Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः CIA स्टाफ पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने और अन्य मामलों में भगौड़ा गैंगस्टर गिरफ्तार

    पंजाबः CIA स्टाफ पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने और अन्य मामलों में भगौड़ा गैंगस्टर गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब के जिला लुधियाना में गैंगस्टरों को दबोचने के लिए लगातार सीआईए टीम रेड कर रही है। सीआईए टीम ने अब लंबे समय से भगौड़ा चल रहे गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी को गिरफ्तार किया है। आईपीएस तुषार की टीम ने गैंगस्टर को जालंधर देहाती फिल्लौर के पास से गिरफ्तार किया है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।   फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन आज पुलिस प्रेस वार्ता कर सकती है।

    जिंदी व उसके साथियों ने सीआईए स्टाफ को स्विफ्ट कार से कुचलने की 9 महीने पहले कोशिश की थी। इंचार्ज राजेश शर्मा ने बदमाश को पकड़ने के लिए टायर पर 2 फायर भी किए थे, लेकिन बदमाश फरार हो गया था। बदमाश जिंदी डेढ़ वर्ष से विभिन्न मामलों में भगौड़ा चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सरकार के समय जिंदी का पार्टी में काफी रुतबा रहा है।

    जिंदी ने 9 महीने पहले सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि उसने पुलिस टीम पर पिस्टल नहीं तानी। जिंदी के मुताबिक, उसने सोचा था कि शायद कोई गैंगस्टर है, जो उसे टारगेट कर रहा है। यह सोच उसने गाड़ी वहां से भगा ली। जिंदी के मुताबिक, उसने किसी पर कोई पिस्तौल नहीं तानी, न ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। उसे जबरी गैंगस्टर बनाया जा रहा है। कुछ मामले उस पर दर्ज हैं। कई मामलों में उसका राजीनामा भी हो चुका है।

  • पंजाब : सिविल हॉस्पिटल को चोरों ने बनाया निशाना, 8 AC लेकर हुए फरार

    पंजाब : सिविल हॉस्पिटल को चोरों ने बनाया निशाना, 8 AC लेकर हुए फरार

    लुधियाना: शहर में लूटपाट व चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। चोरों ने सिविल अस्पताल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सिविल अस्पताल से चोरों ने जच्चा-बच्चा बिल्डिंग में लगे 8 AC चोरी कर लिए। कई दिनों से जच्चा-बच्चा अस्पताल में निर्माण का कार्य चल रहा है। शक जताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने चोरी से पहले अस्पताल में रेकी की है। जिसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले चोरी होने के बाद शुक्रवार को जिला पुलिस जागी है। अस्पताल में शुक्रवार को जॉइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा, ADCP रुपिंदर कौर सरां व पुलिस बल मौके का जायजा लेने पहुंचा।
    पुलिस अधिकारियों ने इस चोरी के बारे कोई जानकारी न देते हुए इसे रूटीन चेकिंग बताया। सिविल अस्पताल की पुलिस चौकी जच्चा-बच्चा अस्पताल से 20 कदम की दूरी पर है। ऐसे में अस्पताल के सुरक्षा गार्ड भी शक के घेरे में आ चुके है। जच्चा बच्चा अस्पताल के पूरे एरिया को पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने खंगाला। जिस जगह से सामान चोरी हुआ है। वहां भी पुलिस कर्मचारी पहुंचे। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। वारदात के समय जो सुरक्षा कर्मचारी तैनात था उस पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है।
    फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। अस्पताल के बाहर मुख्य रोड की भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करवा रही है। कुछ कबाड़ियों पर पुलिस को शक है। अस्पताल के बाकी के सामान की भी जांच की जा रही है। 
    जच्चा बच्चा अस्पताल के पूरे एरिया को पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने खंगाला। जिस जगह से सामान चोरी हुआ है। वहां भी पुलिस कर्मचारी पहुंचे। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। वारदात के समय जो सुरक्षा कर्मचारी तैनात था उस पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। अस्पताल के बाहर मुख्य रोड की भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करवा रही है। कुछ कबाड़ियों पर पुलिस को शक है। अस्पताल के बाकी के सामान की भी जांच की जा रही है।

  • पंजाबः घर में घुसकर लुटेरों ने महिला का गला रेतकर की हत्या

    पंजाबः घर में घुसकर लुटेरों ने महिला का गला रेतकर की हत्या

    अजनाला: अमृतसर के अजनाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाके में लूट के इरादे से लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी है। मृतक एक सेवानिवृत्त टीचर बताई जा रही हैं, जिनकी पहचान बिमला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम महिला अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आए लुटेरों ने बिमला की गला रेतकर हत्या कर दी, इसके बाद बिमला के कानों से बालियां उतार कर ले गए।

    मामले की जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला के पति देवी दयाल ने बताया कि वह इलाके में किसी मौत होने पर वहां पर गए हुए थे और तभी अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लुटेरों द्वारा घर के अन्य सामान की तालाशी ली गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार बस से एक्टिवा सवार को कुचला, शरीर के हुए कई टुकड़े

    पंजाबः तेज रफ्तार बस से एक्टिवा सवार को कुचला, शरीर के हुए कई टुकड़े

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर जा रही तेज रफ्तार बस ने गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर एक्टिवा पर घर लौट रहे व्यक्ति को कुचल दिया। ओवर स्पीड बस एक्टिवा सवार व्यक्ति को कई फुट तक घसीटते ले गई। बस के नीचे आने से एक्टिवा सवार के शरीर के कई अंग भी अलग हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला जबकि लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची बसंत एनक्लेव चौकी की पुलिस ने बस को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा।

    मृतक की पहचान चरण सिंह(71) के रूप में हुई है जोकि गिल रोड स्थित आईटीआई के पास का रहने वाले थे। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस चालक मनदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जो की अभी गिरफ्त से बाहर है। वहीं हादसे के बाद जमा हुए लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि ओवर स्पीड बस चालकों को कोई नहीं रोकता है।

  • पंजाबः इस इलाके में फिर गैस लीक की दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

    पंजाबः इस इलाके में फिर गैस लीक की दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

    लुधियानाः जिले के ग्यासपुर इलाके में एक बार फिर गैस लीक की दहशत फैल गई। दरअसल, सुबह एक राहगीर महिला सूआ रोड पर स्थित उसी जगह पर चक्कर खाकर गिर गई। बता दें कि इसी जिस जगह पर गैस रिसाव हुआ था। वहीं महिला के गिरने के बाद लोगों में गैस लीक होने का डर दोबारा से फैल गया।

    जिसके बाद लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना को दी। वहीं मौके पर पहुंची विधायक छीना के मुताबिक, गैस रिसाव होने जैसा कुछ नहीं है, लेकिन उन्होंने एहतियात के तौर पर इलाका पुलिस और सिविल अस्पताल को जरूर अलर्ट कर दिया था। जिला पुलिस प्रशासन फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है। इलाके को अभी सील किया हुआ है। फिलहाल नगर निगम की टीमें भी मौके पर पहुंच गटर वगैराह खोल कर सीवरेज लाइन चैक कर रही है।

  • पंजाबः SBI Bank से पैसे लेकर लौट रही मां-बेटी से लुटेरों ने छीनी नगदी, गिरफ्तार

    पंजाबः SBI Bank से पैसे लेकर लौट रही मां-बेटी से लुटेरों ने छीनी नगदी, गिरफ्तार

    लुधियाना : शहर में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं बीते दिन एसबीआई बैंक से पैसे निकलवा कर एक्टिवा पर जा रही मां-बेटी से बदमाश नकदी लूट फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी मदद से आज पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 2 बदमाश बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर आए और चाकू की नोक पर 31 हजार 500 की नकदी लूटकर फरार हो गए। जिसके कुछ समय में ही बदमाशों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद थाना हैबोवाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से लूटी 20 हजार की नकदी व चाकू बरामद किया है।

    जानकारी देते एसएचओ इंस्पैक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषभ निवासी हैदर कालोनी और रजित निवासी न्यू विजय नगर के रुप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सटेवी निवासी रणजोत पार्क हैबोवाल ने बताया कि वह बीते दिन एक्टिवा पर मां कोमल कोचर के साथ दंडी स्वामी एसबीआई बैंक गई थी। जहां से 30 हजार रुपए निकलवाए जब दोनों एक्टिवा पर वापिस आ रही थी तो घर के पास मां के हाथ पकड़ा लिफाफा छिनकर कर आरोपी फरार हो गए। लिफाफे में 30 हजार रुपए, 2 बैंक की कापिया, एक रुमाल में बांधे हुए 1500 रु सहित अन्य सामान था।

  • पंजाबः जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 घायल

    पंजाबः जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 घायल

    अमृतसर : तरनतारन के खेमकरण के नवां गांव से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग जमीनी विवाद को लेकर हुई है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस हादसे दौरान 2 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस घटना जांच करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में एक हाथ में राइफल है और फायरिंग कर रहा है।

  • पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन का निधन

    पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन का निधन

    लुधियाना : जिले से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के वेटरन लीडर एवं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना के पूर्व चेयरमैन मदन मोहन व्यास का आज देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल यानी कि 28 जुलाई को 11:30 बजे मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट में किया जाएगा। 

  • पंजाबः SGPC ने PTC को भेजा नोटिस, जानें मामला

    पंजाबः SGPC ने PTC को भेजा नोटिस, जानें मामला

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने एसजीपीसी को आर्थिक तौर से मजबूत करने के लिए प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। एडवोकेट धामी ने पिछले 11 वर्ष से श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी का सीधा प्रसारण कर रहे पीटीसी चैनल को 24.90 लाख रुपये की बकाया राशि देने का नोटिस जारी किया है। चैनल का स्टाफ 11 वर्ष से श्री हरिमंदिर साहिब के यात्री निवास श्री गुरु अर्जुन देव के कमरा नंबर 91 एवं 93 में रह रहा है लेकिन किराया नहीं दिया। साथ ही धामी ने माता गंगा जी निवास में पिछले 20 वर्ष से दो कमरों पर कब्जा जमाए बैठे कनाडा के रेडियो के स्टाफ को भी कमरे खाली को कहा है। उन्होंने रेडियो के प्रबंधकों को यात्री निवास के उक्त कमरों का बनता लाखों रुपयों का किराया भी अदा करने को कहा है।

    एडवोकेट धामी ने कहा कि एसजीपीसी के अधीन गुरुद्वारा साहिबान की दुकानों व अन्य जगहों से हासिल होने वाले किराये व अन्य पैसों की वसूली के लिए भी नोटिस भेजने की तैयारी कर ली गई है।

    एडवोकेट धामी ने बताया कि एसजीपीसी के यू-ट्यूब चैनल पर गुरबाणी के प्रसारण के लिए अनुसुकृति कम्यूनिकेशंस से तीन महीने का करार किया गया है। करार के तहत एसजीपीसी कुल 36 लाख रुपये कंपनी को देगी।

  • पंजाबः बरसात के चलते गिरा महल, 2 गाड़ियां दबीं

    पंजाबः बरसात के चलते गिरा महल, 2 गाड़ियां दबीं

    अमृतसरः पंजाब में हो रही बरसात से कई जिलों में नुकसान हुआ है। वहीं आज सुबह चार बजे शुरू हुई भारी बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बरसात के कारण सुबह करीब साढ़े 7 बजे छेहरटा के काला पिंड में बना पुराना महल गिर गया। इस इमारत में कोई नहीं रहता था, इसलिए हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। एक छोटा हाथी और बोलेरो मलबे के नीचे दब गई।