दिन का रिमांड दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।नागरा पर अमेरिका में FBI के ऑपरेशन हार्ड बेल में एक परिवार से 4 करोड़ रुपए मांगने का आरोप है। FBI द्वारा चलाए गए ऑपरेशन हार्ड बॉल में लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में नागरा का नाम भी फिरौती मांगने में आया था।

    DIG नवीन सिंगला ने नागरा को लाइन हाजिर कर SP विनीत अहलावत को जांच सौंपी थी। जांच के बाद शुक्रवार देर रात इंस्पेक्टर नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं गुरिंदरजीत सिंह नागरा की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट संदीप ने कहा कि नागरा पर लगाए गए सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। गिरफ्तारी भी अवैध तरीके से की गई है। वकील के अनुसार अब तक पुलिस ने उन्हें मामले से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है और न ही अदालत में सभी साक्ष्य पेश किए गए हैं।

    इस मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस द्वारा पेश किए जाने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल अदालत ने पुलिस को तीन दिन का रिमांड दिया है, जिसके मद्देनजर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

     

     

  • Punjab News: SHO गुरिन्द्रजीत सिंह गिरफ्तार, FBI मामले में 4 करोड़ रुपए मांगने का आरोप

    Punjab News: SHO गुरिन्द्रजीत सिंह गिरफ्तार, FBI मामले में 4 करोड़ रुपए मांगने का आरोप

    होशियारपुर: थाना SHO गुरिन्द्रजीत सिंह नागरा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। नागरा पर अमेरिका में FBI के ऑपरेशन हार्ड बेल में एक परिवार से 4 करोड़ रुपए मांगने का आरोप है। केस में नाम आने के बाद SHO को लाइनहाजिर भी किया गया था।

    FBI द्वारा चलाए गए ऑपरेशन हार्ड बॉल में लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में नागरा का नाम भी फिरौती मांगने में आया था। DIG नवीन सिंगला ने नागरा को लाइन हाजिर कर SP विनीत अहलावत को जांच सौंपी थी। जांच के बाद शुक्रवार देर रात इंस्पेक्टर नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

    बता दें कि हाल ही में FBI की तरफ से कुछ बड़े दावे किए गए थे। इनमें अमेरिका में एक परिवार से कथित तौर पर एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) और बड़ी रकम मांगने से संबंधित आरोपों का जिक्र है। गौरतलब है कि अमेरिका में FBI ने पंजाब पुलिस के एक SHO को एक्सटॉरशन के लिए नामजद किया गया था। ऑपरेशन ‘हार्ड बॉल’ में विदेशी एजेंसियों को पता चला कि कई गैंगस्टर और पुलिसवालों का गठजोड़ है और ये आपस में मिलकर लोगों से उगाही करते हैं।

    होशियारपुर में तैनात इंस्पेक्टर पर लॉस एंजल्स के परिवार को हत्या के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 4 लाख रुपये घूस लेने का आरोप है। FBI ने गैंगस्टरों के साथ पुलिस अफसर को भी प्रॉसीक्यूट करने का दावा किया है। हाल ही में पंजाब पुलिस के इस इंस्पेक्टर को SHO से हटाकर पुलिस लाइन्स भेज दिया गया था और पुलिस प्रशासन DIG जालंधर रेंज की निगरानी में जांच बिठा दी।

  • Jalandhar में PM Modi के दौरे पहले यूथ कांग्रेस प्रधान को पुलिस ने किया नजरबंद, देखें वीडियो

    Jalandhar में PM Modi के दौरे पहले यूथ कांग्रेस प्रधान को पुलिस ने किया नजरबंद, देखें वीडियो

    होशियारपुरः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर दौरे पर आ रहे है। दोपहर 4 बजे वह कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे और स्टेशन का उद्धाघटन करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले पुलिस द्वारा अलर्ट जारी कर दिया है और कैंट रेलवे स्टेशन के पास भारी सुरक्षा तैनात की गई है। वहीं पीएम मोदी के दौरे से पहले पुलिस द्वारा होशियारपुर जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान को घर में नजरबंद कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस जिला प्रधान इशांत उर्फ ननू को पुलिस ने नजरबंद कर दिया गया।

    खबर है कि पुलिस ने होशियारपुर में इशांत ओहरी को उनके घर से निकलने से रोक लगा दी है। ईशांत ओहरी का कहना है कि यह कदम संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है। उनके अनुसार, पंजाब यूथ कांग्रेस को आज जालंधर में विरोध प्रदर्शन करना था; इसे रोकने के लिए उन्हें नज़रबंद कर दिया गया है और उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है। अब तक, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

     

  • Punjab News: पेट्रोल पंप के पास नौजवान को पहले किया किडनैप, फिर गोलियां मारकर किया कत्ल

    Punjab News: पेट्रोल पंप के पास नौजवान को पहले किया किडनैप, फिर गोलियां मारकर किया कत्ल

    होशियारपुरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला थाना गढ़शंकर के अंतर्गत बीणेवाल इलाके से सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते युवक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान मनजीत सिंह उर्फ गनी पुत्र दिलबाग सिंह निवासी भवानीपुर मजारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह गनी गदीवाल पेट्रोल पंप के पास अपने दोस्त सूरज के साथ खड़ा था।

    इस दौरान एक इनोवा कार में आए युवकों ने उसे अगवा करके ले गए। जिसके बाद कुछ समय बाद घायल अवस्था में शीला देवी स्कूल के पास सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। बाद में राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पैरों पर गोलियों के और सिर में तेजधार हथियारों के निशान बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab News: दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति घायल, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

    Punjab News: दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति घायल, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

    होशियारपुरः जिले के पुरहीरां में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोहल्ला मिलाप नगर का व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय दविंदर कुमार सरोया निवासी मिलाप नगर के रूप में हुई है। स्थानीय निजी अस्पताल में परिवार ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि देर रात करीब 9 बजे पुरहीरां से अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी।

    आरोप है कि चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। इस हादसे के कारण दविंदर कुमार सरोया गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। घटना में दविंदर के सिर पर गंभीर चोट के साथ-साथ कंधा और पैर भी टूट गए। परिवार का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में जब पुरहीरां के एसएचओ से बात करने की कोशिश की गई तो बार-बार फोन करने के बावजूद उन्होंने फोन नहीं उठाया। मामले की जानकारी देते हुए पत्नी आशा ने कहाकि पति के दिमाग में गंभीर चोटे आई है। डॉक्टरों के अनुसार दिमाग में खून के दब बने हुए है।

    आशा ने कहाकि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया, लेकिन अभी तक दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया। हालांकि थाना प्रभारी अस्पताल में उसके पति का हाल जानने पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया था। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसके बाद उसके पास कोई पुलिस अधिकारी जांच के लिए नहीं पहुंचा। डॉक्टरों के अनुसार दविंदर की हालत काफी गंभीर है। बताया जा रहा हैकि उक्त कार चालक ने पीछे अन्य सड़क हादसे को अंजाम दिया था। जिसके बाद दविंदर में टक्कर मार दी। आरोप है कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक को छोड़ दिया। परिवार ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।