Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: युद्ध नशे विरुद्ध प्रशासन ने की इस इलाके में मीटिंग, मिला लोगों का समर्थन, देखें वीडियो

    Punjab News: युद्ध नशे विरुद्ध प्रशासन ने की इस इलाके में मीटिंग, मिला लोगों का समर्थन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब सरकार की ओर से युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है। जिसके तहत थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मोहल्ला सुतैहरी खुर्द में एक बैठक आयोजित की। बैठक में मोहल्लावासियों का सहयोग भी लिया गया। बैठक में लोगों से नशे के खिलाफ सहयोग देने की अपील की गई है।

    मोहल्ला वासियों ने बताया कि यदि कोई भी मोहल्ले में नशा बेचता पकड़ा गया तो पुलिस उसे पकड़ती है तो कोई भी मोहल्ले वाला उसे बचाने नहीं जाएगा। न ही उसकी किसी भी तरह की मदद की जाएगी। थाना सदर के एसएचओ गुर साहिब सिंह ने बताया कि यदि आपके मोहल्ले में कोई भी नशा बेचता है या करता है, तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए, सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। सभी को एकजुट होने की जरूरत है। तभी इलाके से नशा खत्म होगा।

  • Punjab News: जमीनी विवाद में ट्रैक्टर के नीचे कुचलने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद में ट्रैक्टर के नीचे कुचलने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    होशियापुर: जिले के हलका दसूहा के गांव शाहपुर लिंक रोड पर जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष पर ट्रैक्टर से दूसरे पक्ष के व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित बूरी तरह कुचलने के आरोप लगे है। इस घटना मे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र बावा राम निवासी गांव शाहपुर के रूप में हुई।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दसूहा पुलिस सहित फोरेंसिक टीम ने पहुँच कर वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टर्माटम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

    जांच में यह भी सामने आया है मृतक जोगिंदर सिंह का मंजीत सिंह नामक एक व्यक्ति से जमीनी विवाद चल रहा था। जब जोगिंदर सिंह घर से किसी काम के लिए निकला तो लिंक रोड पर मंजीत नामक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल सवार जोगिंदर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और घसीटता हुआ कई फिट तक खेतों में ले गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • Punjab News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसी कार, हुआ हादसा

    Punjab News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसी कार, हुआ हादसा

    होशियारपुर: गढशंकर-बंगा रोड पर निरंकारी सत्संग भवन के पास सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सैला खुर्द की क्वांटम पेपर मिल में तूड़ी ले जाने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ कार का एक्सीडेंट हुआ। दरअसल, तूड़ी से लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे एक कार टकरा गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन हादसे में गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे तूड़ी के ढेर में कार बुरी तरह से फंस गई।

    मामले की जानकारी देते हुए लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से तूड़ी ढोना अवैध है, लेकिन पेपर मिल और संबंधित विभागों की मिलीभगत के चलते सड़कों पर ऐसे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेरोक-टोक चल रही हैं। जिसके चलते आए दिन सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही है। प्रधान ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। वहीं ओवरलोड ट्रालियां भेजे जाने में शामिल जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

     

     

  • Punjab News: नशा सप्लाई की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की दबिश, 15 नशीलें टीकों सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा सप्लाई की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की दबिश, 15 नशीलें टीकों सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर के गांव बस्ती सैंसियां में नशा सप्लाई करने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। इसमें कुछ युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते है और वहां मौजूद महिलाओं से नशे की पुड़ियां पकड़ाते है। इस वीडियो के वायरल होते ही जसप्रीत सिंह डीएसपी गढ़शंकर और जैपाल सिंह एसएचओ थाना गढ़शंकर अपनी पुलिस पार्टी टीम के साथ बस्ती सैंसियां में पहुंचते है और सर्च ऑपरेशन चलते है।

    इस दौरान पुलिस प्रशासन ने नशा सप्लाई करने वाली महिला को गिरफ्तार कर 15 नशीलें टीके बरामद किए और मामला दर्ज किया। इसके अलावा 7 संदिग्ध मोटरसाइकिलों को भी अपने कब्जे में लिया है। डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने नशा विरुद्ध अभियान के तहत बस्ती सैंसियां में 7 मुकदमे दर्ज किए है और 8 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में शामिल आरोपी संदीप कौर उर्फ शेरनी को भी गिरफ्तार किया गया है।

