Punjab News: Noor Battery House से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले में बुल्लोवाल रोड के पास स्थित गांव दुसड़का में चोरी की घटना सामने आई है। जहां देर रात चोर नूर बैटरी हाउस की दुकान से लाखों रुपये की बैटरियां चोरी करके फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए नूर बैटरी हाउस के मालिक मनोज ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से यहां दुकान चला रहे हैं। देर रात वह दुकान बंद करके अपने घर गांव फतेहपुर चले गए थे। दुकानदार का कहना है कि रात के करीब ढाई बजे उनके सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए।

वहीं सुबह जब उन्हें फोन आया तो पता चला कि रात में चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये की बैटरियां चोरी कर ली हैं। दुकानदार ने कहा कि इस घटना में उसका 4 से साढ़े 4 लाख रुपए का नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही नई बैटरियां आई थी। ऐसे में चोर शटर को किसी चीज से खींच उखाड़ा और दुकान के दरवाजे का शीशा तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़ित ने कहा कि एक महीने में 2 से 3 दुकानों में चोरियां हो चुकी है, जिसमें एक ज्वैलर की दुकान शामिल है।इस संबंध में उन्होंने थाना बुललोवाल में पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलेत ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जब मीडिया ने इस संबंध में जांच अधिकारी से बात करना चाही तो उन्होंने कैमरे के आगे आने से मना कर दिया। ऐसे में उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ा कि मामले की जानकारी नहीं दे सकते और यह एसएचओ साहिब देंगे, जबकि मौके पर थाने में एसएचओ साहिब मौजूद नहीं थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *