मरीज को लेकर जा रही Ambulance को लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर हुई राख

Written by

in

खंडवाः जिले से एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में महिला मरीज लेटी हुई थी। इस दौरान अचानक एम्बुलेंस में पहले धुआं निकला जिसके बाद ड्राइवर ने मरीज को नीचे उतार दिया और थोड़ी देर में ही आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के देशगांव निवासी महिला बीमार होने के चलते खंडवा के हॉस्पिटल में भर्ती थी। वहां उसकी हालत ठीक न होने के चलते डॉक्टरों ने उसे इंदौर रैफर कर दिया था। इस दौरान जब उसे खंडवा से इंदौर एम्बुलेंस के जरिए ले जाया जा रहा था। खंडवा से महज 15 किलोमीटर पहुंचते ही एंबुलेंस में धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने तुरंत एंबुलेंस को रोककर मरीज को नीचे उतार दिया। थोड़ी देर बाद देखते ही देखते एंबुलेंस में आग की लपटें उठने लगी और जो ऑक्सीजन का सिलेंडर था वह ब्लास्ट हो गया।

ड्राइवर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची देशगांव चौकी पुलिस ने फायरफाइटर को बुलाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। वहीं देशगांव चौकी पुलिस द्वारा दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर बीमार महिला को इंदौर भिजवाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *