Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: एक्टिवा और बाइक में भीषण टक्कर, 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत

    Punjab News: एक्टिवा और बाइक में भीषण टक्कर, 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत

    होशियारपुरः जिले दसूहा-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर अड्डा सीप्रियां में एक्टिवा और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाशदीप विर्क पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव सिंघपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक आकाशदीप किसी काम से हाजीपुर गया था।

    जब वह वापस लौट रहा था तो सिंगोवाल में उसकी टक्कर लड़कियों को ले जा रही एक एक्टिवा से हो गई। इस दुर्घटना में आकाशदीप के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक्टिवा सवार लड़कियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। लड़कियों को मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक आकाशदीप 3 बहनों का इकलौता भाई था। आकाशदीप की मौत से गांव में शोक की लहर छा गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: गांव में बेअदबी मामले की जांच पर सिख संगठन ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: गांव में बेअदबी मामले की जांच पर सिख संगठन ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सिख संगठन के नेताओं ने एसपी (एच) नवनीत कौर गिल के माध्यम से जिले के एसएसपी को एक मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र के माध्यम से नोबलजीत सिंह व अन्य नेताओं ने कहा कि कुछ दिन पहले 19 अप्रैल को गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना सामने आई थी, जिसके बाद गांव मोरांवाली निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गिंदा को बेअदबी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन इससे सभी सिख संगतें और सिख संगठन संतुष्ट नहीं हैं। इस घटना की जांच उस तरह से नहीं की जा रही है जैसी की जानी चाहिए।

    इस मामले में गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधन कमेटी को सीधे तौर पर बरी कर दिया गया है जिस व्यक्ति को दोषी साबित किया जा रहा है, उसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है। गुरु घर में लगे कैमरों की कोई जांच नहीं की गई। घटना को दबाने के लिए जिम्मेदार लोगों के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है, इसलिए इस घटना की गहनता से जांच होनी चाहिए ताकि असली दोषियों की पहचान हो सके।

  • Punjab News: नहीं रूक रहे धोखाधड़ी के मामले, ATM Card बदलकर 22 हजार लेकर ठग फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: नहीं रूक रहे धोखाधड़ी के मामले, ATM Card बदलकर 22 हजार लेकर ठग फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में आए दिन ठगी के मामले सामने आ रहेहै। एक ओर जहां ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ौतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से धोखाधड़ी ठगों द्वारा की जा रही है। ताजा मामला थाना हरियाणा के अधीन आते इलाके से सामने आया है। जहां एटीएम से पैसे निकलवाने गए व्यक्ति को गुमराह करके 2 धोखेबाजों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।

    जिसके बाद ठगों ने उसके खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पीड़ित परमजीत सिंह पुत्र तरसेम लाल निवासी आदमवाला गढ़ी थाना हरियाणा ने बताया कि वह एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। सुबह करीब साढ़े 10 बजे बागपुर स्थित एचडीएफसी के एटीएम से वह पैसे निकालने गया था। इस दौरान जब पैसे निकालकर वापस लौट रहा था, तभी वहां खड़े 2 व्यक्तियों ने उसे बहला-फुसलाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।

    जिसके बाद उक्त ठगों ने उसके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करके खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि जब उसने सीसीटीवी की जांच की तो उसमें देखा कि 2 व्यक्तियों ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया था। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन धोखेबाजों को जल्द से जल्द पकड़कर पैसे वापस दिलाए जाएं।

  • Punjab News: High Court के आदेशों के बावजूद अवैध कब्जे पर नहीं चलाई जा रही डिच, पीड़ित ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: High Court के आदेशों के बावजूद अवैध कब्जे पर नहीं चलाई जा रही डिच, पीड़ित ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के ब्लॉक 2 के अंतर्गत आने वाले गांव शेरगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण करके कब्जा किया हुआ है। इस मामले में कई वर्षों तक माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में केस भी चला था। अब माननीय हाईकोर्ट द्वारा उक्त व्यक्ति द्वारा किए गए अवैध कब्जे को गिराने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन माननीय अदालत के आदेश देने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा उस अवैध निर्माण को गिराने में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही। इससे परेशान होकर अब गांव के ही बुजुर्ग व्यक्ति ने मीडिया का सहारा लिया है और प्रशासन से माननीय अदालत के आदेशों का पालन करने की अपील की है।

    स्थानीय ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी, ब्लॉक 2 के कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए बुजुर्ग शुभाष चंद्र ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण किया गया है, जिसका वह माननीय हाईकोर्ट में केस लड़ चुके हैं। कई वर्षों तक केस लड़ने के बाद माननीय अदालत ने उक्त निर्माण को उसे गिराने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन संबंधित प्रशासन आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। इस कारण उन्होंने डिप्टी कमिश्नर और एसडीएम को भी आदेशों का पालन करवाने के लिए आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

    बुजुर्ग के परिवार का कहना है कि यदि प्रशासन माननीय अदालत के आदेशों का पालन नहीं करता तो वे अब किसके सामने अपनी गुहार लगाएंगे। इस अवसर पर पीड़ित परिवार ने बीडीपीओ होशियारपुर ब्लॉक 2 से मांग की है कि माननीय अदालत के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाए और अवैध निर्माण को ढहाया जाए। इस पूरे मामले पर जब बीडीपीओ प्रवीण कुमार से फोन पर बात की गई तो उनका कहना था कि यह मामला उनके ध्यान में है और जल्द ही इस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: 40 रुपए के लेनदेन को लेकर हुई खूनी झड़प, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 40 रुपए के लेनदेन को लेकर हुई खूनी झड़प, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले में सब्जी मंडी में 2 पक्षों खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां आज सुबह मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार खरीद-फरोख्त मामले में 40 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जहां व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय संजीत कुमार निवासी पुरहिरा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंडी में सफाई कर्मी था और वह दुकानदारों से 40 रुपए लेने के लिए गया था। जहां एक दुकानदार के साथ पैसे लेने को लेकर विवाद हो गया।

    आरोप है कि इस विवाद में दुकानदार द्वारा चाकू से सफाई कर्मी पर हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों हालत गंभीर देख उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रैफर कर दिया। वहां ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक नौजवान के भाई राकेश कुमार ने बताया कि उनके भाई संजीत के पास सब्जी मंडी की सफाई और चौकीदारी का ठेका था, जिसके बदले वह रोजाना ठेले से 20-20 रुपये यानी 40 रुपये इकट्ठा करता था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मंडी में काम करने वाली एक दूसरी पार्टी से 40 रुपये के लेन-देन को लेकर बहस और मामूली झगड़ा हुआ था।

    इसके बाद बीते रविवार दूसरी पार्टी ने उनके भाई संजीत पर चाकुओं और अन्य तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे होशियारपुर के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक देख उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। राकेश कुमार ने बताया कि इस वारदात को 3 व्यक्तियों ने अंजाम दिया है।

    पुलिस से परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। दूसरी ओर मामले की जांच कर रहे थाना मॉडल टाउन के एसएचओ गुरसाहिब सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पीड़ित परिवार के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुर : माहिलपुर थाने के अंतर्गत नौनोवाल जट्टां गांव में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया था। जहां गुरु ग्रंथ साहिब के कुछ अंगो को फाड़ दिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने टीमें गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी।

    पुलिस ने 24 घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गिंदा के तौर पर हुई है। वह होशियारपुर के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोरांवाली गांव के निवासी हैं और ग्रंथी सिंह के तौर पर भी काम करता था। एसपी डी डॉ. मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर लोगों में रोष, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर के नूरपुर जट्टां गांव के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला सामने आया है। जहां गुरु ग्रंथ साहिब के कुछ अंगो को फाड़ दिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठा व प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शरारती अनंसरों द्वारा माहौल खराब करने की नीयत से घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गांव के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पता चला कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 15 पन्ने स्वरूप से अलग हो गए। पिछले 2 दिनों से सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हुए थे।

  • Punjab News: तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, 2 बच्चों सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, 2 बच्चों सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के हलका मुकेरिया में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां ब्लॉक हाजीपुर के अड्डा बुढ़ाबड़ के नजदीक तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से 2 बच्चों सहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में 2 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जिनमें से एक व्यक्ति को जालंधर अस्पताल से रैफर करते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल हाजीपुर के डॉक्टर हरमिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास देर रात सड़क हादसे का शिकार हुए 4 घायल हालत में मरीज लाए गए हैं, जिनमें 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि टिप्पर चालक ने शराब पी रखी थी और गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण संतुलन बिगड़ने पर सड़क किनारे जा रहे व्यक्तियों और बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 2 बच्चों सहित 3 की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार रात 10 बजे करीब हाजीपुर के बाल्मीकि मोहल्ला के रहने वाले व्यक्ति गोरा स्कूटी पर सवार होकर अपने भतीजा समीर उम्र 5 साल और भतीजी परी उम्र 3 साल के साथ गोलगप्पे खाकर लौट रहे थे, तभी वह रास्ते में अपने दोस्त आकाश के पास रुक गए। इस दौरान चारों सड़क किनारे खड़े होकर बाते कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार टिप्पर ने उन सभी को कुचल दिया।

    हादसे में आकाश, परी और समीर तीनों की मौत मौके पर ही मौत हो गई और बच्चों का चाचा गोरा गंभीर जख्मी हो गया, जिसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शवों को दसूहा के सिविल हस्पताल में रखवा दिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं, हाजीपुर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • Jalandhar आ रही निजी School Bus की चपेट में आया बाइक सवार, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar आ रही निजी School Bus की चपेट में आया बाइक सवार, मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुर: गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित खालसा कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवीर सिंह पुत्र कर्नेल सिंह निवासी गांव लल्लिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस श्री खुरालगढ़ साहिब से जालंधर की ओर जा रही थी। इस दौरान जब बलवीर सिंह एक गली से मेन रोड पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, उसी समय पीछे से आ रही निजी स्कूल, जालंधर की बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे की जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर के एएसआई कौशल चंद्र ने बताया कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पहले एक टिपर ओवरटेक कर रहा था, और उसी समय विपरीत दिशा से आ रही निजी स्कूल की बस के नीचे युवक बाइक सहित आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान युवक अपने गांव लल्लियां जा रहा था। हादसे के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर भेज दिया गया है और बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

  • Punjab News: दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की पलटी गाड़ी, कई घायल, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    Punjab News: दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की पलटी गाड़ी, कई घायल, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढशंकर नंगल रोड के साथ लगते गांव शाहपुर घाटे के पास यात्रियों से भरा टाटा 407 पलट गया। इस घटना में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि घटना में लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, टाटा 407 में सवार लोग गांव कंगथल, जिला कैथल, हरियाणा के निवासी मौजूद थे, जोकि विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए जा रहे थे।

    इस दौरान जब वह श्री बघौर साहिब से श्री अमृतसर साहिब जा रहे थे, जब वे उक्त स्थान पर पहुंचे, तो टाटा 407 की ब्रेक फेल हो गई और वह गाड़ी पलट गई। इस हादसे में लगभग 25 से 30 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चौकी बिनेवाला पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

    वहीं घायल भूपिंदर सिंह ने कहाकि वह ककराला गांव का रहने वाला है और वह गुरु घरों के दर्शन करने के लिए 2 दिन पहले से आए हुए है। श्री चमकौर साहिब से दर्शन करने के बाद वह गोल्डन टैंपल के लिए दर्शन की ओर से जा रहे थे। इस दौरान पहाड़ी पर अचानक गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई और गाड़ी पलट गई। इस घटना में महिलाओं के घायल होने की संख्या अधिक है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

    दूसरी ओर जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें गाड़ी पलटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच अन्य गाड़ी की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घायलों में सभी हालत स्थिर है। गाड़ी पर सवारियों का लोड ज्यादा होने के दौरान अचानक गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई और गाड़ी रास्ते में पलट गई। इस दौरान हादसे में अधिक चोटे लगने से कुछ मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।