     

  • Punjab News: शराब का ठेका खुलने को लेकर लोगों में भारी रोष, करवाया बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब का ठेका खुलने को लेकर लोगों में भारी रोष, करवाया बंद, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दसूहा के गांव सिपरीयां में नया शराब ठेका खोले जाने को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। इस दौरान गुस्साए गांव वासियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि पंचायत द्वारा बार-बार मना करने पर भी गांव में जबरदस्ती शराब का ठेका खोला जा रहा है। गांव के सरपंच रजनीश कुमार ने बताया कि सभी गांव के लोग ठेका खोलने के विरोध में हैं। जब हमें पता चला कि गांव में ठेका खोला जा रहा है तो पंचायत ने संबंधित विभाग को लिखित में ठेका ना खोले जाने की अपील भी की।

    लेकिन इसके बावजूद भी ठेका जबरदस्ती खोल दिया गया। आज जब ठेका खोलकर शराब की बिक्री शुरू की गई तो पूरा गांव एकजुट होकर इसका विरोध करने पहुंच गया। जिसके बाद ठेके को बंद करवा दिया गया। मौके पर हंगामा होता देख हाजीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीएसपी मुकेरियां और एसएचओ हाजीपुर की उपस्थिति में एक्साइज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांववासियों ने उनके सामने लिखित में दोबारा मांग पत्र अधिकारियों को दिया। गांव के लोगों का कहना है कि अगर अब भी यह ठेका खोला गया तो पूरा गांव एकजुट होकर बड़े स्तर पर इसका विरोध करेगा।

  • Punjab News: इस इलाके में मिसाइल गिरने से जमीन पर बना 8 फीट का गड्ढा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में मिसाइल गिरने से जमीन पर बना 8 फीट का गड्ढा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत पर मिसाइले और ड्रोन से हमले किए जा रहे है। जिसे भारतीय सेना की ओर से पाक की नापाक हरकतों को अंजाम देते हुए हवा में मिसाइल और ड्रोन को नष्ट किया जा रहा है। जिसके चलते मिसाइल और ड्रोन के टुकड़े पंजाब के अलग अलग जगहों पर गिर रहे है। वहीं शहर के पास स्थित गांव साहनी में रात 2 बजे के करीब बहुत बड़ा धमाका हुआ।

    जहां गांववासियों ने बताया कि धमाके की गूंज के बाद जब वह खेतों में देखने गए तो गांव के खेतों में मिसाइल के टुकड़े बिखरे हुए मिले। रात के समय गांव में धमाके का शोर इतना जोरदार था कि सुबह जब गांववासी एकत्रित होकर देखने गए तो खेत में 8 से 10 फीट का गड्ढा बन चुका था। जिसमें मिसाइल के टुकड़े बिखरे हुए थे। गांव वासियों की ओर से बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जहां गांववासी वीडियो में बोलकर हादसे के बारे में बता रहे है। वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

  • Punjab News: आसमान में दिखी तेज रोशनी जैसी चीज, लोगो में डर का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: आसमान में दिखी तेज रोशनी जैसी चीज, लोगो में डर का माहौल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः भारत-पाक के बीच बढ़ रहे तनाव में हर तरफ दहशत का माहौल है। देर रात तेज धमाकों की अवाजे सुनाई दे रही है। लोग सहमे-सहमे नजर आ रहे है। अमृतसर के गांव संदरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोशनी जैसी चीज आसमान में दिखाई दे रही है। वीडियो सुबह-सुबह की है।

    लोगों का कहना है कि उन्हें आसमान में एक तेज रोशनी दिखाई दी, जिसके बाद आसमान में एक धमाका हो गया। धमाके के बाद कोई वस्तु उनके गांव के बाहर आकर गिरती है। जिसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौक पर पहुंची पुलिस ने स्तिथि का जायजा लिया और पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि यह मिसाइल का पीछला हिस्सा था।

  • Punjab News: इस इलाके में मिली नष्ट हुई मिसाइल, इलाका किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में मिली नष्ट हुई मिसाइल, इलाका किया सील, देखें वीडियो

    होशियारपुरः भारत और पाकिस्तान के बीच अब स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो चुकी है। पाकिस्तान ने वीरवार की रात भारत के कई इलाकों पर हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के कई शहरों में ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए गए। हालांकि भारत की तरफ से इसका माकूल जवाब देते हुए पाक की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया। वहीं दूसरी ओर तनाव के बीच पंजाब सरकार ने सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों को अगले 3 दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया है।

    जानकारी मिली है कि होशियारपुर में कुछ मिसाइल के पार्ट मिले है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र कमाही देवी में क्षतिग्रस्त हुई मिसाइल मिली है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आर्मी को इसकी सूचना दे दी है। दरअसल, बीते दिन होशियारपुर के हलका मुकेरियां के गांव बह फत्ता में पाकिस्तान द्वारा मिसाइलें दागी गई थी। जिसमें से एक मिसाइल खेतों में मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई।

    दरअसल, पाकिस्तान द्वारा देर रात कई बार दसूहा के इलाके में मिसाइलों से हमला किया गया, परंतु हमारी एस 400 एयर डिफेंस सिस्टम से ज्यादातर मिसाइलें हवा में ही नष्ट कर दी। आज सुबह यह मिसाइल खेतों में पड़ी मिली है। जिसका कुछ हिस्सा टूटकर अलग हुआ पड़ा है। अधिक जानकारी देते हुए स्थानिक निवासी नौजवान ने बताया कि कल देर शाम खेत के मालिक को इस मिसाइल का होने का पता लगा उसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। दसूहा और मुकेरियां पुलिस द्वारा इलाके को सील कर दिया गया है और कुछ देर बाद भारतीय एयर फोर्स और आर्मी के अधिकारी यहां पहुंचकर अगली कारवाही शुरू करेंगे।

  • Punjab News: भारत का पाकिस्तान पर अटैक, घर पर मशीनरी का बड़ा टुकड़ा गिरा, डर का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: भारत का पाकिस्तान पर अटैक, घर पर मशीनरी का बड़ा टुकड़ा गिरा, डर का माहौल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के हलका दसूहा के गांव घगवाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गांव घगवाल के एक घर में आसमान से एक हिस्सा घर के आंगन में गिरा है। जिसके कारण इलाके में डर का माहौल बन गया है। जानकारी देते हुए एक चश्मदीद ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे आसमान से एक हिस्सा उनके घर के बाहर गिरा। जिसके साथ बहुत जोरदार धमाका हुआ।

    इसके बाद जब वह उठकर देखता है तो उसके घर के आंगन में एक मशीनरी का हिस्सा गिरा होता है, जिससे धुआं निकल रहा होता था और उसमें से कुछ जलती हुई चीजें भी आ रही थीं। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे थाना हाजीपुर के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि अब मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और इसकी जांच-पड़ताल की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का डर महसूस करने की जरूरत नहीं है और कोई पैनिक ना फैलाया जाए। उन्होंने बताया कि इस जांच-पड़ताल में जो भी सामने आएगा, उसके बारे में आने वाले समय में जानकारी दी जाएगी।

     

     

  • Punjab का व्यक्ति Dubai में लड़ रहा जिंदगी-मौत की जंग, परिवार ने लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    Punjab का व्यक्ति Dubai में लड़ रहा जिंदगी-मौत की जंग, परिवार ने लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दुबई के अस्पताल में पंजाब के होशियारपुर का एक युवक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। गांव सीपरियां का युवक रमेश लाल 2023 में रोजी रोटी कमाने दुबई गया था, लेकिन पिछले कई महीने से वह बीमार चल रहा है। जिससे वहां के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं हो रही। वहां इलाज काफी महंगा होने के चलते वह करवाने में असमर्थ है। परिवार ने अपने बेटे की वापसी के लिए सरकार से गुहार लगाई है।

    रमेश लाल की माता ने बताया कि रमेश दो साल पहले दुबई गया था, दुबई में लेबर के काम के लिए गया था, लेकिन पिछले 2 महीने पहले वह काम करते समय चक्कर खाकर गिर गया था। उसके बाद उसे वहां के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अब उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। रमेश घर में कमाने वाला अकेला है। पीछे उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। दुबई में वह उसका इलाज करवाने में असमर्थ है, उसे घर लाने में 28 लाख का खर्चा बताया जा रहा है। हम इतने पैसे कहां से लाए। रमेश के परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से रमेश को घर वापस लाने में सहयोग की मांग की है।