Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: नहर में गिरी Zen Car, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाली, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में गिरी Zen Car, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाली, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के निकट अज्जोवाल गांव में एक कार के कंडी नहर में गिरने का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक गांव का ही रहने वाला है और बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत है।

    उन्होंने बताया कि जब कार चालक नहर के किनारे अपनी कार को पीछे की तरफ मोड़ रहा था, तो अचानक उससे कार अनियंत्रित हो गई और वह सीधे नहर में जा गिरी। गनीमत यह रही कि नहर में पानी बंद था, जिसके चलते राहगीरों व गांववासियों ने तुरंत नहर में उतरकर कार चालक को नहर से बाहर निकाला। घटना में कार चालक को मामूली चोटें आईं हैं और उसके परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे घर ले गए। अगर नहर में पानी होता तो कार के नहर में गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था।

    आपको बता दें, करीब एक दशक से मुरम्मत के अभाव में नहर के किनारे जगह-जगह से टूटे पड़े हैं, जिसके कारण आए दिन इस जगह लोगों के स्कूटर और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। दोपहर के समय तथा धुंध के दिनों में लोगों को और भी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि गर्मियों में जहां धूल उड़ती रहती है, वहीं बरसात के दिनों में यह स्थान कीचड़युक्त हो जाता है, जिससे राहगीरों के साथ-साथ खेतों में आने-जाने वाले लोगों तथा मशीनरी ले जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि आबादी वाले इस क्षेत्रों में नहर के किनारों को पक्का किया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।

  • Punjab News: पंचायती जमीन के पेड़ काटने पर भड़के गांववासी, सरपंच पर लगे गंभीर आरोप, देखें Video

    Punjab News: पंचायती जमीन के पेड़ काटने पर भड़के गांववासी, सरपंच पर लगे गंभीर आरोप, देखें Video

    होशियारपुरः जिले के जंडियाला गांव के पंचायत क्षेत्र में 10 से अधिक पेड़ काटने का मामला सामने आया है। इस संबंध गांववासियों ने सरपंच पर पेड़ कटवाने के आरोप लगाए हैं। लोगों ने मामले में पुलिस को भी शिकायत देने की बात कही है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण व पूर्व सरपंच बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी पंचायत में हरे भरे पेड़ लगे हुए थे जिन्हें सरपंच की सहमति से काट दिया गया और उसका पैसा भी सरपंच ने हड़प लिया। उनके मुताबिक इससे करीब 2 से 2.5 लाख रुपए सरकारी धन का गबन किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पर्यावरण की स्थिति पहले से ही बहुत गंभीर है, यदि पेड़ों की अवैध कटाई इसी तरह जारी रही तो होशियारपुर क्षेत्र में जल्द ही पेड़ों की कमी हो जाएगी।

    ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द इसकी जांच कर करवाए, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होगा। जब इस बारे में सरपंच मनदीप कौर से फोन पर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने कहा, कि वह इसके बारे में कुछ नहीं जानती। आपको इस अवैध पेड़ कटाई के बारे में वन विभाग से बात करनी चाहिए। जो करना है करिए और फिर फोन काट दिया। जहां पंचायत का लापरवाही नजर आ रही है।

  • पंजाब बंद की कॉल को लेकर व्यापार मंडल के अधिकारी का आया बयान

    पंजाब बंद की कॉल को लेकर व्यापार मंडल के अधिकारी का आया बयान

    होशियारपुर: पंजाब बंद की कॉल को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। इस वायरल पोस्टर को लेकर व्यापारियों का कहना है कि पंजाब में कोई बंद की कॉल नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले एक-दो दिन से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी शेयर की जा रही है, जोकि 30 अप्रैल को पंजाब बंद के बारे में है, पूरी तरह से झूठ एवं अफवाह है। इसलिए इस पोस्ट पर कोई विश्वास न करे।

    क्योंकि, 30 अप्रैल को होशियारपुर सहित पंजाब के सभी जिले सामान्य दिनों की तरह ही खुले रहेंगे। यह जानकारी व्यापार मंडल होशियारपुर के महामंत्री राकेश भारद्वाज ने दी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो घटना हुई है वह निंदनीय और पीड़ादायक है, जिसका समस्त देशवासियों को दुख है।

    लेकिन कुछ लोग इस मामले को लेकर पंजाब बंद की अफवाहें फैलाकर जनता को और परेशान करने का काम कर रहे हैं, जिन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। जिला प्रशासन और सरकार को भी चाहिए कि इस प्रकार की अफवाहें फैलाने वालों पर कार्य करे ताकि लोग भ्रमित न हों। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक, सामाजिक या राजनीतिक संगठन ने 30 अप्रैल को पंजाब बंद की कॉल नहीं दी है।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे द्वारा सभी सहयोगी संगठनों के सहयोग से आगामी 30 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के रोष स्वरूप पंजाब बंद की कॉल को अगली जानकारी तक स्थगित कर दिया गया है ।

    दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता चन्द्रकान्त चड्ढा ने बताया कि 30 अप्रैल को पंजाब बंद की कॉल वापिस ले ली गई है, जल्द ही पहलगाम आतंकी हमले के रोष में पार्टी के पंजाब राज्य प्रमुख  योगराज शर्मा के नेतृत्व में पंजाब में राज्य स्तरीय रोष प्रदर्शन को लेकर रणनीति तय करके बड़ा ऐलान किया जाएगा ।

  • Punjab News: 68 वर्षीय बुजुर्ग का निकला 6 Crores का बैसाखी बंपर, देखें वीडियो

    Punjab News: 68 वर्षीय बुजुर्ग का निकला 6 Crores का बैसाखी बंपर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गांव कक्कों के अंतर्गत अरोड़ा कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय तरसेम लाल की जिंदगी में उस समय खुशियां छा गईं, जब बैसाखी बंपर के मौके पर तरसेम लाल की 6 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली। जैसे ही तरसेम सिंह को यह बात पता चली तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।

    जैसे ही परिवार को इस बारे में पता चला, वे बहुत खुश हुए और घर में शादी जैसा माहौल बन गया। तरसेम लाल ने बताया कि वह पिछले 15 सालों से लॉटरी खेल रहे हैं और उन्हें पूरा यकीन था कि एक दिन उनकी लॉटरी जरूर निकलेगी। उन्होंने कहा कि वह किराए के मकान में रहते हैं और पहले वह अपना मकान बनवाएंगे और फिर अपने बच्चों द्वारा बैंक से लिए गए कर्ज को खत्म करवाएंगे।

  • Jalandhar-Jammu Railway मार्ग पर रेलवे गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Jalandhar-Jammu Railway मार्ग पर रेलवे गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    टांडा उड़मुड़: रेलवे ट्रैक पर हरिद्वार से जम्मू जा रही श्री हेमकुंट एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने की बड़ी साजिश को रेलवे गार्ड ने नाकाम कर दिया। घटना रात 2 बजे की बताई जा रही है। दरअसल, जालंधर-जम्मू रेल मार्ग पर अज्ञात लोगों ने पत्थर व रॉड फेंककर रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस दौरान रेलवे गार्ड की तत्परता के कारण रेलवे नाइट टीम को घटना की सूचना दी। जिसके बाद रेलवे ट्रैक को समय रहते इस साजिश को नाकाम करते हुए बड़ा हादसा टाल दिया।

    जानकारी देते हुए रेलवे स्टेशन टांडा के स्टेशन मास्टर व रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने हरिद्वार से जम्मू जा रही श्री हेमकुंट एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने की नीयत से चंडीगढ़ कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर रॉड व पत्थर फेंके थे, इसके कारण ट्रैक सिग्नल बदलना मुश्किल हो गया था। इस संबंध में रेलवे अधिकारी रात को ही मौके पर पहुंच गए और ट्रैक क्लियर करवाकर ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया।

    उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों ने समय रहते त्वरित कार्रवाई नहीं की होती तो श्री हेमकुंट एक्सप्रेस ट्रेन को बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं घटना का पता चलते ही ट्रेन यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस संबंध में फिरोजपुर रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है तथा रेलवे पुलिस भी संयुक्त रूप से जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे कितने लोग हैं।

  • Punjab News: लापता बच्चे के मामले में आया नया मोड़, Tuition Teacher था Mastermind, देखें वीडियो

    Punjab News: लापता बच्चे के मामले में आया नया मोड़, Tuition Teacher था Mastermind, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मोहल्ला कीर्ति नगर के रहने वाला 13 साल का बच्चा पिछली दिनी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसे पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ निकाला और बच्चा परिवार को लौटा दिया है। बच्चा अपने ट्यूशन टीचर के साथ शिमला घूमने गया था, परंतु 2 दिन बाद ही बच्चा अपने ट्यूशन टीचर और एक अन्य युवक के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसके बाद परिवार ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

    जांच में पता चला कि बच्चे को उसके शिक्षक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से साथ ले जाया था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच करते उस बच्चे को सुरक्षित दार्जिलिंग से बरामद कर परिवार के हवाले कर दिया। डीएसपी सिटी देवदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस तकनीकी तरीके से मामले की जांच कर रही थी। शिक्षक बच्चे को देश के विभिन्न हिस्सों में अपने साथ लेकर गया था, जिससे यह पता चलता है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था। जिसके बाद शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसका 4 दिन का रिमांड मिला है।

  • Punjab News: किसान के खेत से शरारती तत्वों ने काटे 600 पेड़, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान के खेत से शरारती तत्वों ने काटे 600 पेड़, देखें वीडियो

    होशियारपुरः फगवाड़ा रोड पर स्थित गांव हरमोइयां के वसीमे और एक किसान के खेतों से शरारती तत्वों ने करीब 600 सफेदे के पेड़ काट दिए। किसान हरझाप सिंह ने बताया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन ठेके पर ली है और लगभग 10 से 12 साल से खेती कर रहे है। चुके हैं वे खेत में अलग-अलग फसलें पैद कर रहे है। और उगाते हैं। बीती 12 तारीख की रात को उनके खेत में लगे लगभग 1200 सफेदे के पौधे शरारती तत्वों द्वारा उखाड़ दिए गए। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने थाना मेटी आना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही थी कि बीती रात फिर से उनके उसी खेत से 600 सफेदे के पौधे और उखाड़ दिए गए। जब वे खेत में आए तो उनके सफेदे के पौधे कटे हुए मिले।

    इस संबंध में उन्होंने गांव की पंचायत को जानकारी दी और थाना मेटी आना पुलिस को भी सूचित किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ दूसरा साझेदार एनआरआई है और उन्हें शक है कि शरारती तत्व उस एनआरआई को डराना चाहते हैं ताकि वह यहां खेती न करे और वापस विदेश चला जाए। उन्होंने पुलिस से अपील की कि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ा जाए।

    मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि किसान के खेतों से करीब 1200 सफेदे के पौधे उखाड़े गए हैं। वे मौके पर आकर जांच शुरू कर चुके हैं और खेत से जो भी सामान मिला है, उसे फिंगरप्रिंट के लिए लैब भेजा गया है। जल्द ही इस मामले को सुलझाकर शरारती तत्वों को जेल भेजा जाएगा।

  • Punjab News: रास्ते को लेकर ट्रक-ट्राली चालक व गांववासी आमने-सामने, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: रास्ते को लेकर ट्रक-ट्राली चालक व गांववासी आमने-सामने, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के रास्ते को लेकर सरकारी रेत के ट्रक-ट्राली ड्राइवर को स्थानीय लोगों द्वारा परेशान करने का मामला सामने आया है। ट्रक-ट्राली चालकों ने आरोप लगाए कि जब भी वह इस रास्ते से अपनी रेत से भरी ट्रालियां लेकर जाते हैं तो गांव के लोगों द्वारा हमारा विरोध किया जाता है जिसको लेकर चालकों ने पुलिस को शिकायत दी।

    जानकारी देते हुए ट्रक-ट्राली चालकों ने बताया कि गांव बस्सी गुलाम हुसैन की पंचायत और स्थानीय लोग उन्हें गांव के रोड से निकलने के लिए रोकते हैं और हमें लोगों द्वारा परेशान किया जाता है। उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि ये लोग पैसों की मांग के चलते ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 17-18 साल से सभी लोग यही रास्ते को उपयोग में ला रहे हैं, लेकिन अब लोग हमें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी नियमों का पालन करके बकायदा पर्ची कटवाकर सरकारी रेत को ट्रांस्पोर्ट करते हैं, जिसमें हमारा काफी खर्च होता है। अगर लोग हमें इसी तरह परेशान करेंगे, तो हमारा काम कैसे हो पाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

    वहीं डीएसपी सिटी देवदत्त शर्मा ने बताया कि माइनिंग के रास्ते को लेकर गांव वालों द्वारा ट्रक चालकों का विरोध किया जाता है जिसको लेकर चालकों ने शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि ये सभी नियमों के हिसाब से कार्य कर रहे हैं और जो भी व्यक्ति ऐसे किसी को रोकेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों से भी बातचीत की जाएगी और उसी हिसाब से सभी में सहमति बनाई जाएगी।

  • Punjab News: 100 एकड़ से अधिक नाड़ और गेहूं की फसल में लगी आग, घर और पुश भी आए चपेट में, देखें वीडियो

    Punjab News: 100 एकड़ से अधिक नाड़ और गेहूं की फसल में लगी आग, घर और पुश भी आए चपेट में, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां हलके के अधीन आते गांवों पंजू और बुढ़ाबढ़ के खेतों में अचानक आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 100 एकड़ नाड़ और 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। भीषण आग के चलते कुछ ही समय में सब जलाकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि इसने रास्ते में 2 लोगों के घर भी जल गए। वहीं घर में बंधे पशु भी आग की चपेट में आ गए।

    मामले की जानकारी देते हुए गांववासियों ने बताया कि अचानक आग लगने के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के कारण आग फैल गई। 25 एकड़ से अधिक खड़ी गेहूं की फसल और 100 एकड़ के करीब नाड़ जल गया। बताया जा रहा है कि गुज्जर समुदाय के 2 घर जलकर राख हो गए। वहीं घर में बंधी 12 गाय और कुछ बकरियां भी मर गईं। घर के मालिक रोशन दीन ने बताया कि वह पशु पालन का काम करते हैं। इसी से घर का पालन पोषण करते हैं। लेकिन इस घटना से उसका सब कुछ जलकर नष्ट हो गया।

    12 गाय और बकरियां सभी जलकर मर गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ भी सोचने का समय नहीं था। बेटी की शादी के लिए बनाए गए सोने के गहने भी आग की लपटों में आ गए। इस आग के कारण मुझे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गांववासियों ने बताया कि दमकल विभाग 3 घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग अपने आप बुझ चुकी थी। गांववासियों का कहना है कि सरकार गरीब किसानों को इस नुकसान का मुआवजा दे, ताकि कर्ज के बोझ तले दबे किसान आत्महत्याएं करने के लिए मजबूर न हों।

  • Punjab News: E-Rickshaw चालक की गुंडागर्दी, साथियों के साथ मिलकर बस ड्राइवर को पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: E-Rickshaw चालक की गुंडागर्दी, साथियों के साथ मिलकर बस ड्राइवर को पीटा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित गांव रामपुर कॉलोनी में एक ई-रिक्शा चालक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक निजी स्कूल बस चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बस चालक ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

    पीड़ित चरणजीत सिंह पुत्र महिंदर लाल निवासी बूथगढ़ ने बताया कि 22 अप्रैल को वह छुट्टियों के बाद अपने बच्चों को बस में घर छोड़ने जा रहा था और जब वह छोटा बजवाड़ा के पास पहुंचा तो एक ई-रिक्शा चालक ने बिना कुछ कहे उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और बस पर ईंटों से हमला करने की भी कोशिश की। उन्होंने बताया कि अगली सुबह जब वह स्कूली बच्चों के साथ स्कूल पहुंचा तो ई-रिक्शा चालक अपने करीब 25 साथियों के साथ स्कूल में घुस आया और मेरे साथ मारपीट करने लगा, जहां से मैने भागकर अपनी जान बचाई।

    चरणजीत सिंह ने बताया कि इसके बाद जब वह स्कूल कार्यालय में बैठकर उक्त व्यक्तियों से बात कर रहा था तो उन्होंने कार्यालय के अंदर ही उसके साथ दोबारा मारपीट शुरू कर दी और यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस पूरी घटना के बाद स्कूल बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष सुखमन धालीवाल के नेतृत्व में एसएसपी संदीप कुमार व मलित से मुलाकात की। बस चालकों ने सदर थाना पुलिस में मामला दर्ज कर न्याय और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    उधर, मामले की जांच कर रहे सदर थाने के एएसआई सेवा दास का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बस चालक हरिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह हैप्पी, सतिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, जसविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, रमनजीत सिंह, तलविंदर सिंह लाडी, सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्कूल बस चालक मौजूद थे।