Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: पानी भरने गया नहर में डूबा 24 वर्षीय युवक, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी भरने गया नहर में डूबा 24 वर्षीय युवक, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हरियाणा के कस्बे के नजदीक गांव भलियाला के पास स्थित नहर में पानी भरते समय एक लड़के का पैर फिसल गया। मिली जानकारी के अनुसार पैर फिसलने से नौजवान नहर में डूब गया। नौजवान की पहचान 24 वर्षीय हरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी गांव राम टटवाली के रूप में हुई है। हरदीप सिंह पिछले लगभग 24 वर्षों से अपने मामा सोहन सिंह के साथ रह रहा था, उसका अपना गांव अमरोह था। मामा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भांजा जब 22 दिन का था तब वह उसे अपने पास ले आया था और उसकी पर्वरिश उसने ही की थी।

    वह सरकारी प्राइमरी स्कूल भलियाला में चल रहे उसारी के काम में दिनेश मिस्त्री के साथ 3-4 महीनों से मजदूरी करता था। मिस्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जब काम के दौरान टंकी से पानी खत्म हो गया तो उसे पानी लेने भेजा गया। पहले वह पानी आसपास के घरों से लाता था, आज पानी भरने के लिए वह बाल्टी लेकर नजदीकी नहर पर पहुंचा, जहां पानी भरते समय उसका पैर अचानक फिसल गया और वह नहर में गिर गया। जब वह 10-15 मिनट तक पानी लेकर वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई।

    नहर के किनारे उसकी चप्पलें पड़ी हुई थीं, लेकिन हरदीप सिंह वहां नहीं मिला। जब उसकी खोज शुरू की गई तो उक्त जगह से लगभग 2 किलोमीटर दूर वह बाल्टी बरामद हुई। जिससे वह पानी भरने के लिए गया हुआ था, परंतु हरदीप सिंह का कोई पता नहीं चला। परिवारिक सदस्यों और अन्य लोगों ने बताया कि हुशियारपुर तक नहर में उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। क्षेत्र के निवासियों और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। लोगों की ओर से यह उम्मीद जताई जा रही है कि नहर में बने सायफन में वह फंसा हो सकता है। खबर लिखे जाने तक उसकी तलाश जारी थी। पुलिस को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।

  • Jalandhar-Pathankot National Highway पर ट्रैक्टर और टिप्पर की टक्कर में एक की मौत

    Jalandhar-Pathankot National Highway पर ट्रैक्टर और टिप्पर की टक्कर में एक की मौत

    होशियारपुरः टांडा उड़मुड़ में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हरसी गांव मोड़ के पास ट्रैक्टर और टिप्पर के बीच हुई भीषण टक्कर में ट्रैक्टर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा हैकि देर रात जालंधर की ओर से आ रहे टिप्पर चालक ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि इस घटना में ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। वहीं ट्रैक्टर पर सवार 3 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान गामा पुत्र हाशिम निवासी कोटली गांव, सफी पुत्र अतरदीन निवासी गज्जा गिल्ला और अमु पुत्र कासिम निवासी हरसी गांव के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान गामा की मौत हो गई। सुरक्षा बल की टीम ने हादसे में शामिल वाहनों और मृतक के शव को कब्जे में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है। वहीं सड़क सुरक्षा फोर्स ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल लोगों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: पुलिस की नई पहल, इन वाहन चालकों को नहीं मिलेगा Petrol, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस की नई पहल, इन वाहन चालकों को नहीं मिलेगा Petrol, देखें वीडियो

    होशियारपुर : पंजाब के वाहन चालकों के लिए खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक होशियारपुर पुलिस ने शहर में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर घूमने वाले युवकों को सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए एक नई मुहिम शुरू की है। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस ने शहर में लंडे मोटरसाइकलों पर घूमने वालों युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई मुहिम की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत होशियारपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप और मैकेनिकों से अनुरोध किया है कि लंडे मोटरसाइकलों पर ना तो पेट्रोल डाला जाए और ना ही रिपेयर किया जाए।

    उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव लोगों को प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सुभाष भगत ने बताया कि यह मुहिम 20 दिनों के लिए शुरू की गई है। ट्रैफिक अधिकारी सुभाष भगत ने बताया कि होशियारपुर पुलिस लोगों को सुरक्षित माहौल और प्रदूषण मुक्त माहौल देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर कोई हुड़दंग मचाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: इस मामले को लेकर प्राइवेट बस चालकों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस मामले को लेकर प्राइवेट बस चालकों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हरियाणा के बस स्टैंड पर बढ़ती फीस वाली पर्ची को लेकर प्राइवेट बस चालकों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। प्राइवेट बस अड्डा इंचार्ज परमजीत सिंह (होशियारपुर) ने बताया कि होशियारपुर जिले के अधीन आने वाले छोटे-छोटे बस स्टैंड जैसे माहिलपुर अड्डा, गढ़शंकर, बलाचोर, गढ़दीवाला आदि अड्डों की पर्ची की फीस 20 से 30 रुपए वसूली जा रही है। जबकि हरियाणा बस स्टैंड के ठेकेदार द्वारा जबरदस्ती 60 रुपए पर्ची वसूली जा रही है, जो कि पूरी तरह अन्याय है।

