Jalandhar आ रही निजी School Bus की चपेट में आया बाइक सवार, मौत, देखें वीडियो

होशियारपुर: गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित खालसा कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवीर सिंह पुत्र कर्नेल सिंह निवासी गांव लल्लिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस श्री खुरालगढ़ साहिब से जालंधर की ओर जा रही थी। इस दौरान जब बलवीर सिंह एक गली से मेन रोड पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, उसी समय पीछे से आ रही निजी स्कूल, जालंधर की बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर के एएसआई कौशल चंद्र ने बताया कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पहले एक टिपर ओवरटेक कर रहा था, और उसी समय विपरीत दिशा से आ रही निजी स्कूल की बस के नीचे युवक बाइक सहित आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान युवक अपने गांव लल्लियां जा रहा था। हादसे के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर भेज दिया गया है और बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *