Punjab News: इस इलाके में मिली नष्ट हुई मिसाइल, इलाका किया सील, देखें वीडियो

होशियारपुरः भारत और पाकिस्तान के बीच अब स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो चुकी है। पाकिस्तान ने वीरवार की रात भारत के कई इलाकों पर हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के कई शहरों में ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए गए। हालांकि भारत की तरफ से इसका माकूल जवाब देते हुए पाक की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया। वहीं दूसरी ओर तनाव के बीच पंजाब सरकार ने सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों को अगले 3 दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया है।

जानकारी मिली है कि होशियारपुर में कुछ मिसाइल के पार्ट मिले है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र कमाही देवी में क्षतिग्रस्त हुई मिसाइल मिली है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आर्मी को इसकी सूचना दे दी है। दरअसल, बीते दिन होशियारपुर के हलका मुकेरियां के गांव बह फत्ता में पाकिस्तान द्वारा मिसाइलें दागी गई थी। जिसमें से एक मिसाइल खेतों में मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई।

दरअसल, पाकिस्तान द्वारा देर रात कई बार दसूहा के इलाके में मिसाइलों से हमला किया गया, परंतु हमारी एस 400 एयर डिफेंस सिस्टम से ज्यादातर मिसाइलें हवा में ही नष्ट कर दी। आज सुबह यह मिसाइल खेतों में पड़ी मिली है। जिसका कुछ हिस्सा टूटकर अलग हुआ पड़ा है। अधिक जानकारी देते हुए स्थानिक निवासी नौजवान ने बताया कि कल देर शाम खेत के मालिक को इस मिसाइल का होने का पता लगा उसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। दसूहा और मुकेरियां पुलिस द्वारा इलाके को सील कर दिया गया है और कुछ देर बाद भारतीय एयर फोर्स और आर्मी के अधिकारी यहां पहुंचकर अगली कारवाही शुरू करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *