Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: श्मशानघाट में अंडे, शराब के साथ संदिग्ध पकड़े, लोग बोले- तांत्रिक क्रिया को दे रहे थे अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: श्मशानघाट में अंडे, शराब के साथ संदिग्ध पकड़े, लोग बोले- तांत्रिक क्रिया को दे रहे थे अंजाम, देखें वीडियो

    होशियारपुरः देर रात होशियारपुर के चंडीगढ़ बाईपास के पास स्थित गांव शेरगढ़ में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब गांव के बाहर बने श्मशानघाट में कुछ अज्ञात लोग संदिग्ध हालत में बैठे पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और श्मशानघाट का घेराव कर लिया।

    गांव के सरपंच के अनुसार, वे देर रात श्मशानघाट का निरीक्षण करने गए थे, जहां उन्होंने तीन से चार अज्ञात लोगों को देखा। सरपंच ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि ये लोग श्मशानघाट में काले कपड़े बिछाकर पूजा-पाठ जैसी कोई गतिविधि कर रहे थे। वहां अंडे, शराब और कुछ अन्य वस्तुएं भी पाई गईं जो आमतौर पर तंत्र-मंत्र से जुड़ी मानी जाती हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इन लोगों में से एक को बाबा कहकर बुलाया जा रहा था और बाकी लोग उसकी सहायता कर रहे थे। लोगों को संदेह है कि ये किसी तांत्रिक क्रिया को अंजाम दे रहे थे, जिसे लेकर गांव में डर और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना सदर ले गई है।

    पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। त्योहारों के सीजन में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसको लेकर ग्रामीणों में भी सतर्कता बढ़ी है। गांववालों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और श्मशानघाट जैसे पवित्र स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

  • Punjab News: इस शहर की DC ने Old Age Home में जाकर मनाई दीवाली, देखें वीडियो

    Punjab News: इस शहर की DC ने Old Age Home में जाकर मनाई दीवाली, देखें वीडियो

    होशियारपुर: शहर में डीसी मैडम आशिका जैन और रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से दीवाली का त्योहार मनाया गया। इसका आयोजन ओल्ड ऐज होम और बाल सुधार गृह में जाकर किया गया। मौके पर बात करते हुए डीसी मैडम आशिका जैन ने कहा कि आज रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से एक अलग तरह की पहल शुरु की गई है।

    इस पहल के अंतर्गत वह सबसे पहले ओल्ड ऐज होम गई। वहां पर उन्होंने बुजुर्गों के साथ दीवाली के पावन त्योहार पर खुशियां साझा की। इस दौरान उन्हें दीवाली के मौके पर कंबल और मिठाईयां भी बांटी गई। इसके बाद पूरी टीम बाल सुधार पहुंची।

    बाल सुधार में पहुंचकर डीसी मैडम उन बच्चों के साथ मिली जो किसी वजह से गलत रास्ते पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की ओर से इन बच्चों की जिंदगी को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

    डीसी मैडम ने आगे कहा कि आज इन बच्चों और बुजुर्गों के साथ दीवाली मनाकर उन्हें बहुत ही खुशी और सुकून का अनुभव हुआ है।

  • Punjab News: दशहरा ग्राउंड में पटाखे की दुकान पर लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: दशहरा ग्राउंड में पटाखे की दुकान पर लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर में दिवाली की पूर्व संध्या पर पटाखों की दुकान पर आग लगने का मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर आग ज्यादा फैलकर पास की दुकानों में पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/massive-fire-breaks-out-at-firecracker-shop-in-hoshiarpur/

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी जो पटाखे की दुकान में रखे सकाई शोट तक पहुंच गई। आनन-फानन में किसी ने सकाई शोट को लात मारकर गिरा दिया जो बाद में दूसरी दुकानों में घुसने लगा, लेकिन किसी ने तत्परता दिखाते हुए सकाई शोट को सीधा किया और मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि अगर मार्किट में फायर बिग्रेड की गाड़ी मौजूद न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    वहीं मौके पर मौजूद कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाए कि मार्किट में जितनी दुकानें अलॉट की हैं, उससे ज्यादा दुकानें लगी हुई हैं। जो ज्यादा दुकानें लगी हैं उनसे भी पैसे लेकर अस्थाई रूप से बिजली के कनेक्शन दिए गए है जिसके चलते बिजली का लोड ज्यादा बढ़ गया और शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस तरह की लापरवाही से काफी नुक्सान हो गया है। अगर मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ी मौजूद न होती तो बड़ी जनहानि हो जाती। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस और ध्यान दिया जाए और अवैध रूप से लगी दुकानों को हटाया जाए।

  • Punjab News: एक्शन में प्रशासन, बिना लाइसेंस के खुली पटाखें की दुकानें करवाई बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन में प्रशासन, बिना लाइसेंस के खुली पटाखें की दुकानें करवाई बंद, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दीवाली के त्यौहार को देखते हुए सिटी में डीसी आशिका जैन की तरफ से पटाखों की बिक्री के लिए लकी ड्रॉ निकाला गया था। जिसमें 25 लाइसेंस पटाखों की बिक्री के लिए जारी किए गए थे। इनमें दशहरा ग्राउंड में 16, रोशन ग्राउंड में 4 और माहिलपुर अड्डा पर 5 दुकानों के लाइसेंस आवंटित किए गए थे। लेकिन दशहरा ग्राउंड में 16 की जगह लगभग 30 से 35 दुकानें लगी हुई थीं।

    मौके पर पुलिस पार्टी समेत नायब तहसीलदार पहुंचे और जो दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही थीं, उन दुकानदारों से बातचीत करके दुकानें बंद करवा दी गईं। बिना लाइसेंस के चल रही दुकानदारों से बातचीत के दौरान होशियारपुर से विधायक ब्रह्मशंकर जिंपा भी वहां पहुंचे। जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार ह्रिदयवीर सिंह चीमा ने बताया कि बिना लाइसेंस के खुली दुकानें उनके द्वारा बंद करवा दी गईं और किसी को भी प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि 4 दुकानें बिना लाइसेंस से खुली थी, उन्हें बंद करवा दिया गया है। हालांकि उक्त दुकानदारों ने लाइसेंस दिखाने के लिए 2 घंटे का समय मांगा है। ऐसे में अगर वह 2 घंटे तक लाइसेंस ना दिखा पाए तो उनकी दुकानों को सीज किया जाएंगा और उनके पटाखे ट्रक में लोड करवाए जाएंगे। दीवाली के त्यौहार पर लगातार उनके द्वारा जांच की जाएंगी। इस दौरान ग्रीन पटाखे ना बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: ज्वैलर की दुकान पर बाइक सवार गोली चलाकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: ज्वैलर की दुकान पर बाइक सवार गोली चलाकर हुए फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में त्यौहारी सीजन पर भले पुलिस द्वारा चौकसी बढ़ाई जा रही है। लेकिन उसके बावजूद गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला माहिलपुर से सामने आया है, जहां सुनार की दुकान पर गोली चलाकर बाइक सवार 2 व्यक्ति फरार हो गए। दोनों व्यक्तियों ने हेलमेट पहना हुआ था। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

    वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दूसरी ओर इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की शिकायत दुकानदार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गढ़शकंर के डीएसपी दलजीत सिंह खख और थाने माहिलपुर के प्रभारी जयपाल पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjabi युवक को विदेश में हुई जेल, परिवार ने सामाजिक संस्थाओं से लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    Punjabi युवक को विदेश में हुई जेल, परिवार ने सामाजिक संस्थाओं से लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब के ज्यादातर युवा बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश का रुख कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी युवा ऐसे संकट में फंस जाते हैं जिससे परिवार सदमे में डूब जाता है। ऐसा ही मामला गढ़शंकर के सैला खुर्द गांव से सामने आया है जहां, 32 वर्षीय युवक रविंदर पुत्र दविंदर सिंह अपना भविष्य बनाने के लिए फरवरी 2025 में दुबई गया था, जहां उसने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ट्रेलर चलाना शुरू कर दिया और उसे अभी तक अपनी पहली तनख्वाह भी नहीं मिली थी। वह अपना ट्रेलर अबू धाबी ले जा रहा था, तभी उसने बीच सड़क पर खराब खड़ी एक गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी पीछे से आ रहा एक युवक उसके ट्रेलर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुबई पुलिस ने रविंदर को मौके पर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    जांच के दौरान दुबई पुलिस ने उसे निर्दोष बताया, लेकिन युवक की मौत के कारण उसे 30 प्रतिशत दोषी करार दिया और 70 हजार दिरहम का जुर्माना लगाया, जो भारतीय मुद्रा में करीब 17 लाख रुपये है। अब लड़के के परिवार ने सरकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद मांगी है।

    रविंदर के पिता दविंदर सिंह ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा पढ़ा लिखा था और होशियार भी था। उसने अपनी पहली ट्राई में ही लाइसेंस बना लिया था। अभी बेटे ने सिर्फ 2 महीने ही ट्राला चलाया था और पहली सेलरी भी नहीं मिली थी कि यह हादसा हो गया। अब वह कोई काम नहीं करते हैं और न ही उनके पास कोई जमीन है जिसे बेचकर वह अपने बच्चे को छुड़वा सकें। प्रशासन को भी मदद की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई मदद उनके पास नहीं पहुंचे। उन्हें केवल मदद का आश्वासन ही मिला है। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं और प्रशासन से जल्द से जल्द मदद की गुहार लगाई।

  • Punjab News: खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे फौजी परिवार के साथ हुआ हादसा, मां और 4 वर्षीय बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे फौजी परिवार के साथ हुआ हादसा, मां और 4 वर्षीय बेटे की मौत, देखें वीडियो

    2 टुकड़ों में बटी कार

    होशियारपुरः जिले के दसूहा नजदीक आते अड्डा ऊंचीबसी कैंट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार को चिथड़े उड़ गए। गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई और हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं पिता और अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार परिवार जम्मू से खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहा था। कार में परिवार के कुल 4 सदस्य मौजूद थे। जिनमें पति पत्नी और 2 बच्चे शामिल थे। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-
    ਦਸੂਹਾ ਨੇੜੇ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ, ਮਾਂ ਅਤੇ 4 ਸਾਲਾ ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਮੌਤ!
    हादसे में मां और 4 वर्षीय बेटे की मौत पर ही मौत हो गई ,जबकि पिता और बेटी गंभीर घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार में फौजी परिवार मौजूद था। फौजी की पहचान शक्ति सिंह के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार शक्ति सिंह परिवार के साथ जम्मू से घाटूश्याम जा रहा था, तभी ऊंचीबसी नजदीक उसकी स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में शक्ति सिंह और उसकी 3 साल की बेटी घायल हो गए। वहीं शक्ति सिंह की पत्नी मीरा मिन्हास और 4 वर्षीय बेटे हरियांश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शक्ति सिंह और उसकी बेटी का इलाज दसूहा के सरकारी हस्पताल में चल रहा है।
  • Punjab में Haryana नंबर की गाड़ी से घटिया क्वालिटी के पनीर की सप्लाई, 700 किलो पकड़ा, देखें वीडियो

    Punjab में Haryana नंबर की गाड़ी से घटिया क्वालिटी के पनीर की सप्लाई, 700 किलो पकड़ा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरिया के बस अड्डे के पास स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सुबह लगभग 6 बजे हरियाणा नंबर की एक गाड़ी में करीब 700 किलो पनीर पकड़ा गया। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर कुमार भाटिया और उनकी फूड सेफ्टी टीम ने जांच की तो पहली नजर में यह पनीर घटिया क्वालिटी का पाया गया। पनीर के सैम्पल लेकर इसे कोल्ड स्टोर में सीज कर दिया गया। इस मौके पर उनके साथ फूड सेफ्टी अधिकारी मनीष कुमार सोढी तथा अन्य टीम सदस्य भी मौजूद थे।

    जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर कुमार ने बताया कि जिले के लोगों को साफ-सुथरे खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। पिछले कई दिनों से शिकायतें आ रही थीं कि आसपास के जिलों और राज्यों से लगातार पनीर की गाड़ियां मुकेरियां में घटिया दर्जे का पनीर सप्लाई कर रही हैं। इसके चलते आज मुकेरिया बस स्टैंड के नजदीक पहले ही फूड सेफ्टी टीम नाका लगाकर खड़ी थी। जैसे ही पनीर वाली गाड़ी आई, टीम ने कार्रवाई की।

    हरियाणा नंबर की इस गाड़ी से लगभग 700 किलो (7 क्विंटल) शक्की पनीर जब्त किया गया। इसके सैंपल लैबोरेटरी को भेज दिए गए हैं और पनीर को कोल्ड स्टोर में सीज कर दिया गया है। इस पनीर के संबंध में आगे क्या कार्रवाई होगी, रिपोर्ट आने के बाद बताया जाएगा। डॉ. जतिंदर ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाइयां बनाने के लिए दूध और पनीर की खपत बहुत बढ़ जाती है और मिलावटखोर घटिया क्वालिटी का पनीर और दूध बेचकर अधिक मुनाफा कमाते हैं और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे दूध, पनीर, देसी घी, तेल और मिठाइयों को अच्छे से जांच कर ही खरीदें। यदि किसी को किसी दुकानदार के संबंध में कोई शिकायत हो तो वे सिविल सर्जन कार्यालय से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों की सेवा में हर समय मौजूद हैं।

  • Punjab News: शादी के बाद कनाडा जाकर लड़की ने बदले तेवर, विदेश बुलाने से किया मना, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी के बाद कनाडा जाकर लड़की ने बदले तेवर, विदेश बुलाने से किया मना, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के हलके शामचुरासी अंतर्गत आने वाले गांव पंडोरी महात्मा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां के युवक से युवती ने शादी की और लड़के के परिवार ने बहू को शादी के बाद कनाडा भेजा। लेकिन कनाडा जाने के बाद लड़की ने युवक को कनाडा बुलाने से इनकार कर दिया है। इससे परेशान परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने लड़की और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

    पीड़ित युवक के पिता मनजीत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उनका बेटा गुरदीप कुमार का जिला कपूरथला की तहसील फगवाड़ा अंतर्गत आने वाले गांव चेहड़ू की रहने वाली लड़की प्रिया के साथ का रिश्ता तय किया था। जिसके बाद उन्होंने लड़की को कनाडा भेजा था। इस दौरान परिवार की ओर से करीब 15 लाख रुपये का खर्च आया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद लड़की विवाह के लिये भारत आई और विवाह के 15 दिन बाद ही लड़की वापिस कनाडा चली गई। परिवार का आरोप है कि लड़की ने वहां जाकर बेटे को गुमराह करना शुरू कर दिया।

    जब भी युवक ने काम की बात की तो लड़की संतोषजनक जवाब नहीं देती थी। उन्होंने कहा कि आखिरकार एक दिन लड़की ने स्पष्ट रूप से युवक को कनाडा बुलाने से इनकार कर दिया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। आज कई महीने गुजर चुके हैं लेकिन ना तो लड़की के परिवार ने कोई बातचीत की और ना ही लड़की ने कोई बातचीत की। उन्होंने बताया कि लड़की और उससे संबंधित सारा खर्च भी उन्होंने ही किया था। अब तक उनका लगभग 26 लाख रुपये का खर्च हो चुका है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए लड़की और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

  • Punjab News: बलवंत राजोआना की फांसी की सजा को लेकर DC से मिली सिख जत्थेबंदियां, देखें वीडियो

    Punjab News: बलवंत राजोआना की फांसी की सजा को लेकर DC से मिली सिख जत्थेबंदियां, देखें वीडियो

    होशियारपुरः होशियारपुर में विभिन्न सिख जत्थेबंदियों की ओर से जिला उपायुक्त आशिका जैन को एक मांगपत्र सौंपा गया। जिसमें भाई बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की गई। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि भाई बलवंत सिंह राजोआणा पिछले कई वर्षों से जेल में हैं और जो सजा उन्हें मिली थी, वह उन्होंने काफी हद तक भुगत ली है। नेताओं ने सवाल उठाया कि भारत में कई ऐसे मामलों में सजा माफ की गई है या फांसी को उम्रकैद में बदला गया है, तो फिर भाई राजोआणा के साथ अलग रवैया क्यों अपनाया जा रहा है?

    उन्होंने आरोप लगाया कि क्या सिर्फ इसलिए भाई राजोआणा के मामले में नरमी नहीं बरती जा रही क्योंकि वह सिख हैं? उन्होंने कहा कि कई अन्य मामलों में दोषियों को माफी मिल चुकी है, लेकिन राजोआणा का मुद्दा केवल चुनावी समय में उठाया जाता है और बाद में सरकारें चुप्पी साध लेती हैं। अकाली दल अमृतसर नेताओं ने भाई बलवंत सिंह राजोआणा को सिख कौम का योद्धा बताया और कहा कि सिख समुदाय उनके साथ खड़ा है। जत्थेबंदियों ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस मामले में इंसाफ करे और सिख भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द राजोआणा की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदले।