Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: एक्शन में ADGP, Central Jail के Superintendent Baljit Singh Ghuman को किया Suspended, आदेश जारी

    Punjab News: एक्शन में ADGP, Central Jail के Superintendent Baljit Singh Ghuman को किया Suspended, आदेश जारी

    होशियापुरः पंजाब सरकार की ओर से युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मुहिम के तहते जेल विभाग ने होशियारपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक बलजीत सिंह घुमन को निलंबित कर दिया। घुमन पर जेल के अंदर नशा रैकेट चलाने और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जेल विभाग की खुफिया शाखा की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। एडीजीपी (जेल) अरुणपाल सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जेल में कैदियों के बीच झड़प के बाद खुफिया शाखा की ओर से की गई जांच में पता चला कि जेल के अंदर नशा रैकेट चलाया जा रहा था और अन्य अवैध गतिविधियां भी चल रही थीं।

    इन मामलों में अधीक्षक बलजीत सिंह घुमन संलिप्त पाए गए। आदेश में यह भी कहा गया कि इस संबंध में पुलिस विभाग को मामला दर्ज कर आगे की जांच करने के लिए लिखा गया है, साथ ही प्रशासनिक विभाग को घुम्मन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है। अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है ताकि वह सबूतों से छेड़छाड़ न कर सके। बता दें कि होशियारपुर केंद्रीय जेल में 25 फरवरी 2025 को एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

    जिसके बाद जेल प्रबंधन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है। इस मामले में जेल प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है, और इस मामले में पूरी पारदर्शिता रखने के लिए उच्च स्तर की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही जारी की जाएगी।

  • Punjab News: चुनावों के बाद पहली बार विपश्यना केंद्र आएंगे केजरीवाल

    Punjab News: चुनावों के बाद पहली बार विपश्यना केंद्र आएंगे केजरीवाल

    होशियारपुरः दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पंजाब में दस्तक देंगे। अरविंद केजरीवाल चुनाव के बाद होशियारपुर के विपश्यना केंद्र पहुंचेंगे। केजरीवाल पिछली बार भी इसी विपश्यना केंद्र पर गए थे। पंजाब आप के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि केजरीवाल के विपश्यना केंद्र आने की चर्चा है। वह पहले भी यहां आ चुके हैं। यह कोई राजनीतिक दौरा नहीं, बल्कि उनका निजी दौरा होगा। वह हमेशा विपश्यना केंद्रों पर जाते रहते हैं।

    बताया जा रहा हैकि वह 5 मार्च से 15 मार्च तक यानी 10 दिनों के लिए महिलांवाली गांव के पास आनंदगढ़ में धम्म-धज विपश्यना योग केंद्र में शामिल होने जा रहे हैं। इसके लिए वह पंजाब के होशियारपुर स्थित ध्यान केंद्र में रहेंगे। यह पहली बार नहीं है जब वह इस प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दिसंबर 2023 में भी उन्होंने होशियारपुर के इसी ध्यान केंद्र में 10 दिन बिताए थे। केजरीवाल के दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

    विपक्ष ने केजरीवाल के प्रस्तावित दौरे का विरोध शुरू कर दिया है। विपक्ष का आरोप है कि पंजाब में दिल्ली का दखल बढ़ता जा रहा है। सीएम मान इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। विपक्ष ने पहले आरोप लगाया था कि केजरीवाल पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं। जिस कारण वह अब प्रदेश में दखल बढ़ा रहे हैं। इसके बाद ही लुधियाना पश्चिम हलके से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को आप से उम्मीदवार घोषित करने के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई थी कि केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाना चाहते हैं।

    दूसरी ओर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना ने कहा कि दिल्ली में हार के बाद वहां के नेताओं की पंजाब कें दखलअंदाजी बढ़ती जा रही है। केजरीवाल का यह दौरा भी उसी का हिस्सा है। खन्ना ने आरोप लगाया कि पिछली कैबिनेट की बैठक की सरकार ने फोटो तक जारी नहीं की, क्योंकि उसमें दिल्ली के कुछ नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। आप दिल्ली के नेता अब पंजाब पर काबिज होना चाहते हैं।

  • Punjab News: पोलिंग बूथों का MLA और DSP ने लिया जायजा, देखें वीडियो

    Punjab News: पोलिंग बूथों का MLA और DSP ने लिया जायजा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः तलवाड़ा नगर कौंसिल चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। दसूहा के विधायक और डीएसपी ने पोलिंग बूथों का जायजा लिया। वोटिंग संबंधी जानकारी देते विधायक एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण ने बताया कि 13 वार्डों में वोटिंग हो रही है।

    वोटिंग के दौरान किसी भी तरह की कोई माहौल खराब न हो इसके लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सभी वार्डों से चुनावी मैदान में है और सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

  • Punjab News: Delhi International School में फीस ना देने पर बच्चे को निकाला बाहर, परिजनों का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Delhi International School में फीस ना देने पर बच्चे को निकाला बाहर, परिजनों का आरोप, देखें वीडियो

    होशयारपुरः ज़िले के माहलपुर शहर में स्थित स्कूल में स्टूडेंट को स्कूल में बेहरमी से पीटने की घटना सामने आई है। छोटी बच्ची की माता पूजा का आरोप है कि दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में उसकी बच्ची दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। स्कूल में समय पर फीस न देने के चलते बच्ची को टीचर ने बेरहमी से पीटा और उसे घसीटकर स्कूल से बाहर निकाल दिया गया। इस मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दे दी है और कमिशनर से संपर्क किया।


    माता का कहना है कि कल फैसला आया कि दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल स्लैब एरिया में जाकर लगभग 20 के करीब बच्चों की सरकारी स्कूल में एडमिशन करवाई जाए। इस संबंध में जब हमने आज बच्चे की मां से इस बारे में बात की तो बच्चे की मां ने कहा कि वह इस हरकत से संतुष्ट नहीं है तो उन्होंने कहा कि उनका बच्चा आज भी उस चीज से बाहर नहीं आ पाया है। आज तक उस टीचर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पूजा ने कहा कि आज टीचर नियमित रूप से उसी स्कूल में आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।

  • Punjab News: सिलेंडर से भरे कैंटर और कार में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: सिलेंडर से भरे कैंटर और कार में भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर होशियारपुर रोड के पास गोली गांव में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां भारत पेट्रोलियम की सिलेंडर से भरी कैंटर गाड़ी की कार से टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह पुत्र जगीर सिंह भरत गैस से भरे सिलेंडरों से भरा कैंटर लेकर जम्मू से लालड़ू चंडीगढ़ जा रहा था। इस दौरान जब वह उक्त स्थान पर पहुंचा तो गढ़शंकर की ओर से आ रही एक कार के साथ भयानक टक्कर हो गई।


    हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना गढ़शंकर से एएसआई रवीश कुमार ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ितों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोली, पुलिस कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोली, पुलिस कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः थाना सदर अधीन पड़ते गांव नारू नंगल में एक गोली चलने का मामला सामने आया है। जिससे एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। कमलजीत की ड्यूटी होशियारपुर के मिनी सचिवायल पर लगी हुई थी। जहां सुबह सवा 7 बजे के करीब कमलजीत सिंह ने सरकारी बंदूक के साथ खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। कमलजीत के साथ ड्यूटी दे रहे मुलाजिम ने बताया कि वह बाथरूम गया था। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जब वह वापस आया तो कमलजीत जमीन पर गिरा हुआ था। जिसके बाद तुरंत परिवार को सूचित किया। वहीं कमलजीत सिंह के बेटे ने बताया कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। इससे परेशान होकर यह कमद उठाया है।
  • Punjab News: कार को लगी भयंकर आग, कुछ ही मिनटों में जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: कार को लगी भयंकर आग, कुछ ही मिनटों में जलकर राख, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सड़क पर एक कार को अचनाक आग लगने का मामला सामने आया है जिससे वाहन पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। वहीं मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। अभी किसी के हताहात होने की सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि गाड़ी पूरी तरह नष्ट हो गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे एक गाड़ी होशियारपुर से दसूहा रोड पर जा रही थी। जैसे ही कार वुडलैंड स्कूल के पास पहुंची तो चालक को गाड़ी के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया। चालक ने गाड़ी रोकी तो गाड़ी में अचानक ही आग लग गई। सभी सवारियां मुस्तैदी दिखाते हुए कार से बाहर निकल गई।

    इस दौरान कुछ ही सैकेंड में गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते गाड़ी की आग इतनी बढ़ गई कि कुछ ही मिनटों में आग ने कार को राख कर दिया। इस संबंध में सदर थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस जांच कर रही है। गाड़ी में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • Punjab News: भगोड़ा Assistant Labor Commissioner गिरफ्तार

    Punjab News: भगोड़ा Assistant Labor Commissioner गिरफ्तार

    होशियारपुरः पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत पिछले 3 महीनों से भगोड़े होशियारपुर के पीसीएस सहायक कर्जायुक्त कमिश्नर हरप्रीत सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस केस में कार्यालय में तैनात महिला कंप्यूटर ऑपरेटर अलका शर्मा को पहले ही सहायक कर्जायुक्त के नाम पर 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा चुका है। विजीलेंस ने हरप्रीत सिंह को स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार किया।

    क्योंकि उसकी जमानत संबंधी याचिका पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई थी। होशियारपुर अदालत ने अग्रिम जांच के लिए आज विजीलेंस ब्यूरो को एक दिन का पुलिस रिमांड दिया है। विजीलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि यह मुकदमा हुशियारपुर के कश्मीरी बाजार में एक दुकानदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को बताया था कि उसकी एक गहनों की दुकान है जिसे उसने हाल ही में मुरम्मत करवाया था। बाद में उसे सहायक कर्जायुक्त होशियारपुर के कार्यालय से एक नोटिस मिला।

    जब वह संबंधित कार्यालय गया तो वहां मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर अलका शर्मा ने उसे बताया कि इस मामले में उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा, लेकिन वह अपने उच्च अधिकारी हरप्रीत सिंह, सहायक कर्जायुक्त के साथ इस बारे में बातचीत कर मामले को रफा-दफा कराने में मदद कर सकती है। +

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि अलका शर्मा उससे नोटिस लेकर हरप्रीत सिंह के कार्यालय में गई। थोड़ी देर बाद, उसने शिकायतकर्ता को भी कार्यालय में बुला लिया जहां हरप्रीत सिंह, पीसीएस ने नोटिस खारिज करने के बदले 30,000 रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने मौके पर रिश्वत की मांग से संबंधित बातचीत रिकॉर्ड कर ली और इसे ब्यूरो को सबूत के रूप में पेश कर दिया।

    शिकायत की प्राथमिक पुष्टि के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया जिसके दौरान उक्त आरोपी अलका शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर, को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन हरप्रीत सिंह, पी.सी.एस., कार्यालय से भाग निकला। इस संबंध में विजिलेंस के जालंधर रेंज पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज किया गया।

    इसके बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीमें होशियारपुर के सहायक लेबर कमिश्नर हरप्रीत सिंह को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करती रही। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में दूसरी आरोपी अलका शर्मा अभी भी जेल में है क्योंकि अदालत ने उसे जमानत नहीं दी। इस मुकदमे की अगली जांच जारी है।

  • Punjab News: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव अस्पताल में छोड़कर भागा, देखें वीडियो

    Punjab News: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव अस्पताल में छोड़कर भागा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक को मायके से उसका पति 10 फरवरी को अपने साथ ले गया था। बाद में युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते मृतक की बहन कांता देवी ने बताया कि उसकी बहन की युवक के साथ कोर्ट मेरिज हुई थी लेकिन उनके घर वाले उनकी शादी को नहीं मानते थे जिसके चलते वह अभी मायके रह रही थी। उसकी बहन को उसका पति 10 फरवरी को घर से ये कहकर ले गया था कि वह उसे अपनी मासी के घर लेकर जा रहा है जिसके चलते उन्होंने अपनी बहन को उसके साथ भेज दिया।

    कांता ने बताया कि जब उसकी बहन काफी देर बाद भी घर नहीं आई तो उन्होंने उसके पति से अपनी बहन के साथ बात करवाने के लिए कहा। पहले तो काफी समय तक वह बात को टालता रहा लेकिन बाद में उसने कहा कि उसने अपनी पत्नी को होशियारपुर वाली बस में बैठाकर वापस भेज दिया है, आप उसे लेने चले जाना। उन्होंने कहा कि जब परिजन उसे लेने गए तो वह वहां नहीं मिली जिसके बाद उसके अपनी फोन बंद कर लिया।

    बाद में परिवार ने लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। बाद में परिजनों को पता चला कि एक लड़की की लाश नवीन नगर के एक निजी अस्पताल में पड़ी है। उसके बाद लड़की के परिवार वालों ने जाकर उसकी पहचान की तो यह उनकी लड़की की लाश थी जो वह एक अस्पताल में छोड़कर भाग गया था। परिजनों ने आरोप लगाए कि उसके पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अज्ञात तरीके से उनकी लड़की को मार दिया है। उन्होंने मांग की कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Punjab News: Civil Hospital के सामने 2 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital के सामने 2 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले से चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन कोई न कोई नई घटना देखने को मिलती हैं जिसमें चोर भोले-भाले लोगों के खून पसीने से कमाए पैसे लूटकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही मामला होशियारपुर के सिविल अस्पताल के सामने बनी एक दुकान से सामने आया है जहां, एक चोर ने रात को 2 दुकानों पर धावा बोल दिया और सामान चुराकर फरार हो गया। इस दौरान चोरी की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। पीड़ितों ने घटना के बाद पुलिस को सूचित कर दिया है।

    जानकारी देते हुए सैलून मालिक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि उनकी दुकान होशियारपुर के सिविल अस्पताल के नजदीक खेला मार्केट में है और बीती रात वह दुकान बंद करके घर चले गए और जब सुबह आए तो देखा कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए थे। जब हमने चेक किया तो करीब 36 हजार की नकदी और गुरुओं की फोटो के सामने लगे पैसे भी गायब थे। जब उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो देखा कि एक व्यक्ति बाहर के कैमरे को कपड़े से ढककर दुकान के अंदर दाखिल हो रहा था, लेकिन दुकान के अंदर लगे कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई।

    उन्होंने बताया कि इसी मार्केट में एक और दुकान है जिसके ताले टूटे हुए हैं लेकिन उस दुकान में हुए नुकसान का अभी तक आकलन नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में आए दिन हो रही चोरियों के चलते व्यापारी परेशान हो गए हैं और पुलिस से इन चोरों पर लगाम कसने की मांग करते हैं। पीड़ितों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।