Punjab News: एक्शन में ADGP, Central Jail के Superintendent Baljit Singh Ghuman को किया Suspended, आदेश जारी

होशियापुरः पंजाब सरकार की ओर से युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मुहिम के तहते जेल विभाग ने होशियारपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक बलजीत सिंह घुमन को निलंबित कर दिया। घुमन पर जेल के अंदर नशा रैकेट चलाने और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जेल विभाग की खुफिया शाखा की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। एडीजीपी (जेल) अरुणपाल सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जेल में कैदियों के बीच झड़प के बाद खुफिया शाखा की ओर से की गई जांच में पता चला कि जेल के अंदर नशा रैकेट चलाया जा रहा था और अन्य अवैध गतिविधियां भी चल रही थीं।

इन मामलों में अधीक्षक बलजीत सिंह घुमन संलिप्त पाए गए। आदेश में यह भी कहा गया कि इस संबंध में पुलिस विभाग को मामला दर्ज कर आगे की जांच करने के लिए लिखा गया है, साथ ही प्रशासनिक विभाग को घुम्मन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है। अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है ताकि वह सबूतों से छेड़छाड़ न कर सके। बता दें कि होशियारपुर केंद्रीय जेल में 25 फरवरी 2025 को एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

जिसके बाद जेल प्रबंधन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है। इस मामले में जेल प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है, और इस मामले में पूरी पारदर्शिता रखने के लिए उच्च स्तर की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही जारी की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *