Category: Himachal>Baddi

  • नागरिक अस्पताल बद्दी में रोगी कल्याण समिति की बैठक 

    नागरिक अस्पताल बद्दी में रोगी कल्याण समिति की बैठक 

    पोस्टमार्टम करने के लिए अनुभवी कर्मचारी को आऊट सोर्स पर तैनात करने की प्रस्ताव पारित किया

    बददी, सचिन बैंसल: बद्दी ( उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बद्दी की अध्यक्षता में शनिवार को नागरिक अस्पताल बद्दी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोटीवाला की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की वार्षिक गवर्निंग बॉडी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दोनों अस्पतालों की वित्तीय स्थिति, विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा आगामी वित्तीय वर्ष के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न एजेंडों को अनुमोदित किया गया।

    बैठक में नागरिक अस्पताल बद्दी के नए भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 36.64 लाख रुपये की प्राप्तियों के विरुद्ध 22.41 लाख रुपये के व्यय तथा 14.23 लाख रुपये की शेष राशि को अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 65.70 लाख रुपये की अनुमानित आय तथा 64.45 लाख रुपये के प्रस्तावित बजट को भी स्वीकृति दी गई।

    बैठक में अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा आरकेएस की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कैंटीन भवन, ड्रग एवं ड्रेसिंग आउटलेट, ओपीडी कमरों में पार्टिशन, वार्डों में स्टाफ नर्स वर्क स्टेशन, सुरक्षा द्वार एवं रैंप निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा पोस्टमार्टम कार्य में सहयोग हेतु अनुभवी सेवानिवृत्त कर्मचारी की सेवाएं जारी रखने संबंधी प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया।

    गवर्निंग बॉडी ने अस्पताल में सफाई, सुरक्षा एवं डेटा एंट्री सेवाओं को आउटसोर्स आधार पर जारी रखने का निर्णय लिया। बैठक में अस्पताल परिसर में प्रस्तावित कैंटीन एवं केमिस्ट शॉप की स्थापना के लिए टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाने को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे अस्पताल की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।

    इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोटीवाला की आरकेएस बैठक में अस्पताल के नए भवन में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण तथा वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट को मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही अस्पताल की आवश्यकताओं के अनुसार दवाइयों, उपकरणों, प्रयोगशाला सामग्री, फर्नीचर, स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद तथा छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों के लिए सामान्य स्वीकृति भी प्रदान की गई।

    बैठक के दौरान सदस्यों ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने संबंधी सुझाव भी दिए। अध्यक्ष एसडीएम बद्दी ने स्वास्थ्य संस्थानों में पारदर्शिता, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्वीकृत योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

    बैठक के अंत में रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर विस्तार एवं विकास के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक में दून के विधायक राम कुमार चौधरी, बीएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा, बीडीओ कुलदीप सिंह, एसएमओ डॉ. महावीर चौहान, डॉ. अशीष भाटिया, एसडीओ मनीष ठाकुर, एनयूजे के  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रणेश राणा,प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष सचिन बैंसल, संजीव कुंडलस,  अच्छरपाल कौशल, बलजिंद्र सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी योगिता चौधरी भी उपस्थित रही।

  • शिविर में 82 रोगियों के दांतों की जांच की

    शिविर में 82 रोगियों के दांतों की जांच की

    निर्मला निकेतन इंस्टीच्यूट ज्योति किरण ने प्रवासी कामगारों के लिए लगाया दंत जांच शिविर

    बददी, सचिन बैंसल: बददी  के सिक्का होटल  के साथ लगते स्लम एरिया के प्रवासी कामगारों के लिए निर्मला निकेतन इंस्टीट्यूट ज्योति किरण ने भोजिया डेंटल कालेज की सहयोग से  दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 82 प्रवासी कामगारों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाईयां बांटी गई।

    संस्था की डायरेक्टर मिस मेरी ने बताया कि शिविर में भोजिया  डेंटल कालेज के दंत चिकित्सक ड़ा. अभिजीत साक्षी, जसप्रीत व शिवांशी ने रोगियों की जांच कर उन्हें मुप्त दवाईयां बांटी। शिविर में अधिकांश कामगारों को नशीले पदार्थ खाने से दांत खराब पाए गए। इन रोगियों को 31 तक कालेज में अपने दांत ठीक करने के लिए बुलाया गया। इस दौरान इन कामगारों को उपचार में छूट का भी प्रावधान किया गया है।

    मिस मेरी ने बताया कि संस्था की ओर से  स्लम एरिया के रहने वाले कामगारों के लिए समय समय पर शिविर लगाए जाते है। इससे भी भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें कामगारों का मुफ्त उपचार किया गया। भविष्य में भी यहां पर अन्य शिविर भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर संस्था की समन्वयक कल्पना,  फील्ड स्टाफ में  राहुल व धीरज भी उपस्थित रहे।

     

  • एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब बद्दी में लगे कूड़े के ढेर

    एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब बद्दी में लगे कूड़े के ढेर

    ढेर लगने से फैली एरिया में दुर्गन्ध, चलना हुआ मुश्किल
    बद्दीः जिले में पिछले तीन दिन से कूड़ा नहीं उठा है। सफाई कर्मचारियों को मानदेय न  मिलने पर कर्मचारियों ने कूड़ा नहीं उठाया है। जिसके चलते बद्दी साई मार्ग समेत विभिन्न चौराहों व गलियो में कूड़े के ढेर लगे है। एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब बद्दी में में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। बद्दी साई  मार्ग पर सड़क के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए है। जिसकी दुर्गंध से बाजार में आने वाले लोग नाक पर रूमाल रख कर निकल रहे है। सबसे अधिक परेशानी दुकान चलाने वाले व्यापारियों को हो रही है। उन्होंने कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुडलस ने बताया कि पिछले तीन दिन से बद्दी में कूड़ा नहीं उठा है। गर्मियो में एक दिन में ही कूड़ा दुर्गंध  मारना शुरू कर देता है लेकिन तीन दिन से कूड़ा न उठना बड़ी हैरानी वाली बात है।
    संडोली पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस ने बताया कि  तीन दिन से कूड़ा न उठने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं और कूड़े की दुर्गंध से स्थानीय लोगों व आने जाने वाले लोगों परेशान है। नगर निगम बद्दी ने कूड़ा उठाने का ठेका जेबीआर  नाम के कंपनी को दिया है। सफाई कर्मचारियों को वेतन मिलने के कारण पिछले तीन दिन से कूड़ा नहीं उठाया। सरकार की ओर से बिजली के बिल में स्वच्छता सेंस के रूप में ₹50 का शुल्क वसूला जाता है  लेकिन सुविधा के नाम पर लोगों का ठगा जा रहा है। पिछले तीन दिन से सभी स्थानीय लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। कूड़ा न उठने के कारण  बड़े-बड़े ढेर लग चुके हैं। जिससे कि आसपास के क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ चुका है।
    नगर निगम के अधिकांशी अभियंता सुमित आजाद ने बताया कि कूड़ा उठाने का ठेका जेबीआर कंपनी को दिया है लेकिन जेबीआर कंपनी के कर्मचारियों और मैनेजमेंट के बीच विवाद चल रहा है।अगर यह विवाद नहीं सुलझा तो जेबीआर  पर 3 दिन की पेनल्टी लगाई जाएगी। उधर जेबीआर कंपनी के एमडी  राजेंद्र सिंह से संपर्क किया गया लेकिन उन्होने फोन रसीव नहीं किया।
     
  • बददी से चुराई गई भैंसों को हमीरपुर के जाहू से बरामद

    बददी से चुराई गई भैंसों को हमीरपुर के जाहू से बरामद

    दसौरामाजरा से 8 जून को दो लाख की भैंसे चुराकर ले गए थे दो शातिर लोग
    बददी, सचिन बैंसलः बददी उपमंडल से एक किसान परिवार की भैंसे शातिराना तरीके से चुराकर उसको मंडी जिले के जाहू में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। करीब दो लाख की कीमत वाली इन दुधारु भैंसों के चोरी होने से जहां किसानों में भय का माहौल था वहीं फिल्मी अंदाज में आरोपियों ने भैंसों को दसौरामाजरा(बददी) से चुराया और पैदल ही उनको 25 किलोमीटर ले गए। बददी के निकट लक्कड पुल पर रहने वाले दो अहीरों ने इन भैंसों को चुराने के बाद  उसके बाद पटटा महलोग के निकट गुनाई से पिकअप वाहन में ले जाकर रातों रात सफर करके अगले दिन उसको दोपहर को मंडी जिले के जाहू में पहुंचाया। दुधारु भैंसों के मालिक चेपूराम पुत्र पंाजूराम निवासी दसौरामाजरा तहसील बददी ने पुलिस स्टेशन बरोटीवाला में इस सारे प्रकरण की शिकायत दर्ज करवाई थी कि मेरी भैंसे रात को अचानक गायब हो गई। उसके बाद पुलिस थाना प्रभारी देवराज ठाकुर ने संपूर्ण शिकायत सुनने के बाद जंाच बिठाई तो उसमें चोरी के हैरतअंगेज तरीके का खुलासा हुआ। सीसीटीवी हरिपुर साहिब देखने पर पता चला कि उक्त दुधारु भैंसे लक्कड डिपो झाडमाजरी के निवासी अमाम अली व उसके सहयोगी सुलेमान ने चुराई थी जो कि रिश्ते में आपस में साढू लगते हैं। हरिपुर के बाद पैदल भैंसों को बिलावांली के एक युवा की पिकअप वाहन एचपी-93, 5037 में डालकर जाहू पहुंचाया गया।
    बददी पुलिस पहुंची कोटखाई-
    अमाम अली व सुलेमान ने दुधारु भैंसों को जाहू(हमीरपुर) के एक गोदाम में एक व्यापारी को 80 हजार रुपये में बेचने के बाद बाईक नंबर एचपी 12एन-8279  पर सवार होकर कोटखाई (जिला शिमला) के खडा पत्थर पहुंच गए। इसके बाद जिला पुलिस बददी की बरोटीवाला पुलिस टीम ने आरोपियों को फोन पर संपर्क साधा कि आप कहां हो आपके विरुद्व शिकायत आई है। अमाम अली ने कहा कि मैं खडा पत्थर में नहीं हूं वहीं सुलेमान ने का कि मैं दो दिन बाद बददी वापिस आ जाऊंगा। भैंसों की चोरी बारे दोनो साफ मुकर गए कि हमारा इसमें कोई हाथ नहीं है जबकि सीसीटीवी में एक चेहरा कैद हो चुका था।  उसके बाद बरोटीवाला पुलिस कोटखाई पहुंची और दोनों को 11 जून को 4 बजे बरोटीवाला गिरफतार करके ले आए। वहां पर आरोपियों ने अपना समस्त जुर्म कबूल लिया कि हमने ही भैंसे चुराई थी और उसको जाहू में बेच दिया था। 12 जून को दोनो को कोर्ट नालागढ़ में पेश किया तो तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला।
    जाहू से बरामद की दो लाख कीमत की भैंसे-
    दोनो आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद बरोटीवाला थाना पुलिस के कर्मचारी दोनो भैंसों की बरामदगी के लिए जाहू पहुंचे जबकि वहां से दोनो भैंसो को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर भेजा जा चुका था। बरोटीवाला पुलिस ने जाहू के पशु खरीद व्यापारी अली शान को बोला कि आप बददी से चुराई भैंसे जो सहारणपुर भेजी गई है को वापिस मंगवाओ तो भैंसो को दोबारा जाहु मंगवाया गया। फिर पुलिस मुख्य आरोपी अमाम अली व दुधारु पशुओं के मालिक के पुत्र मान सिंह को शिनाखत करवाने के लिए जाहू (हमीरपुर) पहुंची। वहां पर भैंस मालिक ने अपनी दोनो भैंसो को पहचान लिया और शनिवार देर रात भैंसो को लाकर उसके असली मालिक को सौंप दिया। पुलिस ने चोरी की संपति खरीदने पर जाहू के पशु व्यापारी अली शान उर्फ कालूराम पर भी मुकदमा दर्ज कर उसको भी हिरासत में ले लिया। एएसपी बददी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि इन सभी तीनों आरोपियो अमाम अली, सुलेमान व जाहू के पशु डीलर अलीशान को गिरफतार कर लिया गया है जिनको पुन: सोमवार को नालागढ़ की अदालत में पेश किया जाएगा।
    पुलिस की कार्यवाही को सराहा-
    वहीं दूसरी ओर स्थानीय किसानों ने बरोटीवाला पुलिस की इस मामले को त्वरित हल कर करने पर जमकर सराहना की है। किसान भारत भूषण , कमलवदे आदि ने कहा कि गरीब किसान के पास पशुधन की संपति ही बडी संपति होती है और उसी से उसका गुजारा चलता है को बरामद कर एक सराहनीय कार्य किया है। गौरतलब है कि 2023 की बाढ में चेपूराम का माजरी गांव में घर बह गया था और अब दूसरे स्थान दसौरामाजरा में रह रहे हैं। इन भैंसो से दूध से बने घी को बेचकर यह परिवार गुजारा करता है और साथ में थोडी बहुत खेतीबाडी भी करते हैं।
     
  • बजरंग दल समेत गौरक्षा दल व हिंदू संगठनों ने घेरा मानपुरा थाना

    बजरंग दल समेत गौरक्षा दल व हिंदू संगठनों ने घेरा मानपुरा थाना

    मूर्तियां खंडित करने पर कार्यवाही न होने से भडक़े हिंदू संगठन

    बददी : दून विधानसभा की लोदीमाजरा पंचायत के तहत बनबीरपुर मनसा देवी मंदिर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा माता की मूर्तियां खंडित किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। एक हफते पहले हुए इस हादसे में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर हिंदू संगठनों ने मानपुरा थाना घेर लिया और जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। बजरंग दल व गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे पवित्र मंदिर कुछ असामाजिक तत्वों ने तोडफोड की और मूर्तियों को खंडित किया जिससे संपूर्ण हिंदू समाज आहत है। हिंदू नेता विक्रम सिंह भडाना ने हमें पता चला है कि इस मामले को दूसरे समुदाय के कुछ लोगों द्वारा अंजाम दिया गया था।

    पुलिस ने क्यों नही की कार्यवाही-भड़ाना

    हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि विक्रम सिंह भडाना ने कहा कि 3 जून को यह घटना हुई थी जब मंदिर में माता की मूर्तियों को खंडित ही नहीं किया गया बल्कि उसको आग लगाकर जला दिया गया था। उन्होने कहा एक मुस्लिम नाबालिग बच्चे ने जो कि एक चश्मदीत था गांववालों के पकडे जाने पर बताया था कि एक लडक़ा व एक लडक़ी ने इस घृणित कार्य को अंजाम दिया था। बाद में ग्रामीणों ने वो चश्मदीत बच्चा पुलिस को सौंप दिया गया था। विक्रम ने कहा हमें यह भी पता चला कि ढेला पंचायत के एक मुस्लिम धर्मगुरु मौलवी ने इस कार्य के लिए आरोपियो को उकसाया था। विक्रम भडाना ने कहा कि पुलिस ने बच्चे से व्यापक पूछताछ करने की बाद उसको उसके मामा के पास सौंप दिया था और उसी दिन से यह बच्चा गायब है। वहीं मौलवी से भी पूछताछ में कुछ नहीं निकला। उन्होने कहा कि जो दो व्यक्ति माता की मूर्तियां व अंग वस्त्र जलाने के आरोपी है उनकी लोकेशन भी 250 किलोमीटर दूर आ रही है और एक हफते से पुलिस ने जो ढिलाई बरती यह उसी का नतीजा है। इस अवसर पर गौरक्षा दल के अध्यक्ष डीडी राणा, प्रदीप ठाकुर व हुसन चंद चौधरी ने भी अपने विचार रखे।

    दो दिन का समय दो कार्यवाही हो रही-एसएचओ

    प्रदर्शकारियों के उग्र प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी मानपुरा संजय कुमार ने कहा कि हमें दो दिन का समय दे दो। हमने आरोपियों को पकडने के लिए अलग अलग टीमें गठित कर दी है और रवाना कर दी है। उन्होने कहा कि पुलिस कानून अनुसार यथासंभव कार्य कर रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर समय रहते कार्यवाही हुई तो मानपुरा एनएच फोरलेन पर चक्का जाम किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

     

     

     

  • बरागू में सजा कुश्ती दंगल, सुल्तान ने जीता फाइनल मुकाबला

    बरागू में सजा कुश्ती दंगल, सुल्तान ने जीता फाइनल मुकाबला

    समाजसेवी हंसराज चंदेल रहे मुख्यातिथि
    बद्दी, सचिन बैंसलः दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पट्टा बाड़ियाँ के गांव बरागू में पारंपरिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के कई पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी हंसराज चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
    दंगल का फाइनल मुकाबला सुल्तान और आर्यन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सुल्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। विजेता पहलवान को आयोजकों एवं मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर हंसराज चंदेल ने आयोजकों को अपनी ओर से 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि कुश्ती दंगल भारत की प्राचीन खेल परंपरा का हिस्सा है, जिसे संरक्षित और प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।
    ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और उनमें अनुशासन, मेहनत तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया तथा आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
     
  • बद्दी में 21 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    बद्दी में 21 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    सचिन बैंसल बददी : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। योग भारती हिमाचल, किशोर योगा अकादमी तथा श्री हरिओम योग सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में हिमुड़ा कॉम्प्लेक्स, बद्दी में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक योजनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा अलग अलग समितियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौम्पी गई ।

    बैठक की अध्यक्षता डॉ श्रीकांत शर्मा ने की। जबकि लघु उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक राणा, भारतीय मजदूर संघ औद्योगिक प्रकोष्ठ के प्रभारी मेला राम चंदेल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवव्रत यादव, देव भूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी से सर्वण ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए! बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह जीएस पैलेस, अमरावती में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बीबीएन की रिहायाशी कॉलोनी अमरावती, सनसिटी, बसंती बाग, ओमैक्स कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड फेज 1,2 व 3 तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष दो हजार से अधिक लोगों को एक मंच पर एकत्रित कर सामूहिक योगाभ्यास करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रचार-प्रसार, पेयजल, मीडिया समन्वय एवं स्वयंसेवक प्रबंधन सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

    सभी समितियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि योग दिवस से पूर्व क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके सभी कॉलोनीओं में विशेष योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जा सके। डॉ अशोक राणा ने कहा की कार्यक्रम के उपरांत आये हुए सभी योग साधकों के लिए यौगिक अल्पाहार दिया जायेगा, वहीं देव भूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी सरवन ठाकुर ने कहा की गर्मी से बचाव के लिए सभी को मीठे पानी की छबिल लगाई जाएगी, देवव्रत यादव ने कहा की भारत विकास परिषद की ओर से निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर लगाया जायेगा! मेला राम चंदेल ने कहा की योग महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए एक हजार सफ़ेद योगा टी शर्ट बनवाई जाएगी! सभी आयोजकों ने बीबीएन क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 21 जून को आयोजित होने वाले इस भव्य योग समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लें और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।

     

  • बीबीएन में जिला परिषद की हॉट सीट मंधाला पर राज कुमार राजू का कब्जा

    बीबीएन में जिला परिषद की हॉट सीट मंधाला पर राज कुमार राजू का कब्जा

    बददी : हिमाचल प्रदेश में पंचायती चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए है। बीबीएन की हॉट सीट कहा जा रहा जिला परिषद का वार्ड मंधाला  की सीट पर आजाद प्रत्याशी राजकुमार राजू ने 4000 से अधिक वोटो से विजय प्राप्त की है। जिला परिषद का ताज लगते ही राजकुमार राजू के घर बधाई देने वालों का तांता शुरू हो गया। राजकुमार राजू को कुल 9673 वोट पड़े ,जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मानसिंह मेहता को 5839, कांग्रेस प्रत्याशी माता राम ठाकुर को 2009, आजाद प्रत्याशी अजय कुमार को 1276 व अभिषेक को 90 वोट पड़े। कल वोटो में से 316 वोट रिजेक्ट हो गए और 60 लोगों ने नोटा पर मोहर लगाई।  जिला परिषद मंधाला पर मुकाबला बड़ा रोमांचक था, यह सीट बीबीएन की सबसे हॉट सीट थी क्योंकि राजकुमार राजू भाजपा  से बागी होकर आजाद लड़ रहे थे और दूसरी ओर भाजपा के मंडल अध्यक्ष खुद इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए उतरे थे। एक तरफ पूरी भाजपा जहां मंडल अध्यक्ष का साथ दे रही थी लेकिन दूसरी ओर अपनी बिरादरी और अन्य बिरादरियों के साथ मिलकर राजकुमार राजू अपना झंडा अकेले ही उठा मैदान में खड़े थे, लेकिन जनता की भाजपा के मानसिंह मेहता पर भरोसा नहीं दिखाया और राजकुमार राजू को विजयी बना दिया ।हालांकि इस चुनाव में भाजपा भी दो गुटों में बढ़ती हुई नजर आई है, एक तरफ भाजपा मंडल अध्यक्ष का साथ दे रही थी लेकिन दूसरी ओर भाजपा राजकुमार राजू को जीताने का प्रयास कर रही थी। लेकिन इस बीच कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आई, यह कहा जा सकता है कि जिला परिषद मंडल सीट पर भाजपा व भाजपा के बागी का ही मुकाबला था ,क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी माताराम को सिर्फ 2009 ही वोट पड़े जिससे की कह सकते हैं की दून विधानसभा में कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आई।
    उधर राजकुमार राजू ने अपनी जीत के बाद कहा कि यह केवल उनकी जीत नहीं बल्कि 14 पंचायत से आने वाले हर एक व्यक्ति की जीत है । उन्होंने कहा कि जीतने के बाद वह अपने क्षेत्र में रोजगार की बहार लेकर आएंगे। उन्होंने कहा पहले भी वे युवाओं के लिए रोजगार क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं लेकिन इस बार में बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे, उन्होंने कहा मेरे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 14 पंचायतो में विकास का एक नया इतिहास लिखा जाएगा जो कि हमेशा के लिए स्वर्णिम रहेगा। उन्होंने अपनी इस जीत पर समस्त जनता का आभार प्रकट किया।
  • भारत विकास परिषद् शाखा बददी की प्रथम बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय

    भारत विकास परिषद् शाखा बददी की प्रथम बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय

    बददी : भारत विकास परिषद् शाखा बददी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक अमरावती सोसाइटी के क्लब हाउस में शाखा अध्यक्ष देव व्रत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी वर्ष की गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शाखा अध्यक्ष देव व्रत यादव ने बताया कि बैठक में भारत विकास परिषद् प्रांत-1 हिमाचल प्रदेश के महासचिव दीप कुमार आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा परिषद् के उद्देश्यों, सामाजिक दायित्वों और वर्षभर आयोजित किए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परिषद् का सदस्यता अभियान तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही वर्षभर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा प्रत्येक माह कार्यकारिणी की नियमित बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में प्रांत संपर्क प्रमुख नीरज गुप्ता, शाखा सचिव सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य सलाहकार सी.डी. मिश्रा, शाखा संपर्क प्रमुख दीपक ठाकुर, सुधीर सुमन तथा अजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन समाज सेवा, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को लेकर सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
     
  • बीबीएन में कश्मीरपुर पंचायत में बना सबसे कम आयु का युवा प्रधान रजत शर्मा

    बीबीएन में कश्मीरपुर पंचायत में बना सबसे कम आयु का युवा प्रधान रजत शर्मा

    बद्दी : कश्मीरपुर पंचायत में बीबीएन में सबसे कम आयु के युवा प्रधान पद पर आसानी हुए है। उनकी पंचायत में तिकोना मुकाबला था, लेकिन इस युवा ने एक तरफा वोट लेते हुए 493 मतों से जीत हासिल की है। युवा प्रधान रजत शर्मा ने बताया कि वह अपनी पंचायत को नशा मुक्त कराना चाहती है। पंचायत के लोग अपने बच्चों को नशे की गर्त में जाते देखकर तिल तिल मर रहे है। उनके बच्चे उनके सामने ही उम्र से पहले बुजर्ग हो गए है और लगातार नशे की लत से वे कगांल हो रहे है। इसके लिए उन्होंने पंचायत में खेल मैदान विकसित करने की जिम्मा लिया है। बच्चों का रूझान नशे की बजाए खेल की ओर किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत में कुछ स्थान ऐसे है जहां पर युवा एकत्रित होते है। इन स्थानों पर पुलिस  गश्त करने की मांग रखी जाएगी।  पंचायत के जिम्मेदार युवा स्वयं भी यहां पर जाएंगे।
    पहले इन युवाओं को समझाने का प्रयास होगा। उसके बाद भी अगर यह अपने इस कार्य से बाज नहीं आते है तो पंचायत की ओर से ऐसे लोगों की खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वह नहीं चाहते है कि उनकी पंचायत के एक भी युवा इस बुरी आदत का शिकार न हो। उन्होंने बताया  उन्होंने जनता के सामने यही मुद्दे रखे थे। इसके अलावा सभी पंचायतो में विकास कार्य रूटीन में होते और वह भी विकास कराने में पीछे नहीं रहेंगे। प्रधान पद के लिए तिकोना मुकाबला था। जिसमें उन्हें 920 मत पड़े, अन्य उम्मीदवार भूपेंद्र को 409 व अवतार सिंह को80 वोट पड़े। लोगों ने जो उनकी विश्वास किया है उसे पूरा करने के लिए वह आने वाले पांच सालो में पूरी मेहनत करेंगे।