Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः कार में आए चोरों ने 2 दुकानों को बनाया निशाना

    पंजाबः कार में आए चोरों ने 2 दुकानों को बनाया निशाना

    लुधियाना: शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं अब ताजा मामला गिल रोड से सामने आया है। जहां साइकिल मार्केट में 2 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि चोर दोनों दुकानों के ताले तोड़कर अंदर से नट बोल्ट की 18-19 बोरियां लेकर चोर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 3 लुटेरे सुबह 5 बजे स्विफ्ट कार में मार्केट में आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरों की गाड़ी पर स्कूटर का नंबर लगा हुआ था। दुकानदारों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः जीप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

    पंजाबः जीप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

    लुधियाना: दोराहा जीटी रोड के साथ दक्षिणी बाईपास की सर्विस रोड पर बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के उपरांत बोलेरो चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया। दोराहा थाना के एएसआइ सरजंगदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव कीमा भन्नी के रहने वाले मनप्रीत सिंह व मदनपुर थाना राजपुरा के रहने वाले अपने साथी अमनदीप सिंह के साथ अपनी बाइक पर दोराहा से गुरुद्वारा श्री राड़ा साहिब की ओर जा रहा था।

    जब वह दोराहा में सर्विस रोड पर बिजली ग्रिड के पास पहुंचे तो गांव गुरथली की तरफ से आ रही बोलेरो के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनप्रीत सिंह और उसका साथी जीप के नीचे फंस गए। लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल मनप्रीत को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बोलेरो चालक घटना के बाद मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल और मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी। दोनों नौजवान गुरुद्वारा श्री राड़ा साहिब में सेवा करते थे और घटना के समय वहां से लौट रहे थे।

  • पंजाबः हाईवे पर पलटा कंटेनर, लोगों ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

    पंजाबः हाईवे पर पलटा कंटेनर, लोगों ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के खन्ना में नेशनल हाईवे पर अचानक कंटेनर ट्राला पलट गया। कंटेनर लोगों के ऊपर गिरने वाला था कि लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं जिस जगह पर कंटेनर पलटा, वहां से 20 से ज्यादा सवारियां एक मिनट पहले ही बस में चढ़ी थीं। कंटेनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर का इस पर कंट्रोल नहीं रहा। बस अड्डे के बीच ही टैक्सी स्टैंड भी है। वहां पर आम तौर पर टैक्सी चालक बैठे होते हैं।

    टैक्सी चालक जिंदर सिंह ने बताया कि बारिश हो रही थी। बस अड्डे में 20 से 25 लोग बस का इंतजार कर रहे थे। टैक्सी स्टैंड वाले बैठे थे। इसी बीच पहले बस आई और इसमें 20 से 25 सवारियां चढ़ी ही थीं कि तेज रफ्तार कंटेनर पलट गया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। अगर यहां लोग खड़े होते तो इन सभी के ऊपर कंटेनर पलट जाना था। कंटेनर की रफ्तार बहुत तेज थी, जिस कारण चालक उसे कंट्रोल नहीं कर पाया।

    हादसे में एक व्यक्ति के कंटेनर के नीचे आने का शोर भी मचा। आनन फानन में पुलिस ने JCB बुलाई। कंटेनर को सीधा कराया गया, लेकिन इसके नीचे से कुछ नहीं मिला। लोगों का शक दूर हुआ और पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कोट पुलिस चौकी प्रभारी सुखविंदरपाल सिंह ने कहा कि हादसे में जानी नुकसान से बचाव रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई होगी।

  • पंजाबः हवालातियों से भरी तेज रफ्तार बस की कार से टक्कर, देखें वीडियो

    पंजाबः हवालातियों से भरी तेज रफ्तार बस की कार से टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः हवालातियों से भरी तेज रफ्तार बस की कार से टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार का टायर पंक्चर होने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि बस कैसे कार की हिट करती हुई गुजर गई। कार चालक पीड़ित मोहन का कहना है कि बस चालक इतनी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कार चालक बच गए। लेकिन हादसे में कार चालकों में काफी रोष पाया जा रहा है। उनका कहना है कि बस चालक से जब तेज रफ्तार गाड़ी चलाने और उनकी कार को हिट करने को लेकर बात की गई तो बस चालक यह कहकर चला गया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित है। पीड़ितों का आरोप है कि तेज रफ्तार बस होने से कोई बड़ा भी हो सकता था।

  • पंजाबः नहर में कार गिरने से 2 की मौत 

    पंजाबः नहर में कार गिरने से 2 की मौत 

    लुधियाना: दोराहा की सरहिंद नहर में हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक नहर में आल्टो कार गिर गई। कार में सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति और महिला की मौत हो गई। उक्त मृतक बुजुर्ग मोगा के बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार  गुरथली नहर के पुल नजदीक एक आल्टो कार के नहर में गिरने से शोर मच गया। नजदीक ही चौक में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई गुरदीप सिंह मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत गोताखोरों को बुलाकर कार को बाहर निकालने का काम शुरू किया।  कार को रस्सियों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। तब तक कार में सवार  एक महिला और एक पुरुष दोनों की मौत हो चुकी थी। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। दोराहा थाने के एसएचओ विजय कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : आप विधायक के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पिस्तौल के बल पर हुई लूट, देखें CCTV

    पंजाब : आप विधायक के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पिस्तौल के बल पर हुई लूट, देखें CCTV

    अमृतसर: शहर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं शहर में पिस्तौल के बल पर लुटेरे द्वारा एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बीते दिनों मेहता चौक के पास हुई लूट की वारदात की तरह इसे भी तीन नकाबपोशों ने गन पॉइंट पर अंजाम दिया है। यह लूट अमृतसर नॉर्थ के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित पार्क में बने वेरका बूथ पर हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अलसुबह तकरीबन 5 बजे की है। वेरका मिल्क प्लांट से गाड़ियां दूध की सप्लाई लेकर ग्रीन एवेन्यू पार्क में स्थित वेरका बूथ पर पहुंची थी। इसी दौरान तीन नकाबपोश एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंच गए। जिसमें एक मोटरसाइकिल पर ही बैठा था, तभी दो मोटरसाइकिल से उतरे और दूध की सप्लाई उतार रहे व्यक्ति को घेर लिया। एक ने पिस्टल तो दूसरे ने दातर दिखा जेब से सब निकालने को कह दिया। बार-बार विक्रेता के पैर पर गोली मारने की धमकी दी गई। 

    मिली जानकारी के मुताबिक गन पॉइंट पर लूट करने वालों ने दूध की सेल के 8 हजार रुपए कैश निकाल लिए। वहीं कान में पहनी हुई सोने की बाली और हाथ में पहना हुए चांदी का कड़ा भी उतार लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाब : IELTS इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग

    पंजाब : IELTS इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग

    खन्ना: जीटीबी मार्केट के पास स्थित रेस्ट हाउस मार्केट में एक आईलेट्स इंस्टीट्यूट में देर रात आग लगने का मामला सामने आया है। मिली  जानकारी के अनुसार आईलेट्स इंस्टीट्यूट पहली मंजिल पर है, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट खुला है। रेस्टोरेंट में काम करने वाले मनोज ने बताया कि जब अचानक धुआं उठता देखा गया तो उसने आईलेट्स इंस्टीट्यूट का शटर और शीशा तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की पर आग बढ़ने पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

    आग फैलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने शीशे तोड़कर अंदर दाखिल होकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इंस्टीट्यूट की सीढ़ियों पर लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने रेस्तरां से सिलेंडर भी निकाल लिए।

    मामले की जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि जब आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत वे अपने कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उनकी टीम ने आग पर काबू पाया। 5 लड़के कर्मी का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

  • पंजाबः ट्रैवल एजेंट के घर और दफ्तर में CBI की दबिश

    पंजाबः ट्रैवल एजेंट के घर और दफ्तर में CBI की दबिश

    लुधियाना: जिले के माछीवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज ट्रैवल एजेंट के दफ्तर और घर में सीबीआई की टीम द्वारा छापेमारी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई टीम द्वारा पिछले कई घंटों से किसी मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम के अधिकारियों ने माछीवाड़ा पुलिस को साथ लेकर ट्रैवल एजेंट बलविंदर सिंह के गांव झड़ौदी स्थित घर और स्थानीय समराला रोड के दफ्तर पर छापेमारी की है।

    टीम के अधिकारियों ने सिर्फ ये जानकारी दी कि वह दिल्ली से आए है और किसी मामले की जांच कर रहे है। टीम को ट्रेवल एजैंट बलविंदर सिंह नहीं मिला और ये जानकारी मिली है कि वह इस समय विदेश गया हुआ है। ट्रैवल एजेंट की तरफ से नौजवानों को विदेश और खास तौर पर अमरीका भेजने के लिए काफी चर्चा है, जो लंबे समय से यह काम कर रहा है। फिलहाल सीबीआई द्वारा ट्रैवल एजेंट के परिजनों से पूछताछ कर दस्तावेज खंगाले जा रहे है। 

  • पंजाबः पेड़ से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

    पंजाबः पेड़ से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

    लुधियानाः जिले के धुरी रेलवे लाइन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेलवे लाइन के पास पेड़ से लटकता हुआ व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति ने रस्सी से फंदा लगाया हुआ था। आसपास से गुजर रहे लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर GRP के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा।

    बताया गया है कि मृतक की जेब से लुधियाना से अंबाला की टिकट मिली है। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया। पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि 72 घंटे तक शव को पहचान के लिए रखा जाएगा। पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले किया जाएगा।

  • पंजाबः कलयुगी बेटे ने मां को मारे थप्पड़, बाल पकड़ कर घसीटा, वीडियो वायरल

    पंजाबः कलयुगी बेटे ने मां को मारे थप्पड़, बाल पकड़ कर घसीटा, वीडियो वायरल

    अमृतसरः जिले के  ज्वाला एस्टेट के पास स्थित शिव नगर कॉलोनी से कलयुगी बेटे की एक दर्दनाक वीडियो सामने आई है। जहां बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए मां की बेरहमी से पिटाई की। पूरे मामले का एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें वह लात और थप्पड़ मारता दिख रहा है। वहीं बुजुर्ग महिला की बहू छुड़ाने की बजाय बेड पर बैठकर वीडियो बना रही है। अभी तक महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी है। वीडियो बना रही महिला बुजुर्ग की बहू है जो अपने पति को पीड़िता को और मारने के लिए भी उकसाती दिख रही है। वह बार- बार कह रही है कि इससे पूछ पैसे कहां है। इतना ही नहीं, बुजुर्ग को वह महिला पुलिस के पास जाकर शिकायत करने की भी बात कर रही है।

    वीडियो में जब मां घर से हमेशा के लिए जाने की बात कर रही है, तो बेटा उसे और मारता है और गालियां भी देता दिख रहा है। थप्पड़, टांगें और बालों से पकड़ कर पीटता है। वीडियो में बेटा भी प्रॉपर्टी की बात करता है। यह भी कहता है कि वह उसे अगर रोटी नहीं देता तो उसकी बहनें आ जाती हैं। उनके कहने पर उन्हें रोटी देनी पड़ती है, नहीं तो वह उसे कभी पूछे भी नहीं। वीडियो में दिख रही महिला बेटे की क्रूरता सहने को मजबूर है। एक ही सहारा होने के कारण वह न तो पुलिस के पास जा पा रही है और न ही बेटे के ज़ुल्मों का जवाब दे पा रही है।