पंजाब : आप विधायक के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पिस्तौल के बल पर हुई लूट, देखें CCTV

अमृतसर: शहर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं शहर में पिस्तौल के बल पर लुटेरे द्वारा एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बीते दिनों मेहता चौक के पास हुई लूट की वारदात की तरह इसे भी तीन नकाबपोशों ने गन पॉइंट पर अंजाम दिया है। यह लूट अमृतसर नॉर्थ के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित पार्क में बने वेरका बूथ पर हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अलसुबह तकरीबन 5 बजे की है। वेरका मिल्क प्लांट से गाड़ियां दूध की सप्लाई लेकर ग्रीन एवेन्यू पार्क में स्थित वेरका बूथ पर पहुंची थी। इसी दौरान तीन नकाबपोश एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंच गए। जिसमें एक मोटरसाइकिल पर ही बैठा था, तभी दो मोटरसाइकिल से उतरे और दूध की सप्लाई उतार रहे व्यक्ति को घेर लिया। एक ने पिस्टल तो दूसरे ने दातर दिखा जेब से सब निकालने को कह दिया। बार-बार विक्रेता के पैर पर गोली मारने की धमकी दी गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक गन पॉइंट पर लूट करने वालों ने दूध की सेल के 8 हजार रुपए कैश निकाल लिए। वहीं कान में पहनी हुई सोने की बाली और हाथ में पहना हुए चांदी का कड़ा भी उतार लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *