Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: केंद्र के खिलाफ टोल प्लाजा पर एसोसिएशन ने लगाया धरना, Free निकाली गाड़ियां

    Punjab News: केंद्र के खिलाफ टोल प्लाजा पर एसोसिएशन ने लगाया धरना, Free निकाली गाड़ियां

    होशियारपुरः टांडा उड़मड़ में ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर फैमिली एसोसिएशन की ओर से धरना लगाया गया। दरअसल, फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी संगठन ने अपनी मांगों को लेकर चौंलंग टोल प्लाजा पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए गाड़ियों को भी मुफ्त टोल से निकलवाया। इस मौके पर सूबा प्रधान बख्तावर सिंह की अगुवाई और जिला प्रधान गुरकीरत सिंह की देखरेख में लगाए गए रोष धरने में मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की गई। धरने में शामिल एसोसिएशन सदस्यों ने फ्रीडम फाइटर को टोल प्लाजा खाली करने की मांग की और अपनी अन्य मांगों के हक में भी आवाज बुलंद की।

    यह धरना प्रदर्शन 2 घंटे जारी रहा। इस मौके पर एसोसिएशन के सूबा प्रधान बख्तावर सिंह और जिला प्रधान गुरकीरत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से टोल प्लाजा फ्री करने के फैसले के बावजूद भी टोल प्लाजा वाले फ्रीडम फाइटर परिवारों को बिना वजह तंग-परशान कर रहे हैं। इस मांग संबंधी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर को मांग पत्र दिए गए, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण फ्रीडम फाइटर परिवारों में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी को लेकर आज प्रशासन के अधिकारियों के हस्ताक्षेप के बाद धरना प्रदर्शन 2 घंटे के बाद टाल दिया गया।

    उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो सभी जत्थेबंदियों द्वारा संघर्ष को ओर तेज कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। इस मौके पर रोष प्रदर्शन में पहुंचे एसडीएम टांडा लवप्रीत सिंह ओलक और डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजीवा को फ्रीडम फाइटर ने अपनी मांगों संबंधी केंद्रीय सरकार के नाम एक मांग पत्र सौंपा। इस मौके एसडीएम टांडा लवप्रीत सिंह ओलक ने फ्रीडम फाइटर को भरोसा दिया कि वह उनकी मांगों संबंधी इस मांग पत्र को केंद्र सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की जाएंगी।

  • Punjab News: नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, शीशे तोड़कर दंपति को निकाला बाहर, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, शीशे तोड़कर दंपति को निकाला बाहर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मेहटियांणा के पास पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। जहां बिस्त दुआब नहर में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी पलट कर गिर गई। घटना के दौरान गाड़ी में दंपति सवार थे। जिसके बाद नहर में गाड़ी गिरती देख मदद के लिए लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने नहर में पानी अधिक होने के कारण गाड़ी का कांच तोड़कर दोनों पति-पत्नी को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि यहां अक्सर हादसे होते रहे हैं।

    लोगों ने कहा कि आज कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल दंपति को उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से गाड़ी को नहर से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

  • Punjab News: इस नौजवान ने चमकाया इलाके का नाम, Hockey Under-14 Team में हुई Selection, देखें वीडियो

    Punjab News: इस नौजवान ने चमकाया इलाके का नाम, Hockey Under-14 Team में हुई Selection, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के सुखचैन सिंह ने पंजाब अंडर-14 टीम में शामिल होकर होशियारपुर का नाम चमकाया है। इस उपलब्धि के चलते इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुखचैन सिंह के घर बधाईयां देने वालों का तांता लग गया है। वहीं गांव पहुंचने पर सुखचैन सिंह का हॉकी प्रेमियों ने भी जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सुखचैन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी शुरुआती कोचिंग होशियारपुर के रेलवे मंडी ग्राउंड में की थी और आज उसी ग्राउंड पर हॉकी प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शुरुआती कोचिंग के बाद उन्होंने जालंधर में सुरजीत हॉकी एकेडमी में ट्रायल दिए जहां उनका सिलेक्शन हो गया। बाद में उन्होंने करीब 2 साल सुरजीत हॉकी एकेडमी में ट्रेनिंग ली और नेशनल खेलने के लिए सलेक्टर हुए। जहां, उनकी टीम ने कड़ी मेहनत से सिल्वर मेडल जीता। उसके बाद उन्हें पंजाब अंडर-14 टीम से कॉल आया जहां वे गए और अपना परफॉर्मेंस दिखाया और पंजाब अंडर-14 टीम में जगह बनाई। उन्होंने कहा कि यह उनके और उनके परिवार, खासकर होशियारपुर के लोगों के लिए बहुत गर्व की बात है कि होशियारपुर का रहने वाला अब पंजाब अंडर-14 टीम में खेलेगा। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के लिए खेलते हुए अपनी पूरी जान लगा देंगे और पंजाब को हर तरह से सफल बनाएंगे। इस मौके पर सुखचैन के पिता ने बताया कि वह भी इंडियन टीम में हॉकी खेल चुके हैं और उनकी बस यही इच्छा थी कि उनका बेटा भी पंजाब या इंडिया के लिए किसी नेशनल लेवल पर खेले और उनकी यह इच्छा पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि उनका बस यही लक्ष्य है कि आने वाले समय में उनका बेटा इंडिया के लिए खेले। वहीं हॉकी लवर्स ने भी इसको लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सुखचैन ने न सिर्फ अपने इलाके का बल्कि पूरे होशियारपुर का नाम रोशन किया है। हॉकी उनके खून में है, क्योंकि उनका पिता भी हॉकी का बढ़िया खिलाड़ी था। इस मेहनती लड़के से उन्हें काफी उम्मीदें है और उन्हें विश्वास है कि ये जरूर इंडिया के लिए मेडल लेकर आएगा।
  • Punjab News: Factory मालिक पर Thar सवार युवकों ने किया जानलेवा हमला, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: Factory मालिक पर Thar सवार युवकों ने किया जानलेवा हमला, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मुकेरियां इलाके के गांव हजादपुर कोटली में एक ट्रैक्टर ट्राली बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक गुरमीत सिंह पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। उनके मुताबिक, थार सवार कुछ युवकों ने उन पर पिस्तौल के बल पर हमला किया। उन्होंने भागकर जान बचाई। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते गुरमीत सिंह ने बताया कि उनका गांव हजादपुर में ट्राली बनाने का काम है। फैक्ट्री में लगभग 120 युवक काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ समय पहले उनका श्री हरगोबिंदपुर के 2 युवकों के साथ उनका बीते एक साल से ट्राली को लेकर विवाद था जिसका केस भी हुआ था और राजीनामे में एक ट्राली वापस करने की बात कही थी। इस दौरान यह फैसला हुआ था कि गणमान्य व्यक्तियों की अगुवाई में ट्राली वापस की जाएगी, लेकिन वह अकेले ही ट्राली लेने आए और बद्दतमीजी की गई और गाली-गलोज भी की गई थी।

    वहीं आज यही युवक थार में सवार होकर गांव में आए और पहले उन्होंने कुछ देर गांव में रेकी की। जब वह सुबह खाना खाकर काम पर निकला तो उन्हें थार सवार वही युवकों ने उसे घेर लिया और एक युवक ने उसे गोली मारने के लिए कहा। इस दौरान पीड़ित ने भागकर जान बचाई। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्होंने इसकी सूचना मुकेरियां पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना मुकेरियां के एसएचओ ने उनका बयान दर्ज किया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमले में शामिल बदमाशों की पहचान की जा सके।

    गुरमीत सिंह ने पुलिस से जल्द ही आरोपियों को पकड़ने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तलाशी और जांच तेज कर दी गई है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है और लोग पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

  • Punjab News: सवारियों से भरी ऑर्बिट बस और ट्रक में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: सवारियों से भरी ऑर्बिट बस और ट्रक में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः चंड़ीगढ़ रोड़ पर ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना को लेकर ओरबिट बस चालक बलविंदर ने बताया कि बस चंडीगढ़ से लेकर पठाकोट जा रहा था। इस दौरान ट्रक चालक को झपकी आ गई और ट्रक उसकी बस से टकरा गया। घटना के दौरान सवारियां बस में भरी हुई थी। इस दौरान ट्रक कच्चे रास्ते में चला गया और पेड़ से टकरा गया। इस घटना में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि खपड़ा पैलेस के पास बस और ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। घटना के दौरान सड़क सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंच गई और घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस की दाहिने साइड पर ट्रक चालक ने को टक्कर मारने के बाद सफेदे के पेड़ से टकरा गया। ट्रक चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के दौरान बस में यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
  • Punjab News: लूट मामले में बदमाशों और पुलिस में चली गोलियां, एक घायल, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लूट मामले में बदमाशों और पुलिस में चली गोलियां, एक घायल, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढशंकर के गांव रामपुर बिलड़ो में पुलिस और बदमाशों में गोलियां चली है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल भी बरामद किए गए है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि 14 और 16 दिसंबर को हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था और आरोपियों के बारे में इस इलाके में घूमने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें से एक बदमाश की टांग पर गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

     

  • Punjab News: पेपर देने गए बच्चे के साथ हुई बदसलूकी, परिवार ने किया विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: पेपर देने गए बच्चे के साथ हुई बदसलूकी, परिवार ने किया विरोध, देखें वीडियो

    होशियारपुर : जिले के प्राइवेट स्कूल में सिख बच्चे के साथ बदसलूकी हुई है। बच्चे का कड़ा और श्री साहिब के साथ उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। इस बात का जब पेरेंट्स ने विरोध किया उसके बाद पुलिस के द्वारा बोलने पर बच्चे को परीक्षा में एंट्री मिल पाई।

    आज पंजाब सरकार के सीनियर असिस्टेंट पद की भर्ती के लिए परीक्षा थी। इस परीक्षा के लिए प्राइवेट स्कूलों को सेंटर बनाया गया था। इसी में एक सेंटर होशियारपुर का प्राइवेट स्कूल भी था। सुबह जब 9 बजे बच्चा परीक्षा के लिए आया तो गेट पर ही उसको रोक दिया।

    बच्चे ने आरोप लगाया कि उसको स्कूल प्रशासन की ओर से बोला गया कि पहले अपना कड़ा और श्री साहिब उतारो। इसके बाद ही आपको परीक्षा में बैठने के लिए दिया जाएगा। हंगामा होने के बाद छात्र के परिवार वालों और अन्य लोगों ने विरोध किया।

    इसे बाद उसे परीक्षा में एंट्री मिली। स्कूल प्रबंधन का यह कहना है कि उनके स्कूल में सेंटर बना था। उन्होंने बच्चे को नहीं रोका। गेट पर स्टाफ ने तलाशी के लिए कहा था कड़ा और श्री साहिब उतारने के बाद ही गलतफहमी बढ़ी है।

    मामले पर बोलते हुए बच्चे के पिता हरजीत सिंह ने कहा कि यदि पंजाब के अंदर ही सिख युवाओं के साथ ऐसा बर्ताव किया जाएगा तो आगे की व्यवस्था कैसे चलेगी। मेरे बच्चे को कड़ा और श्री साहिब डालकर अंदर जाने से रोका गया।

    स्कूल ने पेपर लेने की हिदायतों में कहीं भी नहीं लिखा था कि कड़ा या श्री साहिब डालकर नहीं आ सकते। पेपर 9 बजे था और विरोध करने के बाद एंट्री दी गई।

     

     

     

  • Punjab News: परिवारिक लड़ाई छुड़वाने गए व्यक्ति का किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: परिवारिक लड़ाई छुड़वाने गए व्यक्ति का किया कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के मोहल्ला कमालपुर में 2 परिवारों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने गए व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हमालवारों ने अजय कुमार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए अजय कुमार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि अजय कुमार घटना के दौरान गाड़ी में बैठे थे।

    इस दौरान महिला का भाई करण उर्फ सोनू और भतीजा नीतिन और उसके साथी तेजधार हथियार लेकर आ गए। महिला ने कहा कि उसका भाई नशे का सेवन करता है और भाई की माता से लड़ाई हो गई। जिसके बाद पिता ने फोन करके उसे बुलाया और कहा कि वह मारपीट कर रहा है। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंची और वह भाई से बात कर रही थी। इस दौरान भाई और भतीजे के साथ आए युवक हमला करने लगे। जिसके बाद वह उन्हें घर से बाहर भेज रही थी। इस दौरान उसके पति विनय के दोस्त अजय ने बीच-बचाव किया और उसे वहां से जाने के लिए कहा घर का मामला है और वह अब चला जाए।

    जिसके बाद भाई-भतीजे और उसके दोस्तों ने पति के दोस्त को गाड़ी से निकालकर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि करण ने बेटे के साथ मिलकर परिवार से मारपीट की। इस दौरान अजय को भी करण, उसका बेटा और अन्य साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना में घायल अजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: कलोआ कत्लकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर

    Punjab News: कलोआ कत्लकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर

    होशियारपुर। जिले के अधीन आते गांव चोटाला में कलोआ कत्लकांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर के दौरान मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनिंद्र सिंह उर्फ लखविंद्र, निवासी गांव खडियाला सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है, जिससे मामले की जांच को अहम सुराग मिले हैं।

    जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपी की मौजूदगी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी की टांग में गोली लगी है।

    घायल अवस्था में आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

  • Punjab News: गली में धूप सेंक रहे व्यक्ति का फोन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: गली में धूप सेंक रहे व्यक्ति का फोन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    होशियापुरः महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है। अब लोग घरों के बाहर भी सेफ नहीं रहे। वहीं जिले में घर के बाहर कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग व्यक्ति से फोन छीनकर स्नेचर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहा है।

    तभी बिना नंबरी बाइक पर सवार होकर 2 युवक आते है और बुजुर्ग से फोन छीनकर फरार हो जाते है। इस घटना के दौरान बुजुर्ग चोरों का पीछा करने के लिए पैदल भागता है, लेकिन वह भागने में कामयाब हो जाते है। वहीं घटना को लेकर लोगों का कहना है कि अब घर के बाहर भी लोगों को चोर अपना शिकार बना रहे है।