    उन्होंने बताया कि जब आज ज्यादा फीस वाली पर्चीके विरोध में उन्होंने आवाज उठाई तो बस स्टैंड के ठेकेदार द्वारा पुलिस प्रशासन की मदद से बैरिकेड लगाकर बसों को रोक दिया गया। जिससे बस में बैठी सवारियों में डर का माहौल बन गया। उन्होंने कहा कि जो बाकी अड्डों पर 20 से 30 रुपए फीस लगती है, उसे देने को वे तैयार हैं। 60 रुपए की फीस होशियारपुर के मुख्य बस अड्डे पर वैध रूप से वसूली जाती है, जो कि जायज है, लेकिन हरियाणा के बस अड्डे पर गैरकानूनी तरीके से 60 रुपए वसूली गई फीस का कोई अधिकार नहीं है।

    इसमें वर्तमान विधायक का भी हाथ है और सारी प्रक्रिया उनकी सहमति से हो रही है। विधायक की ओर से ही बस स्टैंड का ठेका एक नेता को दिया गया है, जो राजनीतिक ताकत का उपयोग कर जबरदस्ती अड्डा वसूली कर रहा है। जब इस संबंध में हरियाणा के बस अड्डे के ठेकेदार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यह बस अड्डा ठेके पर लिया है और लगभग 10 दिनों से सरकारी बस चालक अड्डे पर पर्ची काट रहे हैं। जबकि प्राइवेट बस चालक पर्ची काटने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सरकारी नियमों के अनुसार ही पर्ची काट रहे हैं। अधिकारियों द्वारा जारी किए गए बस अड्डे की पर्ची के नोटिफिकेशन की कॉपी उनके पास उपलब्ध है।

  • Punjab News: Car चालक ने विधवा महिला की रेहड़ी तोड़ी, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Car चालक ने विधवा महिला की रेहड़ी तोड़ी, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के रहीमपुर मंडी के पास रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का गुजारा करने वाली महिला और उसके बच्चों के साथ बीते शनिवार कार चालक द्वारा बर्बरता करने का मामला सामने आया था। हालांकि इस घटना के बाद महिला ने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन पर 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।

    जानकारी देते हुए पीड़ित अनुराधा कुमारी ने बताया कि वह रेहड़ी लगाकर अपना गुजारा करती है और शनिवार की रात करीब 8:15 बजे एक आई-20 कार आ रही थी और मैने गाड़ी को साइड पर करने की बात कही। इस दौरान तुरंत कार चालक ने गाड़ी में टक्कर मार दी और पीड़ित महिला ने साइड में कूदकर अपनी जान बचाई। महिला ने बताया कि इस दौरान उनकी रेहड़ी का सामान टूट गया और रेहड़ी को भी नुक्सान पहुंचा है।

    घटना के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी और न्याय की गुहार लगाई थी। आज घटना को 5 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस आश्वासन के बजाए कुछ नहीं कर रही है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसे न्याय दिलाया जाए और उनके नुक्सान की भरपाई की जाए। वहीं पुरहीरां थाना प्रभारी जसविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरत रही है और गाड़ी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बेसुध हालत में मिला बेटे का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बेसुध हालत में मिला बेटे का शव, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गांव हरियाना एक परिवार पर तब पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके 31 वर्षीय बेटे सिकरी रोड पर बेसुध हालत में शव मिला। घटना 6 तारीख की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें 2 नौजवान बेसुध पड़े दिखाई दे रहे है। परिवार का कहना है जब उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली तो वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा नशे की आग में जल चुका था और कुछ ही दूरी पर उसका साथी भी नशे की हालत में बेसुध पड़ा था, जिसके पास नशा करने के लिए इस्तेमाल हुई सीरिंज और नशे का सामान था। इसके बाद मोहित के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मोहित के साथी को अस्पताल पहुंचाया गया और जानकारी के अनुसार उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। जब इस हादसे के बाद मोहित के परिवार से बात की तो उन्होंने बताया कि बेटे की मौत ने परिवार की सारी उम्मीदें खत्म कर दी हैं। मोहित के पिता दिल के मरीज हैं, जो बिस्तर पर पड़े हैं। मोहित का बड़ा भाई कपड़ों की दुकान चलाता है, लेकिन रीढ़ की हड्डी की समस्या के कारण ठीक से बैठ या चल नहीं सकता। मां का लगातार रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटे की नशे से हुई मौत पर परिवार ने कहा कि सरकारों के नशा बंद होने के दावे झूठे हैं। नशा आज भी आसानी से मिल जाता है। जिससे आज उनका बच्चा उन्हें छोड़कर इस दुनिया से चला गया। दूसरी ओर थाना हरियाना के SHO सोमनाथ ने कहा कि यह वीडियो उन्हें भी मिली है। परिवार की ओर से बिना सूचना दिए मृतक मोहित का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अब मृतक के परिवार और साथी को बुलाया गया है और उनके कहने के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • Punjab News: चोरों ने Medical और किराना स्टोर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने Medical और किराना स्टोर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    होशियारपुरः थाना माहिलपुर में उस समय दहशत का माहौल बन गया। जब रातों-रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। जिनमें से दो मेडिकल स्टोर और एक किराना की दुकान थी। एक मेडिकल स्टोर पर चोरों ने तिजोरी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे तिजोरी को तोड़ने में सफल नहीं हुए और तिजोरी बच गई।

    यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरों ने किराना की दुकान से करीब 2 हजार और एक मेडिकल स्टोर से 12 हजार नकद चोरी कर लिए। जब चोर दुकान से बाहर अपने साथी के पास जा रहे थे, तब उस समय रात को माहिलपुर पुलिस गश्त पर थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जब चोरों को पकड़ने की कोशिश की, तो चोर वहां से फरार हो गए। पुलिस उनके पीछे जाने की बजाय वहीं खड़ी होकर आस-पड़ोस देखने लगी। इससे साफ जाहिर होता है कि चोर पुलिस से दो कदम आगे हैं।

  • Punjab News: 7 मेडिकल स्टोरों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: 7 मेडिकल स्टोरों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं गढ़शंकर में देर रात 7 मेडिकल स्टोरों पर 2 अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं थाना गढ़शंकर की पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पिछली रात लगभग 3 बजे 2 अज्ञात चोरों ने गढ़शंकर शहर में 6 दुकानों में और एक गांव सतनौर के अड्डे पर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

    दुकानदारों के मुताबिक चोरों ने दुकानों के शटर तोड़कर नगदी और सामान साफ कर लिया। चोरों द्वारा चोरी की वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें 2 चोर अपना मुंह ढककर शटर तोड़ते हुए और चोरी करते नजर आ रहे हैं। यह पूरी घटना सुबह लगभग 3 बजे हुई है।

    सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि एक चोर दुकान के बाहर खड़ा रहता है और दूसरा दुकान के अंदर जाकर नगदी और सामान साफ करता है। इस संबंध में थाना गढ़शंकर के एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि वे वारदात स्थल का जायजा ले रहे हैं और दुकानदारों के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके में बाबा साहेब की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, पन्नू ने किया दावा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बाबा साहेब की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, पन्नू ने किया दावा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः खालिस्तान समर्थक “सिख फॉर जस्टिस” (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा लगातार पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से पन्नू द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हाल ही में पन्नू द्वारा फिल्लौर में बाबा साहिब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। जिसके बाद अब पन्नू ने नई वीडियो जारी की है।

    जिसमें उसने दावा किया है कि अब उसके द्वारा होशियारपुर जिले के नूरपुर जट्टां गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। गौर हो कि पिछले 8 दिन में बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की यह दूसरी घटना है। पन्नू ने वीडियो फुटेज जारी किया है। जिसमें दावा किया गया है कि नूरपुर जट्टां गांव में अंबेडकर की मूर्ति के हाथ क्षतिग्रस्त किए गए हैं। इस घटना को कटर से अंजाम दिया गया। मूर्ति के पास खालिस्तान का झंडा और “सिख हिंदू नहीं हैं” और “ट्रंप जिंदाबाद” जैसे भड़काऊ नारे भी लगाए गए।

    पन्नू का विवादित बयान भी जारी किया है। जिसमें उसने दावा करते हुए कहा- “अंबेडकर का संविधान ही वह ढांचा है, जिसके तहत जून से सितंबर 1984 के बीच जनरल जमवाल के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन वुडरोज’ चला। इसी के अंतर्गत 15 हजार से अधिक सिखों को उठाया गया और 90 दिनों में बिना मुकदमा मारे गए।” आतंकी पन्नू के उकसाऊ कृत्य न सिर्फ सामाजिक सद्भाव को चोट पहुंचाया है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती है। अम्बेडकर की प्रतिमा पर हमला दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

     

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत, 4 घायल

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत, 4 घायल

    होशियारपुरः जिले के टांडा उड़मुड़ के नजदीक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दारापुर बाइपास पर कार अनियत्रिंत होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य 4 लोग घायल हो गए।

    घटना की सूचना के बाद मौके पर मौजूद लोग पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए लिए टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस ने कहा कि इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि 4 लोग घायल हुए है।

    कार का किसी के साथ एक्सीडेंट नहीं हुआ है, वह अनियत्रिंत होकर सड़क पर पलटी है। मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार जम्मू के डोडा जिले का रहने वाला था और कपूरथला में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। रास्ते में जब वे टांडा के पास दारापुर बाइपास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।