Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: व्यक्ति ने SC व ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ बोली भद्दी शब्दावली, अंबेडकर सेना ने करवाई शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति ने SC व ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ बोली भद्दी शब्दावली, अंबेडकर सेना ने करवाई शिकायत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अंबेडकर सेना पंजाब ने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा एससी समुदाय और ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ कहे जा रहे अपमानजनक शब्दों के खिलाफ एसएचओ पुलिस स्टेशन माहिलपुर में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

    जानकारी देते हुए कुलवंत भुन्नो प्रेसिडेंट अंबेडकर सेना पंजाब, बलविंदर मरवाहा ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो मिला है जिसमें करनप्रीत सिंह उर्फ ​​कानू गुरु रविदास महाराज जी की अमृतबाणी के खिलाफ बोल रहा है और एससी समुदाय ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करके पंजाब का माहौल खराब कर रहा है जिससे पूरे भारत में रहने वाले SC समुदाय की अंतरात्मा को ठेस पहुंची है और समुदाय की धार्मिक आजादी पर हमला हुआ है।

    वह अपनी फेसबुक ID कानू सिंह के नाम से समाज के अलग-अलग वर्गों के खिलाफ खुलेआम गंदी भाषा का इस्तेमाल करता है और इसे अपनी फेसबुक ID से शेयर करता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया जाए और आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस बारे में सुखविंदर सिंह एएसआई ने कहा कि वे आरोपी के खिलाफ जांच कर रहे हैं। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: शादी से लौट रहे परिवार की गाड़ी का हुआ Accident, 2 महिलाओं की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी से लौट रहे परिवार की गाड़ी का हुआ Accident, 2 महिलाओं की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दसूहा में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार 7 लोग शादी से समागम से वापिस लौट रहे थे। इस दौरान अचनाक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राजविंदर कौर के रूप में हुई है।

    प्रीति और अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को पुलिस और लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 21 वर्षीय प्रीति की जालंधर के अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं तीसरी महिला कुलविंदर कौर का अमृतसर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के दौरान कार में 2 बच्चे भी सवार थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसहा मैनी रोड़ पर कार की एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं प्रीति नाम महिला को जालंधर के अस्पताल में उपचार के लिए डॉक्टरों द्वारा रैफर कर दिया गया था, जहां ईलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं कुलविंदर कौर का अमृतसर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। एएसआई हरविंदर सिंह ने मामले को लेकर कार्रवाई करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

  • Punjab News: 2 ट्रैक्टर ट्रालियों की टक्कर में एक की मौत, 2 हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 ट्रैक्टर ट्रालियों की टक्कर में एक की मौत, 2 हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    होशियापुरः माहिलपुर-गढ़शंकर रोड पर गांव बड्डोआण के पेट्रोल पंप के पास दो ट्रैक्टर-ट्रालियों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस भीषण हादसे एक ट्रैक्टर के 2 हिस्से हो गए। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह निवासी मोतिया के रूप में हुई है।

    जबकि हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान इंद्रजीत सिंह निवासी कोट फतूही, होशियारपुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना माहिलपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: खेतों में तड़पते दिखे तेंदुए से लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों में तड़पते दिखे तेंदुए से लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के मुकेरियां के गांव में खेतों में तेंदुएं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। लोगों ने बताया कि गन्ने के खेतों में उन्होंने तेंदुएं को तड़पता देखा। लोगों को पहले लगा कि तेंदुआ धूप सेंकने के लिए मिट्टी में लिपट रहा है। जब लोगों ने मोबाइल के जरिए दूर से इसे कैप्चर किया तो पता चला कि वह तड़प रहा है। जैसे ही ये बाहर निकला तो वहां सुअर पकड़ने के लिए लगाए गए ट्रैप में फंस गया। इससे उसका पैर जख्मी हो गया। मुकेरियां के गांव गुजर कतराला के किसान अनिल कटोल ने बताया कि गेहूं की बुआई के बाद खेतों को समतल कर रहा था। इस दौरान उसकी नजर तेंदुए पर पड़ी।

    किसान अनिल ने बताया कि दोपहर के वक्त वह गेहूं की बुआई के बाद खेत को सुहागे की मदद से समतल कर रहा था। इस दौरान किसी जानवर की आवाज आई। उसने गन्ने के खेतों की तरफ देखा तो खेत की मेढ़ के साथ तेंदुआ दिखा। वह डर गया और ट्रैक्टर को खेतों में छोड़कर दूर चला गया। इसकी सूचना उसने गांव के सरपंच को दी। किसान ने बताया जैसे ही सरपंच को बात बताई तो पूरे गांव में तेंदुआ दिखने की बात फैल गई और लोग खेत में तेंदुआ देखने के लिए पहुंच गए। गांव के कुछ लड़कों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर देखा तो पता चला कि तेंदुआ जंगली सुअर के लिए लगाए गए ट्रैप में फंस गया है। छूटने के चलते जोर लगाने पर इसकी टांग जख्मी हो गई थी जिससे वह मिट्टी में लेटकर तड़प रहा था।

    लोगों ने कहा कि तेंदुआ बेशक ट्रैप में फंसा था, लेकिन पहली बार गांव में इसे देख सभी डर गए थे। किसी की भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। गांव में बच्चे, जानवर और सभी लोग सुरक्षित रहें, इसके लिए इसे पकड़ने के लिए पुलिस थाना मुकेरियां को सूचित किया गया। थाने ने आगे इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ विभाग को दी। इसके बाद दोपहर बाद तक तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। गांव गुज्जर कतराला के सरपंच मदन लाल ने पुलिस को सूचित किया।

    गांव गुज्जर कतराला के सरपंच मदन लाल ने बताया कि किसान अनिल कटोच ने तेंदुआ देखते ही उनको सूचित किया। इसके बाद वह गांव के लोगों को लेकर खेतों में पहुंचे और तेंदुआ दिखने के बाद मुकेरियां थाने की पुलिस और वाइल्ड लाइफ विभाग होशियारपुर को बताया। पहली बार गांव में तेंदुआ दिखा था, जिससे लोगों में इसे देखने की उत्सुकता भी थी। कई नौजवान खेत में पहुंच गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। फंसा होने के कारण तेंदुआ काफी अग्रेसिव लग रहा था। छूट जाता तो ये नुकसान कर सकता था।

    सरपंच ने बताया कि पुलिस टीम और वन विभाग की टीम ने दोपहर बाद तेंदुए को बेहोश कर रेस्क्यू कर लिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की अपील की थी ताकि कोई जानी नुकसान न हो। तेंदुए को देखने के लिए खेत में पहुंचे लोगों ने कहा कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं गया वह डरे हुए थे। गांव में भी लोगों को कह दिया था कि घर से बाहर न निकलें और न ही बच्चों को निकलने दें। लोगों ने बताया कि वह दिन के अलावा रात को भी खेतों में आते हैं, इसलिए यहां तेंदुआ मिलने से डर लग रहा है।

  • Punjab News: पति से तंग आकर महिला ने की Suicide, इंसाफ के लिए डेढ़ माह से भटक रहा पीड़ित परिवार, देखें वीडियो

    Punjab News: पति से तंग आकर महिला ने की Suicide, इंसाफ के लिए डेढ़ माह से भटक रहा पीड़ित परिवार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के कस्बा मुकेरिया स्थित हाजीपुर में पिछले डेढ़ माह पहले अनीता नाम की महिला ने सरकारी अस्पताल के क्वाटर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दरअसल, मृतक महिला अनीता का पति मुकेश कुमार सरकारी अस्पताल हाजीपुर में काम करता था और अपनी पत्नी सुनीता और 2 बच्चों के साथ अस्पताल के सरकारी क्वाटर में रहता था।

    मृतक महिला अनीता के पिता प्रभात सिंह ने बताया कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। उसका पति मुकेश अक्सर शराब पीकर उनकी बेटी को तंग परेशान करता था। इस मामले में कई बार थाने में राजीनामा भी हुआ, पर मुकेश नहीं सुधरा। उसने उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत जायदा प्रताड़ित किया जिससे उनकी बेटी ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

    पिता प्रभात ने बताया कि अनीता ने अपनी डायरी में सब कुछ लिखा है कि किस तरह उसका पति उसे परेशान किया करता था। अनीता की डायरी भी उन्हें उसके कमरे से एक दिन बाद मिली। वहीं घटना के बाद से उसका पति मुकेश घर से फरार है। हाजीपुर पुलिस आज तक उसे पकड़ नहीं सकी। इंसाफ के लिए थाना हाजीपुर के चक्कर काटते हुए उन्हें डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो गया है। मृतिका अनीता के परिवार सदस्यों ने हाजीपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द इंसाफ की गुहार लगाई है।

    वहीं इस मामले में थाना हाजीपुर के एडिशनल एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि मामले में धारा 306 और धारा 108 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए कई बार रेड की जा चुकी है, पर वह अभी तक काबू नहीं आया। उसे पकड़ने के लिए हिमाचल भी छापेमारी की गई है। वहीं आरोपी मुकेश कुमार जल्द ही पुलिस हिरासत में होगा।

  • Punjab News: Noor Battery House से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Noor Battery House से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में बुल्लोवाल रोड के पास स्थित गांव दुसड़का में चोरी की घटना सामने आई है। जहां देर रात चोर नूर बैटरी हाउस की दुकान से लाखों रुपये की बैटरियां चोरी करके फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए नूर बैटरी हाउस के मालिक मनोज ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से यहां दुकान चला रहे हैं। देर रात वह दुकान बंद करके अपने घर गांव फतेहपुर चले गए थे। दुकानदार का कहना है कि रात के करीब ढाई बजे उनके सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए।

    वहीं सुबह जब उन्हें फोन आया तो पता चला कि रात में चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये की बैटरियां चोरी कर ली हैं। दुकानदार ने कहा कि इस घटना में उसका 4 से साढ़े 4 लाख रुपए का नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही नई बैटरियां आई थी। ऐसे में चोर शटर को किसी चीज से खींच उखाड़ा और दुकान के दरवाजे का शीशा तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया।

    पीड़ित ने कहा कि एक महीने में 2 से 3 दुकानों में चोरियां हो चुकी है, जिसमें एक ज्वैलर की दुकान शामिल है।इस संबंध में उन्होंने थाना बुललोवाल में पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलेत ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जब मीडिया ने इस संबंध में जांच अधिकारी से बात करना चाही तो उन्होंने कैमरे के आगे आने से मना कर दिया। ऐसे में उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ा कि मामले की जानकारी नहीं दे सकते और यह एसएचओ साहिब देंगे, जबकि मौके पर थाने में एसएचओ साहिब मौजूद नहीं थे।

  • Punjab News: फायर ऑफिस का कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत ने रखा नींव पत्थर, लगेंगे इतने करोड़ रुपए, देखें वीडियो

    Punjab News: फायर ऑफिस का कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत ने रखा नींव पत्थर, लगेंगे इतने करोड़ रुपए, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत सिंह ने नए फायर ब्रिगेड कार्यालय का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इसे तैयार करने में कुल लागत 2 करोड़ 90 लाख रुपये लगेगी। यह कार्यालय 16 एकड़ में बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फायर ऑफिस का पुराना कार्यालय शहर के अंदर होने के कारण काफी दिक्कतें आ रही थीं, जबकि अब शहर से बाहर नए फायर ऑफिस के बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

    क्योंकि इससे पहले फायर स्टेशन शहर के अंदर होने के कारण भारी भीड़ और ट्रैफिक रहता था, जिससे बहुत बार गाड़ियों को निकालने में समस्या होती थी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि इस नए फायर स्टेशन के निर्माण से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सरकार को यह भी प्रस्ताव भेजा है कि जो थाना सिटी घण्टा घर के पास है, उसे वहां से स्थानांतरित कर पुराने फायर स्टेशन में शिफ्ट किया जाएगा। इससे पार्किंग की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

  • Punjab News: इस मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री का करीबी काबू

    Punjab News: इस मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री का करीबी काबू

    होशियारपुर: विधायक और मेयर के कार्यप्रणाली पर लगातार सोशल मीडिया पर कथित तौर पर टिप्पणी करने के आरोप में देर सायं साइबर पुलिस ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नजदीकी राजेन्द्र परमार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शाम साइबर सेल की पुलिस ने मामले की जांच के लिए बुलाया और बाद में गिरफ्तार कर लिया है।

    राजेन्द्र परमार की गिरफ्तारी के खिलाफ लोग देर रात तक पुलिस व कानून का सहारा लेने की कोशिश में जुटे रहे वहीं दूसरी तरफ साइबर सेल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। जब इस संबंध में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा से पूछा तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस धक्केशाही कर राजेन्द्र परमार को जांच के नाम पर बुलाकर गिरफ्तार किया है। वह एडवोकेट के संपर्क कर रहे हैं व इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में जाऊंगा।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर राजा ठाकुर व डडवाल विजय के नाम से लगातार विकास के मुद्दे को लेकर सत्ताधारी दल के विधायक व नगर निगम के मेयर के कार्यप्रणाली पर लगातार सवालिया निशान उठा रहे थे। इस मामले में अक्टूबर महीने में धीरज शर्मा निवासी हरिनगर की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज किया था। पुलिस जांच के अनुसार राजा ठाकुर के नाम से फेक आईडी बनाकर राजेन्द्र परमार ही सोशल मीडिया पर विधायक जिंपा व उनके बड़े भाई व मेयर पर गलत कमेंट्स व पोस्ट डाला करता था। आज इसी मामले की जांच के लिए राजेन्द्र परमार को बुलाया गया जहां उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसी मामले में दूसरे आरोपी डडवाल विजय की तलाश कर रही है।

    डीएसपी (सिटी) देवदत्त शर्मा का कहना है कि सोशल मीडिया पर फेक आईडी से विवादित पोस्ट डालने के मामले में राजेन्द्र परमार को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक फरार आरोपी फरार है। पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: भारी मात्रा में नशीली गोलियों समेत तीन गिरफ्तार

    Punjab News: भारी मात्रा में नशीली गोलियों समेत तीन गिरफ्तार

    होशियारपुर। जिले भर में एसएसपी के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 83,760 नशीली गोलियां और कैप्सूल समेत तीन को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई सीआईए स्टाफ और मॉडल टाउन थाने की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर की है।

    मामले संबंधी डीएसपी सिटी देव दत्त शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए होशियारपुर और मॉडल टाउन पुलिस ने छापेमारी की। जिसके दौरान कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।

  • Punjab News: दुबई जेल में बंद नौजवान को छुड़वाने के लिये परिवार ने सरकार से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: दुबई जेल में बंद नौजवान को छुड़वाने के लिये परिवार ने सरकार से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    होशियारपुर। विदेशों का आकर्षण अक्सर युवाओं को अपनी ओर खींचता है। कई बार युवा विदेश जाकर अपने भविष्य को संवारने का सपना देखते हैं और उसी सपने को पूरा करने के लिए माता-पिता भी अपना सब कुछ बेचकर उन्हें बाहर भेज देते हैं। लेकिन कई बार यह सपना हकीकत में दर्दनाक कहानी बन जाता है। ऐसा ही एक मामला होशियापुर से आया है।

    ये था पूरा मामला
    जिले के सैला खुर्द गांव के निवासी लंबरदार दविंदर सिंह मान का बेटा रविंदर सिंह मान (32 वर्ष) इसी साल फरवरी 2025 में रोज़गार के लिए दुबई गया था। वहां वह ट्राला (भारी ट्रक) चलाने का काम करता था। अगस्त 2025 में दुबई में एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से अचानक एक युवक नीचे उतरा और उसी समय रविंदर सिंह मान का ट्रक पीछे से निकल रहा था। वह युवक रविंदर के ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
    इस घटना के बाद दुबई पुलिस ने रविंदर सिंह मान को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल में भेज दिया। घटना की जानकारी परिवार को तब मिली जब एक महीने तक रविंदर ने कोई संपर्क नहीं किया।

    एक महीने बाद जेल से आया फोन
    रविंदर के पिता दविंदर सिंह मान ने बताया कि जब बेटे का एक महीने तक कोई फोन नहीं आया, तो परिवार बहुत परेशान हो गया। करीब एक महीने बाद रविंदर ने जेल से फोन कर घटना के बारे में बताया।

    70 हजार दिरहम का लगा जुर्माना
    रविंदर सिंह मान पर 70,000 दिरहम का जुर्माना लगाया गया है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 17 लाख रुपये होता है। यदि यह जुर्माना नहीं भरा गया, तो रविंदर को दुबई में कड़ी सजा हो सकती है।

    परिवार ने लगाई सरकार से मदद की गुहार
    दविंदर सिंह मान ने समाजसेवी संस्थाओं, पंजाब सरकार, और केंद्र सरकार से अपील की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और उनके बेटे को दुबई की जेल से छुड़ाने में मदद करें।